Jharkhand Ration Card Apply Online 2023: हर प्रदेश में रहने वाले नागरिकों के लिए राशन कार्ड प्रदेश सरकार जारी करती है। इसी तरह से झारखंड सरकार ने भी राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए इसे पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है।
आप यदि झारखंड के मूल निवासी है आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो सरकार की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको झारखंड निवासियों के लिए राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..
Jharkhand Ration Card Apply Online 2023 से जुड़ा संक्षिप्त विवरण
- विभाग का नाम – खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
- सरकार – झारखंड सरकार
- वर्ष – 2023
- आवेदन की प्रक्रिया – ऑनलाइन/ऑफलाइन
- लाभार्थी – झारखंड के नागरिक
- आधिकारिक साइट – aahar.jharkhand.gov.in
- लेख का नाम – झारखंड में नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं?
Jharkhand Ration Card Apply Online कैसे करें?
यदि आप स्मार्टफोन यूजर है तो घर बैठे-बैठे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया हमने स्टेप बाई स्टेप नीचे बतायी है तो चलिए देखते हैं।
- सर्वप्रथम झारखंड के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर दिख रहे ऑनलाइन सेवा के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें कुछ जानकारियां लिखी हुई होगी उन्हें पढ़ने के बाद आपको इसके नीचे दिए गए प्रॉसीड के बटन पर क्लिक करना होगा।
- प्रॉसीड के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उसमें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें कुछ आवश्यक जानकारियां जैसे आवेदक व्यक्ति का नाम, उम्र तथा पता इत्यादि दर्ज करें।
- उपरोक्त जानकारी भरने के बाद अपना आधार कार्ड से लिंक वैलिड फोन नंबर को दर्ज करें और सेंड ओटीपी के बटन दबाएं।
- अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा उसे बॉक्स में भरें और प्रॉसीड के बटन पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात अपलोड डॉक्यूमेंट के लिंक पर क्लिक करें और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
- उपरोक्त प्रक्रियाओं का अनुपालन करने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपका राशन कार्ड के लिए नया एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
- भविष्य कि किसी संदर्भ के लिए आप इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
Jharkhand Ration Card बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं या फिर ऑफलाइन ही बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- विधवा/विधुर होने पर पति/पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र
- विकलांग होने पर विकलांगता का प्रमाण पत्र
- बीमारी होने पर (निम्न- कैंसर, एड्स, कुछ असाध्य रोग होने पर) मेडिकल प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- निवास प्रमाण पत्र
Aahar Jharkhand Gov In Ration Card Apply Online कैसे करें?
- यदि आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट https://jsfss.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register to Apply For Ration Card के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिवार के मुखिया का विवरण जैसे नाम, पता, लिंग, वर्ग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कार्ड का प्रकार, जिला इत्यादि दर्ज करें।
- इसके पश्चात आधार कार्ड को अपलोड करें।
- उपरोक्त प्रक्रिया करने के बाद रजिस्टर का बटन दबाएं।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर प्राप्त होगा।
- इसे दर्ज कर ले अब दोबारा से होम पेज पर आए और Already Registered के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने ERCMS Jharkhand Login पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपना एक्नॉलेजमेंट नंबर और पासवर्ड के रूप में परिवार के मुखिया के आधार कार्ड का अंतिम आठ अंक दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगइन का बटन दबाएं।
- लॉगइन होने के बाद अप्लाई ऑनलाइन फॉर राशन कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल, बैंक डिटेल्स, एडिशनल डिटेल, एंड फैमिली मेंबर (Add Family Member in Ration Card), अपलोड डॉक्युमेंट इत्यादि को एक-एक कर भरें।
- इसके पश्चात अंत में Preview के बटन पर क्लिक कर आप अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों की जांच करें और अंत में फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
इस प्रकार उपरोक्त प्रक्रिया का पालन कर अपने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड राशन कार्ड के लाभ
झारखंड राशन कार्ड राज्य में पात्र परिवारों को कई लाभ प्रदान करता है। झारखंड राशन कार्ड के कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार हैं –
खाद्य सुरक्षा : झारखंड राशन कार्ड पात्र परिवारों को सब्सिडी वाले खाद्यान्न और चीनी, तेल और नमक जैसी अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करके खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
रियायती दर पर अनाज : झारखंड राशन कार्ड के तहत प्रदान की जाने वाली वस्तुएं रियायती दरों पर उपलब्ध हैं। यह उन्हें कम आय वाले परिवारों के लिए वहनीय बनाता है।
सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता : झारखंड राशन कार्ड धारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, आवास और स्वास्थ्य सेवा में प्राथमिकता दी जाती है।
पहचान : झारखंड राशन कार्ड राज्य में परिवारों के लिए एक वैध पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत: बाढ़ या सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के मामले में झारखंड राशन कार्ड धारकों को भोजन और पानी की आपूर्ति जैसे राहत उपायों में प्राथमिकता दी जाती है।
अन्य सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच : बैंक खाता खोलने, मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने या ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने जैसी अन्य सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए झारखंड राशन कार्ड की अक्सर पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आवश्यकता होती है।
कुल मिलाकर, झारखंड राशन कार्ड पात्र परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उनके पास बुनियादी भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं तक पहुंच हो। यह संकट के समय घरों की पहचान करने और उन तक पहुंचने में भी मदद करता है।
झारखंड राशन कार्ड से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
यदि आप झारखंड राज्य के मूल निवासी हैं और राशन कार्ड के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अधिकारिक साइट https://jsfss.jharkhand.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड में राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया का उल्लेख निम्नलिखित है:-
1- सबसे पहले अधिकारिक साइट https://jsfss.jharkhand.gov.in/ पर जाएँ।
2- अब होम पेज पर दिए गये Register के बटन पर क्लिक कर पहले पंजीकरण करें।
3- अब Already Registered पर क्लिक कर पोर्टल पर लॉगिन करें।
इसके पश्चात Apply For New Ration Card के लिंक पर क्लिक करें।
4- फिर फॉर्म में माँगीं गई सभी जानकारी दर्ज करें व आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
5- अंत में प्रीव्यू कर सबमिट कर दें।
झारखंड में राशन कार्ड होने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।
1- अभ्यर्थी प्रदेश का मूल निवासी हो।
2- आवेदक की प्रतिमाह आय ₹10,000 से अधिक न हो।
3- आवेदक ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह कर रहा हो।
आशा है कि मेरे द्वारा Jharkhand Ration Card Apply Online 2023 : झारखंड राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? [Step By Step] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।