Ladli Bahan Yojana – मध्य प्रदेश सरकार ने हाल के कुछ वर्षों में प्रदेश के सभी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इसी कड़ी में हाल में ही सरकार ने Ladli Bahna Yojna की भी शुरुआत की है। इस योजना को राज्य के सभी गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने व उनकी स्थिति को सुधारने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य किया गया है।
यदि आप भी Ladli Bahna Yojna से अभी तक अनजान है तो बिल्कुल सही जगह है क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको mp ladli bahan yojana से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे Ladli Behana Yojana Registration, योजना का उद्देश्य, योजना के लिए आवश्यक पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, व लाभ इत्यादि के बारे में चरणबद्ध रूप से जानकारी प्रदान करेंगे।
अतः आप सभी से आग्रह है कि Ladli Behna Yojana से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े तथा मध्यप्रदेश राज्य से जुड़ी ऐसे ही अन्य योजनाओं के लिए हमारे Sarkari Result पेज को बुकमार्क करना ना भूले तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..
Ladli Bahan Yojana 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | सीएम लाड़ली बहना पोर्टल |
प्रदेश | मध्य-प्रदेश |
योजना का नाम | लाडली बहन योजना |
लाभार्थी | राज्य की सभी गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएँ |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Ladli Bahan Yojana 2023 – लास्ट डेट, पात्रता, लाभ व 🔥 आवेदन कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
योजना की शुरुआत | 15 मार्च 2023 |
योजना की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2023 (समाप्त) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
Ladli Bahna Yojana Latest Update
Ladli Behna Yojana 3.0 Update सितंबर 2023 – इस माह के अंतिम सप्ताह तक लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो जाएगी। इसमें 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की अविवाहित महिलाएँ, विवाहित, तलाकशुदा या विधवा आवेदन कर सकती हैं।
10 सितंबर (दोपहर 2 बजे) – मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज Ladli Behna Yojana की चौथी किस्त का पैसा सीधे DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजा गया। साथ ही यह घोषणा की गई है की अगले माह जिन बहनों की बिजली की खपत एक किलोवाट या उससे कम है से उनका बिजली बिल मात्र ₹100 आएगा।
27 अगस्त 2023 – पहले लाड़ली बहना की धनराशि ₹1000 थी लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को भैया शिवराज का “राखी का अनमोल तोहफा” देते हुए घोषणा की कि अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1000 से बढ़कर हुई ₹1250 हो जाएगी। अब अक्टूबर माह से सभी लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹1250 मिलेंगे।
Ladli Behna Yojana Update जुलाई 2023 – अभी तक मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त का पैसा 10 जुलाई से लाभार्थी बहनों के खाते में भेजना शुरू हो चुका है।जबकि लाडली बहना योजना 2.0 की घोषणा भी 14 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कर दी है।
लेकिन इस बार इसमें 21 वर्ष तक की महिला बहनों को भी शामिल होने का मौक़ा दिया गया है। Ladli Behna 2.0 Form के लिए आवेदन 25 जुलाई से प्रारंभ हो जाएँगे।
जून 2023 लेटेस्ट अपडेट
ताजा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के सभी अंतिम रूप से पात्र लाभार्थियों के खाते में सीधे ₹1000 की पहली किस्त आज 10 जून शाम से ट्रांसफ़र होनी शुरू हो जाएगी।
मई 2023 अपडेट
ताजा जानकारी के अनुसार Ladli Behna Yojana Last Date, 30 अप्रैल 2023 तक निर्धारित की गई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर महिलाओं ने सरकार को सूचना दी कि अभी तक प्रदेश में बहुत सी माताएँ व बहने हैं जिन्होंने अभी तक Ladli Bahan Yojana Form नहीं भरा है। इसे देखते हुए सरकार ने 10 मई से 20 मई तक इसके आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है।
CM Ladli Bahna Yojana 2.0 और 3.0 क्या है?
जैसा आप सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 में राज्य की बहनों को आर्थिक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इसके प्रथम चरण में जून माह में लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है। इसके बाद इसी योजना के दूसरे चरण जिसे लाडली बहना योजना 2.0 (Ladli Behna 2.0) के नाम से जाना जाता है, की शुरुआत हुई। मौजूदा समय में इसके तीसरे चरण लाडली बहना योजना 3.0 (Ladli Behna Yojana 3.0) के लिए पंजीकरण की प्रकिया सितंबर 2023 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
तीसरे चरण के अन्तर्गत अधिक से अधिक महिलाओं को पात्रता सूची में शामिल करने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए इसकी पात्रता मानदंडों में भी कुछ बदलाव किए गये है जिसके अनुसार अब 21 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाएं भी लाडली बहना 3.0 के लिए पात्र होंगी।
अब महिलाओं को ₹1000 की जगह मिलेंगे ₹1250
जल्द ही Ladli Behna 3.0 Registration Form भरने की प्रकिया शुरू होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री जी ने इस वर्ष राखी के अवसर पर सभी लाड़ली बहनों को तोफा देते हुए घोषणा की कि “लाड़ली बहनों को भैया शिवराज का “राखी का अनमोल तोहफा” मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1000 से बढ़कर हुई ₹1250 अक्टूबर माह से मिलेंगे प्रतिमाह ₹1250”.
लाडली बहना योजना 2023 क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2023 को प्रदेश के सभी बहन-बेटियों को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने हेतु MP Ladli Bahna Yojana की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सभी महिला शक्तियों लड़कियों और विधवा महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। Ladli Bahan Yojana के शुरुआती चरण में राज्य सरकार ने कुल ₹60 हजार करोड़ का बजट में आवंटन किया है। यह धनराशि आने वाले आगामी 5 वर्षों में राज्य के सभी पात्र लाभार्थियों में वितरित की जाएगी।
Ladli Behna Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वकांक्षी Ladli Behna Yojana का उद्देश्य गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रदेश में बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो कि अपना रोजगार खोलना चाहती हैं या फिर अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं या अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। लेकिन आर्थिक रूप से लाचार हैं। ऐसे ही लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य लाडली बहन योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा की गई है।
Madhya Pradesh Ladli Bahan Yojana के लिए Eligibility क्या है?
यदि आप मध्यप्रदेश राज्य की मूल निवासी हैं और Ladli Bhen Yojna मध्यप्रदेश के लिए आवेदन करना चाहती हैं तो आपको इसके लिए आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा, जो कि निम्नलिखित है –
- आवेदन करने वाले लाभार्थी मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- इसके लिए आवेदन करने वाली महिला विवाहित, तलाकशुदा या विधवा हो सकती हैं।
- लाडली बहन योजना का फॉर्म भरने हेतु महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 01/01/2023 के अनुसार 23 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग से आने वाली सभी आर्थिक रुप से गरीब माताएं व बहने पात्र होंगी।
लाडली बहन योजना में कौन आवेदन नहीं कर सकता है?
लाडली बहन योजना के लिए वे सभी अभ्यर्थी अपात्र होंगे जोकी निम्नलिखित शर्तों के अधीन होंगे।
- वे उम्मीदवार जिनकी परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख रुपए से अधिक हो, वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले लाभार्थी के परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- वे सभी महिला उम्मीदवार जो राज्य सरकार या केंद्र सरकार के किसी भी योजना के अंतर्गत ₹1000 की धनराशि प्राप्त कर रही हों।
- परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व विधायक या सांसद हो, ऐसे उम्मीदवार अपात्र होंगे।
- आवेदन करने वाले लाभार्थी के परिवार के किसी सदस्य के पास दो पहिया चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास न्यूनतम 5 एकड़ से अधिक की जमीन नहीं होनी चाहिए।
Ladli Bahan Yojana MP हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
एमपी लाडली बहन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की अति-आवश्यकता होगी।
- आवेदक के आधार कार्ड की छाया प्रति
- बैंक पासबुक का विवरण
- वैलिड मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- समग्र परिवार आईडी
- सदस्य की समग्र आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आय प्रमाण पत्र इत्यादि।
Ladli Behna Yojana के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
यदि आप Ladli Bahan Yojana के अंतर्गत पात्र घोषित हो जाते हैं तो आपको निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे।
- लाडली बहन योजना के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को ₹1000 प्रतिमा आर्थिक अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
- योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आजीविका धनराशि आवेदक के खाते में हर महीने की 10 तारीख तक पहुंच जाएगी।
- इस योजना के कारण महिलाओं व राज्य की लड़कियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी।
- इससे राज्य की महिला शक्ति की वर्तमान अवस्थिति में मूलभूत परिवर्तन आएंगे।
- किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि रूपये ₹1000 से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही हो तो उस महिला को रूपये ₹1000 तक राशि की पूर्ति की जायेगी।
Mukhyamantri Ladli Bahan Yojana Form Online Apply कैसे करें?
आपको बता दें कि लाडली बहन योजना की शुरुआत 15 मार्च 2023 से की गई है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते 25 मार्च 2023 से शुरू हो गई है। इस योजना के लिए आवेदन हेतु राज्य के विभिन्न गांव व शहरी इलाकों में कैंप व शिविर लगाए जाएंगे। सभी इच्छुक महिलाएं इन कैंप में जाकर ऑफलाइन माध्यम से अपना Ladli Bahan Yojana Form भर सकती हैं और फॉर्म भरने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों की छाया प्रति संलग्न कर इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं।
यदि आप घर बैठे इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से Ladli Bahan Yojana Application Form को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके पश्चात इसका प्रिंट आउट निकाल कर इसमें आवश्यक जानकारियां भरें व सभी दस्तावेजों के साथ अपने ग्राम पंचायत में कार्यरत अधिकारियों से संपर्क कर जमा कर दें। आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्न है-
➡ आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे।
➡ कैंप स्थल / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म की लाड़ली बहना पोर्टल/एप में प्रविष्टि की जाएगी।
➡ आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान महिला का फोटो लिया जाएगा।
➡ आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिया जाएगे।
Ladli Behna Yojana List 2023 कैसे चेक करें?
Ladli Behna Yojana List Kaise Dekhe – Ladli Bahan Yojana List 2023 देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। यदि आपको यह वेबसाइट नहीं मिलती है, तो आप अपने राज्य के सरकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- वहां आपको “लाडली बहना योजना” के लिए एक लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक फॉर्म होगा जिसमें आपको लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के बाद जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। यदि आपने पहले ही लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कर दिया है, तो आप सीधे लिस्ट देखने के लिए वहां उपलब्ध ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं।
- जब आप अपने जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और समूह का चयन कर लेते हैं, तो आपके सामने उन लोगों की सूची दिखाई देगी जिन्होंने लाडली बहना योजना के लिए आवेदन किया है।
- अब आप लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते हैं और जांच सकते हैं।
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश हेल्पलाइन नंबर
लाड़ली बहना योजना एमपी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अभी कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। हालांकि योजना से जुड़ी कोई समस्या होने पर आप इसके दिए गए टोल फ्री नंबर 📞 0755-270-0800 और इसकी आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in विजिट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि लाडली योजना के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। इसकी वेबसाइट पर कोई महत्वपूर्ण अपडेट जैसे आयेंगे हम अपने इस पोस्ट के माध्यम से आपको सूचित करेंगे।
समग्र – आधार e-KYC की आवश्यकता क्यों है?
e-KYC का मतलब समग्र आईडी के साथ आधार की जानकारी का मिलान करवाना होता है।
समग्र – आधार e-KYC के लाभ
- योजना के सरलीकरण हेतु।
- महिला के मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी होने के निर्धारण का आधार।
- ई-केवाई e-KYC सी होने से आधार समग्र से लिंक हो जाएगा, जिससे समग्र की डुप्लिकेसी खत्म होगी।
- परिणामस्वरूप पात्र महिलाएं ही योजना में लाभ हेतु आवेदन कर सकेंगी ।
समग्र e-KYC नहीं होने पर
- बहने अपने पास के किसी भी राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर, सीएससी कियोस्क में जाकर अपनी समग्र e-KYC करवा सकती हैं।
- इसके लिए बहनों को कोई भी राशि नहीं देना होगा, सरकार प्रत्येक e-KYC के लिए सीधे कियोस्क को 15 रुपए दे रही है।
MP Ladli Bahna Yojana से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
जी नहीं, यह योजना मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिलाओं व लड़कियों के लिए शुरू की गई है। इसलिए इस योजना के लिए केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी महिलाएं और लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹1000 की धनराशि सीधे उनके खाते में डीबीटी माध्यम से भेजी जाती है।
लाडली बहना योजना की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2023 है। इस तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर 1 मई 2023 को इसकी अंतिम सूची जारी की जाएगी। जबकि आप 15 मई तक आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद 30 मई तक सभी आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।
लाडली योजना की शुरुआत 23 मार्च 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गई है।
नहीं, Ladli Bahan Yojana केवल विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलायों के लिए ही है।
लाडली बहना योजना में वे सभी महिलाएँ पात्र होंगी जिनकी आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो।
आशा है कि मेरे द्वारा Ladli Bahan Yojana 2023 - लास्ट डेट, पात्रता, लाभ व 🔥 आवेदन कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।