E Sathi UP : ई-साथी पर रजिस्ट्रेशन व लॉगिन कैसे करें? @esathi.up.gov.in

E Sathi UP : पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार ने आमजन के समय और पैसे की बचत करने हेतु एक विशेष ई-सर्विस पोर्टल को शुरू किया है जिसे eSathi के नाम से जाना जाता है। अब प्रदेश के नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट (EDistrict) की सेवाओं के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी बल्कि पर इस पोर्टल का इस्तेमाल कर अपने स्मार्टफोन की मदद से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, उनके स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं और जरूरी प्रमाणपत्रों को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको e Services Access to Help Individuals पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे इस पर Registration कैसे करें? eSathi Login की प्रक्रिया क्या है? आवेदन के स्टेटस को कैसे ट्रैक करें? प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने की प्रक्रिया व e sathi up Helpline Number से जुड़ा पूरा विवरण स्टेप बाई स्टेप स्पष्ट भाषा में प्रदान करेंगे।

अतः e-Sathi UP App के साथ-साथ, UP E District, CSC Registration, CSC Login से जुड़ी पूरी जानकारी चरणबद्ध ढंग से प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक पढ़े Careerbanao.Net को ऐसी है ने जानकारियों के लिए बुकमार्क करना ना भूले तो चलिए शुरू करते हैं।

e sathi up 2023
e sathi up 2023

E Sathi UP 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामई-साथी पोर्टल
प्रदेशउत्तर-प्रदेश
विभागयूपी राज्य इकाई
लाभार्थीराज्य का नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यई डिस्ट्रिक्ट की सभी सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान करना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामE Sathi UP : ई-साथी पर रजिस्ट्रेशन व लॉगिन कैसे करें?
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://esathi.up.gov.in/

eSathi UP | ई-साथी यूपी पोर्टल क्या है?

e Sathi का Full Form ईसर्विसेज एक्सेस टू हेल्प इंडिविजुअल (e Services Access to Help Individuals) होता है। सरकार ने हर नागरिक को सरकारी विभागों की सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए इस एकीकृत सेवा पोर्टल की शुरूआत की है।

इसके माध्यम से आम नागरिक ई-डिस्टिक की सेवाओं के लिए आवेदन अपने पंजीकृत अकाउंट के माध्यम से कर सकता है तथा आवेदन के निस्तारण के पश्चात इसके जरिए प्रमाण पत्र या निस्तारित पत्र को डाउनलोड भी कर सकता है। लेकिन इस पर मौजूद सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

e-Sathi UP पोर्टल का लाभ

जैसा हमने ऊपर बताया कि E Sathi UP पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑफिसियल वेब पोर्टल है जो राज्य के लोगों को विभिन्न विभागों की विभिन्न सेवाओं तक आसानी से पहुंच प्रदान करता है। इसके कुछ मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं –

  • सरकारी सेवाओं की सुविधा – इस पोर्टल के माध्यम से, उत्तर प्रदेश के निवासियों को अनेक सरकारी सेवाओं की सुविधा मिलती है, जैसे कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, उत्तर प्रदेश कृषि उपज बाजार, बीमा, शिक्षा, आर्थिक सहायता इत्यादि।
  • ऑनलाइन पंजीकरण – यह पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा भी प्रदान करता है जिससे लोग घर बैठे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • सुरक्षित और आसान लेनदेन – “E-Sathi UP” पोर्टल का उपयोग करके लोग अपने लेन-देन को सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं।
  • समय व श्रम की बचत – इस पोर्टल का उपयोग करने से, लोग विभिन्न सेवाओं के लिए शारीरिक श्रम की जरूरत नहीं होती है। इससे लोगों का समय व श्रम दोनों बचता है।

ई-साथी पोर्टल पर उपलब्ध विभाग

सरकार ने ई साथी पोर्टल पर राज्य के सभी महत्वपूर्ण विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन मुहैया करवा दिया है। नीचे उन विभागों की सूची है जिनकी सेवाएं इस पोर्टल के जरिए आमजन तक पहुंच रही है:-

  • गृह विभाग
  • राजस्व विभाग
  • कृषि विभाग
  • पंचायती राज विभाग
  • राशन कार्ड संबंधित सेवाएं
  • समाज कल्याण विभाग
  • महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग
  • प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग
  • नगरीय विकास विभाग/पंचायत राज विभाग
  • विकलांग कल्याण विभाग
  • पुलिस विभाग इत्यादि।

e Sathi UP Registration कैसे करें?

ई डिस्टिक पोर्टल पर मौजूद सेवाओं (Citizen Service) का लाभ लेने के लिए हर नागरिक को सबसे पहले esathi up registration करना होगा। इसके पंजीकरण की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में http://esathi.up.gov.in पोर्टल को खोलें।
  • अब इसके होम पेज पर दिए गए नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु प्रपत्र खुल जाएगा।
  • इसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अपनी लॉगिन आईडी (जो 6 से 8 करैक्टर तक की होनी चाहिए), आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आवासीय पता, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को सही सही भरें।
  • इसके पश्चात अंत में सुरक्षा कोड डालकर सुरक्षित करें का बटन दबाएं।
  • अब ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई कर सबमिट करें।

सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर आपको स्क्रीन पर इसकी पुष्टि की जाएगी। इस तरह से ऊपर दिए गए कुछ सामान्य चरणों का अनुपालन कर आप आसानी से इस ई साथी पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं और विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP e Sathi Login – सिटीजन लॉगिन (ई-साथी) कैसे करें?

कोई भी उपयोगकर्ता जो इस पोर्टल पर पहले से पंजीकरण करा चुका है उसे दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। वह बल्कि अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से इस पर आसानी से लॉगिन कर सकता है। ऑनलाइन Esathi UP Citizen Login प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र टाइप करें esathi.up.gov.in।
  • अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां पर पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन पोर्टल पर जाएँ।
  • इसके पश्चात अपना यूजरनेम और पासवर्ड को दर्ज करें।
  • यदि आप अभी नया पंजीकरण कराएं है तो आपको अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात अंत में सुरक्षा कोड डालकर लॉगइन का बटन दबाएं।
  • अब आप आसानी से ई साथी पोर्टल के सिटीजन पोर्टल में लॉगिन हो सकते हैं।

E Sathi UP App कैसे डाउनलोड करें?

जैसा आप जानते हैं कि इस समय हर व्यक्ति के पास ही स्मार्टफोन है। इसके माध्यम से किसी भी सेवा का लाभ उठाने के लिए ऐप का होना अति आवश्यक है। इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य इकाई ने e Sathi up Apk को एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए लांच कर दिया है। फिलहाल इस पर 20 नागरिक सेवाएं मौजूद हैं जिनकी सूची निम्नलिखित है।

अब आइए देखते हैं कि आप कैसे ई साथी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं-

  1. ई साथी ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाना होगा।
  2. यहां पर सर्च बाद में esathi up यूपी लिखकर सर्च करें।
  3. अब आपके सामने इसका ऐप सबसे ऊपर खुलेगा।
  4. इसको अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें।
  5. इंस्टॉल होने के बाद अब सामान्य रूप से अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसमें लॉगइन हो सकते हैं और उपरोक्त सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

esathi.up.gov.in Application Status कैसे ट्रैक करें?

  • एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल कर जाएँ।
  • यहां पर दिए गए Track Status के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पॉप-अप विंडो खुलेगा।
  • यहां पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर या रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात नीचे दिए गए सर्च का बटन दबाना होगा।
  • अब आपके आवेदन पत्र की वर्तमान स्थिति आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

e sathi certificate verification कैसे करें?

कई बार लोगों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आय/जाति/निवास व अन्य प्रमाण पत्रों के सत्यापन की आवश्यकता होती है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह से अब ऑनलाइन है। अब आपको सरकारी विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे बल्कि आप अपने मोबाइल के जरिए इस पोर्टल पर जाकर सर्टिफिकेट वेरीफाई कर सकते हैं। इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • प्रमाण-पत्रों के सत्यापन हेतु सबसे पहले https://esathi.up.gov.in/citizenservices/login/login.aspx पर जाएं।
  • इसके होमपेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
  • यहां पर दिए गए सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना आवेदन नंबर डालना होगा।
  • आवेदन नंबर दर्ज करने के बाद सर्च का बटन दबाएं।
  • इस तरह से उपरोक्त कुछ आसान चरणों को अपनाकर आप आसानी से अपने प्रमाण पत्रों को घर बैठे सत्यापित कर सकते हैं।

E Sathi UP Helpline Number – ई साथी यूपी हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको इस पोर्टल से जुड़ी हुई कोई भी तकनीकी व अन्य समस्या आती है तो आप इसके दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0522-2304706 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आप ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या बताना चाह रहे हैं तो आप ceghelpdesk@mail.com पर मेल भी कर सकते हैं। इस पोर्टल का मूल पता निम्नलिखित है:

CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow 226 010

नोट : जब आप ईमेल के माध्यम से अपनी कोई भी समस्या विभाग को बताते हैं तो यहां पर नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाए गए मूलभूत जानकारियों को अवश्य भरें जैसे शिकायत का विषय, नाम, पता, मोबाइल नंबर, जिला, तहसील उसके साथ-साथ आपकी शिकायत का विवरण तथा उसके संबंध में उसे जुड़े सपोर्टेड डाक्यूमेंट्स इत्यादि।

ई-साथी पोर्टल पर मौजूद विभागीय संपर्क सूत्र

उत्तर प्रदेश सरकार के e sathi portal पर विभिन्न विभागों के नोडल व तकनीकी अधिकारियों हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी मौजूद है। इनमें से कुछ निम्न है-

क्रम संख्या विभाग का नाम डिपार्टमेंट नोडल ईमेल आईडी तकनीकी नोडल ईमेल आईडी हेल्पलाइन संपर्क विवरण 
1पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तनapccfit-up@nic.inapccfit-up@nic.in
2चीनी यद्योग एवं गन्ना विकास विभागaschq123@gmail.comcanewebsite@gmail.com
3उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेडcecomuppcl@gmail.comritikdwivediuppcl@gmail.comuppclhelp@otpl.com
0522-4150500
4प्रशिक्षण और रोजगार विभागkumarmith66@gmail.comhemant.arora@nic.insewayojan-up@gov.in
7839454211 , 0522-2638995
5स्टाम्प और पंजीकरणamit.97491@gov.invinay.singh@nic.inigruplko@gmail.com
0522-2308697
6परिवहन विभागcctco-up@nic.inpiyush.srivastava@nic.incctco-up@nic.in
18001800151
7युवा कल्याण एवम् प्रान्तीय रक्षक दल विभागddhq1.youth.lu-up@gov.inamansharma.sharma07@gmail.com
8नगरीय विकास विभागdiruplb@nic.inmt.e9ov18@gmail.comdirbh982012@gmail.com
8189077799
9खाद्य एवं रसद विभागjclucknow92@gmail.comsunil.sharma@nic.inup.fncs@gmail.com
1967/18001800150

ई साथी उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

e-sathi up क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार ने ई-गवर्नेंस के माध्यम से आम जनता तक सरकारी सेवाओं को पहुंचाने के लिए एक एकीकृत पोर्टल का निर्माण किया है जिसे eSathi UP पोर्टल कहा जाता है।

ई साथी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ई साथी उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट की https://esathi.up.gov.in/ है।

कोई भी समस्या होने पर e Sathi पोर्टल का है टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है?

इस पोर्टल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0522-2304706 है।

आशा है कि मेरे द्वारा E Sathi UP : ई-साथी पर रजिस्ट्रेशन व लॉगिन कैसे करें? @esathi.up.gov.in के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment