Hamraaz App : हमराज इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड, Personal Login व Registration से जुड़ी पूरी जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं। हमारे देश की सेना हमारा गौरव है। हमारा सिपाही देश की धरोहर। जी हां दोस्तों इन्हीं चंद लाइन को चरितार्थ करने के लिए भारत सरकार ने हमारे देश के वीर जवानों के लिए एक ऐप लांच किया है जिसका नाम है हमराज इंडियन आर्मी ऐप.
इस ऐप की मदद से हर भारतीय सैनिक को बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। hamraaz mp8.gov.in login की मदद से हर सैनिक अपने हर महीने की Salary, Pay Slip, प्रमोशन इत्यादि से जुड़ी जानकारी अपने स्मार्टफोन के जरिए प्राप्त कर सकता है।
दरअसल भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ने देश के सैनिकों को डिजिटल क्रांति से जोड़ने के उद्देश्य से Hamraaz App Download बनाया है।
आज के इस लेख में हम आपको हमराज एप से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पर्सनल लॉगिन, पे स्लिप कैसे देखें? इत्यादि साझा करने वाले हैं तो यह पूरा लेख ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़िए।
हमराज एप का संक्षिप्त जानकारी
- वर्तमान वर्जन : 7.1
- श्रेणी : अन्य
- डाउनलोड : 4.5 मिलियन
- प्लेटफार्म : एंड्राइड
- मिनिमम प्लेटफॉर्म वर्जन : लॉलीपॉप 5.1 13mb
Hamraaz App / Web क्या है?
हमराज एप एक एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन है जिसको भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इसकी मदद से देश का हर सैनिक विश्व के किसी भी कोने में रहते हुए अपने स्मार्टफोन के जरिए अपने पे स्लिप, सैलरी, प्रमोशन, भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
यही नहीं बल्कि इस ऐप की मदद से भारतीय सेना के जवान हर वित्तीय वर्ष का अपना Form 16 भी डाउनलोड कर सकता है। इसके अतिरिक्त आप इसकी मदद से अपने सेवा से जुड़ी वित्तीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन केवल भारतीय सेना के जवानों के लिए है। केवल वही इसका इस्तेमाल व लॉगइन कर सकते हैं। अब आईये जानते हैं कि कैसे हमराज ऐप डाउनलोड करना है।
Hamraaz App 7.1 Download कैसे करें?
जैसा हमने बताया कि इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल केवल भारतीय सैनिक ही कर सकते हैं, कोई भी आम नागरिक इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। अब आइए जानते हैं कि किस तरीके से हमराज एप को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि हमराज एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं होगा। इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके पश्चात नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
स्टेप 1: सर्वप्रथम अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें।
स्टेप 2: अब इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://hamraazmp8.gov.in/ पर जाए।
स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको एक तरफ एक क्यूआर कोड स्कैन करने का ऑप्शन देगा। साथ ही साथ उसके बगल में आपको Click Here For Download का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: जैसे ही आप Click Here For Download विकल्प पर क्लिक करेंगे, आप M-Seva एप स्टोर पर पहुंच जाएंगे।
स्टेप 5: अब यहां पर मोस्ट पॉपुलर की श्रेणी में आपको सबसे ऊपर हमराज एप दिख जाएगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 6: इसके पश्चात अब एक दूसरा पेज ओपन होगा जिसमें आपको कैप्चा कोड भरना होगा। कैप्चा कोड भरने के बाद नीचे दिए गए डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आसानी से आप हमराज एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसको आप QR Code स्कैन कर भी डाउनलोड कर पाएंगे।
Hamraaz App Latest Version 7.2 Download : हमराज 7.2 लेटेस्ट वर्जन कैसे डाउनलोड करें?
इस सामान्य हमराज इंडियन आर्मी Apk 7.2 वर्जन चल रहा है। जिसे अभी 18 अक्टूबर 2022 को 2 बजके 31 मिनट (PM) को लॉंच किया जा चुका है। इसे आप https://apps.mgov.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें:
hamraaz mp8 Gov in ऐप के लाभ क्या है?
हमराज इंडियन आर्मी के निम्नलिखित लाभ हैं-
- hamraaz mp8 ऐप की हेल्प से सेना के जवान अपने Salary Slip, सेवा रिकॉर्ड, सेवा शारीरिक निरीक्षण आदि संबंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके अतिरिक्त कोई भी सदस्य अपनी सेवा की अवधि और संबंधित विवरण को भी जान सकते हैं।
- इस ऐप का उपयोग करके सेना के सदस्य अपने सर्विस मैनुअल व सेवा नियमों को भी देख सकते हैं।
- इस ऐप के द्वारा सेना के सदस्य संबंधित सेवा विभागों या वित्त विभाग के साथ भी संपर्क कर सकते हैं।
- इसके जरिये सेना के लोग अपने आवंटित सुविधाओं के बारे में भी जान सकते हैं, जैसे कि उन्हें कौन सी सुविधाएं दी गई हैं और उन्हें कैसे उपयोग करना होगा।
- यह ऐप एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है जो सेना के सदस्यों के व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखता है।
इन सभी लाभों के साथ-साथ, Hamraaz ऐप सेना के सदस्यों को सेवा से जुड़ी जानकारी को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है और उन्हें वेबसाइट पर जानकारी ढूंढने की ज़रूरत नहीं होती।
Hamraaz ऐप का उद्देश्य
Hamraaz ऐप भारतीय सेना के जवानों के लिए विकसित किया गया है जो उन्हें उनकी सेवा के दौरान उपयोग करने के लिए सुविधा प्रदान करता है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य सेना के सदस्यों को सेवानिवृत्ति, पुरस्कार, पेंशन और अन्य विविध सेवा प्रबंधन संबंधित सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करना है।
इसके माध्यम से, सेना के सदस्य अपनी सेवा के दौरान दस्तावेज़ों को संग्रहीत कर सकते हैं और सेवा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को भी अपलोड कर सकते हैं। इस ऐप का उपयोग करके, सेना के सदस्य सेवा शीघ्रता के साथ संबंधित सभी प्रक्रियाओं को संपादित कर सकते हैं और आवश्यकता अनुसार अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
Hamraaz App की विशेषता
जैसा हमने बताया कि हमराज़ ऐप एक भारतीय सैनिकों के लिए तैयार की गई मोबाइल ऐप्लिकेशन है जिसे एडजुटेंट जनरल, सेवा सलाहकार एवं सैनिक कल्याण निदेशालय (AG’s Branch, Sainik Welfare Directorate) ने विकसित किया है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य भारतीय सैनिकों को अपनी सेवा और सैन्य जीवन के बारे में विभिन्न सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करना है।
हमराज़ ऐप की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- सैनिकों के लिए जानकारी: ऐप में सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है जैसे कि वेतन, सेवानिवृत्ति लाभ, पेंशन, आवास योजना, वैधानिक मुद्दे, सेवा नियम, आर्म्ड फ़ोर्सेज़ स्पोर्ट्स मीट, आदि।
- पेंशन की जानकारी: ऐप में सैनिकों के लिए पेंशन संबंधित जानकारी प्रदान की जाती है, जैसे कि पेंशन की गणना, पेंशन भुगतान की स्थिति, पेंशन स्टेटस अपडेट, आदि।
- पेमेंट सेवाएं: यह ऐप सैनिकों को विभिन्न भुगतान सेवाएं प्रदान करता है, जैसे कि सेवानिवृत्ति, विधवा/बेटियों की विवाह सहायता, शौर्य चक्र पुरस्कार योजना, आदि।
- वैधानिक मुद्दे: ऐप में सैनिकों के लिए वैधानिक मुद्दों के संबंध में जानकारी उपलब्ध होती है, जैसे कि विवादों के न्यायपालिका में अपील, रिटायर्ड सैनिक राष्ट्रीय रोज़गार योजना, आदि।
- विभागीय समाचार: हमराज़ ऐप द्वारा सैनिकों को विभागीय समाचार, सैन्य शासन के नवीनतम निर्देश और अपडेट, विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
हमराज़ ऐप सैनिकों को उनकी सेवा और सैन्य जीवन के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान करता है और उन्हें उनकी आवश्यकताओं के लिए समर्थन भी प्रदान करता है।
Hamraaz 6.52 Login / Registration रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
हमराज एप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद अब आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
1- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या यहां पर क्लिक करें।
2- अब एक पॉपअप विंडो ओपन होगा। इसमें सबसे नीचे आपको साइन अप का बटन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
3- इसके पश्चात अब आपसे आपका पैन कार्ड नंबर मांगा जाएगा।
4- पैन कार्ड नंबर सही-सही अंकित करने के बाद कैप्चा कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5- अब एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरें और अपना यूजर नेम और पासवर्ड क्रिएट करें।
अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Indian Army Hamraaz App Personal Login कैसे करें?
एक बार सफलतापूर्वक यूजर नेम और पासवर्ड बनाने के बाद अब आप Personal Login कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:-
1- पर्सनल लोगिन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hamraaz mp8.gov.in पर जाएं यहां पर क्लिक करें।
2- अब आपके सामने एक पॉपअप विंडो ओपन होगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम कैपिटल लेटर में और पासवर्ड भरना होगा।
3- इसके पश्चात कैप्चा कोड भर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आप के सामने हमराज एप का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
Hamraaz Payslip Download कैसे करें?
सभी हमारे देश के सैनिकों को ई-सुविधा प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने हमराज ऐप को लांच किया है. Hamraaz app Payslip Download करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों को अपनाना होगा.
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल में हमराज ऐप या फिर डेस्कटॉप या लैपटॉप में हमराज वेब को ओपन करें.
- इसके पश्चात होम पेज पर दिए गए लॉगइन विकल्प में जाए.
- अब आपको अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से अपने मेन डैशबोर्ड में पर्सनल लॉगइन करना होगा. सफलतापूर्वक लॉगिन करने के पश्चात आपके सामने कई विकल्प दिखेंगे.
- इनमें पेस्लिप के लिंक पर क्लिक करें.
- अब पे स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले महीने का चुनाव करें, जिस महीने का आप पे स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं.
- इसके बाद सबमिट का बटन दबा दें.
- अब आपकी हमराज Payslip PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी. अब आप इसे अपने मोबाइल में ओपन कर Payslip Password का इस्तेमाल कर देख सकेंगे.
इस प्रकार से ऊपर दिए गए कुछ आसान से चरणों को अपनाकर आप हमराज ऐप की मदद से किसी भी महीने की इंडियन आर्मी पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं या Hamraaz Payslip Login कर सकते हैं.
हमराज वेब पोर्टल पर साइन अप कैसे करें?
बहुत से ऐसे लोग होंगे जो कि मोबाइल में हमराज एप को इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं. चिंता न करें आप इसे लैपटॉप या डेस्कटॉप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको Hamraaz web का इस्तेमाल करना होगा. इस पर साइन अप की प्रक्रिया नीचे दी गई है.
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इसके आधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in को ओपन करें.
- अब मीनू बार में दिए गए साइनअप पर क्लिक करना होगा. इसके पश्चात आपको साइन अप करने हेतु आपका पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा.
- फिर अंत में कैप्चा कोड भरकर सबमिट का बटन दबाएं. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा.
- यहां पर आपको अपना रेजीमेंट नंबर और अन्य संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी.
- इसके पश्चात अंत मे सबमिट कर आप आसानी से साइन अप की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के पश्चात आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन हो सकते हैं।
हमराज ऐप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
हमराज ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे https://hamraazmp8.gov.in/ पर जाएँ। इसके बाद होम पेज पर नीचे दिए गये डाउनलोड के बटन को दबाएँ या बगल में दिये गए QR कोड को स्कैन कर भी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अब आप mSeva AppStore पर आ जाएँगे। यहाँ से आप हमराज इंडियन आर्मी ऐप पर क्लिक कर इसे अपने स्मार्टफ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
हमराज़ ऐप का लेटेस्ट वर्जन 7.2 है जिसे 2022-10-18 को लॉंच किया गया है। इसे आप https://hamraazmp8.gov.in/Default.aspx से डाउनलोड कर सकते हैं।
आप यदि आर्मी से हैं तो आपको हमराज ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे आप https://hamraazmp8.gov.in/ लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एक एंड्राइड पर आधारित मोबाइल ऐप है जिसका विकास मूल रूप से भारतीय सेना के सैनिकों की सेवा के लिए किया गया है। इसके जरिये वे अपने हर महीने के पेस्लिप, पीएफ इत्यादि देख सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा Hamraaz App 2023 : हमराज इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड व लॉगिन के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।