eDistrict UP : आजकल सरकार ई-गवर्नेंस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है। यही कारण है कि इस समय सरकार ने सरकारी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल क्रांति का सहारा लिया है। इसी को मद्दे नजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने eDistrict UP पोर्टल जारी किया गया है। जिसकी आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in है।
यदि आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं तो कभी न कभी आपको कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, इत्यादि की जरूरत पड़ी होगी। या कभी-कभी इन दस्तावेजों को सत्यापन भी कराना पड़ता है।
ऐसे में आज हम आपको e District UP पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ही साथ eDistrict UP Login, EDistrict MP, UK E District, CG EDistrict, RTPS Bihar, EDistrict Delhi व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं तो आप से अनुरोध है कि पूरा लेखक जरूर पढ़ें।
eDistrict UP 2023 का संक्षिप्त विवरण
- पोर्टल का नाम अंग्रेज़ी में : eDistrictUP
- पोर्टल का नाम हिंदी में : उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
- E District Full Form : Electronic District
- पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं : प्रमाण पत्र सेवाएं, अनुज्ञप्ति सेवाएं, राजस्व सेवाएं, सत्यापन इत्यादि।
- लेख का नाम : eDistrict : ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश, e District UP आय/जाति/निवास
- लाभार्थी : उत्तर प्रदेश के नागरिक
- ई-डिस्ट्रिक्ट होम पेज : https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/
eDistrict पोर्टल क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों के कल्याण व सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-गवर्नेंस के अंतर्गत eDistrict UP पोर्टल लॉंच किया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जन केंद्रित सेवाओं को कंप्यूटरीकृत करना है। जिससे लोगों को दस्तावेज़ों को बनवाने के लिए सरकारी दफ़्तर के चक्कर ना काटने पड़े।
उत्तर प्रदेश में आपको किसी भी सरकारी काम के लिए कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट जैसे UP Caste Certificate, UP Income Certificate, UP Domicile Certificate, UP Birth Certificate, UP Death Certificate इत्यादि का होना बेहद ही जरूरी है। हालाँकि प्रदेश के अनरक्षित वर्ग को जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन अब सामान्य वर्ग के लिए भी सरकार ने 10% आरक्षण लागू कर दिया है।
ऐसे में सभी सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को इस आरक्षण का लाभ उठने के लिए EWS Certificate UP की आवश्यकता होगी।
आपको बता दें कि उपरोक्त सारे प्रमाण पत्र आप eDistrictUP के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बनवा सकते हैं। आइए अब जानते हैं की इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं।
eDistrict.UP.Gov.In के लाभ
अब उत्तर प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate) आय प्रमाण पत्र (Income Certificate), निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) बनवाने एवं सत्यापन सम्बन्धी सभी कार्य के लिए आपको सरकार के जनसेवा पोर्टल edistrict.up.nic.in “ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District)” का सहारा लेना होगा। आप घर बैठे-बैठे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि आपको यह सारे डॉक्यूमेंट बनवाने के लिए नजदीकी जनसेवा पोर्टल पर भी जाना हो सकता है। वहां से आपको यह सारे प्रमाणपत्र 2 से 3 दिन के अंदर बनकर मिल जाएंगे। या कभी-कभी तो इसमें 7 से 14 दिन तक का भी समय लग सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च की गई इस वेबसाइट e district up gov in पर पेन्शन, विनमय, खतौनी, प्रमाण पत्र, शिकायत, जन वितरण प्रणाली, राजस्व वाद एवं रोजगार केन्द्रो में पंजीकरण संबंधी सेवाओं को भी शामिल कर दिया गया है।
हमारी राज्य सरकार ने आम आदमी को असुविधा से बचने के लिए सभी जिलों में जनसेवा केंद्र की स्थापना की है। यह सभी जनसेवा केन्द्र पंचायत स्तर पर जिला सेवा प्रदाता (डी.एस.पी.) संस्था द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं।
e District UP पोर्टल के महत्वपूर्ण लिंक्स
ई-डिस्ट्रिक्ट होम पेज पर कैसे जाएँ?
e-district होम पेज पर जाने के लिए आवश्यक स्टेप को ध्यान से फॉलो करें –
⦿ सबसे पहले अपने मोबाइल अथवा डिवाइस में इंटरनेट कनेक्शन ऑन करें।
⦿ अब कोई भी इंटरनेट ब्राउजर खोलें।
⦿ इसमें गूगल खोलें।
⦿ गूगल में e District UP पोर्टल का नाम लिखें और आगे सर्च बटन को चुने।
⦿ आपके स्क्रीन पर सबसे पहले जो पोर्टल आएगा वह डिस्ट्रिक्ट यूपी का होमपेज होगा।
इस प्रकार आप सफलतापूर्वक ई-डिस्ट्रिक्ट होम पेज पर ऑनलाइन माध्यम से पहुंच जाएंगे।
EDistrictUP पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं
e District UP पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी निम्नलिखित साड़ी के माध्यम से आप देख सकते हैं।
विभाग का नाम | उपलब्ध सेवा का नाम |
राजस्व | जाति प्रमाणपत्र आय प्रमाणपत्र अधिवास प्रमाणपत्र हैसियत प्रमाण पत्र आदि। |
पंचायती राज विभाग | परिवार कुटुंब की नकल के लिए आवेदन |
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | दिव्यांग प्रमाण पत्र |
गृह विभाग | लाउड स्पीकर / लोक सम्बोधन प्रणाली / ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5) आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2) आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5) विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3 विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) |
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग | दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन।दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान |
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग | दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना |
आय प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेजों की सूची
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी
जाति प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेजों की सूची
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी
- ग्राम प्रधान द्वारा एक लिखित दस्तावेज
- व्यक्ति का एक पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- कुटुम्ब रजिस्टर की फोटो कॉपी
निवास प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेजों की सूची
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- 2 फोटो
- बिजली का बिल
- पानी का बिल
UP निवास प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है?
आपको बता दें कि मूल निवास प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल तक ही मान्य है यदि आपका निवास प्रमाण पत्र 3 साल से पुराना हो चुका है तो आप तुरंत ही अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र में जाकर नया निवास प्रमाण पत्र बनवा लें।
eDistrict UP Login कैसे करें?
यदि आप अपने प्रमाण पत्र की जांच करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश के जनसेवा पोर्टल eDistrict UP Login पेज पर जाना होगा और यहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा उसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स में अपना लॉगिन प्रकार चुनें उसके बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं।
edistrict.up.nic.in Certificate Status कैसे जाँचे?
यदि आप बनवाए गए प्रमाण पत्र की स्थिति का पता लगाना चाहते हैं तो मेरे द्वारा इस लेख में निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप अपने प्रमाण पत्र की स्थिति को आसानी से चेक कर पाएंगे।
- इसके लिए आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपको “आवेदन की स्थिति” पर क्लिक करना होगा। अब उसमें मांगे गए जानकारियों को भरें।
- जानकारियों को भरने के बाद सर्च का बटन दबाएं अब आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा जो कि आपके प्रमाण पत्र की स्थिति को दर्शाएगा।
eDistrict UP Certificate Verification | प्रमाणपत्र का सत्यापन
आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र इत्यादि महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के बन जाने के बाद आप इसका सत्यापन घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से कर सकते हैं इसके लिए आपको मेरे द्वारा बताए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको सर्वप्रथम “ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District)” पर जाना होगा।
- पोर्टल “ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District)” पर जाने के बाद आपको मुख्य पेज पर ही “प्रमाण पत्र का सत्यापन” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा जिसमें के प्रमाण पत्र क्रमांक भरना होगा यह भरने के बाद आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा जो कि आप के प्रमाण पत्र के सत्यापन से संबंधित होगा।
कुछ जरूरी सूचना : यदि आप के प्रमाण पत्र 2015 से पहले के बने हैं तो आपको बता दें कि इससे पहले प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से बनाए जाते थे इनका ऑनलाइन सत्यापन नहीं होगा। हालांकि वे नागरिक अपना ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
Domicile Certificate UP Online Status | निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे चेक करें up?
जैसा ऊपर हमने बताया है की निवास प्रमाण पत्र की वैधता 3 वर्ष तक ही होत है इसके बाद आपको नया Domicile Certificate UP बनवाना पड़ता है। निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप इसे चेक कर सकते हैं कि उसका वर्तमान स्टेटस क्या है? इसकी पूरी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले E District UP की अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दिए गए आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने ई-डिस्ट्रिक्ट स्टेटस ट्रैकिंग पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें अपना Application Number दर्ज करें।
- अंत में Search का बटन दबाएँ।
अब आपके स्क्रीन पर निवास प्रमाण पत्र का स्टेटस दिख जाएगी।
UP Online पोर्टल
उत्तर प्रदेश की सरकार ने डिजिटल इंडिया के तर्ज पर अपने सभी कार्य प्रणालियों को यूपी ऑनलाइन के तहत कर दिया है जिसके माध्यम से आप घर बैठे अपना कोई भी जरूरी कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा आप इस पोर्टल के जरिए घर बैठे कोई भी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में UP Online पोर्टल्स की मदद से उत्तप्रदेश के निवासी सारी सुविधाएं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, तथा उन्हें इसके लिए किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate UP) की वैधता
जाति प्रमाण पत्र की अधिकतम वैधता 3 साल तक होती है यदि आप का जाति प्रमाण पत्र 3 साल से पुराना हो चुका है तो आप तुरंत ही नजदीकी जन सेवा में संपर्क करके अपना नया जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं।
आय प्रमाण पत्र की वैधता
आय प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल तक होती है यदि आपका आय प्रमाण पत्र 3 साल से पुराना हो चुका है तो तुरंत ही आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करके नया आय प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
UP e-district Death Certificate | मृत्यु प्रमाण पत्र
आपको बता देंगे आय, जाति, निवास के अलावा आप इस पोर्टल के जरिए आप अपना मृत्यु प्रमाण पत्र भी आसानी से बनवा सकते हैं। UP e-district Death Certificate के लिए आपके पास मृत व्यक्ति का पूरा नाम, मृत्यु तिथि, पिता / पति और अभिभावक का नाम, माता का नाम, मृत्यु का स्थान, पता, आवेदक का मोबाइल नंबर, इत्यादि होना चाहिए।
eDistrict Application Status | आवेदन की स्थिति
e District Application Status देखने का तरीका निम्नलिखित है।
- सर्वप्रथम https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश पोर्टल का होमपेज खुलेगा।
- अब होमपेज पर मौजूद आवेदन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करें, क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक स्टेटस ट्रैकिंग फॉर्म खुलेगा।
- इसके बाद अब अपना एप्लीकेशन नंबर डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें और यूपी ई डिस्ट्रिक्ट एप्लीकेशन स्टेटस देखें।
- उपरोक्त चरणों का पालन करके आप आय प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति & निवास प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति तथा जाति प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
e-District Citizen Login कैसे करें?
अब उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल के जरिए eDistrict पोर्टल पर लॉगिन होकर विभिन्न G2C सेवाओं के लिए आवेदन कर सकता है। नागरिक के लॉगिन की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए सिटीजन लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आप रीडायरेक्ट होकर ही E Sathi UP पेज पर आ जाएंगे।
- यहां पेज को स्क्रॉल का नीचे जाए और दिए गए लॉगिन पेज में अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद सुरक्षा कोड डालकर लॉगिन का बटन दबाएं।
इस प्रकार से कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर लॉगिन हो सकता है।
eDistrict Registration कैसे करें?
e-district रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बताए जाने वाले तरीके को चरणबद्ध तरीके से फॉलो करें।
⦿ सबसे पहले ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं –
⦿ होम पेज पर सिटीजन लॉगिन (e-sathi) विकल्प को चुने।
⦿ अब दाहिने साइड में ऊपर दिखाई दे रहे “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण?” विकल्प को चुनें।
⦿ आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
⦿ जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण हेतु “प्रपत्र का एक यूजर मैनुअल” होगा।
मांगी जा रही सभी जानकारियों को दर्ज करें जैसे- अपना नया यूज़र आईडी, आवेदक का नाम ,जन्मतिथि, आवासीय पता, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि।
⦿ आगे की प्रक्रिया के लिए कैप्चा कोड को दर्ज करें और “सुरक्षित” बटन को चुने।
⦿ इस प्रकार आपके द्वारा भरे गए सभी जानकारियों को सेव कर लिया जाएगा और आपका ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना पर GAV Registration कैसे करें?
जब आप हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने जाते हैं तो वहां पर आपको अपनी चल-अचल संपत्तियों का मूल्यांकन के विवरण देना होता है। अब आप घर बैठे अपनी अचल संपत्ति का मूल्यांकन किसी राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त GAV से करा सकते हैं। जीएवी के ई-डिस्टिक पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउजर में ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अब होम पेज पर ऊपर की तरफ दिए गए GAV पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पंजीकरण पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें नवीन GAV पंजीकरण हेतु अपना मोबाइल नंबर डालें और गेट ओटीपी का बटन दबाएं।
- अब अपने मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी डालकर वेरीफाई करें और आगे बढ़े।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन प्रपत्र खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में पूरे फॉर्म को एक बार चेक कर सबमिट कर दें।
इस प्रकार से आप हैसियत प्रमाण पत्र हेतु GAV के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
GAV Login कैसे करें?
जब आप एक GAV के रूप में सफलतापूर्वक ई-डिस्टिक पोर्टल पर पंजीकरण करा लेते हैं तो इस लॉगिन करने के लिए अपने मोबाइल के ब्राउजर में ई-डिस्टिक पोर्टल को खोलें और ऊपर दिए गए जी GAV पंजीकरण का बटन दबाएं।
अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें पंजीकृत GAV लॉगिन हेतु दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने जीएवी लॉगिन खुल जाएगा। इसमें आप अपना नंबर और ओटीपी भरें।
यदि आप ने हाल में ही रजिस्ट्रेशन कराया है तो अपने आवेदन की स्थिति (GAV Registration Status) की जांच करने के लिए इस पेज में ऊपर दिए गए विकल्प के अंतर्गत दर्ज पैन कार्ड नंबर दर्ज करें और सर्च का बटन दबाएं।
eDistrict UP सएसडीजी (SSDG) लॉगिन कैसे करें?
आप आप बिना कहीं गए डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन, अप्रूवल अथॉरिटी, सीएससी / लोकवानी / ई-सुविधा केंद्र के रूप में अपने मोबाइल के ही द्वारा लॉगिन कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन करना होगा :-
सबसे पहले ई डिस्टिक की ऑफिशल वेबसाइट e-district डॉट यूपी डॉट जाएं। अब ऊपर की तरफ दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने खुल जाएगा इसमें अपने लॉगइन के प्रकार को चुने यूजरनेम पासवर्ड से लॉगिन हो सकते हैं.
E-District UP Search CSC Centres – सीएससी केंद्र कैसे ढूंढे?
सीएससी केंद्र अर्थात जन सेवा केंद्र ढूंढने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों को अपनाना होगा।
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल ब्राउजर में नीचे दिए गए लिंक को ओपन करें – https://edistrict.up.gov.in/edistrict/login/login.aspx
- अब होम पेज पर दिए गए सर्विस सेंटर के लिंक पर जाएं।
- यहां पर आपके सामने सर्च सीएससी सेंटर सर्च का एक पेज खुलेगा।
- इसमें आपको निम्नलिखित दो विकल्प दिए जाएंगे जिसके अनुसार आप जन सेवा केंद्र ढूंढ सकते हैं:-
- पिनकोड
- क्षेत्र
- उपरोक्त में से किसी एक विकल्प को चुनें।
- अब चुने हुए विकल्प के अनुसार जैसे यदि यदि आप पिनकोड चुनते हैं तो अपने क्षेत्र का पिन कोड नंबर दर्ज करें या यदि क्षेत्र के विकल्प को चुनते हैं तो इसके अंतर्गत आपको डीएसपी, जिला, तहसील और ब्लॉक चुनना होगा।
- उपरोक्त जानकारियां अपने अनुसार चुनने के बाद शो का बटन दबाएं।
- अब आपके नजदीकी जन सेवा केंद्र की सूची आपके मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
इस प्रकार से आप घर बैठे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र की स्थिति, उसका पता, संचालक का नाम व से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- Today Current Affairs in Hindi 27 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
- Today Current Affairs in Hindi 26 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
- Weekly Current Affairs in Hindi 19-26 November : महत्वपूर्ण प्रश्न
- Today Current Affairs in Hindi 25 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
- Today Current Affairs in Hindi 23 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
ई-डिस्ट्रिक्ट से जुड़े कुछ प्रश्न
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा eDistrict UP पोर्टल के द्वारा आम जनता के जरूरी कार्यों को कंप्यूटरीकृत करना है।
उत्तर प्रदेश में आय, जाति, निवास बनवाने के लिए आप नजदीकी e District UP जनसेवा पोर्टल जाकर आसानी से बनवा सकते हैं।
वैसे तो आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र इस पोर्टल के जरिए 2 से 3 दिनों में बन जाता है, लेकिन विषम परिस्थितियों में 7 दिन भी लग सकते हैं।
आप यूपी में आय प्रमाण पत्र की स्थिति निम्न तरीके का पालन कर देख सकते हैं:-
1- सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
2- अब होम पेज पर दिए गए एप्लीकेशन स्टेट्स के लिंक पर क्लिक करें।
3- इसके बाद आवेदन संख्या भरकर सर्च का बटन दबाएँ।
4- अब स्क्रीन पर आपके आयप्रमाण पत्र की वर्तमान स्तिथि दिख जाएगी।
आय जाति निवास में के लिए पासपोर्ट फोटोग्राफ, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, कुटुम्ब रजिस्टर की फोटो कॉपी व एनी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है।
जाति प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में Cast Certificate कहा जाता हैं।
जब एक बार आपका जाति प्रमाण पत्र तहसील से स्वीकृत हो जाता है तो आप इसे ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक साइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया हमने अपने लेख में विस्तार से बताया है, अभी जाति प्रमाण पत्र बनवायें
आशा है कि मेरे द्वारा eDistrict : ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश, e District UP आय/जाति/निवास के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।