19th G20 Summit FAQ in Hindi 2023 : जी-20 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है। जिसका गठन 1999 में हुआ था। उस समय यह मंत्रियों और केंद्रीय बैंको के गवर्नर का गठन हुआ करता था। इसका पहला सम्मेलन 1999 में बर्लिन में हुआ था। इसमें कुल 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रणालीबद्ध महत्वपूर्ण औद्योगिक और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने के लिए है।
G-20 का शिखर सम्मेलन हर साल आयोजित होता है। जिसमे पर्यावरणीय मुद्दों, संसाधनों के सही प्रबंध, समानता, सुरक्षा, सहयोग इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की जाती है। 2023 में 19वें जी20 सम्मेलन का आयोजन सितंबर के महीने में होने वाला है। यह सम्मेलन भारत की राजधानी (नई दिल्ली) में होने वाला है।
जी 20 में ऐसे देश शामिल हैं जो विश्व की आबादी का दो तिहाई है। विश्व व्यापार का करीब 75% हिस्सेदारी भी इन्हीं देशों के पास है। ग्लोबल GDP में इन देशों की हिस्सेदारी 85% हैं। 2007 में संकट के बाद जी20 को राष्ट्रअध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के स्तर तक ले जाया गया है और इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के लिए प्रमुख मंच का नाम दिया गया है।
तो दोस्तों आज के इस लेख में हम जानेंगे कि G20 Summit क्या है? जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 kaha hoga, जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 theme क्या है? g20 current affairs questions, इत्यादि।
19th G20 Summit in Hindi | 19वाँ जी-20 शिखर सम्मेलन पर एक नजर
आपको बता दें कि इस बार 19 वें G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करने वाला है। यह सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाला है। भारत “एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य” की प्रेरणा के साथ अपनी इस बैठक का आयोजन करने जा रहा है। जी20 की बैठक अलग-अलग राज्यों में हुई। इस बैठक के बाद 1 दिसंबर 2023 को इसकी आधिकारिक अध्यक्षता इंडोनेशिया लेने वाला है।
दुनिया भर के 20 सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रध्यक्षों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, भारत की राजधानी नई दिल्ली में सभी प्रकार का इंतजाम किया जा रहा है। इसलिए राजधानी में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन तीन दिनों तक स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी प्रकार के कार्यालयों में अवकाश रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था पर भी महत्वपूर्ण दृष्टिकोण बना रहेगा। VIP मूवमेंट वाले स्थानों पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
19th G-20 SUMMIT AGENDA : कार्यसूची
दुनिया में इस समय अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। ऐसी परिस्थिति में भारत जी20 की अध्यक्षता करने वाला है। भारत के पास बेहतर सोच के साथ बेहतर नतीजे देने की भी क्षमता है। दुनिया के अधिकांश देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत से मदद की उम्मीद करते हैं।
भारत पश्चिमी देश और रूस दोनों के साथ संतुलन बनाकर चलना चाहता है। इस समय भारत की नीति वैश्विक मंच पर नेतृत्व की भूमिका की ओर बढ़ रही है। ऐसे में जी-20 मंच की अध्यक्षता उसे वैश्विक एजेंडा तय करने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगी।
G-20 समूह में कुल 19 सक्तिशाली देश शामिल हैं। इसमें प्रमुख रूप से कनाडा, अमेरिका, ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका, जापान, दक्षिण कोरिया रूस, तुर्की, फ्रांस, जर्मनी, यू.के, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, भारत, इटली, चीन शामिल हैं। अब आइए G20 Summit FAQ in Hindi पर एक नज़र डालते हैं।
G20 Summit FAQ in Hindi 2023 | 19th G20 Summit Quiz Questions and Answers
प्रश्न-1 जी-20 की स्थापना कब हुई थी?
- 26 सितंबर1998
- 27 सितंबर 1999
- 28 सितंबर 1997
- 26 सितंबर 1999
उत्तर– 26 सितंबर 1999
प्रश्न-2 भारत द्वारा आयोजित G-20 सम्मेलन की थीम क्या है?
- कठोरता से दुनिया से लड़ना
- दुनिया को एक साथ बनाना
- एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य
- उपर्युक्त सभी
उत्तर– एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य
प्रश्न-3 जी-20 में कितने देश शामिल है?
- 17
- 18
- 19
- 20
उत्तर– 19
प्रश्न-4 वर्तमान में कौन से देश मिलकर जी-20 का ट्रोइका बनाते हैं?
- इंडिया, UAE और EU
- इंडोनेशिया, इंडिया और चीन
- USA, चीन और India
- Indonesia, Brazil और India
उत्तर– Indonesia, Brazil और India
प्रश्न-5 भारत की G-20 प्रेसीडेंसी के तहत L-20 शिखर सम्मेलन किस राज्य में आयोजित किया गया था?
- मुंबई
- न्यू दिल्ली
- पटना
- लखनऊ
उत्तर– पटना
प्रश्न-6 निम्नलिखित में से कौन जी-20 का समन्वयक है?
- हर्षवर्धन शृंगला
- अजय नहाटेकर
- नरेंद्र मोदी
- योगी जी
उत्तर– हर्षवर्धन शृंगला
प्रश्न-7 किस देश में भारत ने विकास के पद पर एकजूटता के प्रतिक के रूप में एक जी-20 पार्क विकसित करने का प्रस्ताव दिया है?
- बैंगलोर
- इलाहाबाद
- कानपुर
- नई दिल्ली
उत्तर– नई दिल्ली
प्रश्न-8 G20 शिखर सम्मेलन की आधिकारिक भाषा क्या है?
- फ्रेंच
- इंग्लिश
- उपयुक्त सभी
- स्पेनिश
उत्तर– उपयुक्त सभी
प्रश्न-9 किस देश ने 2022 जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है?
- चीन
- सऊदी अरब
- इंडोनेशिया
- जापान
उत्तर– इंडोनेशिया
प्रश्न-10 2023 में 19 वीं जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
- इंडोनेशिया
- भारत
- अमेरिका
- दक्षिण-अफ़्रीका
उत्तर– भारत
प्रश्न-11 पहले जी-20 अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला कार्य समूह की बैठक कहां आयोजित की गई थी?
- लखनऊ
- कानपुर
- आगरा
- हैदराबाद
उत्तर-?
उपरोक्त प्रश्न का उत्तर आप हमें कमेंट बॉक्स में दें।
19वाँ जी 20 शिखर सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
19 वाँ जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होगा।
जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी भारत करेगा।
19वें जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो “वसुदेव कुटुंबकम” या (एक पृथ्वी एक कुटुम) है।
जी-20 शिखर सम्मेलन इस वर्ष 8 से 10 सितंबर तक आयोजित होने जा रहा है।
आशा है कि मेरे द्वारा G20 Summit FAQ in Hindi 2023 : 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।