E district Delhi : ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली 🔥 पंजीकरण एवं लॉगिन कैसे करें?

E district Delhi : दिल्ली राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए किसी भी सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए दिल्ली सरकार ने eDistrict दिल्ली पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह पंजीकरण इत्यादि को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे बनवा सकते हैं अब इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की कोई जरूरत नहीं है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने Edistrict Delhi पोर्टल के माध्यम से दिल्ली राज्य सरकार प्रदेश के गरीब नागरिकों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, विकलांगता पेंशन योजना का संचालन कर रही है इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इस पोर्टल के माध्यम से पात्र नागरिकों को आवेदन करना होता है।

E district Delhi
E district Delhi

E district Delhi पोर्टल क्या है?

दिल्ली राज्य के मूल निवासियों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाने के लिए E district Delhi पोर्टल को शुरू किया गया है। अब घर बैठे आप इस पोर्टल के जरिए किसी भी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इसके लिए आपको दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद ही कोई भी नागरिक यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

  • आर्टिकल : Edistrict Delhi
  • सबंधित राज्य : दिल्ली
  • वर्ष : 2022
  • उद्देश्य : दिल्ली के नागरिकों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध करवाना
  • माध्यम : ऑनलाइन
  • लाभार्थी : दिल्ली के मूल निवासी
  • अधिकारिक वेबसाइट : edistrict.delhigovt.nic.in

Edistrict Delhi पोर्टल का उद्देश्य

दिल्ली सरकार ने ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल को लांच किया है इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के मूल निवासियों को दिल्ली सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली राज्य सरकार के द्वारा E district Delhi पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के मूल निवासियों को घर बैठे किसी भी प्रकार की सुविधा का लाभ मिल सके एवं कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इससे विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार भी एक हद तक खत्म हो जाएगा।

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

आपको बता दें कि इस पोर्टल पर वर्तमान में 11 सेवाओं को जोड़ा गया है जो कि निम्नलिखित है।

  • राजस्व विभाग
  • समाजिक कल्याण विभाग
  • महिला और बाल विकास विभाग
  • खाद्य एवं आपूर्ति वितरण विभाग
  • एससी / एसटी कल्याण विभाग
  • उच्च शिक्षा
  • श्रम विभाग
  • बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड
  • बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड
  • टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड
  • दिल्ली जल बोर्ड

उपरोक्त सेवाएं e-district delhi पोर्टल पर उपलब्ध है आप इन सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

eDistrict Delhi पोर्टल के लाभ

यदि आप दिल्ली राज्य सरकार के मूल निवासी हैं और आपको पता नहीं है कि इस पोर्टल के लाभ के बारे में तो आज हम आपको इस पोस्ट में इसके लाभ के बारे में बताएंगे जो कि निम्नलिखित है।

  • E district Delhi पोर्टल का लाभ दिल्ली के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपना महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं।
  • आप दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की मदद से किसी भी योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • दिल्ली e-district पोर्टल की मदद से आपको सरकारी दफ्तर जाने की कोई जरूरत नहीं है।
  • दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आपका पैसा और समय दोनों की बचत होती है।
  • आम नागरिकों को किसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए यह पोर्टल अति महत्वपूर्ण है।
  • होटल पर नागरिकों के सुविधाओं को देखते हुए अनेक प्रकार की योजनाएं उपलब्ध की गई हैं।

आवश्यक दस्तावेज

यदि आप दिल्ली सरकार के मूल निवासी हैं और आप को edistrict delhi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होने जरूरी है। जिसके माध्यम से आप इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन आराम से कर पाएंगे।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर कार्ड
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निर्देश

  • ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपके पास एक मोबाइल नंबर अवश्य होना चाहिए।
  • गलत जानकारी भरने एवं आधा अप्लीकेशन फॉर्म भरने से आपका पंजीकरण रद्द हो सकता है।
  • आपको बता दें कि पंजीकरण करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड जाएगा जिसको की संभाल कर रखना होगा।
  • ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली की वेबसाइट पर एक्सेस कोड और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करके पंजीकरण को 72 घंटों के भीतर पूरा करने की आवश्यकता है अन्यथा पंजीकरण पूरा नहीं होगा और नागरिकों को पंजीकरण विवरण देना आवश्यक है।
  • यदि आपके पास आधार नंबर या वोटर आईडी नंबर नहीं है तो आप अपने तहसील पर संपर्क करके अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।

eDistrict DelhiGovt nic in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको E-district Delhi के online पोर्टल https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा।
E district Delhi
  • उसके बाद “यहां क्लिक करें ” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
E district Delhi
  • वेबसाइट पर जाते समय “New User” पर क्लिक करें।
  • New User पर क्लिक करते समय आपके सामने एक नया फॉर्म खोलकर आएगा जिसमें कि निम्नलिखित जानकारियां भरनी होगी।
  • डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड या वोटर आईडी दिये जा सकते है।
  • फिर आधार या वोटर कार्ड नंबर दीजिये।
  • प्रक्रिया में आगे बढ़ते हुए कैप्चा भर लें।
  • फिर UIDAI प्रमाणीकरण के लिए अपनी सहमति दें और नंबर 4 पर टिक लगायें।
  • इसके बाद Continue पर क्लिक कर लें।
E district Delhi
  • Continue के बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने सिटीजन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोल कर आ जाएगा।
  • यह ध्यान रहे कि जो भी ऑप्शन ऑफ सिलेक्ट करेंगे जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड उसी से संबंधित जानकारियों को भरेंगे वरना आपका रजिस्ट्रेशन निरस्त हो सकता है।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरें।
  • इस फार्म में डाले गए आपके मोबाइल नंबर पर एक एक्सेस कोड आएगा जिसे वेरीफाई करना होगा।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद Continue to Register दबा कर फॉर्म सबमिट कर लें।
  • सिटीजन रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करते ही आपके दिये हुए मोबाईल नंबर पर एक्सेस कोड और पासवर्ड आएगा
  • यहाँ एक्सेस कोड और पासवर्ड और पासवर्ड डालें
  • फिर सुरक्षा कोड भरें , तथा कम्प्लीट रजिस्ट्रेशन पर टिक करें।
  • फॉर्म सबमिट होते ही आप ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली Portal पर रजिस्टर्ड हो जायेंगे।
  • रजिस्टर्ड होते ही आपकी स्क्रीन पर Registration Successfull एक्नॉलेजमेंट स्लिप आएगी
  • इसमें आपकी यूजर आईडी, पासवर्ड दिया जायेगा।
  • इसके साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर भी आपकी यूजर आईडी, पासवर्ड भेजा जायेगा।
  • इस यूजर आईडी, पासवर्ड के माध्यम से ही आप e-District delhi Portal का उपयोग कर सकते हैं।

E district Delhi Login करने की प्रक्रिया

पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण रूप से संपन्न होने के बाद आप अपना निम्नलिखित चरणों को फॉलो करके आप अपना edistrict delhi login कर सकते हैं।

  • ई-डिस्ट्रिक्ट पर लॉगइन करने के लिए सबसे पहले आप इस पोर्टल पर जाइए।
  • अब होम पेज पर आपको Registered Users Login पर क्लिक करें।
E district Delhi
  • अब अपना लॉगिन डिटेल डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद किसी भी योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद जिस विभाग के बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है उस विभाग को चुनकर अपना लॉगिन करें।

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर योजनाओं की सूची कैसे चेक करें?

E district Delhi
  • ई डिस्टिक पोर्टल पर सेवाओं की सूची देखने के लिए सबसे पहले delhigovt.nic.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर आपको सर्विस का विकल्प दिखाई देगा। फिर आपके सामने नया पेज खुल जाता है।
  • वहां से आप दिल्ली ई डिस्टिक पोर्टल पर सेवाओं की सूची देख सकते हैं।

Helpline Number

यदि आप दिल्ली के मूल निवासी हैं और आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप निम्नलिखित नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 011-23935730 , 011-23935731 , 011-23935732 ,
011-23935733 , 011-23935734

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

E-district delhi पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है क्या?

जी हां इसके बिना किसी भी योजना का लाभ आप नहीं उठा सकते हैं।

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर कौन कौन से डॉक्यूमेंट बनाया जा सकते हैं?

इस पोर्टल के जरिए लगभग सभी प्रकार के दस्तावेजों को ऑनलाइन माध्यम से बनाया जा सकता है।

इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

इस पोर्टल पर लॉगिन या पंजीकरण करने के लिए आपके पास आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड जरूरी होने चाहिए।

ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल का लाभ सभी राज्य के लोग उठा सकते हैं?

जी नहीं केवल दिल्ली के मूल नागरिकों को ही इस सुविधा का लाभ मिल सकता है।

Delhi e-district Portal पर जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जी हाँ पोर्टल पर सभी प्रकार के जाति प्रमाण पत्र जैसे SC,ST,OBC,EWS caste certificate online apply कर सकते हैं।

क्या edistrict delhi ऑनलाइन पोर्टल पर डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के बाद बदला जा सकता है?

नहीं, एक बार दस्तावेज दस्तावेज को अपलोड करने के बाद हटाया नहीं जा सकता है।

ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

edistrict delhi की ऑफिशियल वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/

दिल्ली में आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनायें-
1- सबसे पहले आधिकारिक साइट https://edistrict.delhigovt.nic.in पर जाएँ।
2- अब होम पेज पर लॉगिन करें।
3- इसके पश्चात अपनी सेवा के अंतर्गत आय प्रमाण पत्र का विकल्प चुनें।
4- फिर दिए गए आवेदन पत्र को भरें।
5- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
6- अंत में निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनाने में कितना समय लगता है?

दिल्ली में आय प्रमाण पत्र बनने में 14 दिन तक का समय लगता है।

आशा है कि मेरे द्वारा E district Delhi : ई डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पंजीकरण एवं लॉगिन के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment