Jharkhand Jharbhoomi – झारभूमि भूलेख पोर्टल रजिस्ट्रेशन/लॉगिन कैसे करें?

Jharkhand Jharbhoomi : झारखंड राज्य सरकार के द्वारा लोगों के जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार का विवरण को देखने के लिए झारखंड झारभूमि भूलेख पोर्टल को शुरू किया गया है। इसके माध्यम से झारखंड के मूल निवासी अपने खेत का घर बैठे आसानी से पूरा विवरण देख सकते हैं।

इसके लिए झारखंड के लोगों को तहसील या कोर्ट कचहरी जाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है यह पोर्टल जब से लांच हुआ है तब से झारखंड के लोगों को बहुत ही आसानी हो गई है।

अब वह कहीं भी रह कर अपने जमीन से संबंधित खसरा, खतौनी एवं खाता संख्या इत्यादि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी अपने घर पर बैठे हुए अपने मोबाइल के माध्यम से देख सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप घर बैठे झारभूमि भूलेख (Jharkhand Bhulekh) आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

अन्य राज्यो के तरह Bhulekh Jharkhand पोर्टल पर भी प्रदेश के सभी नागरिक अपने जमीन का विवरण जैसे झारखण्ड भूलेख खतौनी, झारखण्ड भूलेख खसरा और झारखण्ड भू नक्शा आदि प्राप्त कर सकते है।

इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड के मूल निवासियों को बहुत ही राहत मिलेगा और उनके बहुमूल्य समय की बचत भी होगी। इस पोर्टल के शुरू होने से पहले झानरखंड के लोगों को सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन फिर भी काम नहीं हो पाता था इस पोर्टल के आ जाने से व्यक्तियों को बहुत ही राहत मिला है।

अब प्रदेश का हर किसान घर बैठे ही अपने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है। इस लेख के माध्यम से आपको झारखण्ड झारभूमि भूलेख ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा आप इस लेख के माध्यम से झारखण्ड भूलेख खसरा खतौनी पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

Jharkhand Jharbhoomi
Jharkhand Jharbhoomi

झारभूमि झारखंड का संक्षिप्त विवरण

  • पोर्टल का नाम : Jharbhoomi Land Record Jharkhand
  • लॉन्च किया गया : झारखंड सरकार द्वारा
  • लाभार्थी : झारखंड राज्य के नागरिक
  • डिपार्टमेंट : झारखंड राजस्व विभाग
  • लेख कैटेगरी : सरकारी योजना
  • उद्देश्य : Jharbhoomi Naksha Jharkhand Khatiyan, Apna Khata, Land Records, Land Map आदि की जानकारी
  • Jharbhoomi आधिकारिक : https://jharbhoomi.nic.in/

Jharbhoomi Portal 2023 का उद्देश्य

आजकल बढ़ती हुई डिजिटलाइजेशन को देखते हुए सभी सरकार ने अपने राज्यों में भू राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों को ऑनलाइन कर दिया है। उसी की तर्ज पर झारखंड की सरकार ने भी राज्य में भूमि से संबंधित सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया है।

Jharbhoomi Portal मुख्य उद्देश्य यह है कि झारखंड के मूल निवासियों को उनके भूमि से संबंधित खसरा, खतौनी, खाता संख्या इत्यादि की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है। ताकि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस पोर्टल के आ जाने से व्यक्तियों के समय में बचत होती है और वह अपने घर पर बैठकर भी अपनी भूमि का पूरा विवरण आसानी से देख सकता है।

झारभूमि पोर्टल के लाभ

झारखंड भूलेख पोर्टल के तो वैसे तो अनेको लाभ हैं लेकिन हम यहा आपको Jhar Bhoomi Portal के कुछ मुख्य लाभो के बारे में बता रहें हैं।

  • झारखण्ड भूमि पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही अपने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • पहले लोगो को जमीन सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयो के चक्कर लगाने पडते थे जिसमे उनके समय और धन दोनो की बरबादी होती थी, लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको के समय और धन दोनो की बचत होगी।
  • अब किसान एक ही पोर्टल से अपने जमीन का भूलेख खसरा, खतौनी आदि ऑनलाइन ही देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Jhar bhoomi online portal के माध्यम से Digital India जैसे Project को बढ़ावा मिल रहा है।
  • यह पोर्टल लोगो को आत्मनिर्भर व डिजिटल बना रहा है।

Jharbhoomi Jharkhand Land Record Portal पर उपलब्ध सेवाएं

Jharbhumi पोर्टल पर झारखंड राज्य की कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं निम्नलिखित है।

  • खाता और भु मानचित्र का विवरण
  • भूमि या संपत्ति से संबंधित धोखाधड़ी और झूठी कार्रवई के खिलाफ रोकथाम
  • अपना खाता और भू-नक्शा जानकारी
  • राजस्व और रजिस्ट्री रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण
  • भूमि माप, झारभूमि भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन झारखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
  • अभिलेखों का डिजिटलीकरण
  • झारखंड भूमि रिकॉर्ड और उत्परिवर्तन ऑनलाइन
  • राजस्व और रजिस्ट्री दस्तावेजों का डिजिटलीकरण
  • योजनाओं और परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण विस्तार
  • इंटरनेट के माध्यम से भूमि कर का ऑनलाइन भुगतान

Jharbhoomi पोर्टल पर Registration कैसे करें?

Jharbhoomi पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है यदि आप भी अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बताए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर पाएंगे।

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको भू नक्शा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट – jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
Jharkhand Jharbhoomi
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आयेगा।
  • होम पेज पर आपको Online Aplication के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड, एड्रेस आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको “Register Now” के बटन पर क्लिक करना होगा, आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा।
  • इसके बाद आप अपने आईडी और पासवर्ड के साथ इस पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

झारखंड अपना खाता ऑनलाइन कैसे देखे?

झारखंड अपना खाता देखने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। यदि आप देखना चाहते हैं तो मेरे द्वारा बताए गए में लिखित स्टेप को फॉलो करके आप अपना खाता आराम से देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको झारखंड भूमि के अधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • अब पोर्टल के होमपेज पर आपको अपना खाता देखे का एक विकल्प दिखाई देगा आपको उसे क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, इस पेज पर आपको एक नक्शा दिखाई देगा।
  • इस नक्शे में आपको सबसे पहले अपने जिला का चयन करना है, इसके बाद आपके जिले का नक्शा खुलकर आयेगा।
  • अब आपको अपने अंचल पर क्लिक करना है।
  • फिर एक नया पेज खुलकर आयेगा, यहा आपको हल्का और किस्म जमीन के विकल्प पर क्लिक करना है और आपको मौजे के नाम की सूचि में से मौजे का नाम चुनना है।
  • निचे आपको खोजने के विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे इसमें से किसी एक विकल्प को चुने।

विकल्पों की सूचि निचे निम्मलिखित है।

  • खोजने के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुने
  • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
  • मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
  • खाता संख्या से देखें:
  • खाताधारी के नाम से देखें
  • अब आपको अंत में खाता खोजे के बटन पर क्लिक करना है। इस तरह से आप अपना खाता ऑनलाइन देख सकते हैं।

झारखंड अपना खाता पोर्टल लॉगिन कैसे करे?

यदि आप झारखंड से हैं और आप बना झारखंड खाता लॉगइन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित स्टेट को फॉलो करके आप अपना झारखंड अपना खाता पोर्टल लोगिन कर सकते हैं।

Jharkhand Jharbhoomi
  • होमपेज पर “Online Application” के विकल्प को चुनना होगा।
  • अब एक नया पेज खुलेगा यहाँ आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • ईमेल, पासवर्ड, और कॅप्टचा कोड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह से आप jharbhoomi portal login कर सकते है।

Jharkhand online bhunaksha (Map) कैसे देखें?

झारखंड ऑनलाइन भू नक्शा देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • सबसे पहले आपको झारखंड भू नक्शा के अधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Jharkhand Map खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको यहा जिला, सर्कल, हल्का, मौज़े, शीट नंबर आदि की जानकारी दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद आपको आपके द्वारा दर्ज किए गए जमीन का भू नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप चाहे तो इस भू नक्शे को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
  • इस तरह से आप घर बैठे ही इंटरनेट का उपयोग करके jharbhunaksha Online ही निकाल सकते हैं।

झारखंड झारभूमि से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल

Jharkhand Jharbhoomi पोर्टल से भूलेख खसरा खतौनी कैसे देखे?

Jharkhand झारभूमि पोर्टल से भूलेख खसरा खतौनी देखने और डाउनलोड करने की पुरी प्रक्रिया हमने इस लेख में विस्तार से बताया है, आप इसे देखकर फॉलो कर सकते हैं।

झारभूमि क्या सभी राज्यों के लिए उपयोगी है?

जी नही, यह सिर्फ झारंखड राज्य के लिए ही उपयोगी है।

झारखंड झारभूमि क्या है?

झारभूमि झारखंड राज्य का सरकार द्वारा आरंभ किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल की माध्यम से राज्य के सभी नागरिक अपने जमीन का विवरण घर बैठे देख सकते है।

Jharbhoomi portal helpline number क्या है?

Jharbhoomi portal का helpline number ☎️ 06512446066, +91 0651-2401716 है।

झरभूमि कैसे देखें?

झारखंड के द्वारा जारी किए गए झारभूमि पोर्टल के माध्यम से अपना खाता चेक करने के लिए –

स्टेप – सबसे पहले झारभूमि के आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhoomi.nic.in/पर जाएं।

स्टेप – वहां खाता एवं रजिस्टर-II ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप –खतियान या रजिस्टर-2” ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

मांगे गए समस्त विवरण जैसे – जिले का नाम, अंचल का नाम, अंतिम नाम, हल्का नाम, मैजा नाम, खाता संख्या और ज़मीन की किस्म को भरें।

स्टेप – वेब पेज पर निचे दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरें और खतियान या रजिस्टर-2 ऑप्शन पर क्लिक करें।

आपके द्वारा मांगे जा रहे विवरण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएग।

हमें आशा है कि मेरे द्वारा Jharkhand Jharbhoomi 2023 : झारभूमि भूलेख पोर्टल रजिस्ट्रेशन/लॉगिन कैसे करें? के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।

Leave a Comment