eHRMS Nic In पोर्टल भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा मानव संसाधन प्रबंधन तंत्र से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन बनाने के लिए शुरू किया गया है। eHRMS का फुल फॉर्म Electronic Human Resource Management System होता है। इसे हिंदी में Manav Sampada के नाम से भी जाना जाता है।
इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी सेवाओं जैसे ऑनलाइन जोइनिंग और रिलीविंग से जुड़े आदेश, ई-सर्विस बुक, ऑनलाइन ग्रीवेंस, ऑनलाइन पेंशन, डीपीसी, ऑनलाइन एसीआर, ऑनलाइन एपीआर, ऑनलाइन लीव एप्लीकेशन, ऑनलाइन ट्रांसफर, ऑनलाइन प्रमोशन व ऐसी ही अन्य सेवाओं को कंप्यूटरीकृत करना है।
आज के इस लेख में हम आपको इस पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे Payroll, eHRMS gov in Registration, Login, Leave Apply इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रदान करेंगे। अतः मानव संपदा पोर्टल की पूरी जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें तथा ऐसी ही अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए हमारे Sarkari Result पेज को बुकमार्क करना ना भूलें।
eHRMS Nic in पोर्टल क्या है?
पहले समय में केंद्र व राज्य सरकार है विभिन्न विभागों व संगठनों में कार्य करने वाले कर्मचारियों का रिकॉर्ड ऑफलाइन माध्यम से रखती थी। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ इस पद्धति को डिजिटल करने के उद्देश्य e-HRMS Manav Sampada पोर्टल की शुरुआत हुई है।
इसकी आधिकारिक वेबसाइट ehrms.nic.in है। इस परियोजना को सर्वप्रथम इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश में लागू किया गया। आगे चलकर एनआईसी हिमाचल प्रदेश को और झारखंड सरकार को क्रमशः मानव संपदा पोर्टल के निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई। धीरे-धीरे इस सॉफ्टवेयर को एक उत्पाद में परिवर्तित करने करते हुए सबसे पहले झारखंड में फिर बिहार (वन विभाग), महाराष्ट्र (जल प्राधिकरण), उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब जैसी जगहों पर लागू किया गया।
इस समय यह पूरे देश में लगभग 16 लाख कर्मचारियों के सर्विस बुक के रिकॉर्ड को मैनेज करता है और यह पोर्टल देश के 20 राज्यों में और 986 प्रमुख विभागों में लागू हो चुका है। इसके माध्यम से कुल 100590 गवर्नमेंट ऑर्डर प्रकाशित किए जा चुके हैं जबकि इस पर पंजीकृत कर्मचारियों की संख्या फिलहाल 2736996 है। इसका संक्षिप्त विवरण निम्न है-
पोर्टल का नाम | मानव संपदा पोर्टल |
देश | भारत |
मंत्रालय | इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
लाभार्थी | देश के सभी कार्मिक |
पोर्टल का उद्देश्य | कार्मिकों से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | eHRMS Nic In – Leave Apply Online, Registration व Login कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ehrms.nic.in/ |
e HRMS पोर्टल का उद्देश्य
e HRMS मानव संपदा पोर्टल को विकसित करने का पहला और मूल उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक सर्विस रिकॉर्ड के माध्यम से कर्मियों के बेहतर प्रबंधन के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार के संगठनों को एक सामान्य उत्पाद पर आधारित समाधान प्रदान करना है।
यह हमारे देश के शीर्ष प्रबंधन को कर्मचारियों की सही संख्या, भर्ती की योजना बनाने के लिए आने वाले वर्षों में अतिरिक्त आवश्यकताओं, सेवानिवृत्ति पैटर्न, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए आवश्यक धन, राज्य के भीतर अन्य विभागों / संगठनों को अधिशेष कर्मचारियों के पुनरावंटन, एसीआर, संपत्ति वापसी की स्थिति, वरिष्ठता सूची आदि की जानकारी उपलब्ध करवाता है।
eHRMS Nic In UP पोर्टल के लाभ व विशेषताएं
e-HRMS सॉफ्टवेयर के निम्नलिखित लाभ व विशेषताएं हैं-
- एजी कार्यालय/एनएसडीएल और ई-वेतन सॉफ्टवेयर के साथ एकीकरण – इस सॉफ्टवेयर को उनके कर्मचारी डैशबोर्ड में संबंधित सॉफ्टवेयर से वेतन, जीपीएफ/सीपीएफ विवरण का विवरण प्रदान करने के लिए वेब-सेवाओं के माध्यम से एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त यह ई-सेवा पुस्तक प्रविष्टियों को पूरा करते हुए यह भी सुनिश्चित करता है कि अनुमानित पेंशन जानकारी/सेवानिवृत्ति लाभ कर्मचारी डैशबोर्ड में एक ही स्थान पर उपलब्ध रहें।
- एंड्रॉइड और ऐप्पल प्लेटफॉर्म के लिए मोबाइल ऐप – एंड्रॉइड और ऐप्पल के सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर मोबाइल ऐप विकसित किए गए हैं ताकि कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका की जानकारी और अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके, जिसमें छुट्टी/दौरे के लिए आवेदन करना शामिल है।
- ट्रांसफर, जॉइनिंग, एपीएआर सबमिशन, रिपोर्टिंग और समीक्षा से संबंधित लेनदेन पर एसएमएस आधारित अलर्ट प्रदान करना – कर्मचारियों को तत्काल जानकारी के लिए मानव संपदा सॉफ्टवेयर में कोई लेनदेन होने पर उनके मोबाइल नंबर पर ट्रांजेक्शन अलर्ट मिलता है।
- सॉफ्टवेयर सभी राज्यों के लिए इंटरनेट पर एक ही स्थान से उपलब्ध है, जिसमें एक अलग रूप प्रस्तुत करने के लिए उनकी इमेज/हैडर को जोड़ने का विकल्प है।
- वेब सेवाओं (सीएम/डीएम डैशबोर्ड, ई-ताल, ट्रेजरी आदि) पर अन्य प्लेटफॉर्म पर डेटा साझा करने के लिए ओपन एपीआई की सुविधा – ई-गवर्नेंस मानक एमडीडीएस-जनसांख्यिकीय का उपयोग स्थान मापदंडों, व्यक्तियों के नाम, भाषा कोड और मोबाइल नंबर आदि के लिए किया गया है।
- प्रभावी उपयोगकर्ता सहायता प्रदान करना – यह सॉफ्टवेर उपयोगकर्ताओं के लिए फॉर्म के अनुसार गतिशील सहायता, ऑनलाइन सेवा अनुरोध और कर्मचारियों के लिए लॉगिन पर आधारित विकल्प अपने सहयोगियों/प्रशासकों के साथ ऑनलाइन अपने आवेदन प्रश्नों को उठाने और हल करने की सुविधा देता है।
- विभिन्न कार्यों के लिए अनुकूलन योग्य प्रारूप प्रदान करना – राज्य को किसी भी प्रकार की जानकारी एकत्र करने में सक्षम बनाने के लिए सॉफ्टवेयर में एक अनुकूलन बहुभाषी (Multi-linguistic) रूप जोड़ा गया है।
- इसके अतिरिक्त सेवाओं को पेंशन पेपर जनरेशन, ऑनलाइन लीव/टूर/अन्य अनुकूलन अनुरोध, वेब सेवाओं के माध्यम से ई-वेतन के साथ एकीकरण और जीपीएफ/सीपीएफ (हिमाचल राज्य के लिए) के लिए एजी कार्यालय/एनएसडीएल, ऑनलाइन एपीएआर/एसीआर/संपत्ति रिटर्न के रूप में भी जोड़ा गया है।
मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन तंत्र के इस सॉफ्टवेयर पर निम्नलिखित सेवाएं ऑनलाइन मौजूद हैं-
- ई सर्विस बुक
- डायनेमिक एसीआर
- ऑनलाइन टूर
- ऑनलाइन लीव
- एनुअल प्रॉपर्टी रिटर्न
- ऑनलाइन ट्रांसफर / प्रमोशन
- विभागों द्वारा भर्तियों का विवरण
- डीपीसी मैनेजमेंट
- मास्टर रिपोर्ट इत्यादि।
कर्मचारियों के लिए मौजूद ऑनलाइन सेवाएं
- जीआईएस
- टीए बिल
- कार एडवांस के लिए आवेदन
- कंप्यूटर एडवांस के लिए आवेदन
- एलटीसी एडवांस के लिए आवेदन
- विदेश घूमने हेतु एनओसी के लिए आवेदन
- मेडिकल रीइंबर्समेंट
- चिल्ड्रंस एजुकेशन
- जीपीएफ नंबर का आवंटन
- एचबीए के लिए आवेदन
- EL Encashment के लिए आवेदन
- ट्यूशन फीस
- ब्रीफकेस / लेडीस बैग के लिए आवेदन
- उच्च शिक्षा हेतु NOC
- टेलीफोन रीइंबर्समेंट
- हाउस एलॉटमेंट के लिए आवेदन इत्यादि।
e-HRMS Portal पर पंजीकृत राज्यों की सूची व ऑफिसियल साइट
इस पोर्टल पर अभी तक देश के कुल 20 राज्य पंजीकृत हो चुके हैं। इनकी सूची निम्नलिखित है-
- Andhra Pradesh – https://ess.apcfss.in/
- Bihar – https://hrms.bihar.gov.in/
- Chhattisgarh – https://cghrms.nic.in/
- Gujarat – https://hrms.gujarat.gov.in/
- Himachal Pradesh – https://himkosh.nic.in/
- Mizoram
- Jharkhand – https://jhrms.jharkhand.gov.in/
- Karnataka – https://karunadu.karnataka.gov.in/hrms/
- Uttar Pradesh – https://ehrms.upsdc.gov.in/
- Madhya Pradesh – https://www.mphrms.gov.in/
- Haryana – https://hrms.haryana.gov.in/
- Maharashtra – https://hrms.mahakosh.gov.in/
- Himachal Pradesh
- Odisha – https://hrmsodisha.gov.in/
- Rajasthan – https://hrmsraj.eoffice.rajasthan.gov.in/
- Uttarakhand – https://hris.uk.gov.in/
- West Bengal – https://hrms.wbhealth.gov.in/
- Arunachal Pradesh
- Assam
- Chandigarh
- Dadra & Nagar Haveli
- Daman & Diu
- Delhi
- Goa
e-HRMS Web API Registration कैसे करें?
मानव संपदा पोर्टल के जरिए Web API के लिए पंजीकरण करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप से आपको अपनाना होगा।
- सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में मानव संपदा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- अब होम पेज पर वेब एपीआई टैब को चुने।
- फिर Web API के अंतर्गत साइन अप करने के लिए रजिस्टर का बटन दबाएं।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- यहां पर आपको अपना नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, संगठन का नाम, संगठन का प्रकार और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां भरनी होगी।
- इसके पश्चात dropdown-menu में से एपीआई की कैटेगरी को चुने।
- फिर टर्म व कंडीशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और इसे स्वीकार करें।
- उपरोक्त प्रक्रिया को पूरा करने के पश्चात पंजीकरण करने हेतु सबमिट का बटन दबाएं।
इस प्रकार से आप आसानी से वेब एपीआई के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
मानव संपदा पोर्टल पर HRMS Code कैसे सर्च करें?
HRMS Code Search करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं।
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in को ओपन करें।
- अब होम पेज पर पब्लिक विंडो के अंतर्गत सर्च एचआरएमएस कोड के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने HRMS Code को सर्च करने हेतु दो विकल्प दिखेंगे – मोबाइल नंबर / पोस्टिंग ऑफिस।
- उपरोक्त में से अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प को चुनें जैसे हमने मोबाइल के विकल्प को चुना है।
- इसके पश्चात आपको अपना डिपार्टमेंट या विभाग का चुनाव करना पड़ेगा जैसे हमले विभाग के अंतर्गत एग्रीकल्चर को चुना है।
- फिर आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबा दें।
- अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपको संबंधित एचआरएमएस कोड और इससे जुड़ी अन्य जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
ehrms.gov.in Online Transfer / Promotion के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे देखें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- यहां पर होम पेज पर दिए गए लॉगइन सेक्शन के अंतर्गत आपको अपनी eHRMS Login करना होगा।
- अब आपके सामने कई विकल्प देखेंगे।
- इसमें से ट्रांसफर / प्रमोशन के विकल्प चुने।
- उपरोक्त विकल्प चुनने के बाद अगले पेज पर आपको अप्लाई फॉर ट्रांसफर / प्रमोशन को चुनना होगा।
- अब आपको dropdown-menu में से ट्रांसफर के प्रकार व अन्य जानकारियों को चुनना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आवेदक का नाम, वर्तमान में पदनाम, वर्तमान में पोस्टिंग का स्थान व स्थानांतरण का स्थान इत्यादि दर्ज करें।
- फिर आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें और अंत में सबमिट कर दें।
सफलतापूर्वक सबमिशन के पश्चात आपका आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी को भेज दिया जाएगा। इसके पश्चात आप Application Status को चेक कर अपने किए गए आवेदन की वर्तमान स्थिति की जांच कर सकते हैं।
EHRMS Mobile App Download कैसे करें?
- E-HRMS Mobile App डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- अब हम पेज को स्क्रोल कर नीचे जाए।
- यहां पर डाउनलोड मोबाइल ऐप के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने दूसरा पेज ओपन होगा।
- यहां पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे- EHRMS Get your Service Book Details and E Transfer Latest Transfer Order
- उपरोक्त में से किसी एक विकल्प को चुनें और डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें।
- अब ऐप के डाउनलोड होने के बाद अपने मोबाइल में इसे इंस्टॉल करें।
- सफलतापूर्वक इंस्टॉलेशन के पश्चात एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में ओपन करें और मांगी गई जानकारियों को भरकर लॉगिन करें।
- लॉग इन करने के पश्चात आप अपने मोबाइल के जरिए सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
मानव संपदा पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण
इसका फुल फॉर्म Electronic Human Resource Management System होता है।
इसकी आधिकारिक साइट https://ehrms.nic.in/ है।
आशा है कि मेरे द्वारा eHRMS Nic In - Leave Apply Online, Registration व Login कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।