Jomir Tothya App 2023 – West Bengal Land, Property और यूटिलिटी बिल से जुड़ी पूरी प्रक्रिया

Jomir Tothya App 2023 – जोमिर तोथ्या ऐप को पश्चिम बंगाल भूमि सुधार और राजस्व विभाग द्वारा लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल/App पर राज्य के जमीन और संपत्ति से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को राज्य के मूल ऐसी बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

जोमिर तोथ्या की मदद से प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी दस्तावेज को प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने से उपयोगकर्ता को छुटकारा मिलता है।

कुछ सामान्य जानकारी के साथ वे राज्य में मौजूद भूमि संबंधी दस्तावेज, जानकारी को बड़ी ही आसानी से अपने स्मार्टफोन अथवा नजदीक के किसी सहज जन सेवा केंद्र की मदद से हासिल कर सकते हैं।

Jomir Tothya App

लांच किए गए इस मोबाइल ऐप के जरिए राज्य के नागरिक यूटिलिटी बिल, लैंड रिकॉर्ड, प्रोसेसिंग फीस से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

वर्तमान समय में पोर्टल पर उपलब्ध सभी आवश्यक जानकारियों को ऐप पर भी जोड़ दिया गया है जिससे कि उपयोगकर्ता को इस्तेमाल करने में और भी ज्यादा सरलता और आसानी प्राप्त हो ।

इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर आवश्यक जानकारियों को मेनू सेक्शन में जा करके खोजा जा सकता है। इस पोर्टल का डिजाइन और नेवीगेशन सिस्टम इतना सिंपल रखा गया है कि जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल करने में सक्षम है।

इस लेख में Jomir Tothya App Download, land record, Property details, से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त को जा सकती है।

Jomir Tothya App 2023 : संक्षिप्त परिचय

  • पोस्ट का नाम : Jomir Tothya App 2023 – West Bengal Land, Property से जुड़ी पूरी प्रक्रिया
  • संबंधित राज्य : पश्चिम बंगाल
  • उद्देश्य : West Bengal Land, यूटिलिटी बिल, लैंड रिकॉर्ड, प्रोसेसिंग फीस से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाना ।
  • लांच डेट : 2019
  • विभाग : भूमि सुधार विभाग
  • कैटेगरी : योजना
  • लाभार्थी : पश्चिम बंगाल के नागरिक
  • अधिकारिक वेबसाइट : APP

Jomir Tothya क्या है?

जोमिर तोथ्या, पश्चिम बंगाल भूमि सुधार विभाग द्वारा लांच किया गया एक अधिकारिक ऐप है। यह ऐप मोबाइल यूजर के लिए है। इस ऐप को 2019 में लांच किया गया था। इस ऐप पर राज्य में निवास करने वाले नागरिकों के भूमि संबंधित रिकॉर्ड, यूटिलिटी बिल, लैंड रिकॉर्ड, प्रोसेसिंग फीस से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर की सहायता से बड़ी ही आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

Jomir Tothya App और Banglarbhumi online portal में अंतर क्या है?

आपको बता दें, की 2019 से पहले पश्चिम बंगाल के नागरिकों को भूमि संबंधित दस्तावेज, ऑनलाइन रिकॉर्ड, फीस, यूटिलिटी बिल आदि से जुड़ी जानकारियों को हासिल करने के लिए बंगाल बोर्ड Banglarbhumi ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल किया जाता था.

किंतु एप के लांच होने के पश्चात इन सभी सुविधाओं को ऐप पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। लेकिन अभी भी सिर्फ कुछ सीमित सुविधाओं को ही जोमिर तोथ्या ऐप पर जोड़ा गया है। यदि सेवाओं की बृहद श्रृंखला की बात की जाए तो इसकी पूरी लिस्ट बंगाल भूमि ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।

सीमित सुविधाओं के साथ लांच किए गए जोमिर तोथ्या ऐप को सिर्फ एंड्रॉयड यूजर ही गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इसका लाभ ले सकते हैं। यह iOS और PC यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है।

यदि आप बंगाल भूमि से संबंधित किसी प्रकार की भी जानकारी और सेवाओं का लाभ अगर स्मार्टफोन के लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बंगाल भूमि ऑनलाइन पोर्टल का ही इस्तेमाल करना होगा।

Jomir Tothya App Download कैसे करें?

जोमिर तोथ्या ऐप को स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने के लिए बताया जा रहा है निम्न प्रक्रिया को बारी-बारी से फॉलो करें :

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • सर्च बार में Jomir Tothya App लिख करके सर्च करें।
  • स्क्रीन पर ऐप प्राप्त होगा नीचे दिखाई दे रहे डाउनलोड बटन को चुने।
  • कुछ समय में ही आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड हो जाएगा ऐप को डाउनलोड करते समय ऑफिशियल Logo को एक बार अच्छे से चेक कर लें।
  • कुछ समय इंतजार करें ऐप डाउनलोड होने के पश्चात आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाएगा।
  • ऐप को ओपन करें मांगे जा रहे आवश्यक जानकारी को दर्ज करके लागिन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • अब आप अपने मोबाइल से ही बंगालभूमि और दस्तावेज से जुड़े सभी रिकॉर्ड को चेक कर सकते हैं।

जोमीर तोथ्या ऐप पर खतियान की जानकारी कैसे जांचें?

खतियान जिसे भूमि के रिकॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह राज्य में निवास करने वाले भूमिधर के भूमि संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज में से एक है। इसकी मदद से इसके बारे में सटीक पता चलता है कि भूमि के किसी विशेष टुकड़े पर मालिकाना हक वर्तमान समय में किसका है।

खतियान जिसे रिकॉर्ड ऑफ राइट्स’ (RoR) भी कहते हैं। भूमि सर्वेक्षण के दौरान अलग अलग टाइप के खतियान तैयार किए गए थे। सीएस खतियान को भूमि सर्वेक्षण 1892 से 1898 के तहत 1885 में काश्तकारी अधिनियम के अंतर्गत तैयार किया गया।

जोमीर तोथ्या ऐप की सहायता से अपने मोबाइल में बंगाल भूमि से जुड़े समस्त अलग-अलग प्रकार के खतियान से संबंधित जानकारी की जांच की जा सकती है। जिसमें जमीन के मालिक का नाम, शेयर, अधिकारों का विवरण, बाटा प्लाट नंबर, खातिया नंबर, प्लॉट संख्या, मौजा, भूमि में शामिल अन्य शेयरधारकों के शेयर से जुड़े विवरण आदि की जांच की जा सकती है।

जोमीर तोथ्या ऐप की मदद से भूमि खतियान की जानकारी की जांच करने हेतु निम्न स्टेप को अपनाए:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में जोमीर तोथ्या ऐप को डाउनलोड कर लें।
  • अब ऐप को खोलें और खतियान सेवा विकल्प को चुनें।
  • अब मांगे जा रहे भूमि संबंधित विवरण जैसे – जिला, ब्लॉक, मौजा आदि को दर्ज करें।
  • अब स्क्रीन पर भरे गए सभी विवरण को ठीक प्रकार से चेक कर लें।
  • OK बटन को चुने।
  • इस प्रकार कुछ समय के पश्चात आपकी स्क्रीन पर खतियान संख्या, मालिक का नाम, पता, कुल भूमि, कुल भूखंड से संबंधित पूरा विवरण उपलब्ध हो जाएगा उसे ठीक प्रकार से चेक कर लें.

Jomir Tothya App के जरिये प्लांट से जुड़ी जानकारी कैसे प्राप्त करें?

खतियान से जुड़ी जानकारी jomir tothya bangla पर स्टोर की जाती है इससे जुड़ी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप निम्न तरीकों को अपनाएं –

  • सबसे पहले जोमीर तोथ्या ऐप के मुख्य स्क्रीन पर जाएं।
  • अब ऐप पर प्लाट सूचना विकल्प को चुनें।
  • मांगे जा रहे हैं आवश्यक विवरण जैसे – जिला, ब्लाक और मौजा संबंधित विवरण को दर्ज करें।
  • सभी जानकारियों को एक बार अच्छे से मिला लें।
  • नीचे OK बटन को चुने .
  • कुछ समय में आपकी स्क्रीन पर आपके प्लाट से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो जाएगी .
  • जिसमें प्लाट नंबर, वर्गीकरण, प्लाट का कुल क्षेत्रफल, प्लाट का नक्शा, से संबंधित विवरण मौजूद होगा उसे चेक कर सकते हैं.

Jomir Tothya App के जरिये RS और LR से सम्बंधित जानकरी कैसे प्राप्त करें?

एल आर 1955 के अधिनियम के मुताबिक भूमि सुधार को संदर्भित किया गया है जो आपके स्क्रीन पर भूमि सम्बंधित आरएस से एलआर और एलआर से आरएस की जानकारी देने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए आप बताए गए स्टेप को फॉलो करें –

  • सबसे पहले मोबाइल में जोमीर तोथ्या ऐप को खोलें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे LR विवरण पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपने जमीन संबंधित जिला, ब्लाक और मौजा को चुने।
  • अब OK बटन को चुने .
  • आपके स्क्रीन पर जमीन का RS से LR या LR से RS संबंधित विवरण पूछा जाएगा उसका चयन करें।
  • आगे अपने जमीन का प्लाट नंबर दर्ज करें।
  • सभी जानकारियों को एक बार अच्छे से मिला ले और SUBMIT बटन को चुने इस प्रकार आपकी स्क्रीन पर संबंधित विवरण मौजूद हो जाएगा उसे आसानी से चेक कर सकते हैं.

जोमिर तोथ्या ऐप के जरिये सूचना शुल्क की गणना कैसे करें?

खतियान, प्लाट की जानकारी और आर एस और एलआर रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी को ट्रैक ऑनलाइन ट्रैकिंग के जरिए हासिल किया जा सकता है, जो कि शुल्क की गणना करने में काफी हद तक मददगार साबित होता है इसके लिए बताए गए निम्न स्टेप को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आप ऐप को मोबाइल में खोलें।
  • स्क्रीन पर जोमिर तोथ्या ऐप के शुल्क विवरण से सम्बंधित विकल्प को चुनें। अब स्क्रीन पर मांगे जा रहे विवरण जैसे – श्रेणी, खटियान संख्या, प्लॉट संख्या को दर्ज करें।
  • अब श्रेणी का चयन ड्रॉप-डाउन सूची से करें और सम्बन्धी उद्देश्य में से किसी एक का चयन करें।
  • सभी भरे गए विवरण को एक बार मिला लें और SUBMIT बटन को चुने।

जोमिर तोथ्या ऐप 2023 – आवश्यक प्रश्न

जोमिर तोथ्या ऐप क्या है?

जोमिर तोथ्या एक ऐप है जिसे बांग्ला और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में लांच किया गया है इस पर West Bengal Land, यूटिलिटी बिल, लैंड रिकॉर्ड, प्रोसेसिंग फीस से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जा सकती है.

आरओआर क्या है?

आरओआर को रिकॉर्ड आफ राइट्स के नाम से जाना जाता है जिसे खतियान भी कहते हैं यह भूमि अभिलेखों का खास दस्तावेज है जिसमें भूमि दाता से संबंधित विवरण दर्ज होता है.

अपना खतियान नंबर कैसे खोजें?

खतियान नंबर की खोज के लिए जोमिर तोथ्या ऐप की मदद ली जा सकती है इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और अपने जमीन के प्लाट नंबर की मदद से खतियान नंबर को आसानी से खोजा जाता है.

आशा है कि मेरे द्वारा Jomir Tothya App 2023 - West Bengal Land, Property और यूटिलिटी बिल से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment