B. Tech Full Form in Hindi – टॉप एग्जाम, योग्यता, फ़ीस, सैलरी के बारे में जानें सब कुछ

B. Tech Full Form in Hindi : जब आप 12वीं की परीक्षा पास कर के निकलते हैं तो आपके मन में सबसे पहला प्रश्न यह आता है कि अब आगे कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे आपके सपने साकार हो सके। वैसे तो 12वीं के बाद ऐसे बहुत सारे कोर्सेज हैं जिसे आप कर सकते हैं लेकिन आज हम जिसके बारे में बात करने वाले हैं उसका नाम है B.Tech.

इस आर्टिकल में हम बीटेक से संबंधित सभी सवालों के जवाब जानेंगे जो प्रायः बहुत सारे छात्रों के मन को भ्रमित करता है,जैसे BTech Ka Full Form, बीटेक क्या है, बीटेक करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए,

B. Tech Full Form in Hindi

बीटेक में कितने विषय आवश्यक होते हैं आदि। इस आर्टिकल में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। तो चलिए हम विस्तार से समझते हैं बीटेक क्या है, BTech का फुल फॉर्म क्या है और इसे करने की प्रक्रिया क्या है?

B. TECH क्या है?

बीटेक (BTech Full Form in Hindi) को हिन्दी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है, जिसे हम प्रौद्योगिकी में स्नातक भी कहते हैं। यह कोर्स पीसीएम के छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय माना जाता है। यह एक ऐसा पाठ्यक्रम है जो छात्रों के भविष्य में कई सारे करियर ऑप्शन के अवसर के लिए मदद करता है। बीटेक ऐसा कोर्स है जहां टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर से जुड़ी हुई चीजें आपको सिखाई जाती है।

यह कोर्स 4 साल का होता है। जो भी छात्र इंजीनियरिंग की फील्ड में जाने की रुचि रखते हैं उन्हें 12वीं कक्षा में मैथ्स स्ट्रीम से पास होना पड़ता है। करियर ऑप्शन मे बीटेक एक जाना माना विकल्प है जिसे करके आप केमिकल इंजीनियरिंग,कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग जैसे प्लेटफार्म पर अपने करियर को उड़ान दे सकते हैं।

B Tech Full Form in Hindi कोर्स का संक्षिप्त विवरण

कोर्स का नामB. TECH
फुल फॉर्म (B Tech Full Form)BACHELOR OF TECHNOLOGY
कोर्स की अवधि4 वर्ष
परीक्षा का प्रकारसेमेस्टर प्रणाली
लेख की श्रेणीफुल फॉर्म
लेख का नामB. TECH Full Form – B. TECH का फुल फॉर्म, टॉप एग्जाम, योग्यता, सैलरी जानें?
कोर्स का स्तरस्नातक
शैक्षिक योग्यता12वीं कक्षा में 60% से ज्यादा मार्क्स होना अनिवार्य है
कोर्स की फीस₹1 लाख से लेकर ₹2 लाख तक
औसत सैलरी₹5 से ₹6 लाख प्रतिवर्ष
जॉब प्रोफाइल▪️ Software Engineer
▪️ Senior Software Engineer
▪️ IT Support
▪️ Mechanical Engineer
▪️ Systems Engineer
▪️ Associate Software Engineer
आयोजित प्रवेश परीक्षाएं1) JEE MAINS
2) JEE ADVANCED
UPSEE — Uttar Pradesh State Entrance Examination
▪️ KCET — Karnataka Common Entrance Test
▪️ PUCET — Punjab University Common Entrance Test
▪️ WBJEE — West Bengal Joint Entrance Examination
टॉप भर्ती करने वाली एजेंसियांइंफोसिस, एचसीएल, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, फेसबुक, टि्वटर सेपियंट, बजाज फींसर्व, एनआईआईटी, आईबीएम इत्यादि।

B TECH FULL FORM क्या होता है?

BTech Full Form अंग्रेज़ी में Bachelor of Technology होता है जिसे हिन्दी में तकनीकी में स्नातक कह सकते हैं। यह तकनीकी की दुनिया में जाना माना कोर्स है। यहां कंपटीशन में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है क्योंकि इस कोर्स में सैलेरी पैकेज दूसरे कोर्सेज के मुकाबले काफी बढ़िया होता है। आमतौर पर अभ्यार्थी बीटेक करने के बाद कॉलेज प्लेसमेंट ले लेते हैं जहां अच्छी कंपनियां उन्हें पर्याप्त पैकेजेस देती हैं।

जिन भी अभ्यार्थी के पास इंजीनियरिंग फील्ड में डिप्लोमा होता है वह भी बीटेक में आसानी से एडमिशन ले सकते हैं। अगर छात्र ने 10वीं या 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रखा है तो उनका एडमिशन बीटेक में सीधा लेटरल एंट्री के माध्यम से लिया जाता है।

भारत में इंजीनियरिंग एक पॉपुलर और बेहतरीन करियर स्कोप माना जाता है। हर साल कई लाख बच्चे इस क्षेत्र में अपना कदम रखते हैं। बढ़ती हुई संख्या के कारण इंजीनियरिंग कॉलेजेस को कई सारे एंट्रेंस टेस्ट भी कराती हैं।

बीटेक में योग्यता क्या है?

बीटेक करने की इच्छा यदि आपके मन में है तो आपको साँड़ पहले इसके लिये आवश्यक योग्यता के बारे में जानना जरुरी है, जो निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले चरण में अगर आप बीटेक में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको अपनी 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स जैसे विषय का चयन करना पड़ेगा। इन तीनों सब्जेक्ट में आपके कम से कम 50 से 60% मार्क्स होने अनिवार्य है।
  • बीटेक में एडमिशन के लिए आपको कई सारे यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होना पड़ेगा। जिसमें आपके 12वीं कक्षा में 60% से ज्यादा मार्क्स होना अनिवार्य है। अगर इसमें आपकी उम्र की बात करें तो वह 17 से 22 साल के बीच में होनी चाहिए। एससी/एसटी कैंडिडेट के लिए कुल अंक और योग्यता में 5% की छूट भी मिलती है।
  • 10वीं या 12वीं के बाद अगर आपने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया है तो भी आप बीटेक में आसानी से एडमिशन ले सकते हैं।
  • एग्जाम देने के साथ-साथ आपको कई सारे टेक्निकल फील्ड की जानकारी रखनी महत्वपूर्ण है और साथ-साथ आपको उसे अपडेटेड भी रखना होगा।

B. TECH Full Form | कोर्स का विवरण

जैसा हमने ऊपर उल्लेख किया है कि बीटेक कोर्स की अवधि 4 वर्ष की होती है। आजकल सेमेस्टर प्रणाली में इसे 8 सेमेस्टर में विभाजित कर दिया गया है। पहले साल के दौरान भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारियां आपके साथ साझा की जाती हैं।

दूसरे साल में आपको बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषय चुनने के लिए दे दी जाती है। बीटेक के अंदर ज्यादातर छात्र सिविल इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं जिसमें कंस्ट्रक्शन से जुड़े हुए कई सारे काम आपको देखने को मिल जाएंगे।

अगर कोई छात्र बिजली के कार्यों में ज्यादा रुचि रखता है तो वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के ऑप्शन को चुनता है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे कोर्स भी आजकल बहुत ज्यादा प्रचलित है क्योंकि बहुत सारी मल्टीनैशनल कंपनीज (MNC) आजकल ऐसे कैंडिडेट की डिमांड कर रही हैं जिनका कंप्यूटर इंजीनियरिंग से बैकग्राउंड हो।

B TECH कोर्स की फीस कितनी है?

बीटेक के औसतन फीस की बात करें तो वह 40 हजार से लेकर 1 लाख 50 हजार तक पहुंच जाती है। मुख्य तौर पर यह शुल्क यूनिवर्सिटी पर आधारित होता है। अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज से बीटेक करते हैं तो निसंदेह आपको सरकारी कॉलेज से ज्यादा फीस देना पड़ेगा।

Salary after B. Tech Programs – बीटेक  करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

बीटेक करने के बाद आप आसानी से कई सारी कंपनी में जॉब पा सकते हैं। आपकी सैलरी उस कंपनी पर निर्धारित होती है जिसने आपको हायर किया है। बीटेक करने के बाद आपकी औसतन सैलरी 5 लाख से लेकर ₹6.5 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है। जैसे-जैसे आपकी स्किल अपग्रेड होती जाती है और अनुभव बढ़ता जाता है आपकी सैलरी भी निरंतर बढ़ती रहेगी।

बीटेक करने के बाद कौन-सी नौकरी मिल सकती है?

बीटेक करने के बाद आप कई सारी नौकरी आसानी से कर सकते हैं और आपके पास बहुत सारे करियर ऑप्शन खुल जाते हैं जैसे-

▪️Software Developer
▪️ Software Engineer
▪️ Senior Software Engineer
▪️ IT Support
▪️ Mechanical Engineer
▪️ Systems Engineer
▪️ Associate Software Engineer इत्यादि।

Specialisation In B.TECH – बीटेक में कौन-कौन से कोर्स हैं?

बीटेक (BTech Full Form) के अंदर कई सारे कोर्सेज होते हैं और आप अपनी रूचि के अनुसार इनमें से कोई से कोर्सेज आसानी से चुन सकते हैं। कुछ कोर्सेज की सूची हमने आपको नीचे दिया है:-

  • बीटेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • बीटेक आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग
  • बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • बीटेक टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
  • बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • बीटेक इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट
  • बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • बीटेक मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स
  • बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • बीटेक सूचना विज्ञान इंजीनियरिंग
  • बीटेक सिविल इंजीनियरिंग
  • बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग
  • बीटेक इंजीनियरिंग भौतिकी
  • बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी इत्यादि।

B. TECH Entrance Exams

बीटेक की परीक्षा पूरे देश में दो स्तरों पर होती है, राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य स्तर पर। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले दो एग्जाम निम्न होते हैं-

  1. JEE MAINS
  2. JEE ADVANCED

राज्य स्तर पर अभ्यार्थी अपने राज्य से परीक्षा दे सकता है और एडमिशन पा सकता है। कुछ लोकप्रिय राज्य जो बीटेक (BTech Full Form) इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराते हैं उनके नाम हमने कुछ इस प्रकार दे रखे हैं-

  • UPSEE – Uttar Pradesh State Entrance Examination
  • KCET – Karnataka Common Entrance Test
  • PUCET – Punjab University Common Entrance Test
  • WBJEE – West Bengal Joint Entrance Examination

B. TECH Top Universities in India – भारत कि कुछ मशहूर बीटेक युनिवर्सिटी

यहां हमने कुछ ऐसे यूनिवर्सिटी की लिस्ट दे रखी हैं जो भारत में टॉप टेन में आते हैं। जो कुछ इस प्रकार है –

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास  (Indian Institute of Technology Madras)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर(Indian Institute of Technology Kharagpur)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली(Indian Institute of Technology Delhi)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (Indian Institute of Technology Kanpur)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (Indian Institute of Technology Roorkee)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati)
  • अन्ना विश्वविद्यालय ( Anna University)
  • जादवपुर विश्वविद्यालय ( Jadavpur University)
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (Indian Institute of Technology Hyderabad)

B Tech Full Form से जुड़े प्रश्न

बीटेक की सैलरी कितनी होती है?

बीटेक के बाद आपकी औसतन सैलरी 5 लाख से लेकर साडे ₹6लाख तक होती है।

बीटेक करने में कुल कितना खर्च आता है?

बीटेक करने में करीब 2 से 3 लाख का खर्चा आता है।

B. Tech का फुल फॉर्म क्या है?

BTech Full Form बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है।

बीटेक के लिए कितनी उम्र चाहिए?

बीटेक करने के लिए आपकी उम्र 17 से 22 साल के बीच में होनी चाहिए।

बीटेक के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज कौन-कौन सी है?

बीटेक करने के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज कुछ इस प्रकार है:-
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास  (Indian Institute of Technology Madras)
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay)
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर(Indian Institute of Technology Kharagpur)

Leave a Comment