ISRO Full Form (इसरो फुल फॉर्म ) : इसरो का फुल फॉर्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (Indian Space Research Organisation) होता है हिंदी में इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे बड़े बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।
आज की इस लेख में हम आपको इसरो से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ISRO Full Form in Hindi, इसरो के कार्य, इसरो के वर्तमान चेयरमैन व इसके इतिहास इत्यादि से जुड़ा पूरा विस्तृत विवरण प्रदान करेंगे।
अतः आपसे अनुरोध है कि इसरो फुल फॉर्म की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख तक अवश्य पढ़ें तथा Careerbanao.Net को बुकमार्क करना ना भूले तो चलिए शुरू करते हैं।
इसरो (ISRO) क्या है?
ISRO Ka Full Form की तरफ बढ़ने से पहले इसके बारे में जान लेना बहुत जरूरी है। यह एक भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी है जोकी अंतरिक्ष विभाग (DOS) अर्थात् (Department of Space) के अंतर्गत आती है। यह विभाग सीधे तौर पर भारत के प्रधानमंत्री के देखरेख में कार्य करता है जबकि इसरो का चेयरमैन इसके सभी क्रियाकलापों को कार्यान्वित करते हैं। इसके वर्तमान चेयरमैन 12 जनवरी 2022 से S Somanath हैं। जबकि इसने पूर्व Dr. K Sivan थे जिनका कार्यकाल Jan 2018 to Jan 2022 तक का था।
यह भारत की एकमात्र स्पेस एजेंसी है जो अंतरिक्ष से जुड़े विभिन्न शोधों पर कार्य करती है। आज के समय में यह दुनिया भर के उन 6 सरकारी अंतरिक्ष एजेंसियों में से है जिनके पास क्रायोजेनिक इंजन को बनाने और उसे सफलतापूर्वक लांच करने की क्षमता है।
ISRO Chairman List 2023 in Hindi | इसरो के अध्यक्ष की सूची
आइए अब एक नज़र डालते हैं इसरो के अब तक रह चुके प्रमुखों पर-
नाम | कार्यकाल | समयावधि |
1. Dr. Vikram Sarabhai | 1963 से 1971 | 9 वर्ष |
2. Prof. M. G. K. Menon | जनवरी 1972 से सितंबर 1972 | 9 माह |
3. Prof. Satish Dhawan | 1972 से 1984 | 12 वर्ष |
4. Prof. U. R. Rao | 1984 से 1994 | 10 वर्ष |
5. Dr. K. Kasturirangan | 1994 से 2003 | 9 वर्ष |
6. G. Madhavan Nair | 2003 से 2009 | 6 वर्ष |
7. Dr. K. Radhakrishnan | 2009 से 2014 | 5 वर्ष |
Dr. Shailesh Nayak (इंटरिम) | 2015 से 2015 | 11 दिन |
8. A. S. Kiran Kumar | 2015 से 2018 | 3 वर्ष |
9. Dr K. Sivan | जनवरी 2018 से जनवरी 2022 तक | 3 वर्ष |
11. S Somanath | 12 जानकारी 2022 से.. | अभी तक |
ISRO Full Form | इसरो का फुल फॉर्म क्या है?
इसरो में अंग्रेजी के चार अक्षर शामिल है। इसका फुल फॉर्म अंग्रेजी में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन होता है जबकि हिंदी में इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के नाम से जाना जाता है।
I For | Indian (भारतीय) |
S For | Space (अंतरिक्ष) |
R For | Research (अनुसंधान) |
O For | Organisation (संस्थान) |
इसरो का इतिहास
सर्वप्रथम जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत The Indian National Committee for Space Research अर्थात् INCOSPAR की स्थापना की थी। आगे चलकर विक्रम साराभाई के अनुरोध पर अंतरिक्ष में शोध की तरफ कदम बढ़ाया गया। 1969 में इस एजेंसी को ISRO के नाम से जाना जाने लगा।
1972 में भारत सरकार ने अंतरिक्ष आयोग और DOS स्थापना की। इसरो ने भारत की पहली सेटेलाइट आर्यभट्ट बनाई थी जिसे सोवियत यूनियन से 1975 में लांच किया गया जबकि 1980 में इसरो ने RS-1 को अपने खुद के लॉन्च व्हीकल SLV-3 से लांच कर ऐसा करने वाला दुनिया का सातवां बना। इसरो के पास दुनिया का सबसे बड़ा रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट है जिसे गगन (GAGAN) के नाम से भी जाना जाता है।
इसरो के सैटेलाइट प्रोग्राम
आर्यभट्ट के 1975 में लांच के बाद इसरो ने सफलतापूर्वक कई सैटेलाइट प्रोग्राम को पेश किया जिनमें से कुछ का विवरण निम्नलिखित है:
- आईआरएस सीरीज
- इंसेट सीरीज
- गगन सैटलाइट नेवीगेशन सिस्टम
- Navigation with Indian Constellation (NavIC)
- MetSat-1 इत्यादि।
इसरो से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
ISRO का फुल फॉर्म अंग्रेजी में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन होता है हिंदी में इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के नाम से जाना जाता है।
डॉक्टर विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम का जनक कहा जाता है।
इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी।
आशा है कि मेरे द्वारा ISRO Full Form : इसरो का फुल फॉर्म व चेयरमैन कौन हैं? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।