Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2023 : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साल 2015 में देश की बेटियों के कल्याण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाम से एक विशेष योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को शुरू करने का मकसद बेटियों के प्रति लोगों के रवैया को बदलना तथा लोगों में बच्चियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अंतर्गत कई योजनाएं शुरू की गई थी जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना भी शामिल है।
आज के इस लेख में हम आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कब और किसने की?यह योजना क्या है? Beti Bachao Beti Padhao Poster और beti bachao beti padhao poster drawing, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभ, आवेदन की प्रक्रिया, उद्देश्य इत्यादि साझा करेंगे।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सटीक जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़े तथा ऐसे ही अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए Sarkari Yojana पेज को बुकमार्क करना न भूलें..
Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | बेची बचाओ बेटी पढ़ाओ पोर्टल |
देश | भारत |
विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
लाभार्थी | देश की हर बेटी |
पोर्टल का उद्देश्य | सभी बेटियों के कल्याण हेतु योजनायें लागू करना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2023 : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आवेदन कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcd.nic.in/ |
Beti Bachao Beti Padhao क्या है?
यह केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष प्रकार की योजना है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में की थी। इस योजना से पूरे जीवन काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में जहां मदद मिलेगी। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों का भी आसानी से समाधान हो सकेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का कार्यान्वयन तीन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय, बाल विकास मंत्रालय और मानव संसाधन मंत्रालय शामिल है।
इस योजना के मुख्य घटकों की बात करें तो इसमें प्रथम चरण में PC तथा PNDT एक्ट को लागू करना, राष्ट्रव्यापी जागरूकता और प्रचार अभियान चलाना तथा चुने हुए 100 जिलों (जहां शिशु लिंगानुपात कम है) में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कार्य करना है। इसके अंतर्गत बुनियादी स्तर पर लोगों को शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान कर संवेदनशील और जागरूक बनाकर तथा सामुदायिक एकजुटता के माध्यम से लोगों की नकारात्मक सोच को बदलने पर जोर दिया जा रहा है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात के जरिए हरियाणा के बीबीपुर के एक सरपंच की खूब तारीफ की। जिसने अपने गांव में Selfie With Daughter नाम से एक पहल शुरू की। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी बेटियों के साथ सेल्फी भेजने का भी आह्वान किया और देखते ही देखते यह प्रोग्राम पूरे विश्व भर में फैल गया। Beti Bachao Beti Padhao योजना की शुरुआत के बाद से सभी राज्यों में मल्टी-सेक्टोरल डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान संचालित किए जा रहे हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Beti Bachao Beti Padhao योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शिशु लिंगानुपात में कमी लाना है। जैसा आप जानते हैं कि हमारे देश में लोगों की मानसिकता काफी निचले दर्जे तक जा पहुंची है। अमूमन लोग अपने घरों में बेटी पैदा होने पर नाखूस हो जाते हैं।
यही कारण रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे देश में शिशु लिंगा अनुपात में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह वाकई किसी भी विकासशील देश के लिए काफी चिंतनीय बात है। इसी में सुधार करने तथा लोगों के अंदर बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाने व गंदी मानसिकता को बदलने के लिए हमारी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की है
इस योजना के तहत बेटियों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त व देश के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। योजना के उद्देश्यों में बेटियों के प्रति हो रहे शोषण, समाज में होने वाले लैंगिक भेद, बेटा बेटी एक समान जैसे पहलुओं पर ध्यान देना है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभ
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के निम्नलिखित लाभ हैं :-
- इसके तहत सरकार देशभर के 100 जिलों में कई जागरूकता अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- अप्रैल से लेकर अक्टूबर 2015 तक इसके अंतर्गत 9 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
- इसमें लगभग सभी राज्यों / संघ शासित क्षेत्रों के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को शामिल किया गया है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले में बालिका शिशु को बचाने व उनकी उचित शिक्षा के लिए कई नए तरीके इजाद किए हैं।
- इसके अंतर्गत जिला और ब्लॉक स्तर पर कई टीम गठित कर शिशु लिंगानुपात से संबंधित स्पष्ट रूपरेखा तैयार की गई है।
- इसके साथ ही साथ विभिन्न स्थानीय स्कूलों, सैनिक स्कूलों व सरकारी विभागों कर्मचारियों इत्यादि की प्रमुख भागीदारी से समय-समय पर विभिन्न रैलियां भी आयोजित की जा रही है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत केंद्र सरकार सुकन्या समृद्धि योजना व ऐसी ही कई अन्य योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ उठाने के लिए आपको पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- माता-पिता का आधार कार्ड
- माता-पिता का पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- अभिभावक का मतदान पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
Beti Bachao Beti Padhao Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको बता दें कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आप को लाभ प्राप्त करने हेतु सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पंजीकृत करने हेतु सबसे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके होम पेज पर Women Empowerment Scheme के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया वेब पेज खुलेगा जिसमें Mission Shakti लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इसमें माँगी गई जानकारी भरें व अंत में सबमिट कर दें।
इस प्रकार से आप आसानी से Beti Bachao Beti Padhao Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Rajeduboard rajasthan gov in 2023 – RBSE Result, Model Papers और REET से जुडी सभी जानकरी
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में से की गई थी।
Beti Bachao Beti Padhao Yojana के संस्थापक (Brand Ambassador) साक्षी मलिक हैं।
प्रधान मंत्री ने अपने गोद लिए गांव जयापुर के नागरिकों से कहा – हमारा मंत्र होना चाहिए: ‘बेटा बेटी एक समान’ “आइए कन्या के जन्म का उत्सव मनाएं। हमें अपनी बेटियों पर बेटों की तरह ही गर्व होना चाहिए। मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि अपनी बेटी के जन्मोत्सव पर आप पांच पेड़ लगाएं।”
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इंग्लिश में saving girls and educating them completely कहते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2023 : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आवेदन कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।