BOR UP Nic In : यूपी राजस्व परिषद पर Certificate Verification, आय/जाति/निवास की प्रक्रिया जानें?

BOR UP Nic In, यूपी राजस्व परिषद, Certificate Verification, आय/जाति/निवास व खसरा/खतौनी सत्यापन : प्रदेश सरकार दिन प्रतिदिन सभी सरकारी विभागों की सेवाओं को डिजिटल करती जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने एक अन्य ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की है जिसे BOR UP Nic पोर्टल के नाम से जाना जाता है। इसके माध्यम से अब प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आय, जाति, निवास, खसरा खतौनी का ऑनलाइन घर बैठे सत्यापन करा सकता है।

आज के लेख में हम बोर BOR UP Nic in से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे आय/जाति/निवास सत्यापन की प्रक्रिया, खसरा खतौनी सत्यापन कैसे कराएं? एवं पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं के बारे में पूरा स्टेप बाय स्टेप विस्तृत विवरण प्रदान करेंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि UP Board of Revenue पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी सरल भाषा में प्राप्त करने के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें तथा ऐसे ही अन्य जानकारियों के लिए Careerbanao.Net को बुकमार्क अवश्य करें, तो चलिए शुरू करते हैं..

bor up nic in 2023
bor up nic in 2023

BOR UP Nic In 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामयूपी बोर पोर्टल
प्रदेशउत्तर-प्रदेश
विभागराजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य का नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यप्रमाणपत्रों का सत्यापन व राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएँ
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामBOR UP Nic In : यूपी राजस्व परिषद पोर्टल
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bor.up.nic.in/

Bor UP Nic | यूपी राजस्व परिषद क्या है?

सरकार ने राजस्व से संबंधित सभी नियमों व कार्यो की देखरेख के उद्देश्य से राजस्व परिषद का गठन किया है। इसके लिए एक विशेष डिजिटल प्लेटफार्म बनाया गया है जिसे बोर्ड ऑफ रेवेन्यू यूपी पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। इसके जरिए अब प्रदेश का कोई भी नागरिक बिना सरकारी दफ्तरों में गए घर बैठे राजस्व विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं को अपने मोबाइल स्मार्टफोन या लैपटॉप पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।

एक समय था जब आपको अपने प्रमाण पत्रों के सत्यापन (bor up certificate verification online 2023) हेतु सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे और इस प्रक्रिया में हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय भी जाता था। लेकिन अब यह कार्य आप चंद मिनटों में ही बिना कहीं गए कर सकते हैं। अब आइए bor.up.nic.in vaad के इतिहास पर एक नजर डालते हैं।

BOR Full Form | बोर का फुल फॉर्म क्या है?

बोर 3 अक्षरों से मिलकर बना एक संक्षिप्त रूप है, अपने आप में पूर्ण शब्द नहीं है। इसमें B का मतलब Board, O का मतलब Of तथा R का मतलब Revenue होता है। अर्थात BOR का फुल फॉर्म Board of Revenue होता है। हिंदी में इसे राजस्व परिषद कहा जाता है।

Board of Revenue UP | राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का इतिहास

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद (Board of Revenue) का गठन इलाहाबाद में 1831 में हुआ था। आगे चलकर 1922 में इसके कार्यों को राजस्व परिषद एक्ट के तहत फिर से सुसंगठित किया गया। 1932 से लेकर 1935 में इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। 1932 में ही इसमें नायब तहसीलदार और तहसीलदार जैसे पदों का सृजन किया गया।

इसी समय इसको उत्तर प्रदेश डायरेक्टर ऑफ लैंड रिकॉर्ड (UP Directorate of Land Records) के नाम से जाना जाने लगा। 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद इसमें अन्य महत्वपूर्ण बदलाव किए गए जिसके अंतर्गत बोर्ड के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों को अलग-अलग कर दिया गया। इसकी न्यायिक विंग इलाहाबाद में लगातार अपने कार्यों को अंजाम देने लगी जबकि इसके प्रशासनिक विंग को लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया गया।

वर्तमान समय में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू यूपी में एक चेयरमैन और दो अन्य मेंबर मिलकर प्रशासनिक रिंग संभालते हैं जबकि न्यायिक विंग में 7 सदस्य होते हैं। यह सब लैंड रिकॉर्ड व राजस्व से जुड़े मामले, प्रशासनिक और न्यायिक मामला की देखरेख और नियंत्रण के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होते हैं।

यूपी राजस्व परिषद के कार्य

राजस्व परिषद (UP Bor) के गठन का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित कार्यों को पारदर्शिता और सुचारू ढंग से संपादित कराना था।

  • किराया व राजस्व की वसूली
  • राजस्व नियमों की देखरेख व संरक्षण
  • स्टांप, एक्सरसाइज व इनकम टैक्स से जुड़े हुए नियमों का संरक्षण
  • राजस्व नियमों से जुड़े हुए न्यायिक कार्य
  • लैंड रिकॉर्ड से जुड़े हुए कार्य इत्यादि।

Bor.up.Nic.in पर Certificate Verification online 2023 कैसे करें?

यूपी बोर पोर्टल के जरिए प्रदेश का कोई भी सामान्य व्यक्ति बिना कहीं गए अपने स्मार्टफोन के माध्यम से अपने विभिन्न दस्तावेजों जैसे आय, जाति, निवास, खतरा खतौनी का सत्यापन करा सकता है। certificate verification करने की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब साइट के होम पेज पर नीचे की तरफ आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इसमें आपको अपनी प्रमाण पत्र संख्या को भरना होगा।
  • उपरोक्त जानकारी भरने के बाद आगे बढ़े का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने आपके प्रमाण पत्र की सत्यापित दिखाई जाएगी।
  • इसका प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट लेकर आप भविष्य के लिए रख सकते हैं।

इस तरह से ऊपर दिए गए कुछ सामान्य चरणों का पालन कर आसानी से अपने विभिन्न दस्तावेजों को सत्यापित कर सकते हैं।

UP Varasat Online Form Apply | उत्तराधिकार/वरासत हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश में उत्तराधिकार/वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • इसके लिए सबसे पहले ऑफिसियल साइट https://bor.up.nic.in पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर उत्तराधिकार/वरासत (धारा 33) हेतु आवेदन के लिंक पर जाएँ।
  • फिर आप Vaad UP nic in पोर्टल पर पहुँच जाएँगे।
  • यहाँ पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP भेजें का बटन दबाएँ।
  • फिर OTP व कैप्चा कोड भरकर लॉगिन का बटन दबाएँ।
  • अब आपके सामने आवेदन प्रपत्र खुल जाएगा।
  • इसमें क्रमशः भाग-1, 2, 3 और 4 भरें।
  • और अंत में सबमिट कर दें।
  • अब आपको आवेदन संख्या मिल जाएगी।

राजस्व परिषद पोर्टल पर उपलब्ध सेवा नियमावली की सूची

यूपी राजस्व परिषद पोर्टल पर उपलब्ध सेवा नियमावलियों की सूची निम्नलिखित है –

क्र.सं.    संवर्ग
1राजस्व परिषद मिनिस्टीरियल सवंर्ग
2राजस्व परिषद सांख्यिकीय संवर्ग
3राजस्व परिषद लेखा संवर्ग
4तहसीलदार
5नायब तहसीलदार
6राजस्व निरीक्षक
7रजिस्टूार कानूनगो
8अमीन
9मण्डल स्तरीय मिनिस्टीरियल संवर्ग
10जनपद स्तरीय मिनिस्टीरियल संवर्ग
11प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग
12लेखपाल संवर्ग
13लेखपाल संवर्ग (संशोधित)
14संग्रह अनुसेवक सेवा (संशोधन)
15. यूपी लेखपाल सेवा (चतुर्थ संशोधन, नियमावली 2022 की अधिसूचना

Board of Revenue में स्थापित दूरभाष नम्बरों की सूची

यूपी राजस्व परिषद में स्थापित विभिन्न लोगों के टोल फ्री कांटैक्ट नंबर की लिस्ट निम्नलिखित है:-

नाम पदनामदूरभाष संख्या
योगी आदित्यनाथमा0 मुख्यमंत्री0522-2239298
श्री अनूप प्रधान “वाल्मीकि”मा० राज्य मंत्री (राजस्व विभाग)0522-2239589
श्री संजीव कुमार मित्तलअध्यक्ष,राजस्व परिषद0522-2217102,0522-2620482
श्री रजनीश गुप्ता, (आई0 ए0 एस0)प्रशासनिक सदस्य0522-2217106
श्री एस.वी.एस रंगा राव, (आई0 ए0 एस0)सदस्य न्यायिक0522-2217114
श्रीमती मनीषा त्रिघाटिया, (आई0 ए0 एस0)आयुक्त एवं सचिव0522-2622068,0522-2217108
श्री टी0 के0 शिबू, (आई0 ए0 एस0)अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त0522-2217118
श्री राम सिंहासन प्रेम,(आई0 ए0 एस0)सदस्य न्यायिक0522-2217157
श्री संजय सिंह यादव,(आई0 ए0 एस0)सदस्य न्यायिक0522-2217127
श्री ओ० पी० आर्या (आई0 ए0 एस0) सदस्य न्यायिक
श्री अमरनाथ उपाध्याय (आई0 ए0 एस0) सदस्य न्यायिक
श्री ओम प्रकाश राय (आई0 ए0 एस0) सदस्य न्यायिक
श्री डी एस उपाध्याय,(आई0 ए0 एस0) सदस्य न्यायिक
श्री अनिल कुमार यादव,(आई0 ए0 एस0)अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त0522-2217129
श्री जे.बी यादव,(आई0 ए0 एस0) प्रभारी निदेशक (भूमि अध्याप्ति)0522-2217121 
श्रीमती रीना सिंह,(आई0 ए0 एस0)स्टाफ ऑफिसर (माननीय अध्यक्ष) 0522-2217111
श्री भीष्म लाल वर्मा,(पी0सी0एस0)उप भूमि व्यवस्था आयुक्त0522-2217120
श्री शिवेंद्र कुमार मिश्राअपर आयुक्त लेखा0522-2217126
श्री सुधीर रुंगता, (पी0सी0एस0)डी0 एल0 आर0 सी0 0522-2217202
श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, (पी0सी0एस0)ओ0 एस0 डी00522-2217198
श्री सुनील कुमार झा, (पी0सी0एस0)ओ0 एस0 डी00522-2217113
श्री राजेश कुमार त्रिपाठीवरिष्ठ निदेशक (आई0टी0)-एन0आई0सी00522-2217155
श्री अमितोष श्रीवास्तवसहायक आयुक्त लेखा0522-2217192

यूपी राजस्व परिषद से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल साइट क्या है?

राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट https://bor.up.nic.in/ है। इसके जरिए प्रदेश का हर नागरिक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकता है।

बोर का फुल फॉर्म क्या है?

बोर का फुल फॉर्म बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (Board of Revenue) होता है। हिंदी में इसे राजस्व परिषद कहा जाता है।

राजस्व पोर्टल पर आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करें?

अपने आय जाति निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब यहां पर आपको आय/जाति/निवास पर प्रमाण पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा। तब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको अपने प्रमाण पत्र संख्या डालकर आगे बढ़े का बटन दबाना होगा। अब स्क्रीन पर आपकी प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी प्रदर्शित हो जाएगी।

आशा है कि मेरे द्वारा BOR UP Nic In : यूपी राजस्व परिषद, Certificate Verification, आय/जाति/निवास के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment