INS Sumedha Mcq in Hindi 2023: आईएनएस सुमेधा एक जंगी जहाज है, इसको वर्ष 2011 में लाँच किया गया था। इसे 2014 में भारतीय नौसेना को सौंपा गया था। यह जहाज सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों को वापस लेकर आया था। इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया था। आई.एन.एस सुमेधा का मुख्य कार्य फ्लीट सपोर्ट ऑपरेशन, तटीय और समुद्री पेट्रोलिंग, समुद्री सर्विलांस और समुद्री कम्युनिकेशन लायंस पर पर नज़र रखना हैं।
INS Sumedha Length फिट में बात करें तो 334 फिट और इसकी रेंज सबसे शानदार है। यह अधिकतम 46 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से समुद्र में चल सकता है। इस पर 8 अधिकारी और 108 नौसैनिक एक साथ सवार हो सकते हैं। इसके वेसल का डिस्प्लेसमेंट 2200 टन का है, और इसकी लंबाई 334 फिट की है। इसकी तैनातगी पोर्ट ब्लेयर पर रहती है। इस लेख में हम आपको INS Sumedha Mcq questions and answers in Hindi 2023 से रूबरू कराने वाले हैं तो आइये शुरू करते हैं..
आईएनएस सुमेधा हाल में चर्चा में क्यों है?
भारतीय नौसेना का INS सुमेधा Exercise BRIGHT STAR-23 में भाग लेने के लिए इजिप्ट के पोर्ट अलेक्जेंड्रिया पहुंचा गया है। इस त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास में कुल 34 देश भाग लेंगे। यह मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इजिप्ट में आयोजित यह संयुक्त सैन्य अभ्यास भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक गौरव हैं। यह साझेदार देशों के साथ भारत के राजनैतिक ओर रणनैतिक संबंधों को मजबूत करता है। यह अभ्यास संचालन और प्रशिक्षण के साथ दो सप्ताह से अधिक समय तक चलेगा, जिसका उद्देश्य एक एकीकृत बल के रूप में एक साथ काम करने के लिये भाग लेने वाली सेनाओं की क्षमता का प्रदर्शन करना है।
Exercise BRIGHT STAR-23 | एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 पर एक नजर
Exercise BRIGHT STAR-23 पहला भारतीय नौसेना अभ्यास है जिसमें मध्य-पूर्व और उत्तरी-अफ्रीका क्षेत्र के देश भी शामिल हैं। इनके साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत किसी खास उद्देश्य को उजागर करेगा। इसके अतिरिक्त अन्य मित्र विदेशी नौसेनाओं के नौसैनिक जहाजों की उपस्थिति अभ्यास के अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में भूमिका निभाता है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित होने वाला है। जिनका उल्लेख नीचे हमने किया है-
1- हार्बर चरण
यह प्रथम चरण का एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक बिंदु है, जहाँ भाग लेने वाले राष्ट्र सहयोग और समझ को बढ़ावा देंगें। और विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे। इस चरण में क्रॉस डेक दौरे, पेशेवर आदान प्रदान, खेल फिक्स्चर और समुद्री चरण की योजना, संचालन के लिए बातचीत जैसी अनेक गतिविधियाँ शामिल होंगी।
2- समुंद्री चरण
द्वितीय चरण में उच्च गति वाले अभ्यास होंगे। जिसमें क्रॉस डेक फ्लाइंग, एंटी एयर अभ्यास, एंटी सरफेस अभ्यास शामिल होंगे। इसमें लाइव वेपन फायरिंग ड्रिल भी शामिल है। यह चरण अभ्यास का केंद्र है, जहाँ कई देशों के नौसैनिक बल कठिन और चुनौतीपूर्ण अभ्यास में शामिल होंगे।
INS Sumedha Mcq in Hindi 2023 – आईएनएस सुमेधा व एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 से जुड़े खास प्रश्न
प्रश्न-1 ब्राइट स्टार–23 में कितने देश भाग लेंगे?
- 50
- 40
- 48
- 34
उत्तर- ब्राइट स्टार 23 में कुल 34 देश भाग लेंगे।
प्रश्न-2 ब्राइट स्टार 23 कितने चरणों में समाप्त होगा?
- तीन चरण
- दो चरण
- एक चरण
- चार चरण
उत्तर– ब्राइट स्टार 23 एक्सरसाइज दो चरणों में समाप्त होगा।
प्रश्न-3 ब्राइट स्टार 23 सैन्य अभ्यास कहाँ पर आयोजित की जाएगी?
- इजिप्ट
- भारत
- पाकिस्तान
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर– यह सैन्य अभ्यास इजिप्ट में आयोजित की जाएगी।
प्रश्न-4 ब्राइट स्टार 23 अभ्यास कितने दिनों तक आयोजित की जाएगी?
- दो सप्ताह
- एक सप्ताह
- तीन सप्ताह
- एक महीना
उत्तर– यह सैन्य अभ्यास दो सप्ताह तक आयोजित की जाएगी।
प्रश्न-5 ब्राइट स्टार 23 सैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना कितनी बार भागीदारी बना है?
- दूसरी बार
- तीसरी बार
- चौथी बार
- पहली बार
उत्तर– ब्राइट स्टार 23 सैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना पहली बार भाग लेने वाला है।
प्रश्न-6 INS सुमेधा का नेतृत्व कौन कर रहा है?
- डॉ सर्वेश सिंह
- कमांडर M.C चंदीप
- कमांडर रामसिंह
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर INS सुमेधा का नेतृत्व कमांडर एम सी चंदीप कर रहे हैं।
प्रश्न-7 INS सुमेधा जहाज का डिजाइन और निर्माण कहाँ पर हुआ है?
- कोच्चि शिपयार्ड
- गोवा शिपयार्ड
- कोलकाता शिपयार्ड
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर– आई.एन.एस सुमेधा जहाज का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है।
प्रश्न-8 INS सुमेधा (ब्राइट स्टार 23) में भाग लेने के लिए कहाँ गई है?
- अमेरिका
- मिस्र
- कंबोडिया
- नाईजीरिया
उत्तर– INS सुमेधा भारत का जहाज अभ्यास ब्राइट स्टार 23 में भाग लेने के लिए मिस्र गई है।
प्रश्न-9 आईएनएस सुमेधा को कब लॉन्च किया गया था?
- 2005
- 2010
- 2011
- 2012
उत्तर- इस जहाज को 2011 में लॉन्च किया गया था।
प्रश्न-10 आई.एन.एस सुमेधा, भारतीय नैसेना को कब सौंपा गया था?
- 2015
- 2016
- 2014
- 2012
उत्तर- इस जहाज को भारतीय सेना को 2014 में सौंपा गया था।
FAQ :
यह एक्सरसाइज इजिप्ट में होने वाला है, और इसमें कुल 34 देश भाग लेने वाले हैं। भारत इसमें पहली बार भाग लेने वाला है।
ब्राइट स्टार 23 अभ्यास 2 हफ्तों तक आयोजित की जाएगी
Exercise BRIGHT STAR-23 पहला भारतीय नौसेना अभ्यास है जिसमें मध्य-पूर्व और उत्तरी-अफ्रीका क्षेत्र के देश भी शामिल होंगे।
आशा है कि मेरे द्वारा INS Sumedha Mcq in Hindi 2023: आईएनएस सुमेधा से जुड़े प्रश्न के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।