HR Full Form क्या है? कैसे बनें, योग्यता, वेतन से जुड़ी जानकारी

HR Full Form : एचआर का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Human Resources जबकि हिंदी में इसे मानव संसाधन के नाम से भी जाना जाता है। सभी प्राइवेट कंपनियों में यह एक प्रमुख विभाग होता है।

दोस्तों यदि आप किसी प्राइवेट कंपनी में पहले कार्य कर चुके हैं तो आपको अवश्य ही एचआर (HR) के बारे में पता होगा। क्योंकि सभी प्राइवेट कंपनियों में HR का एक पद होता है। यही वह व्यक्ति होता है जो कंपनी में नए लोगों को भर्ती करता है, दिशा-निर्देश देता है तथा कंपनी के प्रबंधन के लिए समय-समय पर नियम बनाता है।

आज के इस लेख में हम आपको HR Ka Full Form से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे एचआर क्या होता है? आवश्यक योग्यता व वेतन इत्यादि साझा करने वाले हैं। HR Full Form in Hindi के बारे में जानने के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

HR Full Form
HR Full Form

HR Full Form in Hindi : संक्षिप्त विवरण

  • पद का नाम हिंदी में – मानव संसाधन
  • पद का नाम अंग्रेज़ी में – Human Resources
  • संक्षिप्त नाम – एचआर
  • लेख का नाम – HR Full Form : एचआर का फुल फॉर्म
  • योग्यता – स्नातक
  • वेतन – ₹50000-₹100000
  • कार्य का नाम – नियुक्ति सम्बन्धी

HR Full Form क्या होता है?

HR दो अक्षरों का एक संक्षिप्त रूप है जिसमें H का मतलब Human तथा R का मतलब Resources होता है अर्थात एचआर का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Human Resources होता है हिंदी में इसे मानव संसाधन के नाम से भी जाना जाता है।

मानव संसाधन या एचआर विभाग हर कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है क्योंकि यही वह विभाग है जिसके द्वारा कंपनी में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा जाता है। व समय-समय पर उनके लिए जरूरी सुविधाएं व मानक निर्धारित किए जाते हैं।

यदि आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो आपको कोई समस्या है तो आप अपनी वह समस्या HR के जरिए हल करा सकते हैं। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से संक्षिप्त रूप में आप इसको और आसानी से समझ सकते हैं:-

HR Full Form in Hindi
H ForHuman (मानव)
R ForResource (संसाधन)

एचआर की फुल फॉर्म (HR Full Form) समझने के बाद अब आइए जानते हैं कि एचआर क्या होता है?

HR Kya Hota Hai | एचआर क्या होता है?

ह्यूमन रिसोर्सेज या मानव संसाधन एक महत्वपूर्ण पद या विभाग होता है जो कि मूल रूप से सभी प्राइवेट कंपनियों में रखा जाता है। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी संस्थानों में भी यह विभाग मौजूद होता है।

HR का मतलब मानव संसाधन से है अर्थात यह किसी कंपनी या संस्था में कार्य कर रहे लोगों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ नई रिक्रूटमेंट भी करता है। सर्वप्रथम एचआर शब्द का प्रयोग सन 1960 में हुआ था।

आजकल तो किसी भी प्राइवेट कंपनी में जब आप नौकरी के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपकी मुलाकात एचआर से ही होती है क्योंकि यह वही व्यक्ति होता है जो आपका इंटरव्यू या साक्षात्कार लेता है और कंपनी में आपको भर्ती करता है।

सामान्य रूप से देखा जाए तो किसी भी कंपनी की सफलता या असफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उस कंपनी में जुड़े कर्मचारियों के हितों का कितना ध्यान रखा जा रहा है जोकी सीधे मानव संसाधन विभाग या HRD (Humare Resources Department) से जुड़ा हुआ है।

एचआर (HR) के क्या-क्या कार्य होते है?

मानव संसाधन विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं जिनका उल्लेख निम्नलिखित है:-

  • कंपनी विवाद या संस्था में नए कर्मचारियों की नियुक्ति करना।
  • संस्था से जुड़े व्यक्तियों के हितों की रक्षा करना।
  • कर्मचारियों की परेशानियों को सुनना और उनका निवारण करना।
  • उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेना और चयन करना।
  • कर्मचारियों के वेतन को रिलीज करना।
  • कर्मचारियों की छुट्टी, ईएल, सीएल को सुनिश्चित करना।
  • कंपनी से जुड़े सभी कर्मचारियों के साथ एक समान व्यवहार करना।
  • कंपनी या संस्थान में अनुशासन का माहौल बनाए रखना।

उपरोक्त के अतिरिक्त और भी बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य है जो HRD विभाग के द्वारा किए जाते हैं।

Human Resource या एचआर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

यदि आप भी किसी बड़ी कंपनी या संस्थान में एचआर के पद पर नियुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए।

सामान्य रूप से एक एचआर बनने के लिए आपके पास ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM) में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त यदि आपके पास में ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा या ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में एमबीए या एचआर मैनेजमेंट में एमटेक या एचआर मैनेजमेंट में डिप्लोमा है तब भी आप इसके लिए पात्र होंगे।

एचआर बनने के लिए आवश्यक की स्किल

HR Full Form के बारे में विस्तृत चर्चा करने के बाद अब आपको एचआर बनने के लिए जरूरी स्किल्स के बारे में पता होना चाहिए। जैसा आप जानते हैं कि यह कंपनी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर यह स्थान होता है जिसके ऊपर कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ी काफी जिम्मेदारियां होती हैं। अतः एक अच्छे HR में निम्नलिखित स्किल्स होने चाहिए:-

  • HR के पद पर चयनित होने के लिए व्यक्ति के पास एक अच्छा कम्युनिकेशन स्किल होना चाहिए।
  • व्यक्ति का स्वभाव विनम्र होना चाहिए जिसे आप कर्मचारियों से पूरी क्षमता से कार्य ले पाए।
  • एक सफल HR में कुशल नेतृत्व व प्रबंधन का भी गुण होना अति आवश्यक है।
  • आपके पास मानव संसाधन और वाणिज्यिक दोनों क्षेत्रों में अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  • आपके अंदर विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों से सामना करने का जज्बा होना चाहिए।
  • आपको कंप्यूटर की भी अच्छी खासी नॉलेज होनी चाहिए।

HR की सैलरी

एचआर का वेतन कई विभिन्न पहलुओं पर निर्भर करता है। इसमें अनुभव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है सामान्य रूप से छोटी कंपनियां HR को ₹20 से ₹40000 प्रति माह का वेतन दे सकती हैं। किंतु बड़ी-बड़ी कंपनियों में आपको अपने अनुभव, योग्यता व कार्य-कुशलता के आधार पर 1 लाख ₹150000 प्रति माह का भी वेतन मिल सकता है।

HR Full Form in Hindi से जुड़े प्रश्न

प्रश्न : HR का फुल फॉर्म क्या होता है?

HR का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Human Resources तथा हिंदी में मानव संसाधन होता है।

प्रश्न : एचआर बनने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए?

किसी कंपनी या संस्थान में एचआर का पद हासिल करने के लिए आपके पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के रूप में मानव संसाधन विषय के साथ स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए।

आशा है कि मेरे द्वारा HR Full Form के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment