Bihar Board 10th Result 2023 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अर्थात बीएसईबी ने बीते 6 मार्च को बिहार बोर्ड 10वीं के संबंध में आंसर की को जारी किया था। इसकी परीक्षा 14 से 22 मार्च 2023 के बीच दो पारियों में आयोजित कराई गई थी। अब प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं को जिन्होंने दसवीं की परीक्षा दिए उन्हें इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
यदि आप भी Bihar Board Matric Result की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको बिहार बोर्ड से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण खबरें जैसे BSEB Class 10th Result Date, बिहार बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट देखने की प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट इत्यादि के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करेंगे।
इसीलिए BSEB 10th Result 2023, UP Board Result 2023 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारे सरकारी रिजल्ट पेज को बुकमार्क कर लें तथा इस लेख को अंत तक पढ़े तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..
Bihar Board 10th Result 2023 का संक्षिप्त विवरण
बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड |
परीक्षा संस्था | बीएसईबी |
परीक्षा का नाम | बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2023 |
लेख की श्रेणी | रिजल्ट |
लेख का नाम | Bihar Board 10th Result 2023 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट? देखें |
आधिकारिक वेबसाइट | Biharboardonline.com |
10 वीं रिजल्ट 2023 जारी होने तारीख | 31 मार्च 2023 (3:00 PM) |
परीक्षा तिथि | 14-22 फरवरी 2023 |
परिणाम समय | अधिसूचित किया जाएगा |
Bihar Board Class 10th Result 2023 Live Update – लाइव अपडेट
19 मई 2023 : BSEB 10th Scrutiny Result 2023 जारी हो गया है। सभी आवेदक अपना परिणाम इसकी अधिकारिक साइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
31 मार्च 2023, 2:30 PM – स्क्रूटनी के लिए कर सकते हैं आवेदन
हालाँकि बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। अभी चूँकि साईट क्रैश हो रही है इसीलिए बहुत बच्चे परिणाम नहीं देख पा रहे हैं। इसमें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है शाम तक साइट सही हो जाएगी। जिसके बाद आप अपना BSEB 10th Result 2023 Direct Link से चेक कर सकेंगे। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में कम अंक आते हैं तो आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
31 मार्च 2023, 1:55 PM – Bihar Board 10th Toppers List : बहुत बड़ी खुशख़बरी आ गई है आप लोगों के लिए क्योंकि शिक्षामंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर BSEB 10th Result की घोषणा कर दी है। खबरों के अनुसार टॉप 5 पोजिशन में कुल कुल 21 छात्र हैं।
इनमें मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने राज्य 489 अंक हासिल कर कक्षा 10वीं में टॉपर किया है। वहीं नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि तीसरे स्थान पर क्रमशः तीन छात्राएँ संजू कुमारी, भावना कुमारी और जयनंदन कुमार पंडित हैं जिन्होंने 484 अंक हासिल किए हैं।
Bihar 10th Result Official Site – लिंक 1 | Direct Link
31 मार्च 2023, 1:00 PM – ताजा जानकारी के मुताबिक जल्द ही BSEB मैट्रिक के परिणाम की समय व तिथि की घोषणा ट्विटर अकाउंट के माध्यम से करने वाला है। आप सभी हमारे इस पेज पर नजर बनायें रखें।
30 मार्च 2023, 11:00 AM – मीडिया सूत्रों से मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कल शाम अपने विधानसभा क्षेत्र मधेपुरा के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की पुष्टि की कि 31 मार्च को हर हाल में Bihar Board 10th Result जारी हो जाएगा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि परिणाम कल यानी 31 मार्च 2023 को दोपहर बाद 3:00 बजे तक जारी किए जाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिणाम को हर हाल में जारी करने हेतु वह कल सुबह तक राजधानी पटना में पहुंच जाएंगे। BSEB 10th Result Live Update पाने के लिए हमारे CareerBanao.Net वेबसाइट को विजिट करते रहे।
29 मार्च 2023, 8:30 PM – अभी तक बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा Bihar Board 10th Exam 2023 Date and Time को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। कई मीडिया सूत्र दावा कर रहें हैं कि अब BSEB 10th Result 2023 की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा 31 मार्च 2023 को की जाएगी।
29 मार्च 2023, 12:30 PM – हालाँकि अभी तक बोर्ड की तरफ़ से कोई आधिकारिक सूचना रिजल्ट की समय व तारीख़ को लेकर नहीं मिली है। पिछली बार की तरह हो सकता है इस बार भी परिणाम की घोषणा फ़ेसबुक या ट्विटर के ज़रिए किया जाये।
28 मार्च 2023 : आपको बता दें कि बिहार के लगभग 16 लाख छात्र छात्राओं को BSEB 10th Result 2023 का इंतजार है। अभी बीते 21 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट जारी हो चुका है। ऐसे में मैट्रिक के स्टूडेंट्स को बेसब्री से उनके रिजल्ट का इंतजार है। ताजा मिल रही मीडिया खबरों के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च 2023 से पहले होनी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि रिजल्ट की घोषणा आज यानी 28 मार्च को होगी।
लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई भी ऑफिशल न्यूज़ नहीं मिली है। अब अनुमान है कि Bihar Board 10th Result की घोषणा बुधवार, 29 मार्च 2023 को की जा सकती है। जारी होने के बाद परीक्षा के परिणाम को आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट या हमारे इस पेज पर मौजूद डायरेक्ट लिंक की मदद से भी देख सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी हर पल की खबर के लिए हमारे इस पेज को विजिट करते रहें।
20 मार्च 2023 – अभी तक बोर्ड की तरफ़ से परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है लेकिन मीडिया सूत्रों के अनुसार Bihar Board 10th Result 2023 इंटरमीडिएट के परिणाम के बाद जारी होगा। खबरों की माने तो मैट्रिक का परिणाम मार्च के अंतिम वीक या अप्रैल के पहले वीक में जारी किया जाएगा।
BSEB Full Form | बीएसईबी का फुल फॉर्म क्या है?
दोस्तों आपको बता दें कि BSEB अपने आप एक पूर्ण शब्द नहीं है। यह चार अक्षरों का एक संक्षिप्त शब्द है। BSEB Ka Full Form अंग्रेजी में Bihar School Examination Board होता है हिंदी में इसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नाम से जाना जाता है। यह बिहार राज्य की एक स्वतंत्र संस्था है जो राज्य के विद्यालयों में माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन व संचालन से जुड़ा कार्य करती है।
इसके द्वारा हर वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन कराया जाता है और परिणाम कब जारी किया जाता है। इसके फुल फॉर्म को नीचे टेबल के माध्यम से आप और आसानी से समझ सकते हैं:-
B For | Bihar (बिहार) |
S For | School (विद्यालय) |
E For | Examination (परीक्षा) |
B For | Board (समिति) |
BSEB क्या है?
बीएसईबी बिहार की एक विद्यालय परीक्षा समिति है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड है। उसी तरह से बिहार में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्य करती है। यह प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं के लिए 10वीं व 12वीं स्तर की विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाती है, उत्तर कुंजी जारी करती है और अंततः परीक्षा परिणाम निकालती है।
बीएसईबी की स्थापना सन 1952 में की गई थी। तब से लेकर यह आज तक राज्य में प्रतिवर्ष परीक्षाओं का आयोजन करती है और BSEB 10th / 12th Result जारी करती है। इसका मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। वर्तमान समय में इसके अध्यक्ष के रुप में श्री आनंद किशोर पद पर कार्यरत है।
BSEB Class 10th Result | बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023
आपको बता दें कि बीएसईबी ने इस वर्ष कक्षा दसवीं की परीक्षा टाइम टेबल 2023 के अनुसार से 14 से 22 फरवरी के बीच में आयोजित कराई थी। हालांकि परीक्षा दो पारियों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसके पश्चात बीते 6 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड 10वीं का आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसे आप इसके आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यहां पर आंसर की को आप अपने रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं और इससे जुड़ी कोई समस्या होने पर आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हालांकि उत्तर कुंजी में आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 तक ही थी जो कि बीत चुकी है। ऐसे में अब सभी छात्र-छात्राओं को बेसब्री से Bihar Board 10th Result का इंतजार है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मैट्रिक का परिणाम मार्च महीने के अंत तक समिति द्वारा जारी किया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time – समय और तिथि
आपको बता दें कि पिछले वर्ष बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा दसवीं का परिणाम 31 मार्च 2022 को घोषित कर दिया गया था। इसी तर्ज पर इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि Bihar Board 10th Result Date की घोषणा मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2023 के पहले सप्ताह तक हो सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के पश्चात आप अपने स्कूल से इससे जुड़ी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
Bihar Board Class 10th Result 2023 Direct Link कैसे चेक करें?
आपको बता दें कि बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा इस बार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हर बार की तरह ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। सभी छात्र छात्राएं इसके अधिकारी वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। SMS के माध्यम से भी बिहार बोर्ड क्लास टेंथ रिजल्ट को देख पाएंगे। नीचे दी गई प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं :-
- बिहार बोर्ड सरकारी रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in को खोलें।
- अब होमपेज पर दिए गए ‘bihar board 10th result 2023 link पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने हेतु रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
- उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के बाद सर्च का बटन दबाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
इस प्रकार के ऊपर दिए गए आसान चरणों को अपनाकर आप आसानी से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आपको सलाह दी जाती है कि इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर और प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य संदर्भ के लिए अवश्य रख लें।
Bihar Board 10th Result 2023 Official Website
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम आप इसकी निम्न साइट से चेक कर सकेंगे-
results.biharboardonline.com |
biharboardonline.bihar.gov.in |
onlinebseb.in |
digilocker.gov.in |
Careerbanao.net |
Bseb 10th result 2023 Check – SMS के द्वारा कैसे देखें?
एसएमएस के जरिए अपना दसवीं का परिणाम प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाएं।
- Bihar Board Matric Result 2023 को s.m.s. के माध्यम से चेक करने के लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में s.m.s. ऐप को खोलें।
- अब यहां पर मैसेज बॉक्स में टाइप करें BIHAR10 <space>ROLL-NUMBER जैसे मान लीजिए यदि आपका रोल नंबर 12345678 है तो आपको टाइप करना होगा – BIHAR10 12345678
- अब उपरोक्त मैसेज को 56263 पर भेज दें।
- सफलतापूर्वक मैसेज भेजने के बाद कुछ ही चरणों में आपके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से बीएसईबी 10th रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2023 का विवरण
बिहार सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले bihar board online.bihar.gov.in 2023 के परिणाम में निम्नलिखित विवरण होंगे जो आप की मार्कशीट पर प्रदर्शित होंगे।
- अभ्यर्थी का नाम रोल कोड
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
- आवेदक की पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का नाम
- विषय का नाम
- अधिकतम अंक
- पासिंग मार्क्स
- इंटरनल / प्रैक्टिकल मार्क्स
- कुल थ्योरी मार्क्स
- बिहार मैट्रिक बोर्ड परिणाम 2023 में पास या फेल की स्थिति
- डिवीजन
- प्राप्तांक इत्यादि।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम से जुड़े ख़ास प्रश्न
BSEB 10th का परिणाम चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
जी नहीं, बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम देखने के लिए आपको रोल नंबर और रोल कोड दोनों की आवश्यकता होगी।
बिहार बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको न्यूनतम कुल प्राप्तांक में से 150 अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक लाने होंगे।
बिहार बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आप इसकी वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com के जरिए चेक कर सकते हैं।
आप अपना Bihar Board 10th Result निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते हैं:-
1- सबसे पहले अपने मोबाइल में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें.
2- अब होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result link पर क्लिक करें.
3- इसके पश्चात अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सर्च का बटन दबाएं.
4- अब आप का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
ताजा मिल रही खबरों के अनुसार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मार्च 2023 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2023 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में अभी बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं मिली है।
आशा है कि मेरे द्वारा “Bihar Board 10th Result 2023 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट तारीख, इस लिंक से देखें?” के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।