E Kalyan Bihar : ई कल्याण पोर्टल पर Scholarship Form कैसे भरें व Status देखें? : बिहार सरकार ने राज्य के सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके लिए सरकार ने एक विशेष वेबपोर्टल का भी निर्माण किया है जिसे eKalyan के नाम से भी जाना जाता है।
अब राज्य के सभी आम नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthaan Yojana), मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मेघावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका (10+2) प्रोत्साहन योजना एवं श्रम संसाधन विभाग, बिहार विकास और आवास विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, राज्य स्वास्थ्य समिति, ग्रामीण विकास विभाग व अन्य विभागों से जुड़ी अन्य योजनाओं के लिए eKalyan के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और इनका लाभ उठा सकेंगे।
आज के इस लेख में हम आपको e Kalyan Bihar पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप, ई कल्याण कन्या उत्थान स्कॉलरशिप इत्यादि के लिए ऑनलाइन आवेदन, e kalyan login व Status चेक करने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से बताएंगे। अतः पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तह अवश्य पढ़ें।
E Kalyan Bihar 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | ई-कल्याण पोर्टल |
प्रदेश | बिहार |
लाभार्थी | प्रदेश का हर नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाएँ उपलब्ध कराना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | E Kalyan Bihar : ई कल्याण पोर्टल पर Scholarship Form कैसे भरें व Status देखें? |
वर्ष | 2023 |
पंजीकरण की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ekalyan.bih.nic.in/ |
E Kalyan | ई कल्याण बिहार पोर्टल क्या है?
दरअसल राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार विकास और आवास विभाग, श्रम संसाधन विभाग व अन्य विभागों से जुड़ी हुई सभी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए e-Kalyan Bihar का निर्माण किया है। इस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in है।
इस पर हाई स्कूल, इंटरमीडिएट पास छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ बिहार राज्य में सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले सामान्य वर्ग के महिला अभ्यर्थी भी विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकती हैं।
ई कल्याण बिहार पोर्टल पर उपलब्ध विभाग व उनकी योजनाएं
ई कल्याण पोर्टल पर इस समय निम्नलिखित विभागों के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका पूरा विवरण निम्नलिखित है:-
समाज कल्याण विभाग
- ई लाभार्थी योजना
- परवरिश योजना
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthaan Yojana)
- समेकित बाल विकास सेवाएं
- सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रोत्साहन योजना
शिक्षा विभाग बिहार
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : मुख्यमंत्री बालिका (10वीं पास) प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री मेघवृत्ति भर्ती योजना
- डीबीटी शिक्षा विभाग
- मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री बालिका (10+2) प्रोत्साहन योजना
अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना
- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना इसके अतिरिक्त अन्य विभाग निम्नलिखित हैं।
विभाग का नाम |
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग |
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग |
श्रम संसाधन विभाग |
आपदा प्रबंधन विभाग |
राज्य स्वास्थ्य समिति |
बिहार स्टेट ऐड्स कंट्रोल सोसायटी |
बिहार विकास और आवास विभाग |
ग्रामीण विकास विभाग |
eKalyan स्कॉलरशिप बिहार अनुदान राशि
E-kalyan के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के द्वारा बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली धनराशि का विवरण निम्नलिखित है:-
छात्रवृत्ति का नाम | सहायता राशि |
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना 2022 (10+2) छात्राएँ | ₹10000 |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना | ₹25000 |
e-Kalyan Bihar Scholarship के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार सरकार के eKalyan Bihar Portal द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन हेतु आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो (50 केबी से कम)
- आवेदक का हस्ताक्षर (20 केबी से कम)
- छात्र/छात्रा का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- स्नातक प्रमाण पत्र
- हाई स्कूल प्रमाण पत्र
- 10+2 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक का विवरण इत्यादि।
ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ekalyan.bih.Nic.in के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको e Kalyan Bihar Scholarship Registration करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप निम्नलिखित है:-
- eKalyan Bihar Scholarship Apply Online करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब साइड के होम पेज पर अपने अनुसार दी गई स्कॉलरशिप योजना का चयन करें और उसके दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
- यहां पर सबसे पहले आप अपनी मूलभूत जानकारियों को भरकर पंजीकरण करें।
- पंजीकरण करने के बाद दोबारा लॉगइन कर इसमें मांगी गई अन्य जानकारियों व आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें और अंत में फॉर्म को एक बार रिव्यु कर दोबारा से चेक कर ले और सबमिट का बटन दबा दें।
- इस प्रकार से आप आसानी से ई कल्याण बिहार स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
eKalyan Bih Nic IN Bihar Scholarship Status कैसे चेक करें?
ई-कल्याण बिहार स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का आपको पालन करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में इस साईट को खोलें।
- अब साइड के होम पेज पर दिए गए व्यू एप्लीकेशन स्टेटस के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इसमें आप अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें और सर्च का बटन दबाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर ekalyan status bihar प्रदर्शित हो जाएगा।
बिहार ई-कल्याण हेल्पडेस्क
इस पोर्टल से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आप इसके नीचे दिए गए हेल्पडेस्क मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर इस ईमेल आईडी पर मेल भी कर सकते हैं।
1. Raj Kumar – ☎️ +91-7004360147
2. Kumar Indrajeet – ☎️ +91-8986294256
3. IP Phone (For NIC) – ☎️ 23323
E kalyan Bihar Login कैसे करें?
बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत यदि आप स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं तो लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाएं।
- ekalyan login हेतु सबसे पहले इस लिंक पर जाएं।
- आपके सामने लॉगइन पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालकर लॉगिन का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने मूल डैशबोर्ड में लॉगिन हो जाएँगे।
E Kalyan Matric (10th Passed) Scholarship Apply Online 2023 की प्रक्रिया
Mukhyamantri Balak Balika Protsahan Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन करना होगा।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में ई कल्याण बिहार की आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.bih.nic.in को विजिट करें।
- अब होम पेज पर शिक्षा विभाग के अंतर्गत दिए गए डीबीटी शिक्षा विभाग के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक दूसरा पेज खुल जाएगा।
- यहां पर स्कॉलरशिप सेक्शन के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने योजना के आवेदन के लिए एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसमें आवेदन करने हेतु स्टूडेंट क्लिक हियर टू अप्लाई के लिंक पर जाएं।
- अब आपके सामने महत्वपूर्ण निर्देश का विपरीत खुल जाएगा।
- इन महत्वपूर्ण देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी चेकबॉक्स को ठीक करें।
- फिर कंटिन्यू का बटन दबाएं।
- इसके पश्चात आपके सामने मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना का रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
- इसमें रजिस्ट्रेशन करने हेतु मांगी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, जन्म तिथि, कुल प्राप्तांक, श्रेणी इत्यादि दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात प्रीव्यू कर अपने द्वारा भरे गए आवेदन पत्र की जांच करें और अंत में सबमिट कर दें।
इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ई कल्याण पोर्टल के जरिए न्यू पेमेंट लिस्ट कैसे देखें?
- ई कल्याण पोर्टल के जरिए न्यू पेमेंट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- अब होम पेज पर इंपॉर्टेंट लिंक के अंतर्गत दिए गए लिस्ट ऑफ स्टूडेंट रेडी फॉर पेमेंट के लिए ऊपर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको अपने जिला, कॉलेज, जेंडर और लिस्ट नंबर का चुनाव करना पड़ेगा।
- उपरोक्त जानकारी भरने के बाद सबमिट का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने पूरी सूची खुल जाएगी।
- यहां से आप अपना पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं क्योंकि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता है तो उसके माध्यम से भी आप अपने स्कॉलरशिप स्टेटस को देख सकेंगे।
ई-कल्याण पोर्टल से जुड़े हुए महत्वपूर्ण प्रश्न
ई-कल्याण बिहार एक ऑनलाइन हुए पोर्टल है जिस पर बिहार सरकार ने जरूरतमंदों के लिए संचालित किए जाने वाले विभिन्न योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस देखने के लिए आप ई-कल्याण के होम पेज पर जाए। अब यहां पर दिए गए एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक कर अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालकर अपने एप्लीकेशन की स्थिति को देख सकते हैं
ई-कल्याण पोर्टल का ऑफिसियल वेबसाइट ekalyan.bih.nic है।
आशा है कि मेरे द्वारा E Kalyan Bihar : ई कल्याण पोर्टल पर Scholarship Form कैसे भरें व Status देखें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।