CSC Registration 2023 : आज हम इस पोस्ट में CSC Registration व Login तथा Digital Seva Portal के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही साथ हम यह भी जानेंगे कि सीएससी आईडी कितने प्रकार से बनाए जा सकते है? सीएससी आईडी लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या होने चाहिए? कॉमन सर्विस सेंटर या सामान्य सेवा केन्द्र जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि एक ऐसा स्थान जहाँ पर सभी प्रकार की सेवायें उपलब्ध होती है और सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी काम नागरिक यहाँ से करवा सकते हैं।
आपको बता दें की भारतीय नागरिक जो 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं वे सभी सीएससी आईडी (CSC ID) ले सकते हैं। आजकल बेरोजगारी का आलम बहुत ही बढ़ गया है। इसलिए Digital Seva Portal के जरिए आप महीने का 30 से 40 हजार रुपए कमा सकते हैं।
केन्द्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों के काम का बोझ कम करने के लिए और लोगों को आसानी से सरकारी सेवायें उपलब्ध कराने के लिए इन Common Service Center की शुरुआत की है। आइए जानते हैं कि कैसे कोई व्यक्ति सामान्य सेवा केन्द्र के लिए CSC Registration व CSC Login कर सकता है।
CSC Registration 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल |
देश | भारत |
मंत्रालय | इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
CSC Full Form | कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जन सेवा केंद्र |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
सीएससी 2.0 योजना | 1 जुलाई 2015 |
पोर्टल का उद्देश्य | सभी सरकारी विभागों की सेवाएँ आमजन तक पहुँचाना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | CSC Registration 2023 : सीएससी रजिस्ट्रेशन, Digital Seva Portal, Login |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | 1- https://register.csc.gov.in/ 2- https://csc.gov.in/ 3- https://digitalseva.csc.gov.in/ |
CSC Full Form | सीएससी का फुल फॉर्म क्या है?
आपको बता दें की CSC का फुल फॉर्म कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Centre) होता है जिनकी हिंदी में इसका अर्थ सामान्य जन सेवा केंद्र होता है। सीएससी पोर्टल पर 100 से अधिक सेवाएं उपलब्ध है। जन सेवा केंद्र योजना भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित है।
कॉमन सर्विस सेंटर स्कीम की शुरुआत 16 जुलाई 2009 को कांग्रेस के समय में हुई थी। लेकिन बीजेपी सरकार ने CSC 2.0 Scheme के नाम से अगस्त 2015 में इस योजना को नयी दिशा दी। डिजिटल इंडिया और E-Governnace अभियान के तहत यह योजना इस समय देश के हर कोने तक पहुँच चुकी है और देशवासियों को लाभान्वित कर रही है।
CSC Registration Online के प्रकार
वर्तमान समय में सीएससी पंजीकरण (CSC Registration) के निम्नलिखित प्रकार हैं:-
- सीएससी वीएलई (Village Level Entrepreneur)
- स्वयं सहायता ग्रुप (SHG)
- एफपीओ
- एफपीएस
- ई-श्रम
- आरडीडी
- NULM_SHG
- Banking
- CSC_Employee
- PMKSK
CSC VLE Registration Online 2023 कैसे करें ?
यदि आप Register CSC Gov IN पर VLE Online Registration करना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित चरणों को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदनकर्ता को सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट पर होम पेज खुलेगा।
- उसके बाद आपको अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है।
- अप्लाई पर क्लिक करने के बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आप इस पेज पर पहुंच जायेंगे, यहां आपको VLE और SHG (Self Help Group) के दो ऑप्शन मिल जायेंगे।
- इनमें से जिसमे भी आप आवेदन करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें और मोबाईल नंबर डाल कर सबमिट का बटन दबाएँ।
लेकिन सीएससी CSC VLE Online Registration के लिए अब टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स (TEC) प्रमाणपत्र होना जरुरी है। अब आइए देख लेते हैं की कैसे आप TEC Certificate के लिए Online Apply कर सकते हैं?
TEC Certificate Apply Online Free | टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स (TEC) प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप सीएससी VLE के रूप में पंजीकरण करना चाहते हैं तो सबसे पहले आवेदन कर्ता के पास टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स (TEC) प्रमाणपत्र होना जरूरी है। यदि आपके पास TEC सर्टिफिकेट नहीं है तो आप CSC VLE Registration नहीं कर सकते है। नीचे हमने स्टेप बाई स्टेप बताया गया है कि कैसे आप टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स (TEC Certificate Number Online Apply) प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कैसे कर सकते है?
- सबसे पहले आपको टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स (TEC Certificate Apply Online Free) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cscentrepreneur.in पर जाएँ।
- इसके बाद “रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, एड्रेस आदि दर्ज करके और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने भुगतान पेज खुल जायेगा।
- अब आपको ऑनलाइन ₹1479 शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है। इसे आप भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको एक यूजर आईडी मिलेगी जिसका पासवर्ड आपका मोबाइल नंबर होगा।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको सिखने के लिए “Learning Page” पर जाना है और सभी मॉड्यूल का अध्ययन कर लेना है।
- सभी मॉड्यूल को पूरा करने के बाद आपको “परीक्षा” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको परीक्षा सफल कर लेनी है
- परीक्षा पूरी करने के बाद आपको अपना प्रमाणपत्र नंबर (TEC Certificate Number) मिल जायेगा।
जब आपको TEC Certificate मिल जाए तो इसके बाद आप सीएससी VLE रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया उपरोक्त के बाद निम्नलिखित है:-
CSC VLE Registration आगे..
- ऑनलाइन फार्म को भरने से पहले वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद सिलेक्ट एप्लीकेशन टाइप पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको उसमे 2 विकल्प दिखाई देंगे। आपको उसमे CSC VLE पर क्लिक करें।
- अब आपको टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स प्रमाण पत्र संख्या डालनी है।
- उसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिया होगा उसे भरना है।
- उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके दिये मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आयेगा, इसे दर्ज करें।
- अब आगे CSC Registration Form खुल जाएगा, इसमें माँगी गई सभी जानकारी भरें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
इस प्रकार आप Online CSC Registration कर सकते हैं।
CSC SHG Registration कैसे करें?
SHG यानी Self Help Group jise हिंदी स्वयं सहायता समूह भी कहा जाता है। यह एक आर्थिक मध्यस्थ समिति होती है, जिसे खासतौर पर 10 से 20 स्थानीय या ग्रामीण महिलाओं या पुरुषों से बनाया गया है। यह स्वयं सहायता समूह ऐसे लोगों का एक समूह है, जो लोग दैनिक मजदूरी पर हैं और वे एक समूह बनाते हैं तथा उस समूह से एक व्यक्ति द्वारा धन इकट्ठा किया जाता है साथ ही उस व्यक्ति को धन दिया जाता है, जो जरूरतमंद होता है।
इस सीएससी केंद्र के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (SHG) की एक श्रेणी बनाई गयी है। यदि कोई स्वयं सहायता समूह अपने क्षेत्र में सीएससी केंद्र खोलना चाहता है, तो उनके लिये अभी पंजीकरण चालू किये गए है। उनको अपने समूह के पंजीकरण नम्बर के माध्यम से आवेदन करना है और आवेदन करने की प्रक्रिया एक जैसे ही है। CSC SHG Online Registration Process निम्नलिखित है:-
Step-1 : सबसे पहले आपको Digital Seva के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।
Step-2 : इसके बाद आपको “CSC SHG Registration” के लिंक पर क्लिक करना हैं।
Step-3 : इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा।
Step-4 : इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू से रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लिकेशन प्रकार का चयन करें।
Step-5 : अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
Step-6 : इसके बाद कैप्चा कोड डालें, और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
Step-7 : इसके बाद आपको अपने बारे मे, सेण्टर के जगह के बारे मे, अपना बैंक अकाउंट के बारे मे पुरी जानकारी सही सही भरना है।
Step-8 : सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज को अपलोड कर दें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Step-9 : इसके बाद उस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने शहर के जिलाधिकारी महोदय हैं, वहां भेज दें।
Step-10 : अगर आपका डॉक्यूमेंट ठीक हुए तो आपको सीएससी का लाइसेंस मिल जाएगा।
Step-11 : सीएससी का लाइसेंस मिलने के बाद आप अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
जन सेवा केंद्र खोलने के लिए अनिवार्य पात्रता
यदि आप सीएससी पोर्टल के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए।
- आपके पास एक वैध नंबर होना चाहिए।
- VLE बनने के लिए उम्र 18 से ऊपर होनी चाहिए।
- जिस क्षेत्र में अपने सेण्टर खोलना है आप उसी क्षेत्र के होने चाहिए।
- मान्य प्राप्त बोर्ड से 10 वीं तक की परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- कंप्यूटर में कौशल ज्ञान होना चाहिए ।
- इन्टरनेट कनेक्शन
- फिंगर प्रिन्ट
- स्कैनर
- यूपीएस
- 1 कंप्यूटर या लैपटॉप
- 1 कलर प्रिंटर
Digital Seva पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
कॉमन सर्विस सेंटर या Digital Seva Portal खोलने के लिए व्यक्ति के पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार नंबर या VID नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवेदक का खाता नंबर
- आवेदक के बैंक पासबुक का कैंसिल चेक इत्यादि।
CSC Registration Status कैसे चेक करें?
यदि आप सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के लिए आवेदन कर चुके हैं और इसके आवेदन का स्टेटस (CSC VLE Registration Status) चेक करना चाहते हैं तो निम्न तरीके से आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:-
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसमे अप्लाई का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
- उसके बाद चेक स्टेटस पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक फॉर्म आपके सामने खुल जायेगा।
- इसमें अपना एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड भरना है।
- इसके बाद अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।
- अब आपके आवेदन का स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिख जायेगा।
सीएससी लॉगिन कैसे करें?
जब आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाता है तो आपको सीएससी आईडी मिल जाती है जिसके द्वारा आप csc.gov.in पर CSC VLE Login कर सकते हैं। इसकी पूरी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले ऑफिसियल साइट https://register.csc.gov.in/ पर जाएँ।
- अब होम पेज पर मेनू बार में My Account पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें अपनी 12 अंकों वाली CSC ID भरें।
- फिर मॉडलिटी चुनें – फिंगरप्रिंट या आईरिस
- इसके बाद कैप्चा कोड भरें।
- फिर अंत में चेक बॉक्स को टिक कर सबमिट का बटन दबाएँ।
अब आप अपने CSC VLE डैशबोर्ड में Login हो जाएँगे।
सीएससी पंजीकरण से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भारत सरकार की ई-सेवाओं को ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों तक पहुँचाने के लिए एक कम्प्यूटर सेंटर है।
टेलीसेंटर एंटरप्रेन्योर कोर्स (TEC) करने के लिए 1479.72 रूपये चुकाने होंगे।
जी हाँ एक बार आवेदन अस्वीकार हो जाने के बाद आप दोबारा आवेदन कर सकते है
CSC में आवेदन के लिए कोई शुल्क जमा नही करना पड़ता ये निशुल्क सेवा है।
VLE एक कॉमन सर्विस सेण्टर का संचालक होता है जो उपभोक्ताओं को सरकारी- गैर सरकारी सेवाएँ प्रदान करते हैं। VLE का पूरा नाम- विलेज लेवल इंटरप्रेनरशिप होता है।
CSC सेण्टर जितनी भी सरकारी योजनायें है उनको ग्रामीण या शहरी लोगो तक पहुंचाता है।
जन सेवा केंद्र के निम्नलिखित कार्य है-
1- आधार कार्ड बनाना
2- पासपोर्ट बनाना
3- बीमा
4- जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र
5- सरकारी की सेवाओं के लिए आवेदन
सीएससी हेल्पलाइन नंबर 1800-3000-3468 पर सम्पर्क कर सकते हैं। अथवा लाभार्थी ई – मेल आईडी helpdesk@csc.gov.in के माध्यम से भी मेसेज कर सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा CSC Registration 2023 : सीएससी रजिस्ट्रेशन, Digital Seva Portal, Login @ register.csc.gov.in के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।
3 thoughts on “CSC Registration 2023 : सीएससी रजिस्ट्रेशन, Digital Seva Portal, Login @ register.csc.gov.in”