9 New Vande Bharat Express Trains List in Hindi: नई वन्दे भारत ट्रेन से जुड़े प्रश्न [One Day Exam]

9 New Vande Bharat Express Trains List in Hindi 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झण्डी दिखाते हुए कहा हैं, कि देश में रेल कनेक्टिविटी को अब तेजी से बढ़ावा मिलेगा, लोगों को ट्रेनों में नई सुविधाएं भी मिलेंगी। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी 9 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झण्डी दिखाई हैं। इस बार गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद, बिहार, ओडिशा, चेन्नई समेत कई राज्यों के लिए वंदे भारत ट्रेन लॉन्च किया गया है। भारत में इस समय कुल मिलाकर वंदेभारत ट्रेनों की संख्या 33 है। ये ट्रेनें पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों से संचालित होती है। पूर्वोत्तर में केवल असम से ही इस ट्रेन का संचालन होता है।

24 सितंबर से चलने वाली इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जयपुर से उदयपुर, पटना से हावड़ा, हैदराबाद से बेंगलुरु, पुरी से राउरकेला, विजयवाड़ा से चेन्नई, जामनगर से अहमदाबाद, इंदौर से जयपुर तक होगा।

इस लेख में हम आपको Vande Bharat Express Trains Route List in Hindi व उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों को सम्मिलित करेंगे जो आपके आने वाली परीक्षाओं की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

नई वंदेभारत ट्रेनों की खास बात

  • बेहतर जल प्रवाह नियंत्रण के लिए जल जल वाहक की सुविधा।
  • सभी जगह सामान रंगों के साथ शौचालय की सुविधा।
  • आपातकालीन स्थिति में आसान पहुँच के लिए बेहतर हैमर बॉक्स की सुविधा
  • ECC कक्ष की अंतिम सीटों के लिए मैग्नीज बैग की सुविधा।
  • शौचालय में पानी के छींटों से बचाने के लिए ज्यादा गहरी वॉश बेसिन का निर्माण
  •  शौचालयों में रोशनी को बढ़ाकर 2.5 वाट कर दिया गया है।
  •  कांचे के अंदर बेहतर एयरोसोल आधारित आग का पता लगाने और दमन प्रणाली की सुविधा।
  •  ECC में सीट का रंग लाल से बदलकर नीला कर दिया गया है।
  • आपातकालीन स्थिति से बेहतर दृश्यता के लिए खांचों में अग्निशमन यंत्र के लिए टिका हुआ पारदर्शी दरवाजा भी लगाया गया है।
  •  सुविधाजनक रखरखाव के लिए ट्रेलर को छू में विद्युत रखरखाव के लिए हैच दरवाजे का निर्माण किया गया है।
  • विवो को पायलट के लिए आसान संचालन और पहुँच के लिए ड्राइवर कंट्रोल पैनल में आपातकालीन स्टॉप पुश बटन का इंटरचेंज किया गया है।
  • स्पष्ट रूप से दिखाई देने के लिए कैपेसिटिव टच में बदलकर समान रैंक रौशनी के लिए चिकना स्पर्श नियंत्रण किया गया है।
  • कोच में पैनल की बेहतर सुंदरताऔर मजबूती के लिए बेहतर ऊपरी ट्रिम पैनल लगाया गया है।
  • आपातकालीन स्थिति में ड्राइवर के साथ बातचीत करने के लिए बॉर्डर लेंस  टॉक बैक यूनिट का निर्माण किया गया है।
  •  कम पारदर्शिता के साथ अधिक फाड़ने की क्षमता वाला बेहतर रोलर ब्लाइंड फैब्रिक का उपयोग किया गया है।

New Vande Bharat Express Trains Route in Hindi – नए मार्गों की सूची

  1. उदयपुर से जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  2. रांची से हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  3. जामनगर से अहमदाबाद वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन
  4. कसगोड़ से तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. हैदराबाद से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  6. विजयवाड़ा से चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  7. पटना से हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  8. राउरकेला से भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  9. रांची से हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस

24 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाया गया है। वंदे भारत ट्रेन पुरी से राउरकेला के बीच की दूरी 7:30 घंटे में तय करेगी। सेमी हाईस्पीड ट्रेन पुरी से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12:45 पर राउरकेला पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन राउरकेला से दोपहर 2:10 बजे निकलेगी और उसी दिन रात को 9:40 पर पूरी पहुँच जाएगी। ये वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

हैदराबाद-बेंगलुरु वंदेभारत ट्रेन

15 सितंबर को हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत को वर्चुअल हरी झंडी मिल गई है। ये वंदेभारत बेंगलुरु में यशवंतपुर से लेकर हैदराबाद की काचीगुड़ा के बीच चलेगी। यह वंदे भारत ट्रेन 8.5 घंटों में 710 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत एक्सप्रेस

ये ट्रेन अहमदाबाद से जामनगर तक चलेगी ये गुजरात की तीसरी वंदे भारत ट्रेन जो 24 सितंबर से शुरू हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 1 दिन केवल मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलेगी। सुबह 5:30 बजे जामनगर से निकलेंगी और 10:10 तक  साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन से लगभग 4:30 घंटे में अहमदाबाद पहुंचा जा सकता है।

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन बिहार की राजधानी पटना से हावड़ा के बीच शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार पटना और हावड़ा के मध्य अत्यधिक आधुनिक एवं विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है।

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है। रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5:15 पर निकलेगी और 12:20 में हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुँच जाएगी। यह ट्रेन लगभग 6.30 घंटों की यात्रा में हावड़ा पहुंचा देगी।

कसरगोड़-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस

यह केरल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है, जो  कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच शुरू होगी। कसारगोड से यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे निकलेगी और 3:05 पर तिरुवनंतपुरम पहुँच जाएंगी। वापसी के लिए तिरुवनंतपुरम से यह रेलगाड़ी शाम 4:05 पर निकलेगी और रात 11:55 पर कासरगोड़ पहुँच जाएगी। इस रेलगाडी की नौ जगह स्टॉपेज है, और यह अभी ट्रेन हफ्ते में सिर्फ 6 दिन उपलब्ध रहेंगी।

New Vande Bharat Express Trains in Hindi – महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न- कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या कितनी है?

वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 33 है।

प्रश्न- वंदे भारत ट्रेन 1 घंटे में कितने किलोमीटर चलने में सक्षम है?

वंदे भारत ट्रेन 81.87 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्पीड से चलती है।

प्रश्न- वंदे भारत ट्रेन कितने राज्यों में चलती है?

वंदे भारत ट्रेन 11 राज्यों से चलती है और कुल ट्रेनों की संख्या 23 हैं ।

प्रश्न शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन में किसकी स्पीड अधिक है

शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस से तेज वंदे भारत ट्रेन की स्पीड हैं।

प्रश्न वंदे भारत ट्रेन सामान्य ट्रेन से अलग कैसे हैं

वंदे भारत एक्सप्रेस को अपनी वितरित शक्ति के कारण लोकोमोटिव इंजन की आवश्यकता नहीं है, इसके कोच में इंजन लगा हुआ है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा वंदे भारत वास्तव में पहियों पर चलने वाला कंप्यूटर है।

प्रश्न वंदे भारत ट्रेन की प्रसिद्ध का कारण क्या है?

यह पहली ट्रेन है जिसका निर्माण पूरी तरह से भारत में किया गया था। ट्रेन स्व प्राणोधन मॉड्यूल द्वारा संचालित है, जिसका अर्थ है इसे खींचने के लिए लोकोमोटर की आवश्यकता नहीं है।

प्रश्न वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे कहां बनाए जाते हैं

वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया जाता है।

प्रश्न- दिनांक 24 सितंबर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किसने किया है?

24 सितंबर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है

Leave a Comment