Jan Aadhaar Card 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिसंबर 2019 में एक नई आधार योजना की शुरुआत की है जिसे जन आधार कार्ड के नाम से जाना जाता है। इसके शुरू होने से अब राजस्थान के आम नागरिकों का डेटाबेस सरकार के पास ऑनलाइन रूप में मौजूद रहेगा। इसके जरिए अब सरकार की विभिन्न योजनाओं के आवेदन हेतु आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे
यदि आपने भी अपना Jan Aadhaar Card अभी तक नहीं बनवाया है तो आज के इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी जैसे Jan Aadhaar Card Registration, Jan Aadhaar Status, Jan Aadhaar Update, Jan Aadhaar Card download, Jan Aadhar Helpline Number इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रदान करेंगे। जनाधार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें.
Jan Aadhaar Portal Latest News
राजस्थान जन आधार पोर्टल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट निम्न है-
- Correction of member’s Name, DOB, Gender, Caste/Category in jan aadhaar
- Meeting Minutes of 7th Janaadhaar Executive Committee Meeting dated 13.12.2022
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सभी लाभ जन-आधार कार्ड के माध्यम से मिलेंगे
- Empanelment of EMA with Rajasthan Jan aadhar Authority
Rajasthan Jan Aadhaar Card क्या है?
राजस्थान की सरकार ने सभी राज्य वासियों को एक अलग पहचान पत्र संख्या मुहैया कराने के उद्देश्य राजस्थान जन आधार कार्ड योजना की शुरुआत की है. यह सभी निवासियों के लिए पहचान और पते के सबूत के रूप में कार्य करेगा. इसके जरिए आप भामाशाह कार्ड से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना का “One Number, One Card, One Identity” है। इसका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-
पोर्टल का नाम | जन आधार पोर्टल |
राज्य | राजस्थान |
विभाग | राजस्थान राज्य इकाई |
लाभार्थी | प्रदेश सभी नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | सभी प्रदेशवसियों को एक पहचान प्रदान करना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Jan Aadhaar Card : जन आधार कार्ड Registration / Status / Update / Download कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/ |
जन आधार योजना का उद्देश्य
जैसा आपको ऊपर हम ने बताया कि इस योजना का टैगलाइन एक नंबर एक कार्ड वन आईडेंटिटी है। इसी बात से यह साफ जाहिर होता है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी राज्य वासियों और उनके परिवारों को एकमात्र पहचान प्रदान करना है।
इसके जरिए सबका जन-सांख्यिकी एवं सामाजिक आर्थिक सूचनाओं से जुड़ा एक ऑनलाइन डेटाबेस तैयार किया जाना है। साथ ही साथ Janaadhar portal Rajasthan के जरिए कोई भी नागरिक एकमात्र पहचान के साथ किसी भी योजना का का लाभ प्राप्त करने का पात्र हो सकता है।
Jan Aadhar Card के लाभ
आपने अभी तक Jan Aadhaar card के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द जन आधार कार्ड बनवा लें। क्योंकि इसके निम्नलिखित लाभ हैं-
- जन आधार कार्ड के जरिए सभी राजस्थान के नागरिकों को सरकार मूलभूत जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के अलावा ई-कॉमर्स और बीमा सुरक्षा योजनाएं योजनाओं का भी लाभ पहुंचा रही है।
- इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन जैसी पहल को बढ़ावा मिल रहा है।
- सभी पात्र लाभार्थियों को नगद लाभ, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से उनके खातों में लाभ की धनराशि स्थानांतरित करना।
- राज्य की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करते समय आधार प्रमाणन के जरिए लाभार्थी के जीवित प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता प्रदान करना।
- राज्य के मौजूदा सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाना।
- सभी निवासियों तथा उनके परिवार को एक पहचान प्रदान करना।
Jan Aadhar Yojana के अंतर्गत कल्याणकारी योजनाएं
राजस्थान सरकार के जन आधार योजना के अंतर्गत इसके आधिकारिक पोर्टल janaadhaar.rajasthan.gov.in पर निम्नलिखित लाभकारी योजनाएं मौजूद है।
- जनकल्याण जन सूचना पोर्टल
- राज संपर्क
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
- भामाशाह कार्ड से जुड़ी समस्त योजनाएं
- ई-मित्र इत्यादि।
Janaadhaar.rajasthan.gov.in पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
जब आप अपने नजदीकी सेवा केंद्र या मोबाइल के जरिए जन आधार कार्ड के लिए पंजीकरण करने जाते हैं तो आपको jan aadhar card required documents आवश्यकता होगी।
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का राशन कार्ड
- नरेगा जॉब कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- बिजली बिल
- पानी बिल
- टेलिफोन बिल
- आवेदक का बैंक खाता संख्या एवं पासबुक की छाया-प्रति इत्यादि।
Jan Aadhar Card Registration कैसे करें?
मोबाइल के जरिए जन आधार कार्ड के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे हमने इसकी पंजीकरण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई है।
- Jan aadhar Registration form हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल में इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://janapp.rajasthan.gov.in/janaadhaar/citizenDashboard को ओपन करें।
- अब आपके सामने होम पेज पर सिटीजन रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
- उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने सिटीजन रजिस्ट्रेशन से जुड़ा एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इसमें आपको मुखिया का नाम (अंग्रेजी में), आधार संख्या, मोबाइल संख्या, लिंक, जन्मतिथि जैसी जानकारी भरनी होगी।
- उपरोक्त जानकारी सही-सही भरकर सबमिट करें का बटन दबाएं।
- अब सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने पर आपको स्क्रीन पर एक पंजीकरण संख्या प्रदर्शित होगी।
- इस संख्या को नोट कर भविष्य के लिए रख लें।
इस प्रकार आप घर बैठे Janaadhar Rajasthan Portal पर Registration कर सकते हैं।
Jan Aadhar Enrolment Form Online कैसे भरें?
रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनायें –
- सबसे पहले इसकी अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दिए गए Citizen Enrolment पर क्लिक करें।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने मुखिया का विवरण से जुड़ा पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको अन्य मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।
- ऊपर दी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे की तरफ सदस्य जोड़ें और सेव करें दो विकल्प दिखेंगे।
- यदि आप मुखिया के तौर पर पंजीकृत कर रहे हैं तो आपको सेव करें का बटन चुनना होगा और यदि आप अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य को जोड़ना चाहते हैं तो सदस्य जोड़ें का चुनाव करें।
- अब आपके सामने एक दूसरा पेज खुलेगा।
- इसमें आपको सदस्य जोड़ने हेतु सदस्य की फोटो, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि व अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब नीचे की तरफ क्या आपका परिवार पूरा हो गया है के अंतर्गत हाँ का चुनाव करना होगा।
- इसके पश्चात सेव का बटन दबाएं।
- अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर क्या आप फाइनल सेव करना चाहते हैं का मैसेज दिखेगा। इसमें आप ओके करें।
- इसके पश्चात आपके मोबाइल स्क्रीन पर जनाधार स्वीकार से संबंधित मैसेज मिलेगा, इसको भी ओके करें।
- अब आपको एक रसीद संख्या प्राप्त होगी।
- आप उसे नोट कर भविष्य के लिए रख लें।
इस प्रकार आप Jan Aadhaar Card Enrolment की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। अब आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसकी प्रक्रिया निम्न है-
- इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर दोबारा विजिट करें और उसमें दिए गए अपलोड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
- अब यहां पर आपको दस्तावेज अपलोड करने के लिए अपनी रसीद संख्या दर्ज करनी होगी और खोजें का बटन दबाना होगा।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- इस ओटीपी को दर्ज करें।
- अब आपके मोबाइल पर आपके परिवार के सभी सदस्यों का नाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसको नीचे की तरफ स्क्रॉल कर जाएं।
- यहां पर आपको बैंक अकाउंट नंबर, जन्म प्रमाण पत्र और आधार नंबर के सामने सभी के दस्तावेज को अपलोड करने का विकल्प दिखेगा।
- अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको जनाधार योजना के अंतर्गत अंतिम रूप से एक्नॉलेजमेंट स्लिप प्राप्त होगी। इसे संभाल कर भविष्य के लिए रख लें। इसके जरिए ही आप अपने Jan Aadhaar card Status को ट्रैक कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
Jan Aadhaar Card Download कैसे करें?
जन आधार कार्ड को आप अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर, रसीद संख्या (Family Id / Ack Id / Aadhar / Mobile) में से किसी एक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए देखते हैं कि कैसे आप Jan Aadhar Card Download Online with Mobile number कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक साइट https://janaadhaar.rajasthan.gov.in को अपने मोबाइल में खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गये Janaadhaar E-Card के लिंक पर जाएँ।
- इसके बाद आपको अपनी Family Id, Ack Id, Aadhar, Mobile में से कोई भी एक जानकारी भरनी होगी। यहाँ पर हम अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भरेंगे।
- अब उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरें और खोजें का बटन दबाएँ।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपसे जुड़ा विवरण प्रदर्शित होगा।
- यहाँ पर सबसे पहले आपको अपना Jan Aadhaar E-KYC पूरा करना होगा।
इस प्रकार आप आसानी से अपना जन आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान जन आधार पोर्टल से जुड़े प्रश्न
आप राजस्थान जन आधार के लिए https://janaadhaar.rajasthan.gov.in पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
जी हाँ, चूंकि जन आधार का मुख्य उद्देश्य सही निवासी की पहचान भी है जिसके लिए निवासी के अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतलियों का फोटो होना जरूरी है। इसलिए Jan Aadhaar card नामांकन के लिए आधार नामांकन का होना अति आवश्यक है। आधार नामांकन के बिना किसी भी निवासी को जन आधार योजना के तहत नामांकित किया जाना संभव नहीं होगा।
परिवार को जन-आधार पहचान संख्या जारी होने के बाद छपे हुए कार्ड सीधे संबंधित नगर निकाय/पंचायत समिति/ई-मित्र को वितरण के लिए भेजे दिए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित नगर निकाय/पंचायत समिति द्वारा संबंधित परिवार को एकमुश्त निःशुल्क कार्ड का वितरण किया जायेगा। नामांकित परिवार जन आधार ई-कार्ड, जन-आधार पोर्टल या एस.एस.ओ. आईडी के जरिए फ्री में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Jan Aadhaar Rajasthan पोर्टल के जरिये वर्तमान में पेंशन, चिरंजीवी, छात्रवृत्ति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पालनहार योजना, राजश्री योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कोचिंग योजना, राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) आदि योजनाओं का लाभ आप उठा सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा Jan Aadhaar Card : जन आधार कार्ड Registration / Status / Update / Download 🔥 कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।