IFHRMS Login 2023 : तमिलनाडु सरकार भी अन्य राज्यों की तर्ज पर ई-गवर्नेंस पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी के तहत राज्य में वित्तीय संसाधन व मानव संसाधनों के उचित प्रबंधन हेतु एक ऑनलाइन सॉफ्टवेर विकसित किया गया है। इसे TN Karuvoolam के नाम से जाना जाता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से अब प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के वेतन, प्रदेश का वित्तीय लेखा-जोखा इत्यादि सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।
आज की इस लेख में हम आपको तमिलनाडु के वित्त विभाग के अंतर्गत ट्रेजरी और अकाउंट विभाग के इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे IFHRMS Pay slip Download, Login, IFHRMS E Challan, Monthly Payroll, PPF Calculator इत्यादि का चरणबद्ध विवरण प्रदान करेंगे।
अतः आप सभी से आग्रह है कि इस पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी एक जगह प्राप्त करने हेतु हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तथा रोजाना सरकारी नौकरियों की अपडेट हिंदी में प्राप्त करने हेतु हमारा Sarkari Result पेज को बुकमार्क करें, तो चलिए शुरू करते हैं..
IFHRMS 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | करुवूलम पोर्टल |
राज्य | तमिलनाडु |
विभाग | वित्त विभाग, तमिलनाडु सरकार |
लाभार्थी | प्रदेश का हर कर्मचारी |
पोर्टल का उद्देश्य | राज्य की वित्तीय गतिविधियों की निगरानी करना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | IFHRMS 2023 : TN Karuvoolam Login & Pay slip Download कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.karuvoolam.tn.gov.in/ |
IFHRMS | TN Karuvoolam पोर्टल क्या है?
जैसा आप जानते हैं कि भारत सरकार इस समय डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी के मद्देनजर रखते हुए हर राज्य अपने यहाँ के सभी महत्वपूर्ण विभागों से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराने पर कार्य कर रहे हैं। सभी सरकारें आजकल ई-गवर्नेंस पहल की तरफ बढ़ रही है। तमिलनाडु राज्य भी इससे पीछे नहीं है। इसमें भी इस पहल के अंतर्गत वित्त विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने हेतु एक एकीकृत वित्त और मानव संसाधन प्रबंधन तंत्र का विकास किया है जिसे संक्षेप में IFHRMS कहा जाता है।
यह ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अब वित्त विभाग की सभी गतिविधियों को क्रियान्वित करेगा और अकाउंट तथा ट्रेजरी विभाग से जुड़े सभी फाइनेंसियल ट्रांजैक्शन को रियल टाइम अपडेट करेगा। इससे जहां एक तरफ मानव संसाधनों की बचत होगी वहीं दूसरी तरफ कार्य में गति व पारदर्शिता आएगी।
आईएफएचआरएमएस पोर्टल को आप आधिकारिक वेबसाइट www.karuvoolam.tn.gov.in के जरिए एक्सेस कर पाएंगे। अब राज्य का कोई भी सरकारी कर्मचारी या पेंशनर अपना प्रतिमाह का पेरोल, मंथली सैलेरी स्लिप, पीएफ व वित्त से जुड़ी सभी सुविधाओं को स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे ट्रैक कर सकता है।
ifhrms Full Form क्या है?
ifhrms का फुल फॉर्म अंग्रेजी में Integrated Financial and Human Resources Management System होता है। जबकि इसका विस्तृत नाम हिंदी में एकीकृत वित्त और मानव संसाधन प्रबंधन तंत्र होता है। नीचे टेबल से आप इसे और आसानी और स्पष्ट तरीक़े से समझ सकते हैं।
तमिलनाडु वित्त विभाग का इतिहास
शुरुआती समय में तमिलनाडु में ट्रेजरी व इससे जुड़ी अन्य सभी क्रियाएं राजस्व विभाग के अंतर्गत हुआ करती थी। 1954 में अदायगी एवं अकाउंट ऑफिस का निर्माण चेन्नई में किया गया जो कि ट्रेजरी और ऑडिट दोनों से जुड़े कार्य देखती थी। यह कार्यालय वित्त विभाग के प्रशासनिक तंत्र के अंतर्गत कार्य करता था।
1962 में सबसे पहले ट्रेजरी और अकाउंट विभाग का निर्माण किया गया। धीरे-धीरे समय के साथ-साथ राज्य के सभी 12 जिलों में ट्रेजरी और सब ट्रेजरी कि पहुंच संभव हुई। इस विभाग का मुखिया ट्रेजरी और अकाउंट आयुक्त होता है जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है। अब वित्त विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल Karuvoolam का विकास किया है। जिसपर आप राज्य वित्त विभाग, ट्रेजरी एवं अकाउंट, चालान पेमेंट इत्यादि की सुविधाएँ प्राप्त कर सकते हैं।
karuvoolam.tn.gov.in के कार्य
इस एकीकृत सिस्टम के निम्न लाभ हैं :-
- Karuvoolam ट्रेजरी और लेखा और अन्य विभागों के आयुक्तालय को ऑनलाइन लाकर और सरकार के वित्तीय लेनदेन के वास्तविक समय के अद्यतन को सुनिश्चित करके वित्त विभाग की गतिविधियों का काफी हद तक ध्यान रखेगा।
- आईएफएचआरएमएस विभिन्न स्तरों पर काम के बोझ और उससे जुड़ी कड़ी मेहनत को कम करके मानव संसाधन घटक का भी ध्यान रखेगा।
- इसके अलावा इसे पेपर-लेस बनाने और वित्त विभाग/कोषागार विभाग/अन्य विभागों के भीतर लेनदेन के लिए परेशानी मुक्त वातावरण प्रदान करेगा।
- सरकारी कर्मचारियों व पेन्शनरों की मंथली वेतन पर्ची उपलब्ध कराना व पेरोल रन करना।
IFHRMS से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
Integrated Financial and Human Resources Management System का विकास व इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित है :-
- M/s. Accenture Solutions Pvt. Ltd, को दिनांक 18.07.2012 को हुए समझौते के माध्यम से राज्य सरकार के वित्त और प्रशासन में मौजूदा प्रणाली का गहन अध्ययन करने और IFHRMS के कार्यान्वयन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए एक परामर्श एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया।
- यह परामर्श एजेंसी परामर्श सेवाएं प्रदान करती है, सिस्टम इंटीग्रेटर की पहचान करती है और ई-गवर्नेंस के लिए समग्र समाधान स्थापित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां करती है।
- धीरे-धीरे इस एजेंसी ने 5 महीने की अवधि में सिस्टम इंटीग्रेटर की नियुक्ति के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) तैयार किया और उसके बाद सिस्टम को 2 साल के भीतर में इसे राज्य भर में रोल आउट करने का प्रस्ताव दिया।
आईएफएचआरएमएस में शामिल होने वाले मोड्यूल
आईएफएचआरएमएस में निम्नलिखित मॉड्यूल शामिल होंगे :
- बजट मॉड्यूल
- रसीद मॉड्यूल
- कार्मिक प्रबंधन (HRMS) और पेरोल मॉड्यूल
- फंड प्रबंधन मॉड्यूल
- पेंशन मॉड्यूल
- बैंकिंग इंटरफ़ेस मॉड्यूल
- लेखा मॉड्यूल
- एजीटीएन के साथ इंटरफ़ेस मॉड्यूल
- स्ट्रांग रूम सुरक्षा और स्टाम्प प्रबंधन मॉड्यूल
- इन्वेंटरी प्रबंधन मॉड्यूल
- बीमा मॉड्यूल
- वर्चुअल ट्रेजरी मॉड्यूल
- वित्तीय डेटा वेयरहाउस / बीआई मॉड्यूल
- ई कार्यालय (डीएमएस) निरीक्षण और लेखा परीक्षा सहित
- ऑनलाइन शिकायत मॉड्यूल (आरटीआई सहित)
- वेब पोर्टल और अन्य (हेल्प डेस्क)
IFHRMS Login कैसे करें?
सभी कर्मचारी / अधिकारिक या पेंशन उपभोक्ताओं को अपनी पे स्लिप, वेतन, भत्ते से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखने हेतु www.karuvoolam.tn.gov.in login करना होगा। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- सबसे पहले अपने मोबाइल / लैपटॉप में किसी सर्च ब्राउजर में इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.karuvoolam.tn.gov.in को ओपन करें।
- अब होम पेज पर आपको मेनू बार दिखेगा।
- इसमें लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Karuvoolam Login पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको Employee / Pensioners में से किसी एक का चयन करना होगा।
- फिर विभाग से प्राप्त अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड भरना होगा।
- उपरोक्त जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद साइन इन का बटन दबाएँ।
इस प्रकार आप login id and password की हेल्प से आसानी से करुवूलम पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
karuvoolam tn पर लॉगिन से संबंधित निर्देश
- आईएफएचआरएमएस उपयोगकर्ताओं को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड किसी के साथ/कहीं भी साझा नहीं करने चाहिए, क्योंकि ये उपयोगकर्ता विशिष्ट व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी हैं, जो उन्हें karuvoolam ifhrms एप्लिकेशन एक्सेस के लिए और उनके लॉगिन नाम के तहत लेनदेन करने के लिए जारी किए गए हैं।
- यह सिस्टम सभी लेन-देन की तारीख और समय और अपडेट उपयोगकर्ता लॉगिन विवरण को पंजीकृत कर रखता है।
- सभी उपयोगकर्ता पोर्टल में पहली बार लॉग इन करने पर विभाग द्वारा जारी किए गए डिफ़ॉल्ट पासवर्ड को बदल लें।
- उपयोगकर्ता अपने डिफ़ॉल्ट पासवर्ड का पता लगाने के लिए अपने संबंधित डीडीओ या आईएफएचआरएमएस हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
- उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे आईएफएचआरएमएस पोर्टल में रीसेट पासवर्ड विकल्प का उपयोग करके अपना पासवर्ड बार-बार बदलें। किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में, उपयोगकर्ता इसके हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
Karuvoolam e Challan कैसे बनाएं?
ई चालान ऑनलाइन बनाने हेतु नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं:-
- सबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज पर मीनू बाद में दिए गए चालान क्रिएशन / पेमेंट के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने चालान बनाने का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- इसके पश्चात सबमिट का बटन दबा दें।
- इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन घर बैठे नया चालान बना सकते हैं।
IFHRMS e Challan Search की प्रक्रिया
ई चालान का स्टेटस करुवूलम पोर्टल पर प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाएं।
- सबसे पहले ई चालान बनाने के अंतर्गत दिए गए शुरुआती दो चरणों को अपनाएं।
- अब जो नया पेज खुलेगा इसमें ऊपर की तरफ दिए गए सर्च चालान को चुनें।
- इसके बाद आपको अपना चालान नंबर और कांटेक्ट नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च का बटन दबाएं।
- अब आपके चालान की स्थिति आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
IFHRMS Pay Slip Download कैसे करें?
Karuvoolam Pay slip Download करने हेतु आप नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले Karuvoolam.tn.gov.in वेबसाइट को अपने मोबाइल या डेस्कटॉप में ओपन करें।
- अब होम पेज पर दिए गए लॉगिन सेक्शन में जाए।
- यहां पर आप अपनी एम्पलाई यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अपने मेन डैशबोर्ड पर लॉगिन होने के पश्चात दिए गए पे स्लिप विकल्प चुने।
- अब आपकी मंथली पे स्लिप आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड करने के लिए उस पे स्लिप पर क्लिक करें।
इस प्रकार से आसानी से अपना हर महीने का आप वेतन पर्ची आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
करुवूलम टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको आईएफएचआरएमएस पोर्टल पर एम्पलाई या पर्सनल के रुप में लॉगिन से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या आ रही है तो आप इनकी दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ☎️ 044-4017-2172 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर इनके दिए गए ईमेल आईडी helpdesk@karuvoolam.tn.gov.in पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं।
लेकिन मेल के रूप में अपनी शिकायत भेजने पर इसकी फाइल साइज 3 एमबी से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि टोल फ्री नंबर पर कॉल कर लॉगिन से जुड़ी समस्या का हल प्राप्त करने के लिए आपके एंप्लाई नंबर का होना अति आवश्यक होगा।
आईएफएचआरएमएस पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
इसका फुल फॉर्म इंटीग्रेटेड फाइनेंसियल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम होता है।
इसका ऑफिशल पोर्टल www.karuvoolam.tn.gov.in है।
इसका टोल फ़्री नंबर 044-4017-2172 है।
आशा है कि मेरे द्वारा IFHRMS 2023 : TN Karuvoolam Login & Pay slip Download कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।