BanglarBhumi 2023 : यदि आप पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं तो आपको अक्सर ही अपने जमीन से जुड़े कागजातों की जरूरत पड़ती होगी। भूमि से जुड़े किसी भी विवरण जैसे West Bengal Land Record, Khatian, खतौनी, खसरा इत्यादि को अब आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से निकाल सकते हैं।
बंगाल सरकार ने जमीनी विवरण को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष पोर्टल का निर्माण किया है जिसे बंगलारभूमि के नाम से जाना जाता है। ज्यादातर लोग इसे वेस्ट बंगाल लैंड पोर्टल के नाम से भी जानते हैं।
बंगलाभूमि पश्चिम बंगाल सरकार की राजस्व विभाग का आधिकारिक पोर्टल है। आज के इस लेख में हम आपको Bangla Bhumi से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे Khatian and plot information, west bengal khatian plot information by name, banglarbhumi lr-rs plot information, Registration व Login इत्यादि का संपूर्ण विवरण सटीक व सरल शब्दों में प्रदान करेंगे।
अतः आप सभी से आग्रह है कि banglarbhumi.gov.in पर Online WB Land Record चेक करने व Jomir Tothya App के लिए हमारा यह लेख अंत तक पढ़े तथा ऐसे ही अन्य सरकारी पोर्टल की जानकारी हेतु हमारे Sarkari Result पेज को बुकमार्क करना ना भूले तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..
Banglar Bhumi 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | बंगलारभूमि पोर्टल |
प्रदेश | पश्चिम-बंगाल |
विभाग | लैंड एंड लैंड रिफार्म डिपार्टमेंट |
लाभार्थी | राज्य का नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | भूलेख से जुड़े विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Banglarbhumi.gov.in 2023 : वेस्ट बंगाल Land Record & Online Khatian कैसे देखें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://banglarbhumi.gov.in/ |
Banglarbhumi पोर्टल क्या है?
पश्चिम बंगाल सरकार के Land And Land Reforms Department West Bengal ने सभी भूमि से जुड़े विवरण को ऑनलाइन करने के उद्देश्य BanglarBhumi (বাংলারভূমি) पोर्टल की शुरूआत की है। पहले समय में लोगों को जमीन का खसरा / खतौनी, मौजा व अन्य विवरण प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग व अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी उनके कार्य नहीं हो पाते थे।
पूरे पश्चिम बंगाल राज्य में इस समय 42159 मौजा और लगभग 4.3 करोड़ खतियान मौजूद है और इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार ने भूमि विवरणों पर प्रभारी प्रभावी नियंत्रण व पारदर्शिता कायम करने के उद्देश्य से इसका डिजिटलीकरण करना उचित समझा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल banglarbhumi.go की शुरुआत की गई है।
BangaBhumi पोर्टल के जरिए राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन खतियान चेक, रिकॉर्ड ऑफ राइट (RoR) एप्लीकेशन, वेस्ट बंगाल लैंड रिकॉर्ड सर्च बाय नेम, म्यूटेशन एप्लीकेशन, प्लॉट इनफॉरमेशन, प्लॉट मैप्स, जीआरएन व अन्य जमीनी दस्तावेजों को घर बैठे अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से निकाल पाएंगे।
Land And Land Reforms Department West Bengal का इतिहास
पश्चिम बंगाल का नाम भूमि सुधार (Land Reforms) में देश के अन्य गिने-चुने राज्यों में आता है। यदि हम इसके इतिहास पर नजर डालें तो तो यह मूल रूप से तत्कालीन 1793 के रेगुलेशन एक्ट जिसके जरिए जमीदारी प्रथा का उद्भव हुआ, उसी का मूर्त रूप है। आगे चलकर 1885 में बंगाल टेनेसी एक्ट पास हुआ। इसी कड़ी में 1786 में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की स्थापना की गई।
यह एक तरीके से पूरे राज्य के राजस्व विभाग का प्रशासनिक कार्य देखती थी। 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के पश्चात पश्चिम बंगाल की सरकार ने वेस्ट बंगाल स्टेट रिक्विजिशन एक्ट 1953 को लागू किया। फिर 2 वर्ष बाद वेस्ट बंगाल लैंड रिफॉर्म एक्ट 1955 को लाया गया। बाद में इसी को बदलकर डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड लैंड रिफॉर्म की स्थापना की गई जो मौजूदा समय में पूरे राज्य के राजस्व जमीनी से जुड़े कामकाज को संभालता है।
वेस्ट बंगाल बंगलाभूमि पोर्टल का इतिहास
Banglarbhumi पोर्टल भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के भूमि रिकॉर्ड और जमाबंदी से संबंधित एक आधिकारिक वेब पोर्टल है। इसकी शुरुआत 2010 में बंगाल सरकार द्वारा की गई थी।
इस पोर्टल के माध्यम से, भूमि के संबंधित विवरणों को दर्ज करने और उन्हें अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा, इस पोर्टल के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड को नकद और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है।
Banglarbhumi पोर्टल को नियंत्रित करने के लिए, भूमि विभाग, बंगाल सरकार का भूमि रिकॉर्ड और जमाबंदी विभाग जिम्मेदार है। यह पोर्टल भूमि के संबंधित कई सेवाओं को प्रदान करता है, जिनमें भूमि के मालिक के नाम के साथ-साथ खसरा, किस्तबंदी, जमाबंदी और भूमि के विवरणों की जानकारी शामिल होती है।
Banglar Bhumi पोर्टल के उद्देश्य
बंगाल सरकार द्वारा शुरू किए गए Banglar Bhumi पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी भूमि रिकॉर्ड के साथ-साथ जमीन को बेचने व खरीदने संबंधी विवरण, जमीन का खतियान नंबर, खसरा नंबर इत्यादि को ऑनलाइन संरक्षित करना है। इस पोर्टल की शुरूआत भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण करने के लिए मूल रूप से की गई है।
दरअसल अन्य राज्यों की सरकारों ने भी भूमि डिजिटलीकरण की तरफ कदम बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने UP Bhulekh, बिहार सरकार ने Bihar Bhumi, Bihar Land Record, राजस्थान सरकार ने Apna Khata इत्यादि की शुरुआत की है। इसी कड़ी में बंगाल सरकार ने BanglarBhumi की।
बंगाल भूमि पोर्टल के लाभ
Banglarbhumi पोर्टल बंगाल के भूमि संपत्ति संबंधी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करता है। इस पोर्टल का उपयोग भूमि संपत्ति संबंधी जानकारी को देखने, दस्तावेजों को डाउनलोड करने और भूमि संपत्ति के नाम के पंजीकरण आदि के लिए किया जाता है।
इस पोर्टल के लाभों में शामिल हैं –
- बंगलार्भूमि पोर्टल के माध्यम से, लोग अपनी भूमि संपत्ति की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। इसमें उपलब्ध होते हैं भूमि संबंधी जानकारी, नक्शा, जमाबंदी, जमाबंदी नंबर, खसरा नंबर, आदि।
- इस पोर्टल का उपयोग भूमि संपत्ति संबंधी कामों को ऑनलाइन करने के लिए किया जाता है। लोग अपने खाते का नामांकन, खतौनी का नामांकन, भूमि विकास शुल्क भुगतान आदि जैसे काम ऑनलाइन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी भूमि संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान करवा सकते हैं।
- यह पोर्टल स्वास्थ्य एवं बीमा नामांकन से लेकर भूमि संपत्ति तक की जानकारी प्रदान करता है।
Bangal Bhumi पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं
बांग्ला भूमि पोर्टल पर निम्नलिखित नागरिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है जिनका आप लाभ उठा सकते हैं –
ऑनलाइन एप्लीकेशन
- म्यूटेशन एप्लीकेशन
- कन्वर्जन एप्लीकेशन
- वारिस एप्लीकेशन
- फीस पेमेंट
- लैंड रिवेन्यू (Khajna Application)
- एप्लीकेशन नंबर रिकवरी
- Khajna
- No Due Certificate
सर्विस डिलीवरी
- RoR रिक्वेस्ट
- प्लाट इनफार्मेशन रिक्वेस्ट
- प्लॉट मैप रिक्वेस्ट
- मौजा मैप रिक्वेस्ट
- जीआरएन सर्च
- मौजा मैप अवेलेबिलिटी डिटेल
- एप्लीकेशन रिसिप्ट रिप्रिंट
- एलएलटीसी और एआरटीआई ट्रेनिंग
- डब्ल्यूबी लैंड रिकॉर्ड और मैप डिजिटलीकरण
- RS-LR इनफार्मेशन
- लैंड क्लासिफिकेशन
- ई चालान सर्विस
- सार्वजनिक शिकायत आवेदन दाखिल करना
- खाटियन और प्लाट की जानकारी
- थिका टेनेंसी
- आईएसयू मैनेजमेंट
- राज्य भूमि उपयोग बोर्ड की सेवाएं इत्यादि।
banglarbhumi.gov.in पोर्टल के लाभ
banglarbhumi.gov.in पोर्टल से आम नागरिकों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त हो रहे हैं –
- अब राज्य का कोई भी नागरिक बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए अपने जमीन का पूरा विवरण प्राप्त कर सकता है।
- भूमि के खरीद व बेच की जानकारी भी इस पोर्टल के जरिए आप निकाल सकते हैं।
- अपने भूमि से जुड़ा सजरा मैप को भी इस पोर्टल के जरिए निकाला जा सकता है।
- राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खसरा / खतौनी / खतियान जैसी चीजों को निकालने के लिए पहले काफी समय व पैसे खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से इसे ऑनलाइन प्राप्त करेंगे।
- WB Land Record की पूरी जानकारी इसके जरिए आप प्राप्त कर सकते हैं।
Bangla Bhumi पोर्टल पर Registration कैसे करें?
यदि आप अपने भूमि के जुड़े विवरण ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बंगलारभूमि पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में इसकी आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
- अब आपके सम्मुख इसका होम पेज ओपन हो जाएगा।
- अब होम पेज पर दिए गए साइन अप के बटन पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात आपके सम्मुख बंगलारभूमि का पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। इसका प्रारूप निम्न है-
- इसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड भरें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें और वेरीफाई कर सबमिट करें।
- सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
BanglarBhumi Departmental User / Citizen Login कैसे करें?
- बांग्ला भूमि पोर्टल पर लॉगइन करने हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गए सिटीजन सर्विस के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात ऑनलाइन एप्लीकेशन में जाएँ।
- यहां पर म्यूटेशन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने इसका लॉगइन विंडो ओपन हो जाएगा।
- यहां पर आपको लॉग इन करने के लिए निम्नलिखित दो विकल्प मिलेंगे –
- डिपार्टमेंटल यूजर्स
- सिटीजन
- यदि आप एक नागरिक के रूप में लॉगिन करना चाहते तो Citizen का चुनाव करें और यदि आप कोई विभागीय यूजर हैं तो डिपार्टमेंटल यूजर को।
- इसके पश्चात अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगइन का बटन दबाएं।
- अब आप इसके मेन डैशबोर्ड में लॉगिन हो जाएंगे।
बंगलारभूमि पोर्टल के जरिए ऑनलाइन म्यूटेशन एप्लीकेशन कैसे डालें?
यदि आप अपने भूमि का नामांतरण करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुपालन करना होगा।
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में इसके आधिकारिक पोर्टल banglarbhumi.gov.in को ओपन करें।
- अब होम पेज पर दिए गए सिटीजन सर्विस पर जाएं।
- यहां पर ऑनलाइन एप्लीकेशन के अंतर्गत म्यूटेशन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब इसका लॉगइन विंडो ओपन हो जाएगा।
- यहां पर आप अपने यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
- लॉगइन होने के पश्चात ऑनलाइन म्यूटेशन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- अब इसका आवेदन पत्र आपके सामने खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
बांग्ला भूमि पोर्टल पर RoR के लिए आवेदन कैसे करें?
RoR जिसे खातियान के नाम से भी जाना जाता है, से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन निकालने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाना होगा।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- अब होम पेज पर सिटीजन सर्विस को चुने।
- इसके अंतर्गत सर्विस डिलीवरी ऑप्शन में जाएं।
- यहां पर आपको Ror Request का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लॉगइन विंडो ओपन होगा।
- इसमें आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगइन होने के पश्चात ऑनलाइन Ror के लिंक पर जाएं।
- अब आपके सामने इसका आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इसमें माँगीं गई सभी जानकारी व जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में सबमिट कर दें।
- सबमिट होने के बाद आपको एक आवेदन नंबर की रसीद प्राप्त हो जाएगी।
- अब आपके द्वारा ROR के लिए भेजे गए रिक्वेस्ट का सक्षम अधिकारी द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके पश्चात आपको Ror Certificate संबंधित विभाग द्वारा जारी कर दिया जाएगा।
Banglarbhumi WB LAND Record / Plot Information कैसे निकालें ?
पश्चिम बंगाल सरकार के ऑनलाइन बंगला भूमि पोर्टल के जरिए लैंड रिकॉर्ड निकालने के लिए नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं।
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट banglarbhumi.gov.in को ओपन करें।
- अब होम पेज पर Know Your Property के लिंक पर जाएं।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- यहां पर मौजा आईडेंटिफिकेशन को चुने।
- उपरोक्त विकल्प के अंतर्गत अपना जिला, ब्लाक और मौजा को चुनना होगा।
- अब भूमि के रिकॉर्ड को देखने के लिए निम्नलिखित दो विकल्प आपके सामने होंगे –
- प्लाट
- खतियान
- उपरोक्त में से किसी एक विकल्प को भरें।
- अंत में कैप्चा कोड भरकर व्यू का बटन दबाएं।
- व्यू का बटन दबाते ही आपके स्क्रीन पर वेस्ट बंगाल लैंड रिकॉर्ड का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा।
इस प्रकार आप आसानी से BanglarBhumi Portal पर Online Khatian और Plot Information के बारे में पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Rajeduboard rajasthan gov in 2023 – RBSE Result, Model Papers और REET से जुडी सभी जानकरी
बंगलारभूमि पोर्टल से जुड़े प्रश्न
पश्चिम बंगाल सरकार ने भूमि से जुड़े दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल बंगलारभूमि की शुरुआत की है।
इसकी आधिकारिक वेबसाइट banglarbhumi.gov.in है।
भूमि परिवर्तन के आवेदन के चरण निम्न हैं –
➡ Banglarbhumi WB भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
➡ अब होम पेज पर उपलब्ध नागरिक सेवा विकल्प पर जाएं।
➡ अब ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।
➡ इसके बाद भूमि रूपांतरण के लिए कनवर्ज़न एप्लिकेशन विकल्प पर क्लिक करें।
➡ आवेदन पत्र को पूरा भरें जिसमें जिला, ब्लॉक, मौजा, आवेदन संख्या और आवेदन तिथि, और प्लॉट विवरण जैसे विवरण हों।
➡ भूखंड विवरण में, खतियान संख्या, भूखंड संख्या, भूमि वर्गीकरण और भूखंड क्षेत्र के बारे में सभी विवरण दर्ज करें।
➡ इसके पश्चात, भूमि रूपांतरण के लिए सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए संलग्नकों की सूची पर क्लिक करें।
➡ अंत में कैप्चा कोड दर्ज करें।
➡ इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
➡ सबसे पहले इसकी ऑफिशियल साइट ओपन करें।
➡ अब होम पेज पर नो योर प्रॉपर्टी के लिंक पर जाएं।
➡ अब आपको मौजा इंफॉर्मेशन के अंतर्गत अपना जिला, ब्लाक व मौजा को चुनना होगा।
➡ इसके बाद अपना प्लाट और खतियान से जुड़ा कोई भी एक विवरण को भरें।
➡ अंत में कैप्चा कोड भरकर व्यू का बटन दबाएं।
➡ इस प्रकार से आप आसानी से बंगलारभूमि पोर्टल पर लैंड रिकॉर्ड चेक कर सकते है।
इस पोर्टल का टोल फ्री नंबर 📞 033 2479 5726 हैं।
➡ पश्चिम बंगाल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://banglarbhumi.gov.in/ पर जाएं।
➡ अब वेबसाइट पर, “आवंटन और पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।
➡ इसके बाद आपको एक ड्रॉपडाउन मेनू दिखाई देगा, जहां से आप “खसरा / खतौनी” विकल्प का चयन करें।
➡ अब, आपको संपत्ति का विवरण देखने के लिए अपने जिले, ब्लॉक, मुआल्लम, खसरा नंबर या खतौनी नंबर का चयन करना होगा।
➡ विवरण देखने के बाद, आप उसे डाउनलोड या प्रिंट आउट कर सकते हैं।
ध्यान दें कि संपत्ति का विवरण ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए, आपके पास संबंधित संपत्ति के खसरा नंबर या खतौनी नंबर होना चाहिए। अगर आपके पास यह नंबर नहीं है, तो आप संबंधित नगर पालिका या ग्राम पंचायत से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा Banglarbhumi.gov.in 2023 : वेस्ट बंगाल Land Record & Online Khatian कैसे देखें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।