AePDS Bihar Portal 2023 : एईपीडीएस बिहार पर 🔥 RC Details/Status कैसे देखें?

AePDS Bihar Portal 2023 (एईपीडीएस बिहार) : यदि आप बिहार राज्य के मूल निवासी हैं तो आपने राशन सुविधा का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड (RC) बनवाया ही होगा। दरअसल सरकार अब सभी सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने राशन एवं खाद्य वितरण प्रणाली को भी ऑनलाइन कर दिया है इसे एईपीडीएस बिहार के नाम से भी जाना जाता है। अर्थात् अब आम आदमी अपने आधार कार्ड के जरिए राशन खाद्य वितरण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यदि आप Aadhar Enabled Public Distribution System बिहार पोर्टल से अनजान है तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको AePDS Bihar Portal इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

aepds bihar portal
aepds bihar portal

AePDS Bihar का संक्षिप्त विवरण

  • पोर्टल का नाम – एईपीडीएस बिहार
  • योजना का नाम – बिहार जन वितरण अन्न योजना
  • उद्देश्य – सभी राशन कार्ड धारकों को कम कीमत पर राशन मुहैया करवाना
  • वर्ष – 2023
  • लेख का नाम – AePDS Bihar Portal 2023 : एईपीडीएस बिहार, आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • आधिकारिक वेबसाइट – epos.bihar.gov.in
  • टोल फ्री नंबर – ☎️ 1800-3456-194
  • संबंधित राज्य – बिहार

एईपीडीएस बिहार के महत्वपूर्ण लिंक्स

क्या है AePDS बिहार पोर्टल?

एईपीडीएस का फुल फॉर्म क्या होता है? यह प्रश्न आपके मन में सबसे पहले उठ रहा होगा तो चलिए सबसे पहले इसी प्रश्न के समाधान से शुरू करते हैं। दरअसल AePDS Full Form फॉर्म अंग्रेजी में Aadhar Enabled Public Distribution System होता है। इसे हिंदी में आधार आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली भी कहा जाता है। अर्थात अब इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य का कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड के जरिए राशन सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। इसकी अधिकारी साइट epos.bihar.gov.in है।

Epos Bihar पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

Epos Bihar पोर्टल पर राज्य के सभी नागरिक अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। एक समय था जब राशन कार्ड के लिए नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब इस पोर्टल के आ जाने से यह सारा काम आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए कर सकते हैं।

अब आप अपने मोबाइल के ही जरिए अपने राशन कार्ड (Ration Card) से जुड़ी समस्त जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। एईपीडीएस पोर्टल बिहार पर निम्नलिखित सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं..

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY)
  • आरसी डीटेल्स (RC Details)
  • एफ़पीएस स्टेटस
  • आरसी ट्रांसफर
  • बेनिफिशियरी वेरिफिकेशन
  • लाभार्थी का सत्यापन
  • नामी नामांकित सार
  • आवंटन विवरण
  • विस्तृत लेनदेन
  • स्टॉक रजिस्टर इत्यादि

Epos Bihar Gov In पर राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी कैसे देखें?

यदि आप एक राशन कार्ड धारक है और aepds बिहार ration card से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को एक-एक कर फॉलो करें..

  • सबसे पहले राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए एईपीडीएस बिहार पोर्टल पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको आरसी डिटेल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
PMGKAY Aepds
  • जैसे ही आप उपरोक्त लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमें मांगी गई समझ जानकारी जैसे माह, वर्ष और राशन कार्ड नंबर को भरें।
  • उपरोक्त जानकारी भरने के बाद अंत में सबमिट कर दें।
RC Number
  • जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे आप से संबंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इस तरह से AePDS Bihar पोर्टल के जरिए आप राशन कार्ड से जुड़ी हुई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

AePDS Bihar PMGKAY से जुड़ी जानकारी कैसे प्राप्त करें?

यदि आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) के अंतर्गत लाभार्थी है तो इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें..

  • इसके लिए सबसे पहले एईपीडीएस बिहार पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट epos.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको रिपोर्ट्स के अंतर्गत PMGKAY के लिंक पर क्लिक करना होगा।
RC Details
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • अब इस पेज में मांगी गई सभी जानकारी जैसे संबंधित वर्षमाह इत्यादि का चुनाव करें।
  • उपरोक्त जानकारी भरने के बाद अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आप द्वारा मांगी गई जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इस प्रकार से उपरोक्त चरणों का पालन कर आप PMGKAY Details Online Check कर सकते हैं।

epds.bihar.gov.in पर FPS Status कैसे देखें?

बिहार सरकार के Aadhaar enabled Public Distribution System पोर्टल पर आप अपना एफपीएस स्टेटस भी देख सकते हैं। इसकी पूरी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

FPS Status Check
  • अब होम पेज पर Reports के अंतर्गत FPS Status पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने FPS पोर्टल खुल जाएगा।
  • अब आप अपनी FPS ID दर्ज करें।
  • इसके बाद FPS Status का बटन दबाएँ।

इस प्रकार आप आसानी से अपना एईपीडीएस Bihar पोर्टल पर FPS Status देख सकते हैं।

एईपीडीएस पर Stock Register कैसे देखें?

बिहार सरकार के आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली पोर्टल पर Stock Register करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले अधिकारिक साइट https://epos.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर Reports के अंतर्गत FPS Register के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने FPS Stock Details पेज खुल जाएगा।
  • अब मंथ तथा ईयर का चुनाव कर अपना FPS ID भरें।
  • अंत में सबमिट का बटन दबाएँ।

इस प्रकार आपके सामने FPS Register खुल जाएगा।

AePDS Bihar पोर्टल पर FPS Details कैसे देखें?

फेयर प्राइस शॉप (FPS) का विवरण ऑनलाइन मोबाइल के जरिए प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाएं :-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में एईपीडीएस का ऑनलाइन पोर्टल खोलें।
  • अब होम पेज पर मीनू बार में दिए गए एफपीएस लिंक पर जाएं।
  • फिर इसके अंतर्गत dropdown-menu से एफपीएस डिटेल्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक जिला के अनुसार यह एफपीएस विवरण खुल जाएगा।
  • इसमें से आप अपने जिले का चुनाव करें।
  • अब आपके सामने उस जिला विशेष के अंतर्गत आने वाले सभी AFSO सेंटर का विवरण खुल जाएगा।
  • यहां से आप एफपीएस का पूरा विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

IAeSCM bihar gov in पोर्टल पर यूजर Login कैसे करें?

  • आधार सक्षम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए सबसे पहले https://epos.bihar.gov.in वेबसाइट को अपने मोबाइल में ओपन करें।
  • अब होम पेज पर मीनू बाद में दिए गए लॉगिन के लिंक पर जाएं।
  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसमें आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद अंत में कैप्चा कोड डालकर लॉगिन का बटन दबाएं।

इस प्रकार से आप आसानी से लॉगिन हो सकते हैं।

AePDS Bihar पोर्टल पर स्टॉक डीटेल्स कैसे चेक करें?

अब आप घर बैठे ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन के जरिए किसी भी FPS शॉप पर मौजूद स्टाफ डीटेल्स या राशन का विवरण पूरा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं।

  • स्टाफ डीटेल्स ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर में एपीडीएस का आधिकारिक पोर्टल खोलें।
  • अब होम पेज पर दिए गए एपीएस के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके अंतर्गत dropdown-menu में से स्टॉक डिटेल्स के विकल्प को चुनें।
  • अब आपके सामने एक नया वेब पेज खुलेगा।
  • इसमें आपको महीने, वर्ष और जिले का चुनाव करना पड़ेगा।
  • उपरोक्त तीनों विवरण चुनने के बाद आप अपने मौजूदा FPS का चुनाव करें।
  • इसके बाद सबमिट का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने चुने हुए एफपीएस स्टाफ डीटेल्स का पूरा विवरण आपके सामने खुल जाएगा।
  • इसको पीडीएफ में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसको आप एक्सल में भी आप डाउनलोड कर सकते हैं।

AePDS Bihar gov in टोल फ्री नंबर क्या है?

यदि किसी भी यूजर को इस पोर्टल से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या होती है तो आप इसके लिए गए टोल फ्री नंबर ☎️ 1967 पर या 1800-3456-194 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही साथ ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इनको sfcpgrms@gmail.in पर मेल भी भेज सकते हैं।

एईपीडीएस बिहार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

AePDS Bihar पोर्टल क्या है?

AePDS बिहार पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन खाद्य वितरण प्रणाली है जिसके जरिए आप अपने राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

एईपीडीएस का फुल फॉर्म क्या है?

एईपीडीएस का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Aadhar Enabled Public Distribution System होता है। इसे हिंदी में आधार आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली भी कहा जाता है।

एईपीडीएस बिहार पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि आपको राशन कार्ड से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो एईपीडीएस बिहार पोर्टल पर दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 1800-3456-194 पर कॉल कर सकते हैं।

हमें आशा है कि मेरे द्वारा AePDS Bihar Portal 2023 के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।

2 thoughts on “AePDS Bihar Portal 2023 : एईपीडीएस बिहार पर 🔥 RC Details/Status कैसे देखें?”

Leave a Comment