Bhulekh UP: यदि आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं तो आपको अपनी जमीन से जुड़े कागजातों की आवश्यकता पड़ती ही होगी। लेकिन अब आप अपना लैंड रिकॉर्ड upbhulekh.gov.in पोर्टल से अपने घर बैठे जान सकते हैं। प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सहूलियत के लिए ही यूपी भूलेख पोर्टल की शुरुआत की है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप Bhulekh Uttar Pardesh, Khasra Khatauni, भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश 2023, भूलेख लखनऊ, bhumi jankari up से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
आप से निवेदन है कि यदि आप UP Bhulekh Gov In से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट और सरल भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं..
Bhulekh UP 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | भूलेख यूपी पोर्टल |
प्रदेश | उत्तर-प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य का हर नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | खसरा/खतौनी व जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Bhulekh UP 2023 : भूलेख उत्तर-प्रदेश Khasra Khatauni कैसे देखें? |
वर्ष | 2023 |
पोर्टल की शुरुआत | 2 मई 2016 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upbhulekh.gov.in/ |
Bhulekh UP पोर्टल क्या है?
आपको बता दें कि भूलेख का अर्थ होता है जमीन का पूरा विवरण। आप जमीन की खतौनी के द्वारा इस पर मालिकाना हक जता सकते हैं। क्योंकि इसमें पक्की जमीन का पूरा विवरण दिया रहता है। इसके द्वारा अपनी जमीन पर आप बैंक से लोन भी ले सकते हैं। और इसके साथ आपको बता दें कि जमीन का बंटवारा करने के लिए भी खसरा एवं खतौनी बहुत ही जरूरी होता है।
भूलेख उत्तर प्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल upbhulekh gov in की शुरुआत 2 मई 2016 में की गई थी। तब से लेकर आज तक इसकी मदद से करोड़ों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसकी ऑफिसियल साइट https://upbhulekh.gov.in/ है जिसकी मदद से आप कभी भी कही से भी अपनी ज़मीन का UP Bhulekh Naksha, भू-अभिलेख डाटा, भू-अभिलेख के मालिक की जानकारी इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं।
भूलेख उत्तर प्रदेश वेब पोर्टल का उद्देश्य
UpBhulekh (भूलेख वेब) पोर्टल का निर्माण उत्तर प्रदेश के भूमि रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत करने के लिए इस प्रकार किया गया है। इसकी सहायता से जमीन के प्रति दिन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जाता है। भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के निवासी अपना खसरा, खतौनी एवं खाता नंबर इत्यादि से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन मोबाइल के जरिए अब देख सकते हैं।
भूलेख यूपी की मदद से उत्तर प्रदेश के निवासी घर बैठे अपने जमीन से संबंधित पूरा विवरण आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए अब आपको राजस्व विभाग के ऑफिस जाने की कोई जरूरत नहीं होगी।
Bhumi Jankari UP पर कौन-कौन से अभिलेख उपलब्ध हैं?
उत्तर प्रदेश भूलेख पर उपलब्ध अभिलेख में आपके जमीन से संबंधित सभी विवरण निम्नलिखित हैं:-
- खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
- खातेधारक का नाम
- खातेधारकों की संख्या
- भूमि का आकार
- संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
- खाली संपत्ति
- शत्रु संपत्ति
- ज़मीन के वादग्रस्त होने की स्थिति आदि।
UP Khasra Khatauni कैसे देखें?
यह सुविधा ऑनलाइन हो जाने के कारण अब उत्तर प्रदेश के निवासी घर बैठे आसानी से यूपी भूलेख खतौनी 2023, bhu naksha up, यूपी नक्शा, खतौनी, खाता की नक़ल, जमीन का खसरा ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि आप यूपी के निवासी हैं और आप अपनी Khasra Khatauni देखना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:-
- आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही यूपी भूलेख पोर्टल का होम पेज खुलेगा होम पेज पर बाईं तरफ आपके जिले को लिस्ट दिखेगी, उसमें अपना जनपद सिलेक्ट करना होगा।
- जिले को सिलेक्ट करने के बाद अपना तहसील को सिलेक्ट करेंगे।
- तहसील सिलेक्ट करने के बाद अब अपने गांव को सिलेक्ट करेंगे।
- फिर दायीं तरफ अंकित “खातेदार के नाम द्वारा खोजे” पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज ओपन होगा जिसमें खातेधारक का नाम नोट करना होगा।
- आप खातेधारक के पहले लेटर से भी खोज सकते है।
- खातेधारक का पहला लेटर लिखने के बाद खोजें पर क्लिक करें।
- इसके अलावा यदि आपको अपने जमींन का खतौनी नंबर पता है, तो खसरा नंबर / खतौनी पर click करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। जैसा कि नीचे दिया गया है।
- फिर एक नई लिस्ट खुलेगी जिसमें आप अपना नाम खोजें और उसे चुने/सिलेक्ट पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके खतौनी की नकल सामने होगी। आप इसका प्रिंट आउट ले लें।
इस प्रकार से आप अपनी खतौनी की नक़ल ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
UP Bhulekh Naksha Download करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपके भू नक्शा उत्तर प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके मोबाइल के स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
- इसमें अपने जिले को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आप अपने तहसील को चुने।
- तहसील चुने के बाद अपने गांव का चुनाव करें।
- अब आपको नक्शे में अपने खेत / प्लॉट के खसरा संख्या (नंबर) पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप खसरा नंबर पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके भूमि का नक्शा निकल कर आ जाएगा। इस भू नक्शा को आप डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं ।
भूलेख उत्तर-प्रदेश मोबाइल एप कैसे डाउनलोड करें?
- यूपी भूलेख मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा।
- सर्च बॉक्स में यूपी भूलेख डालना होगा।
- फिर सर्च के बटन को क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपके सामने यूपी भूलेख से संबंधित बहुत सारे ऐप खुलकर सामने आएंगे।
- आपको सूची में सबसे ऊपर वाले ऑप्शन भुलेख ऐप पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से यूपी भूलेख मोबाइल ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
Bhulekh Uttar Pradesh Login कैसे करें?
- यूपी भूलेख लॉग इन करने के लिए सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर इसका होम पेज खुलेगा।
- अब होम पेज पर लॉगिन के विकल्प को क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होगी।
- बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटर लॉगइन
- बोर्ड ऑफ रेवेन्यू रिपोर्ट लॉगइन
- तहसील म्यूटेशन लॉगइन
- डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगइन
- तहसील एडमिनिस्ट्रेटर लॉगइन
- तहसील रिपोर्ट लॉगइन
- Kha. Pu-3 Print login
जिस लिंक को ओपन करना होगा उसे ओपन करेंगे।
फिर इसके पश्चात आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को दर्ज कर लेना है। उसके बाद लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस तरह से आप आसानी से इस यूपी पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
खतौनी की नकल कैसे निकाले उत्तर प्रदेश?
उत्तर प्रदेश के भूलेख पोर्टल पर सभी प्रदेश्वासी अपनी Khasra / Khatauni UP की नकल अब ऑनलाइन देख सकते हैं। खतौनी की नकल देखने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप हमने नीचे बतायी है:-
- UP Bhulekh Khatauni Nakal Online देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख के ऑफिसियल साइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दिए गए खतौनी की नकल देखें के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट का बटन दबाएँ।
- अब अपना जनपद, तहसील व ग्राम चुनें।
- आप अपने Khatauni Nakal कई अलग-अलग माध्यम में देख सकते हैं जैसे- खसरा/गाटा संख्या द्वारा, खाता संख्या, खातेदार का नाम द्वारा व नामांतरण दिनांक।
- इसमें से आप अपने अनुसार विकल्प का चयन करें जैसे हमने खातेदार का नाम वाला विकल्प चुना है।
- इसके बाद अब खातेदार का नाम दर्ज करें और खोजें का बटन दबाएँ।
- अब आपकी स्क्रीन पर खातेदार का नाम दिख जाएगा।
- इसमें से अपना नाम चयन करें और फिर उद्धरण देखें पर क्लिक करें।
- अब कैप्चा कोड दर्ज कर कंटिन्यू का बटन दबाएँ।
- आपकी स्क्रीन पर आपके खतौनी की अप्रमाणित प्रति दिख जाएगी।
इस प्रकार आप खतौनी नक़ल ऑनलाइन देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश भूलेख का हेल्पलाइन नंबर
हमने इस लेख के माध्यम से यू पी भूलेख से संबंधित सभी जानकारी आपको बता चुके हैं यदि आपको अभी भी किसी प्रकार का संदेह हो तो आप अपनी समस्या का समाधान ईमेल भेजकर पा सकते हैं। ई-मेल आईडी है – bhulekh-up@gov.in . Address is:-
Computer Cell Board Of Revenue Lucknow, Uttar Pradesh
Email Id : bhulekh-up@gov.in
Phone Number: 0522-2217145
भूलेख यूपी पोर्टल पर खसरा खतौनी कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप आप Bhulekh यूपी पोर्टल पर अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी जैसे खसरा / खतौनी देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाना होगा।
➡ सबसे फले अपने मोबाइल में भूलेख यूपी की अधिकारिक साइट http://upbhulekh.gov.in को ओपन करें।
➡ अब होम पेज पर मौजूद “खतौनी की नकल देखें” (अधिकार अभिलेख की नकल) के विकल्प पर जाएँ।
➡ इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड भरें।
➡ फिर अपना जिला, तहसील और ग्राम का चुनाव करें।
➡ अब आपके सामने अगला पेज ओपन होगा।
➡ इसमें अपनी ज़मीन का विवरण आप निम्न विकल्पों से सर्च कर सकते हैं-
➡ खसरा संख्या खाता संख्या मलिक का नाम (खातेदार)
➡ उपरोक्त में से अपने अनुसार किसी एक विकल्प को चुनें। जैसे यदि नाम से सर्च करना चाहते हैं तो नाम भरकर सर्च का बटन दबाएँ।
अब आपकी स्क्रीन पर आपके ज़मीन से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Bhulekh UP पर खतौनी नकल की कॉपी को ऑनलाइन प्रमाणित कैसे करें?
कई बार आपको ऑनलाइन निकली गई खतौनी की कॉपी को प्रमाणित कराने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में UP भूलेख वेबसाइट के जरिये आप इसे नीचे दिये गये स्टेप्स को अपनाकर कर सकते हैं।
- सबसे पहले यूपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज को स्क्रॉल कर नीचे जाएँ, यहाँ पर “खतौनी नकल प्रमाणित करें – Certify Khatauni Nakal” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी।
- अगले पेज पर आपको अपनी खतौनी नकल जारी होने के स्थान को को चुनना होगा।
- उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको खतौनी नकल संख्या दर्ज करना होगा।
- खतौनी संख्या दर्ज करने के बाद सबमिट का बटन दबाएँ।
अब खतौनी नकल का विवरण आपकी मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में भूखंड/गाटा की बिक्री की स्थिति कैसे जाँचे?
अभी हाल में ही राजस्व विभाग ने UP Bhulekh Portal पर एक नई सेवा शुरू की है जिसके माध्यम से आप किसी जमीन या भूखंड की बिक्री की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का अनुपालन करें।
- सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक भूलेख वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ को अपनी मोबाइल के किसी ब्राउज़र में खोलें।
- अब होमपेज पर दिए गए विकल्पों में से “भूखंड / गाटे के विक्रय की स्थिति जानें” के लिंक पर जाएँ।
- अब जैसे ही आप उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करते हैं, आपके सामने एक नया वेब पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको कुछ जानकारियाँ जैसे जिला, तहसील और गांव को भरना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर चुने हुए विकल्पों के अनुसार ‘शत्रु संपत्ति या किसी की ज़मीन के विक्रय की स्तिथि’ का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा।
यूपी भूलेख से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यूपी सरकार द्वारा 2016 में यूपी भूलेख पोर्टल को चालू किया गया। इसके माध्यम से भूलेख, खाता-खतौनी सम्बन्धी जानकारियां भी ऑनलाइन कर दी गई थी।
भूलेख यूपी पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे अपनी जमीन का विवरण आसानी से देख पाएंगे इसके लिए आपको तहसील एवं लेखपाल का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
उत्तर प्रदेश भूलेख की ऑफिशियल वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ है।
भूलेख पोर्टल उत्तर-प्रदेश का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0522-2217145 है।
यूपी भूलेख का ईमेल आईडी 📧 bhulekh-up@gov.in है।
खसरा नंबर की जाँच करने के लिए निम्न चरणों को अपनायें।
➡ सबसे पहले Bhulekh UP को विजिट करें।
➡ अब होम पेज पर खतौनी की नकल देखें को चुनें।
➡ अब क्रमशः गाँव, तहसील और ज़िला दर्ज करें।
➡ उपरोक्त जानकारी दर्ज कर कैप्चा कोड भी भरें।
➡ अब खसरा नंबर/खाता नंबर/मलिक का नाम में से कोई एक भरकर खोजें को चुनें और Submit का बटन दबाएँ।
➡ अब भूमि का संपूर्ण विवरण आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में अपनी ज़मीन की रजिस्ट्री की ऑनलाइन जाँच हेतु आपको भूलेख यूपी पोर्टल की मदद लेनी पड़ेगी। इसके सामान्य स्टेप्स निम्न हैं-
➡ अपने मोबाइल में Bhulekh UP को विजिट करें।
➡ अब होम पेज पर ‘खतौनी की नकल देखें’ ऑप्शन को चुनें।
➡ इसके बाद एक-एक करके अपना जिला, तहसील व ग्राम चुनें।
➡ अब स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएँ।
➡ इसके बाद भूमि अभिलेखों का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
आशा है कि मेरे द्वारा Bhulekh UP 2023 : यूपी भूलेख खसरा/खतौनी कैसे देखें @ upbhulekh.gov.in के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।