Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन / सर्टिफिकेट कैसे निकालें? [Step By Step]

Har Ghar Tiranga Abhiyan : भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक विशेष अभियान चलाया है जिसे हर घर तिरंगा अभियान के नाम से जाना जा रहा है। इसकी शुरुआत भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में की गई है।

यदि अभी तक आप इससे अनजान है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जैसे हर घर तिरंगा अभियान कब से कब तक?, यह अभियान क्या है?, Har Ghar Tiranga link, har ghar tiranga certificate इत्यादि की पूरी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया आपके साथ साझा करेंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि Har Ghar Tiranga website से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को समझने के लिए हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के…

Har Ghar Tiranga Abhiyan
Har Ghar Tiranga Abhiyan

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामहर घर तिरंगा
देशभारत
विभागसंस्कृति मंत्रालय भारत सरकार
पोर्टल का उद्देश्यसभी देशवासियों के अंदर ध्वज के प्रति जागरूकता पैदा करना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामHar Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान से कैसे जुड़े?
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://harghartiranga.com/

Har Ghar Tiranga अभियान क्या है?

भारत की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के अंतर्गत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है जोकि लोगों को अपने घर में तिरंगा लाने और भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को इंगित करने के लिए इसे फहराने हेतु प्रोत्साहन देता है। जैसा आप जानते हैं कि शुरुआत से ही तिरंगे के साथ हम लोगों का का रिश्ता केवल औपचारिक और संस्थागत रूप में ही रहा है।

इस रिश्ते को व्यक्तिगत स्तर पर मजबूत बनाने हेतु हर-घर तिरंगा अभियान आप को प्रोत्साहित करती है। यह एक तरीके से हमारे राष्ट्र निर्माण के प्रकारी प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी संदर्भित करता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में अपने देश के प्रति देशभक्ति की भावना जगा कर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य

“हर घर तिरंगा अभियान” भारत में एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज या “तिरंगा” फहराने के लिए प्रोत्साहित करके देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के लिए गर्व और सम्मान की भावना पैदा करना और उन्हें देश के प्रति अपने प्रेम और प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में ध्वज प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और राष्ट्रीय पहचान और एकता के प्रतीक के रूप में इसके महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना भी है।

कुल मिलाकर, "हर घर तिरंगा अभियान" का लक्ष्य राष्ट्रीय गौरव और पहचान की साझा भावना को बढ़ावा देकर नागरिकों और उनके देश के बीच बंधन को मजबूत करना है।

हर घर तिरंगा अभियान का महत्व

हर खार तिरंगा अभियान एक अभियान है जिसका उद्देश्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने घरों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस अभियान के महत्वपूर्ण होने के कुछ कारण इस प्रकार हैं:

राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देता है: इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है जो किसी देश की प्रगति और विकास के लिए आवश्यक है।

एकता को बढ़ावा देता है: अभियान भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को बढ़ावा देकर लोगों को एकजुट करता है, जो राष्ट्रीय एकता और पहचान का एक आम प्रतीक है। हमारे मतभेदों के बावजूद, यह इस विचार को पुष्ट करता है कि हम सभी एक देश हैं।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को बढ़ावा देता है: अभियान हमारे देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह लोगों को ध्वज का सम्मान और सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान: हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करते हैं जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया, हमारी आजादी के लिए संघर्ष किया और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

राष्ट्रीय आयोजनों का जश्न मनाना: स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना देश की उपलब्धियों और प्रगति का जश्न मनाने का एक तरीका है।

हर घर तिरंगा अभियान कब से कब तक मनाया जाएगा?

आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान के इस पावन अवसर पर आप सभी लोग अपने घर पर 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच झंडा लाकर फहरा सकेंगे। इसके अतिरिक्त आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/पर जाकर सेल्फी विद फ्लैग पोस्ट करने के साथ-साथ Pin A Flag भी कर सकते हैं।

ध्वज संहिता में संशोधन

आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर सरकार ने हर घर में तिरंगा फहराने के लिए निर्देश दिया है। इसके हेतु तिरंगा संहिता में 20 जुलाई 2022 को कुछ बदलाव भी किए गए हैं।

ध्वज संहिता में हुए इस बदलाव के बाद अब देश का कोई भी नागरिक दिन व रात दोनों समय में झंडा फहरा सकेंगे। साथ ही साथ वर्ष में कभी भी कोई भी व्यक्ति या संस्था सम्मान के साथ ध्वज को फहरा सकेंगे।

ध्वज तिरंगा अभियान के अंतर्गत फेसबुक / इंस्टाग्राम प्रोफाइल कैसे अपडेट करें?

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने फेसबुक तथा इंस्टाग्राम प्रोफाइल में भी तिरंगे के साथ अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :-

  • इंस्टाग्राम / फेसबुक प्रोफाइल फोटो तिरंगे के साथ लगाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल से किसी ब्राउज़र में हर घर तिरंगा का मोबाइल ऐप खोलें।
  • अब एप्लीकेशन ओपन करने के बाद अमृत महोत्सव के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके पश्चात इसके फेसबुक / इंस्टाग्राम पेज के अबाउट / बायो वाले खंड में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन रिकॉर्ड / फोटो विकल्प पर क्लिक करें और तिरंगे वाली फोटो को अपलोड करें।

इस प्रकार से आप आसानी से मोबाइल के जरिए अपने फेसबुक इंस्टाग्राम पर जाकर सीधे ध्वज के साथ अपनी फोटो लगा सकते हैं।

Har Ghar Tiranga Registration कैसे करें?

harghartiranga. com अभियान से जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

  • पंजीकरण करने हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी भी ब्राउज़र में https://harghartiranga.com ओपन करें।
  • अब इसके होम पेज पर अपलोड सेल्फी विद तिरंगा के विकल्प पर जाए।
  • इसके बाद यहां पर दिए गए बॉक्स में अपना नाम लिखें और अपने मोबाइल की मदद से एक फोटो को अपलोड करें।
  • इसके बाद चेक बॉक्स को टिक कर सबमिट का बटन दबा दें।
  • उपरोक्त स्टेप्स पूरा करने के बाद आपका हर घर तिरंगा अभियान के लिए पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाएगा।

आपको बता दें यह अभियान 13 से 15 अगस्त 2022 तक चलाया गया है। फिलहाल इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बंद हो चुकी है।

Har Ghar Tiranga Certificate Download कैसे करें?

जब आप एक बार इस अभियान के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा देते हैं तो हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं:-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर में इसकी ऑफिशियल वेबसाइट को खोलें।
  • अब होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • फिर अपनी कोई प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करें।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक पॉप अप विंडो खुलेगा जिसमें आपको अपनी लोकेशन को एलाऊ करना होगा।
  • अब नेक्स्ट का बटन दबाएं।
  • इसके पश्चात आपके सामने भारत का नक्शा प्रदर्शित होगा।
  • जिसमें आपको इनको अपने एग्जैक्ट लोकेशन पर को पिन करना होगा।
  • इसके पश्चात पिन ए फ्लैग का चुनाव करें।
  • फिर आपके सामने एक पॉपअप विंडो खुलेगा जिसमें आपको Congratulations! Your flag has been pinned का मेसेज मिलेगा।
  • इसके पश्चात डाउनलोड सर्टिफिकेट के बटन पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए पेज पर कुछ सेकेंड तक क्लिक करें और डाउनलोड इमेज या सेव इमेज का बटन दबाएं।

इस प्रकार से आसानी से आप इसका प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

HarGharTiranga Com से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

हर घर तिरंगा अभियान क्या है?

भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वें वर्षगांठ पर लोगों में अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता फैलाने, देशभक्ति को जगाने और प्रतिबद्धता बढ़ाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।

Har Ghar Tiranga Abhiyan की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/ है।

हर घर तिरंगा अभियान कब से कब तक मनाया गया है?

यह अभियान 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक मनाया गया है।

मैं हर घर तिरंगा सेल्फी कहां अपलोड कर सकता हूं?

आप हर घर तिरंगा सेल्फी इसके आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।

क्या हम 15 अगस्त के बाद घर पर भारतीय झंडा फहरा सकते हैं?

इस साल ध्वज संगीता में किए गए बदलाव के अनुसार अब आप वर्ष में कभी भी व्यक्तिगत या संस्थागत रूप से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान के अनुसार इसे फहरा/प्रदर्शित कर सकते हैं।

आशा है कि मेरे द्वारा Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान से कैसे जुड़े? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment