IGRSUP Gov IN 2023, यूपी स्टाम्प व रेजिस्ट्रेशन विभाग, Property And Marriage Registration : उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा संपत्ति व विवाह के पंजीकरण हेतु एक नए पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसे आईजीआरएस यूपी (IGRS UP) के नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in है।
सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल पर आप ऑनलाइन विवाह पंजीकरण व संपत्ति का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आप अपनी जमीन बेच या खरीद रहे तो इसके बैनामा संबंधी व बैंक ऋण संबंधी जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर आप पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाणपत्र, भार मुक्त प्रमाण पत्र जिसे बारह-साला भी कहा जाता है विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि भी प्राप्त कर सकते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको IGRSUP Portal से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी कैसे Online Marriage Registration, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, बारहसाला सत्यापन, Igrsup index, संपत्ति विवरण इत्यादि प्रदान करने वाले हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आज तक जरूर पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..
कैरियर बनाओ के हिंदी पोर्टल पर आपका स्वागत है, यहां आप सीटेट प्रैक्टिस सेट, रिजल्ट, आगामी भर्ती, FULL FORM से जुड़ी जानकारी सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं।
IGRSUP Gov IN 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
- पोर्टल का नाम – आइजीआरएस यूपी
- विभाग – स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश
- सरकार – उत्तर प्रदेश सरकार
- लाभार्थी – उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक
- वर्ष – 2023
- पंजीकरण की प्रक्रिया – ऑनलाइन
- पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं – संपत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, बारह साला इत्यादि।
- आधिकारिक वेबसाइट – https://igrsup.gov.in/
IGRS UP पोर्टल क्या है?
हमारे जीवन में इंटरनेट के आ जाने से बड़ी आसानी हो गई है। आजकल आप घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल के जरिए सारे महत्वपूर्ण काम निपटा सकते हैं। एक समय था जब इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। सरकार ने जनमानस की सुविधा हेतु संपत्ति खरीद व बेंच से संबंधित पंजीकरण, विवाह पंजीकरण और इससे जुड़ी अन्य सभी सेवाओं को भी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कर दिया है।
इसके लिए सरकार के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग (Stamp And Registration Department) द्वारा आइजीआरएस यूपी पोर्टल (IGRSUP Portal) की शुरूआत की गई है।
- Rajeduboard rajasthan gov in 2023 – RBSE Result, Model Papers और REET से जुडी सभी जानकरी
- Online FIR UP Police कैसे दर्ज करें? [Step By Step]
- Poshan Tracker App – Login, इस्तेमाल और डाउनलोड से जुडी सभी जानकरी (स्टेप बाय स्टेप)
IGRSUP.Gov.In पर उपलब्ध सुविधाएं
सरकार द्वारा शुरू किए गए Integrated Grievance Redressal System (IGRS) पोर्टल पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है। इन सुविधाओं की लिस्ट निम्नलिखित है:-
- संपत्ति पंजीकरण
- विवाह पंजीकरण
- ई-स्टांप
- विवाह प्रमाण पत्र
- भार मुक्त या बारहसाला प्रमाण पत्र
- पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाण पत्र
- औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण
- संपत्ति का विवरण
- सर्किल रेट
- एनईसी
- बैंक बंधक पत्र
- उत्तर प्रदेश सेल डीड (बैनामा)
- रजिस्ट्री दस्तावेज
- सोसायटी पंजीकरण इत्यादि।
IGRSUP Property Registration Apply Online 2022-23 कैसे करें?
स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के पोर्टल पर आप अपनी संपत्ति का पंजीकरण करा सकते हैं। IGRS UP Property Registration की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट https://igrsup.gov.in पर जाएँ।
- अब होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाएँ के अंतर्गत संपत्ति पंजीकरण के विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लेखपत्र पंजीकरण आवेदन पोर्टल खुल जाएगा।
- यदि आप पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं तो नवीन आवेदन को चुनें अन्यथा प्रयोक्ता लॉगिन पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर लेखपत्र पंजीकरण-नवीन आवेदन का पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें माँगीं गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे जनपद, तहसील, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर प्रवेश करें का बटन दबाएँ।
- एक बार सरलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद आपके नंबर पर पंजीकरण संख्या प्राप्त हो जाएगी।
इस प्रकार आप आसानी से इस पोर्टल पर Property Registration करा सकते हैं।
नोट :- पासवर्ड कम से कम 08 डिजिट एवं अधिकतम 12 डिजिट का होना चाहिए। इनमें से एक अंग्रेजी का कैपटिल अक्षर,एक अंग्रेजी का स्माल अक्षर, एक स्पेशल कैरेक्टर तथाएक अंक का होना अनिवार्य है। स्पेशल कैरेक्टर के लिए @, #, * अथवा $ में से किसी एक को चुनें। कृपया ऊपर जो पासवर्ड आपने भरा है, उसे भविष्य के लिए नोट करके रख लें। आगे की कार्यवाही/प्रविष्टि में इसकी आवश्यक भूमिका होगी।
IGRSUP Gov IN Login कैसे करें?
जब एक बार आप आईजीआरसीयूपी पोर्टल पर पंजीकरण कर लेते हैं तो इसके बाद कभी भी आप इस पर लॉगिन कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सर्वप्रथम स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल की अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब साइट के होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाएँ के अंतर्गत संपत्ति पंजीकरण के विकल्प का चयन करें।
- इसके पश्चात आवेदन करें के लिंक पर जाएँ।
- अब आपके सामने लेखपत्र पंजीकरण आवेदन पोर्टल खुल जाएगा।
- फिर प्रयोक्ता लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने स्क्रीन पर लेखपत्र पंजीकरण प्रयोक्ता लॉगिन पोर्टल ओपन हो जाएगा।
- अब अपने जनपद, आवेदन संख्या व पंजीकरण के दौरान बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर प्रवेश करें के विकल्प पर जाएँ।
इस प्रकार आप आसानी से प्रयोक्ता लॉगिन कर सकते हैं।
How can I check Land Registry in UP? रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यदि आपने कोई अपनी ज़मीन ख़रीदी है तो घर बैठे उसकी रजिस्ट्री चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले आईजीआरएस के अधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
- अब होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाएँ के अंतर्गत संपत्ति विवरण के विकल्प का चयन करें।
- अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- इसके पश्चात अब आप ग्रामीण/शहरी में से विकल्प चुनें।
- अब क्रमश अपना जिला, तहसील, गांव व खसरा चुनें।
- फिर इसके बाद अपना खाता विवरण को सेलेक्ट करें।
- अब ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक करें के बटन को दबाएँ।
इस प्रकार आप अपनी जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- SSC GD 2024 – नॉटिफिकेशन, भर्ती, योग्यता, तिथि, परीक्षा से जुड़ी ताजा खबर
- SSC CPO 2024 – नोटिफिकेशन, नई भर्ती, योग्यता, आयु, आवेदन की तिथि
- NCL Recruitment 2023 : NCL में 500 पदों पर माइनिंग सरदार एवं सर्वेयर की निकली भर्ती जल्द
IGRSUP Gov In Property Search By Name | आईजीआरएस यूपी पर सम्पत्ति कैसे खोजें?
यदि आप अपने नाम से ली गई संपत्ति को सर्च करना चाहते हैं तो इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के अंतर्गत संपत्ति खोजें के लिंक पर क्लिक करें या सीधे इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- इसके बाद आपके सामने Property Search पोर्टल खुल जाएगा।
- अब सबसे पहले आप अपने संपत्ति के प्रकार – ग्रामीण (Rural) / शहरी (Urban) को चुनें।
- फिर अपना जिला, तहसील, गाँव व ज़मीन का खसरा नंबर (Khasra/Khatauni) दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट का बटन दबाएँ।
- अब आपकी स्क्रीन पर कई विकल्प हाईलाइट हो जाएँगे जैसे – सम्पत्ति विलेख विवरण (Property Deed), भूखण्ड /गाटे पर दर्ज़ वादों का विवरण (Revenue court case), खाता विवरण (Record of Right), भू-नक्शा (Cadastral Map), सिविल कोर्ट केस (Civil Court Case) इत्यादि इनमें से संपत्ति विवरण के लिंक पर क्लिक करें।
इस प्रकार आप IGRS UP Gov in पर Property Search कर सकते हैं।
UP Marriage Registration हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
विवाह के ऑनलाइन पंजीकरण से पूर्व आपको निम्न दिशा निर्देशों को भली-भाँति समझ लेना चाहिए।
- विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र को आप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरते समय आपको 40 केबी से कम साइज का एक नवीन फोटोग्राफ जेपीजी फॉर्मेट में तथा पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में 70 केबी से कम साइज में स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- निवास के पते में आपको वही पता भरना होगा जो आप प्रमाण पत्र में अपलोड करेंगे।
- रजिस्ट्रेशन करने हेतु आपको दो साक्षी के पहचान प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र को भी अपलोड करना होगा।
- मोहल्ला/ग्राम के विकल्प में अपने मोहल्ले / ग्राम का नाम स्पष्ट रूप से भरें।
- वर / वधु को शपथ पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
- शपथ पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करें।
- आवेदन प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरने के पश्चात आपको आवेदन संख्या एवं पासवर्ड मिलेगा, इसे कृपया संभाल से सुरक्षित रखें।
- प्रपत्र को भरने के पश्चात आपको ऑनलाइन निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
- शुल्क के भुगतान के बाद आपको भुगतान पावती की रसीद भी मिलेगी जिसे प्रिंटआउट कर भविष्य के लिए रख लें।
- आवेदन पत्र भरने के पश्चात अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ किसी भी कार्य दिवस में आवेदन की तिथि से 30 दिन के भीतर चयनित कार्यालय में जाकर विवाह पंजीकरण कराना होगा।
- शपथ पत्र को नोटरी द्वारा प्रमाणित करने के बाद ही आपको अपलोड करना होगा।
IGRS UP Marriage Registration Online कैसे करें?
यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अपना विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुपालन आप कर सकते हैं।
- ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://igrsup.gov.in/ पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के विकल्प को चुनें और आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने विवाह पंजीकरण पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें दिए गए नवीन आवेदन प्रपत्र भरे के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पति का विवरण, निवास का पता व अन्य जानकारियां सही-सही दर्ज करें और अंत में सुरक्षित करें का बटन दबाएं।
सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर आपको आवेदन संख्या मिल जाएगी। इस प्रकार से आप ऑनलाइन घर बैठे विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं।
Marriage Certificate Verification कैसे करें?
जब आप एक बार विवाह के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देते हैं तो इसके पश्चात अब आप इसका सत्यापन भी अपने मोबाइल की जरी ही करा सकते हैं। सत्यापन की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- Marriage Certificate के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत विवाह पंजीकरण सत्यापन के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र क्रमांक या आवेदन संख्या दर्ज करना होगा।
- फिर विवाह का दिनांक दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड भरकर सर्च का बटन दबाएं।
- इस प्रकार विवाह प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सत्यापन करा सकते हैं।
Up E Stamp Verification कैसे करें?
ई-स्टाफ का ऑनलाइन सत्यापन कराने हेतु नीचे दिए गए चरणों को अपनाएँ :-
- ई-स्टांप वेरिफिकेशन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को अपने मोबाइल के किसी ब्राउज़र में खोलें।
- अब होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के विकल्प में जाएँ।
- यहां पर अन्य सेवाओं के अंतर्गत दिए गए E Stamp Verification के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको स्टाम्प सत्यापन हेतु अपने राज्य का चुनाव करना होगा।
- इसके पश्चात सर्टिफिकेट नंबर, स्टांप ड्यूटी के प्रकार, सर्टिफिकेट इश्यू डेट दर्ज करना होगा।
- अंत में कैप्चा कोड डालकर वेरीफाई का बटन दबाएं।
- इस प्रकार से आप ऑनलाइन माध्यम से ई-स्टांप वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
ई-स्टाम्प क्रय हेतु प्राधिकृत संग्रह केंद्र (ACC) की सूची कैसे देखें?
अब आप स्टाम्प पेपर केवल पंजीकृत विक्रेता से ही खरीद सकते हैं। अपने क्षेत्र में मौजूद प्राधिकृत संग्रह केंद्रों कि सूची आप निम्न चरणों को अपनाकर देख सकते हैं :-
- इसके लिए अपने मोबाइल में सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अब आपको होम पेज पर अन्य सेवाओं के अन्तर्गत ई-स्टाम्प क्रय हेतु प्राधिकृत संग्रह केंद्र (ACC) की सूची का लिंक मिलेगा।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी मोबाइल में पूरे प्रदेश के अधिकृत ई स्टाम्प विक्रेताओं की सूची डाउनलोड हो जाएगी।
- इसमें आप अपने जिले के अनुसार विकृताओं की खोज कर सकते हैं।
Igrsup Index कैसे देखें?
इसके लिए लिए आपको निम्नलिखित चरणों का अनुपालन करना होगा –
- सबसे पहले, अपने मोबाइल में किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र खोलें।
- अब आपको यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर, आपको इंडेक्स के विकल्पों में से Igrsup index चुनना होगा।
- इसके बाद माँगीं गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- अंत में विवरण देखें का बटन दबाएँ
ध्यान दें कि Igrs up index किसी भी संपत्ति का आप 5 दिसंबर 2017 से पूर्व का ही देख सकते हैं।
भूखण्ड / गाटे पर दर्ज़ वादों का विवरण
- सबसे पहले IGRSUP की अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें अपना जिला, उप निबंधक कार्यालयव गाँव का चुनाव करें।
- अंत में अपना खसरा संख्या दर्ज कर विवरण देखें का बटन दबाएँ।
- अब आपके सामने वादों का विवरण दिखेगा।
- इसमें विवरण देखें पर क्लिक कर इसका पूरा सारांश प्राप्त कर सकते हैं।
- Today Current Affairs in Hindi 27 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
- Today Current Affairs in Hindi 26 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
- Weekly Current Affairs in Hindi 19-26 November : महत्वपूर्ण प्रश्न
यूपी स्टाम्प व रेजिस्ट्रेशन पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
IGRS UP की ऑफिसियल साइट https://igrsup.gov.in/ है।
आईजीआरएस यूपी का हेल्पलाइन नंबर ☎️ 0532–2623667 है।
आईजीआरएसयूपी पोर्टल निम्न सेवाएँ उपलब्ध हैं:-
1- संपत्ति पंजीकरण
2- विवाह पंजीकरण
3- ई-स्टांप
4- विवाह प्रमाण पत्र
5-औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण
6- बैंक बंधक पत्र
7- उत्तर प्रदेश सेल डीड (बैनामा)
8- रजिस्ट्री दस्तावेज
9- सोसायटी पंजीकरण इत्यादि।
हमें आशा है कि मेरे द्वारा IGRSUP Gov IN 2023 : यूपी स्टाम्प व रेजिस्ट्रेशन विभाग, Property & Marriage Registration के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।