BPSC Teacher Syllabus 2023- बिहार शिक्षक Topic Wise सिलेबस & एग्जाम पैटर्न [PDF]

Bihar BPSC Teacher Syllabus in Hindi 2023: प्यारे साथियों जैसा कि आप जानते हैं, कि BPSC द्वारा 170461 शिक्षक के पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन (BPSC Teacher Online Form) जारी कर दिया गया है। अगर आप इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, और इस परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं। तो आपको अपनी तैयारी शुरू कर देनी दीजिए।

इस लेख के माध्यम से हम आपको विस्तार रूप से Bihar BPSC Teacher Syllabus और Bihar BPSC Teacher Exam Pattern के बारे में बताने वाले हैं, साथ ही  इस Syllabus को कहां से तैयार करना है, और कौन से Topic को कहां से पढ़ना हैं। इसे भी हम विस्तार मे बताएंगे तो आइए शुरू करते हैं…

Bihar BPSC Teacher Syllabus 2023 का संक्षिप्त विवरण

  • बोर्ड का नाम – BPSC बिहार स्कूल शिक्षक (टी.जी.टी, पी.जी.टी, प्राथमिक) भर्ती 2023
  • पद का नाम – शिक्षक भर्ती
  • चयन प्रक्रिया – दो चरणों मे पूरा किया जाएगा
  • प्रश्न के प्रकार – बहुविकल्पीय
  • पेपर की संख्या – दो
  • कुल पद – 170461 पद
  • समयावधि – 2 घंटे
  • अधिकतम अंक – 120 अंक

BPSC Teacher New Exam Pattern क्या है?

यहाँ पर हम आपको BPSC Bihar Teacher परीक्षा पैटर्न के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं। किसी भी विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे पहले एग्जाम पैटर्न के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है, ताकि वह अपने परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर पाए। इसके एग्जाम पैटर्न से जुड़े मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं-

पहला चरण

  • पहला भाग सभी के लिए अनिवार्य होगा।
  • पहला चरण भाषा पर आधारित होगा।
  • यह परीक्षा 100 अंकों की होगी।
  • इस परीक्षा का समय 2 घंटे दिया गया है।
  • जिसमें की 25 अंक English भाषा को अनिवार्य कर दिया गया है। और 75 अंक का इनमें से कोई एक (हिंदी / उर्दू / बांग्ला) भाषा का चयन करना है।
  • इस चरण के अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा।
  • पहले चरण में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • द्वितीय चरण में पहुंचने के लिए पहले चरण में 30 % लाना अनिवार्य है।

दूसरा चरण

  • यह परीक्षा प्राथमिक/माध्यमिक/ उच्च-माध्यमिक शिक्षकों के लिए है।
  • प्राथमिक शिक्षक परीक्षा के लिए सम्मान अध्ययन पूछे जाएंगे।
  • माध्यमिक/उच्चमाध्यमिक परीक्षा के लिए सम्मान अध्ययन और जिस विषय से आपने STET किया किया है उसी पर आधारित है।
  • जो आप का विषय है उसमे से 80 अंक और समान अध्ययन में से 40 अंक का प्रश्न पूछा जाएगा।
  • यह परीक्षा 120 अंक का है।
  • इस परीक्षा के लिए 2 घंटे समय दिया जाएगा।
  • इस चरण में नेगेटिव मार्किंग होगी।

Note :- यह परीक्षा वही दे सकेंगे जिन्होंने पहला चरण पास कर लिया हो।

इसे नीचे दिये गये टेबल के जरिये आप और आसानी से समझ सकते हैं –

चरणविषयप्रश्नों की संख्यापरीक्षा की अवधिकुल अंकटिप्पणी
प्रथम चरणभाषा 
(अर्हता)
100
प्रश्न 
[भाग – 1– 25 प्रश्न एवं
भाग – 2 – 75 प्रश्न]
02 (दो) घंटे100
प्रश्न
भाग –1– 25
भाग – 2 – 75
सभी के लिए अनिवार्य [ प्राथमिक से उच्च-माध्यमिक स्तर तक]
द्वितीय चरण- प्राथमिक विद्यालय शिक्षकसामान्य अध्ययन120 प्रश्न2 घंटे120 अंककक्षा 1 से 5 तक के लिए
द्वितीय चरण- माध्यमिक विद्यालय शिक्षक विषय व सामान्य अध्ययन120 प्रश्न 
भाग – 1– 80 प्रश्न एवम् 
भाग – 2 – 40 प्रश्न
02 घंटे120 अंक 
भाग – 1– 80 अंक एवम्
भाग – 2 – 40 अंक
कक्षा 9 से 10 तक के लिए
द्वितीय चरण- उच्चमाध्यमिक विद्यालय शिक्षक विषय व सामान्य अध्ययन120 प्रश्न 
भाग – 1– 80 प्रश्न एवम्
भाग – 2 – 40 प्रश्न
02 घंटे120 अंक 
120 अंक
भाग – 1– 80 अंक एवम्
भाग – 2 – 40 अंक
वर्ग 11 से 12 तक के लिए

आवश्यक-योग्यता

  • प्राथमिक ( CTET 1 / BTET 1 )
  • माध्यमिक ( STET P1 )
  • उच्च माध्यमिक ( STET )

Bihar BPSC Teacher Syllabus In Hindi

बिहार शिक्षक BPSC का पूर्ण पाठ्यक्रम हमने नीचे सब्जेक्ट के अनुसार बताया है। आप इसका अध्ययन करके अपनी तैयारी को एक नयी दिशा दे सकते हैं। तो आइए देखते हैं Bihar BPSC Teacher Syllabus को..

Bihar Teacher Language Syllabus

भाषा पर आधारित यह पत्र सभी के लिए अनिवार्य होगा। Bihar BPSC Teacher Syllabus के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं पर ध्यान दें-

  • यह पत्र दो भाग में होंगे जैसे भाग-1 एवं भाग-II.
  • भाग- 1- अंग्रेजी भाषा सभी के लिए समान (Common) होगा।
  • भाग- II के अन्तर्गत हिन्दी भाषा / उर्दू भाषा / बांग्ला भाषा तीनों में से किसी एक भाषा का चुनाव करना होगा।
  • इस पत्र का अर्हतांक दोनों भाग को मिलाकर कम से कम 30 % अनिवार्य है।

BPSC Primary Teacher Syllabus 1 to 5 General Study – सामान्य अध्ययन

आयोग द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार सामान्य अध्ययन का पेपर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के लिए (वर्ग 1 से 5) के लिए अनिवार्य होगा। इसमें पूछे जाने वाले विषयों का विवरण निम्न है –

  • इसमें प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य सामान्य अध्ययन जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण शामिल हैं। 
  • सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न प्राथमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम SCERT से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।

BPSC Teacher Syllabus 9 to 10 in Hindi – विषय एवं सामान्य अध्ययन

यदि आप कक्षा 9 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं तो आपको पहला चरण पास करने के बाद दूसरे चरण में विषय एवं सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्नों पर आधारित इस परीक्षा को भी पास करना होगा। BPSC Head Teacher Syllabus in Hindi निम्न है-

  • यह पत्र दो भाग में होंगे यथा – भाग 1 एवम् भाग 2
  • भाग- 1 – एक विषय पत्र है। उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से एवं किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है हिन्दी, बांग्ला, उर्दू , संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान | 
  • विषय पत्र माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति / NCERT से सम्बन्धित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।
  • भाग-2- एक सामान्य अध्ययन पत्र है, जिसके प्रश्न माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा। इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता सामान्य विज्ञान भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल है।

Bihar Teacher Syllabus 11 to 12 in Hindi – विषय एवं सामान्य अध्ययन

वर्ग 11 एवं 12 के लिए विषयवार सिलेबस निम्न है –

  • यह पत्र दो भाग में होंगे यथा-भाग-1 एवं भाग-2 
  • भाग-1- एक विषय पत्र है। उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है हिन्दी, उर्दू , अंग्रेजी संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र समाज शास्त्र, मनोविज्ञान दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान कम्प्यूटर साइंस वाणिज्य, लेखा, संगीत एवं उद्यमिता 
  • विषय पत्र उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति / NCERT से सम्बन्धित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।

BPSC Teacher Topic Wise Syllabus

सामान्य अध्ययन में पूछे जाने वाले टॉपिक :-

  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल और पर्यावरण
  • सामाजिक विज्ञान
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य जागरूकता (Current Affairs or Bihar GK)
  • मानसिक क्षमता  (Reasoning)
  • गणित

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का सिलेबस

  • राष्ट्रीय चेतना का उदय और विकास
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्धव-उदारवादी एवं उग्रवादी
  • 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • 19वीं शताब्दी में प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन
  • गांधी एवं जन आंदोलन
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन
  • असहयोग आंदोलन
  • भारत छोड़ो आंदोलन
  • वाम आंदोलन का उदय
  • किसान एवं मजदूरों का आंदोलन
  • क्रांतिकारी आंदोलन का उदय एवं विकास
  • हिंद फौज (आई एन ए)
  • क्रिप्स मिशन एवं कैबिनेट प्लान
  • भारत का विभाजन एवं इसके परिणाम
  • भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947
  • भारत में सांप्रदायिकता के उदय और विकास के उत्तरदाई कारण
  • द्वितीय विश्व युद्ध एवं एवं बदलता विश्व परिदृश्य

हिंदी

  • पर्यायवाची
  • विलोम
  • लिंग
  • वचन
  • कारक और सर्वनाम विशेषण
  • समरूपी भिन्नार्थक शब्द
  • तत्सम और तद्भव
  • हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं
  • हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान
  • वर्णमाला
  • सर्वनाम
  • संधि
  • काल
  • अव्यय
  • विराम– चिन्ह
  • रस, छंद ,अलंकार
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • उपसर्ग और प्रत्यय
  • अपठित बोध
  • हिंदी भाषा में पुरस्कार
  • प्रसिद्ध कवि लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएं
  • हिंदी भाषा में पुरस्कार
  • विविध

भूगोल और पर्यावरण सिलेबस

  • मानव बस्ती
  • परिवहन एवं संचार
  • तृतीय और चतुर्थी क्रियाकलाप
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार
  • प्राथमिक क्रियाएं
  • द्वितीय क्रियाएं
  • मानव विकास
  • विश्व जनसंख्या वितरण जनसंख्या और विधि
  • जनसंख्या संगठन
  • मानव भूगोल प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

पर्यावरण सिलेबस

  • पर्यावरणीय मुद्दे और चुनौतियाँ
  • पर्यावरण अध्ययन और शिक्षाशास्त्र
  • सामग्री ज्ञान
  • सामाजिक मुद्दे और पर्यावरण

Mathematics syllabus for bihar teacher

  • घातांक एवं करणी
  • लाभ–हानि
  • बट्टा
  • मिश्रण
  • अनुपात
  • समानुपात
  • चाल ,समय ,दूरी
  • मिश्रण
  • काम–समय
  • पाइप टंकी
  • नाव धारा
  • क्षेत्रमिति / त्रिकोणमिति
  • समय दूरी
  • संख्या पद्धति
  • रेलगाड़ी
  • महत्तम समापवर्तक
  • लघुत्तम समापवर्तक

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 सिलेबस – सामाजिक विज्ञान

  • समाजवाद तथा साम्यवाद
  • अर्थव्यवस्था और आजीविका
  • भारत में राष्ट्रवाद
  • शहरीकरण एवं शहरी जीवन
  • प्रेस-संस्कृति और राष्ट्रवाद
  • व्यापार और वैश्वीकरण
  • अर्थव्यवस्था और उसका विकास
  • रोजगार एवं सेवाएं
  • वैश्वीकरण
  • उपभोक्ता जागरूकता एवं संरक्षण
  • मुद्रा और साख
  • राज्य एवं राष्ट्रीय आय
  • हमारे वित्तीय संस्थान
  • लोकतंत्र की चुनौतियाँ
  • लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता
  • लोकतंत्र के परिणाम
  • लोकतंत्र में सत्ता की भागीदारी
  • सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली

BPSC Teacher English Topic wise Syllabus – अंग्रेजी सिलेबस

  • Fill in the blanks
  • Vocabulary
  • One word substitution
  • Error spotting
  • Homonym
  • Reading Comprehension
  • Parts of Speech
  • Spellings
  • Active and Passive voice
  • Synonyms and Antonyms
  • Direct and Indirect Speech
  • Sentence Correction
  • Note & writing a summary of a passage
  • Phrases and Idioms
  • Detection of miss-spelt words etc.

बिहार शिक्षक भर्ती मानसिक क्षमता सिलेबस 2023

  • अंकगणित संख्या श्रृंखला
  • अंकगणित तर्क
  • चित्रात्मक वर्गीकरण
  • तर्क अनुरूपता
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • भेदभाव
  • समानताएं और भेद
  • स्थानिक उन्मुखीकरण
  • स्थानिक विज़ुअलाइज़ेशन
  • दृश्य स्मृति
  • चित्रात्मक वर्गीकरण
  • गैर-मौखिक श्रृंखला
  • अवलोकन
  • संबंध अवधारणाएं

BPSC Teacher Syllabus in Hindi PDF

बीपीएससी टीचर सिलेबस को हमने ऊपर अपने इस लेख में विस्तार से समझाने का प्रयास किया है। BPSC Primary Teacher Syllabus in Hindi PDF या BPSC Head Teacher Syllabus in Hindi PDF को आप हमारे द्वारा नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

आज तक बीपीएससी में सबसे अत्यधिक अंक किसने प्राप्त किया है?

आज तक शुभम वर्मा ने सबसे अत्यधिक अंक प्राप्त किया है।

बीपीएससी टीचर की सैलरी कितनी है?

बीपीएससी टीचर की सैलरी का विवरण निम्न है-
➡ कक्षा 1 से 5 = 25000
➡ कक्षा 9 से 10 = 31000
➡ कक्षा 11 से 12 = 32000

BPSC परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग है?

1. पहले चरण = नहीं
2. दूसरे चरण में  = हां

बिहार शिक्षाक बीपीएससी उत्तीर्ण अंक कितनी है?

सामान्य- 40%, बीसी- 36.5%, ईबीसी- 34%, और महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी- 32% उत्तीर्ण अंक है।

बिहार शिक्षक भर्ती बीपीएससी में अत्याधिक कितने बार प्रयास कर सकते हैं?

3 बार प्रयास कर सकते है।

आशा है कि मेरे द्वारा BPSC Teacher Syllabus 2023 : बिहार शिक्षक Topic Wise सिलेबस & एग्जाम पैटर्न के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment