BOCW Bihar : आज भी बिहार राज्य को गरीब राज्य की श्रेणी में रखा जाता है। वास्तव में यहां पर अवसर की कमी नहीं है लेकिन फिर भी यहां पर रहने वाली आम जनता का एक बड़ा प्रतिशत श्रमिक वर्ग से जुड़ा हुआ है जो विभिन्न निर्माण कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। श्रमिकों के उत्थान व उचित कल्याण के मद्देनजर सरकार ने बिहार श्रम पोर्टल की स्थापना की है।
आज के इस लेख में हम आपको BOCW Bihar से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे लेबर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, UPBOCW, विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी, labour card status bihar, bocw registration status, पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया व अन्य के बारे में चरणबद्ध विवरण प्रदान करेंगे।
bocw.bihar.gov.in application status चेक करने से जुड़ी जानकारी के लिए इस पेज को अंत तक अवश्य पढ़ें तथा Careerbanao.Net को बुकमार्क करना न भूलें।
बिहार श्रम पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | बिहार श्रम पोर्टल |
प्रदेश | बिहार |
लांच तिथि | फरवरी 2008 |
लाभार्थी | प्रदेश का हर नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | असंगठित श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | BOCW Bihar : बिहार Labour Card Registration & Status कैसे चेक करें? [Step By Step] |
वर्ष | 2023 |
पंजीकरण की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bocw.bihar.gov.in/ |
BOCW Bihar पोर्टल क्या है?
बिहार राज्य में रहने वाले आम नागरिकों का एक बड़ा हिस्सा स्थाई रूप से विभिन्न निर्माण कार्यों में लगा हुआ है। इन असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए कोई भी नियम कानून नहीं था। इसी वजह से इनका काफी शोषण भी हुआ करता था। इन असंगठित श्रमिकों के कल्याण हेतु ही राज्य सरकार ने बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार बोर्ड की स्थापना की है। इसे अंग्रेजी में Bihar Building and Other Construction Worker Welfare Board (BOCW) कहा जाता है।
इस पर राज्य के सभी श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व उनका लाभ भी उठा सकते हैं। बिहार मजदूर कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट bocw.bihar.gov.in पर जाकर आप पंजीकरण करा सकते हैं।
Bihar Building and Other Construction Worker Welfare Board के उद्देश्य एवं कार्य
BOCW बिहार की स्थापना विभिन्न उद्देश्यों व कार्य के लिए की गई थी। इनका विस्तृत विवरण निम्नलिखित है :-
- पंजीकृत श्रमिकों को दुर्घटना होने की स्थिति में वित्तीय सहायता देना तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के पंजीकृत श्रमिकों को पेंशन प्रदान करना।
- पोर्टल पर पंजीकृत सभी महिला निर्माण श्रमिकों को मातृत्व लाभ के रूप में अनुदान राशि के साथ-साथ निर्माण कार्यों में लगे हुए श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा-दीक्षा के लिए समय-समय पर उचित आर्थिक सहायता देना।
- गृह निर्माण अनुदान, मरम्मत ऋण इत्यादि का प्रावधान।
- पंजीकृत श्रमिकों को समय-समय पर विनिर्माण कार्यों से जोड़ना व उन्हें उनके अनुरूप आर्थिक सहायता देना।
- बीमा योजना / पेंशन योजना से जुड़े श्रमिकों के प्रीमियम धनराशि का भुगतान साथ ही साथ गंभीर इलाज हेतु वित्तीय सहायता देना इत्यादि।
बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार बोर्ड का इतिहास
बीओसीडब्ल्यू बिहार के इतिहास की बात करें तो सबसे पहले भारत सरकार द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकार अधिनियम 1996 लाया गया साथ ही साथ 1996 में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम भी आया।
इन्हीं दो अधिनियम के प्रभुत्व में आगे चलकर राज्य सरकार ने भी बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार नियमावली 2005 को पेश किया। आगे चलकर इसी अधिनियम के अंतर्गत सरकार ने इसकी स्थापना फरवरी 2008 में की थी। इस विभाग के का मुखिया प्रधान सचिव श्रम संसाधन होता है।
bocw.bihar.gov.in पर श्रमिक पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
सभी निर्माण श्रमिकों को श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए bocw bihar gov in पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण करने से पहले आपको इससे जुड़े निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देशों को एक बार अवश्य जान लेना चाहिए।
- आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी अनिवार्य है।
- पंजीकरण करने के पश्चात आपको पंजीकरण शुल्क के रूप में ₹20 तथा हर महीने मासिक अंशदान के रूप में 50 पैसे की दर से एक मुस्त 5 वर्ष के लिए ₹30 जमा करना होगा अर्थात आपके पंजीकरण की वैधता यदि 5 वर्ष तक रखना चाहते हैं तो आपको कुल ₹50 का शुल्क देना होगा।
- हर 5 वर्ष के पश्चात आपको अपने श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण करना होगा अन्यथा की स्थिति में आपका पंजीकरण रद्द हो जाएगा।
- समय पर नवीनीकरण न कराने पर आप किसी भी श्रम कल्याण योजनाओं के लिए पात्र नहीं होंगे।
BOCW बिहार पोर्टल पर उपलब्ध श्रमिक कल्याणकारी योजनाएं
बिहार सरकार इस समय श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इस पर उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की सूची निम्नलिखित है :-
- नगद पुरस्कार
- विवाह के लिए वित्तीय सहायता
- मातृत्व लाभ योजना
- औजार क्रय योजना
- भवन मरम्मती अनुदान योजना
- लाभार्थी को चिकित्सा सहायता
- साइकिल क्रय योजना
- शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता योजना
- पेंशन योजना
- वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना
- विकलांगता पेंशन
- संस्कार हेतु आर्थिक सहायता
- मृत्यु लाभ
- परिवार पेंशन
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना इत्यादि।
बीओसीडब्ल्यू पर पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आप बिहार राज्य से संबंध रखते हैं और अपना बिहार मजदूर कार्ड (Bihar Labour Card) के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसमें आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- मतदाता पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक का विवरण
- आधार कार्ड
- स्कूल प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- मेडिकल प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
- 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
- स्वघोषणा पत्र इत्यादि।
Bihar Labour Card Registration ऑनलाइन कैसे करें?
बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर मजदूर कार्ड के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
- बिहार लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर में श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर मौजूद Labour Registration के लिंक को क्लिक करें।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया वेब पेज पेज खुलेगा, जिसमें आपको जरूरी सुझाव व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया जाएगा।
- इसमें सबसे ऊपर दिए गए अप्लाई फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अगले पेज पर दिए गए आधार सत्यापन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अंतर्गत आवेदक को अपना आधार कार्ड नंबर और अपना नाम डालकर प्रमाणित करें का बटन दबाना होगा।
- प्रमाणीकरण होने के पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें मांगी की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें और रजिस्टर का बटन दबाएं।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने की स्थिति में आपको ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।
भुगतान होने के पश्चात आपको एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड मोबाइल और ईमेल पर प्राप्त हो जाएगा जिसके माध्यम से भविष्य में Bihar Building Construction Portal पर Login कर सकेंगे।
BOCW Bihar gov in Registration Status कैसे देखें?
- बीओसीडब्ल्यू लेबर रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक (bocw bihar labour card status) करने के लिए उपरोक्त दिए गए प्रथम व द्वितीय चरण का वैसे ही अनुपालन करें।
- अब आपके सामने दिए गए व्यू रजिस्ट्रेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आप अपना मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- उपरोक्त विवरण दर्ज करने के बाद शो का बटन दबाएं।
- अब आप का रजिस्ट्रेशन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
बीओसीडब्ल्यू Payment Status कैसे चेक करें?
- पोर्टल पर भुगतान करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब लेबर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने निम्न विकल्प दिखेगा, इसमें पेमेंट स्टेटस वाले ऑप्शन को चुने।
- अब आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपना आवेदन नंबर और भुगतान विकल्प के अंतर्गत – न्यू रजिस्ट्रेशन / रिनुअल रजिस्ट्रेशन में से अनुसार विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद Show का बटन दबाएं।
अब आपके रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत किए गए भुगतान की स्थिति आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
Bihar Labour Card Renewal Registration कैसे करें?
हमने ऊपर लेख में आपको बताया है कि रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात इसकी वैधता 5 वर्ष के लिए होती है। हर 5 वर्ष बाद आपको अपने पंजीकरण रिन्यूअल कराना होता है।
- Registration Renewal के लिए सबसे पहले इस लेख में पंजीकरण प्रक्रिया के अंतर्गत दिए गए चरण 1 और 2 को वैसे ही अपनाएं।
- अब पेज पर दिए गए अप्लाई फॉर रिनुअल रजिस्ट्रेशन के लिंक पर जाएं।
- इसके पश्चात आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- उसके बाद शो का बटन दबाएं।
- अब आपके पंजीकरण से जुड़ी पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- इसमें दिए गए रिनुअल रजिस्ट्रेशन का बटन दबाएं और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- भुगतान सफल होने पर आपका पंजीकरण नवीनीकरण अगले 5 वर्ष के सफल हो जाएगा।
श्रम कार्ड का लिस्ट कैसे चेक करें?
⦿ श्रमिक कार्ड की जारी की गई लिस्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले @upbocw.in पोर्टल पर जाएं।
⦿ आगे की स्टेप में श्रमिकों की सूची विकल्प को चुनें
⦿ अपना जनपद, ब्लाक, ग्राम, से जुड़े विकल्प को चुने।
⦿ आप शहर में अथवा नगर में किस क्षेत्र में आते हैं उसे चुने।
⦿ अपने ग्रामीण क्षेत्र के विकास खंड को चुने।
⦿आपके सामने यूपी श्रमिक कार्ड सूची उपलब्ध हो जाएगी जिसे आसानी से चेक किया जा सकता है अपने फोन में भी
बिहार श्रम पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण
बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की ऑफिशल वेबसाइट https://bocw.bihar.gov.in/ है। पूरा जानें
इसका टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0612 252 5558
बिहार का श्रम कार्ड चेक करने के लिए बताया जा रहा है सभी स्टेप को बारी-बारी से फॉलो करें, यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है –
⦿ मोबाइल में इसे चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं -@bocw.bihar.gov.in
⦿ वहां ऊपर मेनू बटन को चुने।
⦿ आगे के स्टेप में “view registration” विकल्प को चुने।
⦿ उसमें अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर से जुड़े विवरण को दर्ज करें।
⦿ नीचे दिखाई दे रहा है “shown button” को चुने।
इस प्रकार आपके मोबाइल में बिहार का श्रम कार्ड खुल जाएगा कृपया कुछ समय प्रतीक्षा करें उसे अच्छी प्रकार से जांच लें।
बिहार श्रमिक कार्ड बिहार सरकार और भारत के अन्य राज्य सरकारों के द्वारा श्रमिक वर्ग और बेरोजगार को सरकारी भत्ते के रूप में कुछ पैसे देने के लिए सरकार ने बनवाया है.
2022 में दिसंबर और नवंबर महीने में काफी सारे लोगों के श्रमिक कार्ड के जरिए पैसे भेजे गए थे, जिसके अंतर्गत उन्हें उनके बैंक खाते में ₹1000 दिए गए थे.
किंतु 2023 में अभी इसके बारे में कोई ऑफिसर जानकारी नहीं है किंतु आने वाले कुछ महीनों में आपके खाते में बिहार श्रमिक कार्ड के जरिए कुछ किस्तें आ सकती हैं.
बिहार श्रम संसाधन विभाग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया वर्तमान समय में ऑनलाइन है घर बैठे अथवा नजदीकी किसी सहज जन सेवा कंप्यूटर केंद्र के जरिए बड़ी आसानी से किया जा सकता है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इस संबंध में विस्तार से स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को बताया है – अभी चेक करें।
बिहार लेबर कार्ड बिहार सरकार के द्वारा श्रमिक व मजदूर वर्ग के लिए खास तौर से बनवाए जा रहा है, इसके जरिये आने वाले किश्ते मार्च या अप्रैल में जारी की जा सकते हैं. अतः इसके लिए जरूरी प्रक्रिया और बनवाने के कार्य को आप को जितना जल्द हो सके उसे संपन्न करवा लेना चाहिए।
बिहार लेबर कार्ड अथवा श्रमिक कार्ड का पैसा अपने खाते में चेक करने के लिए बताया जा रहा है प्रक्रिया को बारी-बारी से फॉलो करें यह सारा कुछ आप अपने मोबाइल के जरिए भी कर सकते हैं – क्लिक करें।
आशा है कि मेरे द्वारा BOCW Bihar : बिहार Labour Card Registration & Status कैसे चेक करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।