CEO Full Form क्या है? कैसे बनें, वेतन, भारत के टॉप सीईओ

CEO Ka Full Form अंग्रेजी में Chief Executive Officer होता है। हिंदी में इसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। हर कंपनी में सीईओ एक महत्वपूर्ण पद होता है। आपने अभी हाल में ही टि्वटर के सीईओ पराग अग्रवाल के बारे में तो सुना ही होगा। इसी तरह से सभी कंपनियां जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और छोटी कंपनियों में भी सीईओ का पद होता है।

इस समय गूगल पर बहुत सारे लोग इसके सीईओ फुल फॉर्म के बारे में सर्च कर रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको मुख्य कार्यकारी अधिकारी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे सीईओ क्या होता है? CEO Full Form in Hindi, सीईओ कैसे बनते हैं? इसके कार्य व सैलरी कितना होता है इत्यादि साझा करने वाले हैं।

अतः सीईओ से जुड़ी हर जानकारी व CEO Full Form के बारे में जानने के लिए हमारा यह लेखन तक जरूर पढ़ें।

CEO Full Form
CEO Full Form

सीईओ क्या होता है?

CEO Ka Full Form समझने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि आखिरकार सीईओ का मतलब क्या होता है? दरअसल किसी कंपनी या संगठन का सबसे सर्वोच्च कार्यकारी पद C.E.O का होता है। यह ऐसा पद होता है जिसके पास उस कंपनी या संगठन विशेष के उत्तरोत्तर विकास की पूरी जिम्मेदारी होती है। यह अपने आप में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित पद होता है।

हर कंपनी को चलाने के लिए निचले क्रम से लेकर ऊपरी क्रम तक अलग-अलग स्तर के अधिकारी व कर्मचारी होते हैं। इनमें सबसे ऊपरी अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है जिसे सीईओ के नाम से जाना जाता है।

अतः यह कंपनी के अध्यक्ष या फिर मालिक के तुरंत नीचे का पद होता है जो कंपनी के मालिक के प्रति पूर्ण रूप से जवाब देह होता है। यह कंपनी या संस्था को चलाने के लिए नए नियम कानून व नीतियां बनाता है। अब आइए CEO Full Form से रूबरू होते हैं।

CEO Full Form क्या है?

शायद बहुत सारे लोग सोच रहे होंगे कि सीईओ अपने आप में एक पूर्ण शब्द है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह 3 अक्षरों से बना हुआ एक संक्षिप्त शब्द है। CEO Full Form अंग्रेजी में Chief Executive Officer होता है जबकि हिंदी में इसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी कहा जाता है।

यह किसी कंपनी या संस्था का सर्वोच्च पद होता है जिस पर बैठा व्यक्ति पूरी कंपनी के विकास या विनाश के लिए उत्तरदाई होता है। CEO Ka Full Form को नीचे टेबल के माध्यम से हिंदी या अंग्रेजी में आप आसानी से समझ सकते हैं:-

सीईओ का फुल फॉर्म
C ForChief (मुख्य)
E For Executive (कार्यकारी)
O ForOfficer (अधिकारी)

सीईओ का फुल फॉर्म समझने के बाद अब आइए जानते हैं कि आखिरकार एक व्यक्ति मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैसे बन सकता है?

सीईओ (Chief Executive Officer) कैसे बने?

जैसा लेख में हमने ऊपर विस्तार में चर्चा किया है कि सीईओ का पद एक प्रतिष्ठित व जिम्मेदारी पूर्ण होता है। जहां एक तरफ इनको अच्छा खासा वेतन और सुविधाएं मिलती है। वहीं दूसरी तरफ इनकी कंधों पर पूरी कंपनी की जिम्मेदारी भी होती है।

यदि आप भी किसी कंपनी का Chief Executive Officer बनने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के रूप में ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके बाद आप MBA करके CEO के पद पर नियुक्ति पा सकते हैं।

लेकिन कोई भी कंपनी सीधे मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति नहीं करती। हालांकि यदि आपके पास एमबीए की डिग्री है तो कंपनी में आप शुरुआती समय में इससे नीचे के पदों पर काम कर सकते हैं। यदि आपकी कार्यप्रणाली, कार्यकुशलता, निर्णय लेने की क्षमता, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा है तो आपको प्रमोशन कर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर बिठाया जा सकता है। लेकिन यह पूरी तरह से आपकी कार्यकुशलता और अनुभव पर काफी निर्भर करता है।

एक CEO के पास तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के साथ ही साथ कंपनी के विकास में योगदान देने वाली नीतियों व नीचे के अधिकारियों व कर्मचारियों से भरपूर काम लेने का गुण भी होना चाहिए। संक्षिप्त में कहे तो आपके पास कुशल नेतृत्व करने की अपार क्षमता होनी चाहिए।

सीईओ का वेतन

बहुत से लोग यह जानने की इच्छुक होते हैं कि आखिरकार एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कितनी सैलरी मिल सकती है? हम आपको बता दें कि इनका वेतन कई अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है जिसमें कंपनी का प्रकार, कंपनी की कैपिटल वैल्यू इत्यादि शामिल हो सकते हैं।

उदाहरण के रूप में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की बात करें तो गूगल द्वारा साल 2021 में उन्हें 1 वर्ष में 13 अरब रुपए का वेतनमान दिया गया। यकीन मानिए आपकी कल्पना से परे है। यदि हम सामान्य दर्जे की कंपनी की बात करें तो उस पर एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ₹500000 से ₹1000000 प्रति-माह तक का वेतनमान आराम से मिल सकता है। हालांकि इसका कोई मापदंड मौजूद नहीं है।

सीईओ का क्या काम होता है?

Chief Executive Officer जो किसी संगठन या कंपनी का सबसे उच्च निर्णायक अधिकारी होता है। इसके ऊपर उच्च स्तरीय निर्णायकारी और प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है और वह संगठन की संचालन दल का मुख्य नेतृत्व करता है।

सीईओ का काम विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से संगठन के सामरिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नीति बनाना और निर्धारित करना, कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य का प्रबंधन करना, कंपनी की दिशा निर्देशन करना, कर्मियों के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण व्यवस्था स्थापित करना, विभिन्न विभागों के बीच संगठन और सहयोग को सुनिश्चित करना, उच्च स्तरीय निर्णय लेना, बाजार एवं उच्चतम स्तरीय अनुकरण करना आदि शामिल हो सकते हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संगठन की सार्वभौमिक प्रगति, उत्पादकता, लाभांश, वित्तीय स्थिरता और कर्मियों के सामरिक एवं नैतिक विकास की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वे संगठन की दिशा निर्देशक होते हैं और कंपनी के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निर्णय लेते हैं।

इसको पद संगठन के विभिन्न स्तरों के साथियों, संगठन के परिसर में कर्मियों और उच्च स्तरीय निर्णय लेने की क्षमता के आधार पर प्राप्त किया जाता है। वे नियंत्रण और प्रबंधन के दौरान बाधाओं को पार करने की क्षमता रखते हैं और संगठन के सार्वभौमिक विकास में नेतृत्व प्रदान करते हैं।

भारतीय मूल के कुछ टॉप सीईओ

अब आइए हम भारतीय मूल के कुछ शीर्ष CEO के बारे में भी आपको जानकारी देते हैं जो बड़ी-बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं:-

  • सुंदर पिचाई – गूगल
  • सत्य नडेला – माइक्रोसॉफ्ट
  • अरविंद कृष्ण – आईबीएम
  • शांतनु नारायण – एडोब इंक
  • अजय पाल सिंह बंगा – मास्टर कार्ड
  • पराग अग्रवाल – टि्वटर

CEO Full Form in Hindi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

CEO का फुल फॉर्म क्या होता है?

CEO का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Chief Executive Officer होता है। हिंदी में इसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है।

सीईओ बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है!

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के लिए स्नातक के बाद एमबीए की डिग्री ले सकते हैं।

गूगल के सीईओ कौन है?

वर्तमान समय में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं।

कंपनी के सीईओ कौन होते हैं?

किसी कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी सामान्य रूप से ऐसे व्यक्ति को बनाया जाता है जो उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव रखता हो तथा उसके अंदर व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए एक बड़ा दृष्टिकोण और समझ होती है। इस व्यक्ति के अंदर पर्याप्त लीडरशिप का गुण भी होना चाहिए। यह कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है।

CEO के नीचे कौन काम करता है?

मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसी कंपनी का सबसे उच्च स्तर का कार्यकारी पद होता है। इसके ऊपर एमडी होता है जबकि इसके नीचे सामान्य रूप से सभी कर्मचारी कार्य करते हैं।

आशा है कि मेरे द्वारा CEO Full Form : सीईओ का फुल फॉर्म, कैसे बनें व वेतन के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment