CDS Ka Full Form : सीडीएस एक संक्षिप्त नाम होता है CDS का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Combined Defence Service तथा हिंदी में संयुक्त रक्षा सेवा होता है। जबकि भारतीय सेना में CDS का मतलब Chief of Defence Staff होता है।
यदि आप शिक्षा जगत से जुड़े हैं तो आपने अक्सर सुना होगा कि उनका बच्चा पढ़ाई करने के बाद CDS की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आजकल तो कई कोचिंग संस्थान भी खुल गए हैं जिसके माध्यम से सीडीएस की परीक्षा आप आसानी से क्रैक कर सकते हैं।
दोस्तों यदि आप भी सीडीएस की तैयारी करने की सोच रहे हैं तो आज के इस लेख में हम आपको सीडीएस से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे CDS Ka Full Form in Hindi, सीडीएस क्या होता है? इस में बैठने के लिए आपके पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए? यह परीक्षा आप कितनी बार दे सकते हैं? इत्यादि के बारे में विस्तृत चर्चा करने वाले हैं।
अतः CDS Full Form से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें, चलिए शुरू करते हैं..
CDS Ka Full Form : संक्षिप्त विवरण
- कोर्स का नाम हिंदी में – संयुक्त रक्षा सेवा
- कोर्स का नाम अंग्रेज़ी में – Combined Defence Service
- संक्षिप्त नाम – सीडीएस
- लेख का नाम – CDS Ka Full Form : सीडीएस का फुल फॉर्म
- योग्यता – स्नातक
- वेतन – ₹50000-₹200000
- पद का नाम – सेना में अधिकारी रैंक
- अधिकारिक साइट – https://www.upsc.gov.in/
CDS Full Form | सीडीएस का फुल फॉर्म
बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको शायद CDS के फुल फॉर्म के बारे में जानकारी ना हो। हम आपको बताना चाहेंगे कि CDS Ka Full Form अंग्रेजी में Combined Defence Service जबकि हिंदी में इसे संयुक्त रक्षा सेवा के नाम से जाना जाता है।
इसके अतिरिक्त इंडियन आर्मी में सीडीएस का एक सर्वोच्च पद भी होता है जिस का फुल फॉर्म चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होता है। आपको तो याद ही होगा कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत जी थे जिनकी कुछ महीने पहले एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
CDS के फुल फॉर्म को संक्षिप्त रूप से आप नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से भी आसानी से समझ सकते हैं:-
CDS Ka Full Form in Hindi |
C For | Combined (संयुक्त) |
D For | Defence (रक्षा) |
S For | Service (सेवा) |
अब हम उम्मीद करते हैं कि आपको CDS Full Form in Hindi से रूबरू हो चुके होंगे। अब आइए जानते हैं किसी CDS क्या होता है?
सीडीएस (CDS) क्या होता है?
आप जानते ही हैं कि भारतीय सेना के तीन प्रमुख अंग हैं- थल सेना, जल सेना और वायु सेना। इन तीनों सेनाओं में ऑफिसर रैंक के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करने के लिए प्रतिवर्ष दो बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन आयोजित कराया जाता है।
सीडीएस के अंतर्गत व्यक्ति को भारतीय सेना में अधिकारी पद पर नियुक्ति होती है जिनमें रैंक के अनुसार लेफ्टिनेंट, कर्नल, मेजर इत्यादि पद शामिल होते हैं। यह पद अपने आप में गौरव के साथ ही साथ काफी जिम्मेदारीपूर्ण और शानदार हैं।
जो लोग भारतीय सेना में कैरियर बनाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन एक सुनहरा मौका होता है।
CDS Exam Eligibility | सीडीएस परीक्षा में बैठने के लिए शैक्षिक योग्यता व जरूरी मानदंड
जैसा ऊपर लेख में हमने चर्चा किया कि संयुक्त रक्षा सेवा की परीक्षा हर वर्ष में दो बार संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। यदि आप भी सीडीएस के एग्जाम में भाग लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी आप नीचे देख सकते हैं:-
यदि आप INA (Indian Naval Academy) में जाना चाहते हैं तो आपके पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंजीनियरिंग में बैचलर की होनी चाहिए अर्थात यदि आपके पास बीटेक की डिग्री है तो आप इसके लिए योग्य है।
अगर आप IMA या OTA में जाना चाहते हैं तो भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में आपके पास स्नातक की उपाधि होनी चाहिए।
वहीं एयरफोर्स में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास साइंस स्ट्रीम के साथ स्नातक होना चाहिए। साथ ही साथ अभ्यर्थी के पास 12वीं में फिजिक्स, मैथ, या केमिस्ट्री होनी चाहिए या आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
- IVF Full Form क्या है? पूरी प्रक्रिया के बारे में जानिए
- BMI Full Form क्या होता है? महत्व, बीएमआई कैसे निकालते हैं? की जानकारी
- RDO full form | RDO (Revenue Divisional Officer), पात्रता, सैलरी और कार्य से जुडी पूरी जानकरी
- CMO Full Form क्या है? योग्यता, कैसे बनें? कार्य, सैलरी कितनी होती है?
- M.Tech Full Form क्या है? और कैसे करें, योग्यता, फीस जॉब जाने सब कुछ यहां
Combined Defence Service के लिए उम्र-सीमा
सीडीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को इसके लिए जरूरी आयु सीमा के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। भारतीय सैन्य अकादमी, वायु सेना अकादमी व नौसेना अकादमी में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
जबकि ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी (OTA) के लिए आपकी उम्र 19-25 के बीच होनी चाहिए। वही नेवल एकेडमी के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष तक की निर्धारित है।
CDS Selection Process in Hindi | सीडीएस की चयन प्रक्रिया
भारतीय सेनाओं में अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए यह सबसे बड़ी परीक्षा होती है संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है। इसमें मुख्यता तीन चरण होते हैं जो निम्नलिखित है:-
लिखित परीक्षा
सभी सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। यह परीक्षा 2 घंटे की होती है। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं। IMA, AFA, INA के लिए इस परीक्षा में 340 प्रश्न होते हैं। जबकि अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी की परीक्षा के लिए कुल 240 प्रश्न होते हैं।
एसएसबी
लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड यानी एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। IMA, AFA, INA के लिए यह 300 अंकों का जबकि ओटीए के लिए 200 अंकों का होता है।
इसमें हर अभ्यर्थी का परीक्षण तीन अधिकारियों द्वारा किया जाता है जिनमें आईओ, , साइकोलॉजिस्ट और ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर शामिल होते हैं।
ट्रेनिंग
जो अभ्यर्थी उपरोक्त दोनों चरण सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं और अंतिम मेघा सूची में स्थान बना पाते हैं। उनको अंततः ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी की ट्रेनिंग 18 महीने की होती है। जबकि इंडियन नेवल एकेडमी की ट्रेनिंग 37 से 40 महीने की और इंडियन एयर फोर्स अकैडमी की ट्रेनिंग 74 महीने तक की होती है। वहीं ओटीए की ट्रेनिंग 49 हफ्तों की होती है।
CDS Physical Standard Test
Combined Defence Service Exam को पास करने के लिए उम्मीदवारों को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ ही शारीरिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रहना पड़ता है। ऐसे उम्मीदवार जिनके शरीर पर स्थाई रूप से टैटू है वह इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते।
वहीं अभ्यर्थी के शरीर पर कहीं भी है कीमिया ना हो और ना ही कोई सक्रिय जन्मजात रोग होना चाहिए। इसके साथ ही साथ व्यक्ति के अंदर श्रवण दोष, दृष्टि दोष या अन्य प्रकार के दोष नहीं होने चाहिए।
CDS full form age limit | CDS ज्वाइन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
CDS full form जिसे “कंबाइंड डिफेंस सर्विस (Combined Defense Service)” का जाता है काफी सारे लोग इसे “चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defense Staff)” के नाम से भी जानते हैं.
इसमें जाने हेतु कैंडिडेट की आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर के 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। CDS full form age limit न्यूनतम 20 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है.
कैटेगरी के अनुसार उम्र समय सीमा में छूट भी मिलती है नियम के अनुसार इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जारी किए जाने वाले भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन को चेक करना चाहिए।
CDS Ka Full Form से जुड़े प्रश्न
CDS का फुल फॉर्म Combined Defence Service जबकि भारतीय सेना में इसका फुल फॉर्म Chief of Defence Staff होता है।
सीडीएस की परीक्षा 1 वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है
यदि आप एसएसबी इंटरव्यू पास कर लेते हैं तो इंडियन मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए देहरादून, नेवल एकेडमी ट्रेनिंग के लिए गोवा तथा ऑफिसर ट्रेनिंग के लिए चेन्नई वहीं एयर फोर्स अकैडमी में ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद बुलाया जाता है।
कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराया जाता है।
CDS (Combined Defence Services) के माध्यम से भारतीय सशस्त्र सेना में नए अधिकारियों का चयन होता है, जो वायुसेना, नौसेना, और भू-सेना में तीनों में से किसी एक में सेना अधिकारी बनते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा CDS Ka Full Form के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।
1 thought on “CDS Ka Full Form : सीडीएस का फुल फॉर्म, योग्यता, आयु-सीमा से जुड़ी जानकारी”