CSC Login : आज के समय में भारत में बेरोजगारी का अस्तर अपने चरम सीमा पर है ऐसे में युवा स्वरोजगार की ओर ध्यान देने लगा है। यदि आप भी ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और एक बेहतरीन जीविकोपार्जन की तलाश में है तो कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।
सीएससी को आम बोलचाल की भाषा में जन सेवा केंद्र भी कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति को जन सेवा केंद्र खोलने के लिए सबसे पहले CSC Registration कराना होता है। इसके पश्चात आपको सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त होने के बाद आप अपना यह व्यवसाय चला सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको सीएससी रजिस्ट्रेशन से लेकर CSC Login तक की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से विस्तार पूर्वक समझाने वाले हैं। आपको बता दें कि एक सामान्य जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर या VLE के रूप में आवेदन करना होता है।
यह 18 वर्ष से अधिक उम्र वाला कोई भी व्यक्ति जो न्यूनतम दसवीं पास हो तथा जिसके पास कंप्यूटर का मूलभूत ज्ञान हो, वह आवेदक हो सकता है।
अतः CSC Digital Sewa Login व इसके अतिरिक्त PMJAY CSC Login, PM Kisan, CSC UTI Login की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं।
CSC Full Form | सीएससी का फुल फॉर्म
सीएससी, 3 अक्षरों का एक संक्षिप्त रूप है जिसमें C का मतलब Common, S मतलब Service और दूसरे C का मतलब Centre होता है अर्थात सीएससी का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Common Service Centre होता है हिंदी में इसे सामान्य जन सेवा केंद्र या लोक सेवा केंद्र के नाम से जाना जाता है।
C | Common |
S | Service |
C | Center |
इसे कोई भी ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति एक स्वरोजगार के रूप में चला सकता है और ठीक-ठाक पैसे कमा सकता है। इसके जरिए आप बैंकिंग, आधार कार्ड, पैन कार्ड, प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, श्रम कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि से जुड़ी सेवाएं लोगों को मुहैया करा सकते हैं।
जन सेवा केंद्र के लाभ
सामान्य जन सेवा केंद्र के खुल जाने से आजकल नागरिकों को सभी महत्वपूर्ण सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो पा रही है। इसके निम्नलिखित फायदे हैं:-
- सरकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में काफी मदद मिल रही है।
- सार्वजनिक सेवाओं का आसानी से वितरण चाहे वह सरकार से उपभोक्ता (G2C) या बिजनेस से उपभोक्ता (B2C) या फिर बिजनेस से बिजनेस (B2B) तक हो।
- सरकार द्वारा संचालित समय-समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच पा रहा है।
- जन सेवा केंद्र की मदद से स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।
- इसके अतिरिक्त ई-गवर्नेंस, ई-सेवाएं जैसे बैंकिंग, बीमा, डाक, फाइनेंस इत्यादि की सामान्य नागरिकों तक पहुंच।
जन सेवा केंद्र के कार्य
सामान्य जन सेवा के केंद्र मूल रूप से निम्नलिखित तीन कार्य करता है:-
- G2C (सरकार से उपभोक्ता) : इसके प्रमुख कार्यों में से एक है। इसके माध्यम से जन सेवा केंद्र सभी सरकारी सेवाओं व योजनाओं को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाती है।
- B2C (बिजनेस से उपभोक्ता) : सीएससी का यह दूसरा प्रमुख कार्य है जिसके माध्यम से कोई भी व्यवसाय अपना लाभ सीधे उपभोक्ताओं को पहुंच पाता है।
- B2B (बिजनेस टू बिजनेस) : इसके माध्यम से एक व्यवसाय की दूसरे व्यवसाय तक पहुंच आसानी से हो पाती है।
सीएससी पंजीकरण के बारे में हमने एक अलग से लेख लिखा है। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से उसके जरिए इस प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझ सकते हैं चलिए अब Digital Sewa Login की तरह बढ़ते हैं..
CSC बी2बी के अंतर्गत प्रदान सेवाएं –
कॉमन सर्विस सेंटर b2b यानी business-to-business ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत नागरिकों को मार्केटिंग रिसर्च, ग्रामीण बीपीओ से संबंधित सेवाएं जैसे कि डेटा संग्रह, डेटा का डिजिटलीकरण आदि से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाती हैं.
CSC B2C के अंतर्गत प्रदान सेवाएं –
कॉमन सर्विस सेंटर b2c बिजनेस यानी बिजनेस टू कंजूमर के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाने वाली नागरिकों को सेवाएं कुछ इस प्रकार से हैं, जिसमे मुख्य रूप से –
इंग्लिश स्पोकन, ई-कॉमर्स के जरिये ऑनलाइन बिक्री, कृषि सेवाओं से संबंधित ऑनलाइन जानकारी, ई लर्निंग कोर्स से जुड़ी जानकारी, वित्त सेवाओं से जुडी जानकरी, बैंकिंग सेवाएं, रेलवे IRCTC, बस टिकट, होटल ऑनलाइन बुकिंग, टैली एंटरप्रेन्योर कोर्स, आदि सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जा रहे हैं.
Common Service Centre के द्वारा ऑनलाइन प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ –
वर्तमान समय में सभी राज्य सरकार के द्वारा सीएससी सेंटर के लिए संचालित ऑनलाइन पोर्टल @digitalseva.csc.gov.in जिस पर काफी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रही हैं,
जिससे कि नागरिकों को किसी भी चीजों को जैसे दस्तावेज, प्रमाण पत्र, सार्वजनिक सेवाएं, ई गवर्नेंस और शिक्षा से जुड़ी सेवाओं को प्राप्त करने के लिए अन्य कहीं किसी जगह पर जाने की कोई जरूरत नहीं, बल्कि यह सारी सुविधाएं उन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सके.
अब हम जानेंगे कि सीएससी पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं कौन-कौन सी हैं –
01. | पासपोर्ट में निर्माण |
02. | ऑनलाइन बीमा कराना |
03. | सीएससी ई डिस्टिक रजिस्ट्रेशन |
04. | सरकारी व गैर सरकारी कार्य |
05. | पीएमजीवाई सीएससी रजिस्ट्रेशन |
06. | जन्म प्रमाण पत्र |
07. | मृत्यु प्रमाण पत्र |
08. | प्रमाण पत्र से जुड़ी आवेदन |
09. | सरकारी योजना का लाभ |
10. | नागरिक सेवाएं |
11. | जिला स्तरीय सेवाएं |
12. | पेंशन से जुड़ी सेवाएं |
13. | केंद्र सरकार द्वारा संचालित सेवाएं |
CSC Login कैसे करें?
जब एक बार आप सीएससी VLE रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक कर लेते हैं तो इसके पश्चात आपको सीएससी Login करना होता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाएं:-
- सीएससी लॉगिन हेतु सबसे पहले Digital Sewa की आधिकारिक वेबसाइट https://digitalseva.csc.gov.in/ पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया डिजिटल सेवा कनेक्ट का पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपना यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के बाद इमेज में दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और साइन इन का बटन दबाएं।
- इस प्रकार से ऊपर दिए गए कुछ आसान चरणों की मदद से आप आसानी से सीएससी पोर्टल पर लॉगिन हो सकते हैं।
यदि आप अपना CSC Password Reset करना चाहते हैं तो लॉगिन करते वक्त नीचे दिए गए Forgot Password के विकल्प पर क्लिक कर आप आसानी से अपना सीएससी लॉगिन पासवर्ड बदल सकते हैं।
CSC Password Reset कैसे करें?
वैसे पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया तब की जाती है जब यदि आप अपना पूर्व पासवर्ड को किसी भी तरीके से भूल गए हो तो इसके लिए परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है पता है जाने वाले इन चरणों को ध्यान से अपनाएं –
CSC पोर्टल पर यदि आप अपना Password Reset करना चाहते हैं तो बताये जाने वाली इन सभी चरणों को फॉलो करें –
⦿ सबसे पहले Digital Seva – CSC ऑफिसियल पोर्टल के Login लिंक पर जाएँ।
⦿ आगे निचे स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Forget Password विकल्प को चुने।
⦿ आपके डिवाइस में एक नया पेज खुलेगा, उसमे अपना username, email और captcha को दर्ज करें (ध्यान रखें username, email दर्ज करें जिससे आपने पूर्व काल में अकाउंट बनाया था)
ध्यान दें – यदि आपको CSC Login और पासवर्ड संबंधित से जुडी कोई अन्य समस्या आ आरही है तो उस स्थति में आधिकारिक पोर्टल द्वारा जारी Helpline NUMBER या मेल के जरिये ऑनलाइन मदद ले सकते हैं.
- CSC आधिकारिक ईमेल – care@csc.gov.in
- CSC आधिकारिक टोल फ्री नंबर – 1800 121 3468
CSC PMJAY Login करने की प्रक्रिया
PMJAY CSC Login का मतलब होता है कि आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लॉगइन करना चाहते हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप निम्नलिखित है :-
- PMJAY के अंतर्गत लॉगिन हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउजर में इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए PMJAY सीएससी लॉगइन के लिंक पर क्लिक करें।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने खुलेगा।
- इसमें मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें और साइन इन का बटन दबाएं।
- इस प्रकार से आप आसानी से पीएमजीवाई सीएससी पोर्टल पर लॉगिन हो सकते हैं।
CSC UTI Login कैसे करें?
सीएससी UTI Login के जरिए आप पैन कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं।
- सीएससी UTI Login करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए क्लिक हियर का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने लॉगइन का नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पर मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें फिर अंत में कैप्चा कोड डालकर साइन इन का बटन दबाएं।
Common Service Centre (CSC) कैसे खोलें?
सहज जन सेवा केंद्र (Common Service Centre) खोलने के लिए बताई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि भारत सरकार के द्वारा CSC केंद्र संचालकों को एक खास निर्धरित मानकों को पूरा करना होगा तभी वह CSC center चला सकते हैं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं –
सीएससी चलाने के लिए योग्यता
सहज जन सेवा केंद्र चलाने के लिए केंद्र संचालक को निम्न योग्यताओं को पूरा करना अति आवश्यक है।
- केंद्र संचालक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए।
- वह एक ग्रामीण युवा होना चाहिए
- केंद्र संचालक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
- केंद्र संचालक द्वारा अपने कर्तव्यों को अत्यंत समर्पण के साथ पूरा किया जाना चाहिए
- केंद्र संचालक को स्थानीय भाषा पढ़ना, बोलना और लिखना आना चाहिए।
- केंद्र संचालक को अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
- केंद्र संचालक को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी होना चाहिए।
- केंद्र संचालक के पास एक वैध वर्चुअल आईडी अथवा पैन कार्ड होना चाहिए।
इन सभी योग्यताओं को पूरा करके कोई भी व्यक्ति Sahaj Jan Seva Kendra खोल सकता है और उसे संचालित कर सकता है।
जन सेवा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
CSC Registration ONLINE करने के लिए बताये जा रहे सभी नियमो को ध्यान से फॉलो करें –
⦿ CSC Registration के लिए सबसे पहले सहज जान सेवा पोर्टल पर जाएँ – register.csc.gov.in
⦿ आगे स्क्रीन पर ऊपर दिखाई दे रहे “मेनू” बटन में “अप्लाई” विकल्प को चुने।
⦿ आगे आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा उसमे “New Registration” विकल्प को चुने।
⦿ आगे स्क्रीन पर नए पेज पर आपको सीएससी VLE और SHG (Self Help Group) के दो विकल्प दिखेंगे। जिसके जरिये भी आप Registration करना चाहते हैं, कृपया उस विकल्प को चुने।
⦿ आगे उसमे अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें और submit बटन को चुने।
⦿ आगे के प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स प्रमाण पत्र संख्या (Telecentre Entrepreneur Course Certificate Number)” को दर्ज करें।
⦿ आगे अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने और स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरें और submit करें।
⦿ आगे के प्रक्रिया के लिए आपके मोबाइल नम्बर पर भेजे गए खास OTP को दर्ज करने।
⦿ आगे CSC Registration के आखिरी चरण को पूरा करने के लिए, पेज पर मांगी जा रही सभी जानकारियों को ठीक प्रकार से जाँच करके भरें और “FINAL SUMMIT” करें।
PM Kisan CSC Login की प्रक्रिया
पीएम किसान सीएससी लॉगइन का मतलब होता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभ को प्राप्त करने हेतु आप जन सेवा केंद्र के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन करें :-
- PM Kisan CSC Login हेतु सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया वेब पेज खुलेगा।
- इसे मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कर साइन इन का बटन दबाएं।
- इस तरह से आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लॉगिन हो सकते हैं।
ये भी पढ़े 👇💙
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Today Current Affairs in Hindi 27 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
CSC में शिकायत कैसे दर्ज करें?
यदि आपको सामान्य जन सेवा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन से जुड़ी कोई भी तकनीकी समस्या होती है तो आप इनके दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (Toll Free Helpline Number) ☎️ 1800-121-3468 पर कॉल कर सकते हैं या फिर अपनी समस्या को ईमेल के माध्यम से लिखकर support@csc.gov.in पर मेल भी कर सकते हैं। डिजिटल सेवा पोर्टल के सोशल मीडिया लिंक नीचे दिए गए हैं
CSC Login – महत्वपूर्ण प्रश्न
CSC का मतलब कॉमन सर्विस सेंटर होता है जिसे सामान्य भाषा में सामान्य जन सेवा केंद्र कहा जाता है। यह एक तरीके का स्व-व्यवसाय होता है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति बैंकिंग, इंश्योरेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य डिजिटल सेवाएं आम जन तक पहुंचा सकता है। अभी लॉगिन करें
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो आपको सामान्य जन सेवा खोलने के लिए VLE के रूप में पंजीकरण करना होता है। VLE के रूप में कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसके पास कंप्यूटर व भाषा का मूल ज्ञान हो तथा जो न्यूनतम दसवीं पास हो वह आवेदन कर सकता है। अभी आवेदन करें
सामान्य जन सेवा केंद्र का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 1800-121-3468 है।
CSC login की स्टेप बाई स्टेप प्रकिया हमने अपने इस लेख में ऊपर विस्तार से बतायी है जिसका अनुपालन कर आप बड़ी ही आसानी से यह कार्य कर सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा CSC Login : PMJAY & UTI CSC Login कैसे करें? [Step By Step] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।