Bihar Khatiyan कैसे निकालें? @ biharbhumi.bihar.gov.in [Step By Step]

Bihar Khatiyan | बिहार खतियान कैसे निकालें? : बिहार सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़े विवरण को ऑनलाइन मुहैया कराने के उद्देश्य से Khata Khesra Bihar पोर्टल का शुरुआत किया है। अब आप अपना खतियान ऑनलाइन अपने मोबाइल के जरिए निकाल सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको Bihar Apna Khata, खतियान, जमाबंदी बिहार, भूलेख बिहार, भू-नक्शा इत्यादि से जुड़ी पूरी जानकारी चरणबद्ध ढंग से प्रदान करेंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि Bihar Khatiyan Kaise Nikale Sabhi District Ka के बारे में पूरी स्पष्ट और सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तथा ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक लेखों के लिए Careerbanao.Net को बुकमार्क करें।

Bihar Khatiyan kaise nikale
Bihar Khatiyan kaise nikale

बिहार खतियान ऑनलाइन मोबाइल से कैसे निकालें?

भूमि खाता बिहार खेसरा Kaise Nikale? ऑनलाइन निकालने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

1- अधिकारिक साइट

बिहार खतियान निकालने के लिए सबसे पहले बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं।

2- अपना खाता देखें

अब होम पेज पर दिए गए अपना खाता देखें के लिंक पर क्लिक करें।

3- जिले का चुनाव

अब आपके सामने बिहार राज्य का पूरा नक्शा खुल जाएगा। इसमें आप अपने जिले का चुनाव करें। जैसे हमने दरभंगा जिले का चुनाव किया है।

4- अंचल का चुनाव

जैसे ही आप जिले का चुनाव करेंगे, अब आप अब आपके सामने उस जिले से जुड़े हुए अंचल प्रदर्शित हो जाएंगे। इसके पश्चात अपने अंचल का चुनाव करें। जैसे हमने केवटी अंचल को चुना है।

5- मौजा का चुनाव

अब आपके सामने मौजा की सूची खुल जाएगी। इसमें आप अपने मौजे का नाम चुनकर, उस पर क्लिक करें।

6- उचित विकल्प का चयन

मौजे का चुनाव करने के पश्चात नीचे दिए गए विकल्पों में से अपने अनुसार किसी एक विकल्प को चुनें और सर्च बटन दबाएँ। जैसे हमने मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें का विकल्प चुना है।

  • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
  • मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
  • खाता संख्या से देखें
  • खेसरा संख्या से देखें
  • खाताधारी के नाम से देखें

नोट – हिंदी में खाताधारी का नाम लिखने के लिए नाम को अंग्रेजी में लिखकर [spacebar] दबायें। उदहारण के लिए नीरज लिखने के लिए अंग्रेजी में neeraj लिखकर [spacebar] दबायें।

7- खातों की सूची

अब आपके सामने आपके द्वारा चुने हुए विकल्पों के अनुसार खातों की सूची का विवरण खुल जाएगा।

8- रैयतधारी का चुनाव / देखें लिंक

इसमें आप अपने नाम का चुनाव करें तथा उसके सम्मुख दिए गए देखें के लिंक पर क्लिक करें।

जैसे ही आप उपरोक्त लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी भूमि का खतियान खुल जाएगा। इसमें आप रैयतधारी का नाम, खेसरा संख्या, जमाबंदी व अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Khatiyan

Bihar Khatiyan Kaise Nikale से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

बिहार में खतियान कैसे निकालें?

यदि आप बिहार राज्य के मूल नागरिक है तो अपनी भूमि से जुड़ा खतियान इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निकाल सकते हैं लेख में बताये हुएतरीके से आसानी से निकाल सकते हैं। अभी खातियान निकलें

बिहार खतियान की अधिकारिक साइट क्या है?

बिहार खतियान की अधिकारिक साइट http://biharbhumi.bihar.gov.in है।

बिहार भूमि एवं राजस्व विभाग का हेल्पलाइन नम्बर क्या है?

बिहार भूमि एवं राजस्व विभाग का हेल्पलाइन नम्बर ☎️ 1800-345-6215 है।

आशा है कि मेरे द्वारा Bihar Khatiyan कैसे निकालें? @ biharbhumi.bihar.gov.in [Step By Step] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment