Hindi Varnamala – हिंदी वर्णमाला स्वर & व्यंजन [परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण]

हिंदी भाषा और साहित्य के ज्ञान के लिए Hindi Varnamala की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। आज के इस लेख के माध्यम से हम हिंदी वर्णमाला से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे- वर्णमाला क्या होता है, स्वर क्या होता है? व्यंजन क्या होता है? वर्णमाला सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। विभिन्न परीक्षाओं में वर्णमाला से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, यदि आप 9 से 12 तक इस छात्र है, या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

Hindi Varnamala क्या है?

किसी भी भाषा की अभिव्यक्ति ध्वनियों के माध्यम से किया जाता हैं। जब हम बोलते हैं, उसी को ध्वनि कहा जाता है। और इसी के माध्यम से हम अपने विचार और भावनाओं को प्रकट कर पाते हैं और सामने वाले व्यक्ति को अपनी भावनाएँ समझा पाते हैं। ध्वनि को लिखने के लिए हमें चिन्हों का उपयोग करना पड़ता है। ध्वनि के इन्हीं चिह्नों को वर्ण कहते हैं।

भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि या वर्ण होता है। वर्णों के समूह को अक्षर के नाम से जाना जाता है। सभी वर्णों या अक्षरों को मिलाकर वर्णमाला बनता है और वर्ण को व्यवस्थित समूह में रखने को वर्णमाला (Varnamala) कहते हैं।

वर्णमाला के प्रकार

  1. स्वर (Swar)
  2. व्यंजन (Vyanjan)

स्वर की परिभाषा

ऐसे वर्ण जिनके उच्चारण के लिए दूसरे वर्णों की सहायता की आवश्यकता नहीं होती है। वे स्वतंत्र रूप से बोले जाते हैं, उन्हें स्वर कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में स्वरों की संख्या 11 हैं।

Note- हिंदी वर्णमाला में मात्रा के आधार पर स्वरों की संख्या 10 है।

स्वरों के प्रकार

उच्चारण के आधार पर स्वर तीन प्रकार से होते हैं।

हृस्व स्वर

जिस स्वर के उच्चारण में बहुत कम समय लगता है। या जिस पर एक मात्रा का हो उसे हृस्व स्वर कहते हैं। जैसे- अ,इ,उ।

दीर्घ स्वर

उच्चारण में अधिक समय लगे और वह द्विमात्रिक स्वर हो तो उसे दीर्घ स्वर कहता है। जैसे आ,ई,ऊ,ऋ,ए,ऐ,ओ,औ।

प्लुत स्वर :

जिसके उच्चारण मे सबसे अधिक समय लगता है। या दीर्घ स्वर से भी ज्यादा समय लगता है। इसे प्लुत स्वर और कहते हैं। जैसेबाप रे, हे राम।

स्वरों का वर्गीकरण

  1. जीभ के आधार पर
  • संवृत- इ,ई,उ,ऊ
  • विवृत- आ
  • अर्धविवृत- ऐ,औ
  • अर्धसंवृत- ए,ओ
  • जीभ के भाग के आधार पर
  • अग्रस्वर- इ,ई,ए,ऐ
  • पश्च स्वर- आ,उ,ऊ,ओ,औ
  • मध्य स्वर- अ
  • जीभ के पेशियों के तनाव के आधार पर :
  • शिथिल- अ,इ,उ
  • कठोर- आ,ई,ऊ
  • ओष्ठ की स्थिति के आधार पर
  • अर्ध वर्तुल- आ
  • वर्तुल- उ,ऊ,ओ,औ
  • प्रसृत- इ,ई,ए,ऐ

व्यंजन की परिभाषा

जिन वर्णनों का उच्चारण स्वरों की सहायता से होती है उन्हें व्यंजन वर्ण कहते हैं। प्रत्येक व्यंजन को अ से मिलाकर उच्चारित किया जाता है। जैसेक (क्+)

व्यंजन के प्रकार

  • अंत्येष्टि व्यंजन
  • स्पर्श व्यंजन
  • उष्म व्यंजन
  • स्पर्श व्यंजन

 जिन व्यंजनों  का उच्चारण करते समय हवा फेफड़ों से निकलते हुए किसी विशेष स्थान को स्पर्श करता है। स्पर्श व्यंजन कहते हैं, वह स्थान कंठ, तालू, मूर्धा, दन्त एवं ओष्ठ हो सकता है।

  • अन्तस्थ व्यजंन

जिन वर्णों का उच्चारण वर्णमाला के बीच स्थित हो अन्तस्थ व्यंजन कहलाता है।

जैसेय,र,ल,व

  • उष्म संघर्षी से व्यंजन :

जिन व्यंजनों के उच्चारण में हवा मुँख में संघर्ष या रगड़ती हुई महसूस होती है। ऊष्म संघर्ष व्यंजन कहलाता है।

व्यंजनों का वर्गीकरण

 कण्ठ्यक,ख,ग,घ,ड़,ह
 तालव्यच,छ,ज,झ,य,श
 मुर्धन्यट,ठ,ड,ढ,ण,ष,र
 दंत्यत,थ,द,ध,न
ओष्ठप,फ,ब,भ,म
दंतोष्ठ
अनुनासिकड,ण,न,म
Hindi Varnamala
Hindi Varnamala

Hindi Alphabet या Varnamala से सम्बंधित प्रश्न

प्रश्न-1 वर्णमाला किसे कहते हैं?

  • वर्णों के व्यवस्थित समूह को
  • शब्द गणना को
  • शब्द समूह को
  • वर्णों के संकल्प को

उत्तर- वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं।

प्रश्न-2 इनमें से कौन सी हृास्य ध्वनि हैं?

उत्तर- इनमें से उ हृास्य ध्वनि हैं।

प्रश्न-3 स्वर के अनुसार कितनी ध्वनियां होती हैं?

  • दो
  • एक
  • तीन
  • चार

उत्तर- स्वर के अनुसार दो ध्वनियां होती हैं।

प्रश्न-4 क़ ख़ च़ म़ फ़ यह ध्वनियां किसकी हैं?

  • संस्कृत की
  • अरबी फारसी की
  • अंग्रेजी की
  • दक्षिण भाषाओं की

उत्तर- क़ ख़ च़ म़ फ़ यह ध्वनियां अरबी फारसी की हैं।

प्रश्न-5 वह वर्ण जिसका उच्चारण कंठ से होता है, वह कौन वर्ण है?

  • तालु वर्ण
  • कण्ठ वर्ण
  • ढंत्य वर्ण
  • मूर्धन्य वर्ण

उत्तर- वह वर्ण जिसका उच्चारण कंठ से होता है, वह कण्ठ वर्ण है।

प्रश्न-6 वह वर्ण जिसका उच्चारण वोट से होता है, वह कौन वर्ण है?

  • ऒष्ठ्य वर्ण
  • कण्ठ वर्ण
  • ढंत्य वर्ण
  • मूर्धन्य वर्ण

उत्तर- वह वर्ण जिसका उच्चारण वोट से होता है, वह ऒष्ठ्य वर्ण हैं।

प्रश्न-7 वह वर्ण जिसका उच्चारण तालु से होता है, वह कौन वर्ण है?

  • तालु वर्ण
  • कण्ठ वर्ण
  • ढंत्य वर्ण
  • मूर्धन्य वर्ण

उत्तर- वह वर्ण जिसका उच्चारण तालु से होता है, वह तालु वर्ण है।

प्रश्न-8 स्वर कितने होते हैं?

  • 33
  • 22
  • 11
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- स्वर 11 होते हैं।

प्रश्न-9 व्यंजन कितने होते हैं?

  • 11
  • 22
  • 33
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- व्यंजन 33 होते हैं।

प्रश्न-10 उत्छिप्त व्यंजन कितने होते हैं?

  • 5
  • 2
  • 6
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- उत्छिप्त व्यंजन 2 होते हैं।

प्रश्न-11 संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं?

  • 6
  • 8
  • 4
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- संयुक्त व्यंजन 4 होते हैं।

प्रश्न-12 श,ष,स,ह, कौन से व्यंजन हैं?

  • उत्छिप्त व्यंजन
  • संयुक्त व्यंजन
  • उष्म व्यंजन
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- श,ष,स,ह, उष्म व्यंजन हैं।

प्रश्न-13 य,र,ल,व कौन से व्यंजन हैं?

  • उष्म व्यंजन
  • स्पर्श व्यंजन
  • अंत:स्थ व्यंजन
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- य,र,ल,व अंत:स्थ व्यंजन हैं।

प्रश्न-14 जिनके उच्चारण में काम व्यू बाहर निकले उसे कौन सा प्राण कहते हैं?

  • अल्पप्राण
  • महाप्राण
  • उपर्युक्त दोनों
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- जिनके उच्चारण में काम व्यू निकले उसे अल्पप्राण कहते हैं।

प्रश्न-15 जिनके उच्चारण में ज्यादा व्यू बाहर निकले उसे कौन सा प्राण कहते हैं?

  • अल्पप्राण
  • महाप्राण
  • उपर्युक्त दोनों
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- जिनके उच्चारण में ज्यादा वायु बाहर निकले उसे महाप्राण कहते हैं।

प्रश्न-16 इनमें से कौन सा महाप्रांत ध्वनि है?

  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- इनमें से ख महाप्रांत ध्वनि हैं।

प्रश्न-17 पंचानन शब्द में अनुस्वार किस ध्वनि के स्थान पर प्रयुक्त किया गया हैं?

  • ङ्
  • न्
  • ‌‌ञ्
  • व्

उत्तर- पंचानन शब्द में अनुस्वार ‌‌ञ् ध्वनि के स्थान पर प्रयुक्त किया गया हैं।

प्रश्न-18 इनमें से कौन घोष वर्ग हैं?

उत्तर- इनमें से ब घोष वर्ग हैं।

प्रश्न-19 इनमें से कौन अघोष वर्ग हैं?

उत्तर- इनमें से क घोष वर्ग हैं।

प्रश्न-20 जिन शब्दों के अंत में अ आता है, उन्हें क्या कहते हैं?

  • अंतस्थ
  • अकारांत
  • उपयुक्त दोनों
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- जिन शब्दों के अंत में अ आता है, उन्हें अकारांत कहते हैं।

Hindi Varnamala से जुड़े कुछ FAQ

प्रश्न- क़ ख़ च़ म़ फ़ यह ध्वनियां किसकी हैं?

क़ ख़ च़ म़ फ़ यह ध्वनियां अरबी फारसी की हैं।

प्रश्न- वर्णमाला किसे कहते हैं?

वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला (Varnamala) कहते हैं।

प्रश्न- हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण होते हैं?

हिन्दी भाषा में उच्चारण के आधार पर कुल वर्णों की संख्या 52 होती हैं। इनमें 11 कुल स्वर और 41 व्यंजन शामिल होते हैं। जबकि लेखन के आधार पर इनकी संख्या 56 होती हैं। इसमें 4 संयुक्त व्यंजन अतिरिक्त रूप से सम्मिलित होते हैं।

Leave a Comment