Largest Desert in India: भारत का सबसे बड़ा, छोटा व ठंडा रेगिस्तान कौन-सा है?

Largest Desert in India: थार रेगिस्तान राजस्थान में स्थित भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। इसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्राकृतिक सीमा रेखा भी बनता है। यह भारत और पाकिस्तान में 2 लाख वर्ग किलोमीटर पर विस्तारित है। थार का 85% भाग भारत में आता है। थार रेगिस्तान का एक बड़ा हिस्सा भारतीय राज्यों राजस्थान , गुजरात, पंजाब और हरियाणा में फैला हुआ है।

Which is the largest desert in India?

थार रेगिस्तान 77000 वर्ग मील से अधिक बड़ा है। जो पूरी पाकिस्तान और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है। बाकी सिंध और पंजाब के पाकिस्तान राज्यों में स्थित है। यह रेगिस्तान दुनिया का 17 वां सबसे बड़ा रेगिस्तान और विश्व का नौवां सबसे बड़ा उप-उष्णकटिबंध रेगिस्तान माना जाता है। यह 4000 से 10000 साल पुराना माना है, और यह उत्तर पश्चिम में सतलुज नदी और पूर्व में अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। थार मरुस्थल जो गुजरात के कच्छ से लेकर राजस्थान के 12 जिलों में फैला है।

थार के मरुस्थल की महत्वपूर्ण बातें

जुलाई से सितंबर माह के दौरान रेगिस्तान में 100 मिमि‌ से 500 मिमी के बीच के बीच बरसा होती है। थार मरुस्थल की प्राकृतिक वनस्पतियों में कैक्टस, निम, खेजड़ी, अकेसिया और निलॉटिका जैसे पौधे पाए जाते हैं। इस मरुस्थल में तेंदूये,जंगली बिल्ली चउसिंहा, चिंकारा, बंगाली रेगिस्तानी लोमड़ी, ब्लैकबक और सरीसृप की कई प्रजातियां निवास करते हैं। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है।

Which is the smallest desert in India?

भारत का सबसे छोटा मरुस्थल थेरी मरुस्थल है। जो तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस मरुस्थल में लाल रेत के टिले हैं। लाल टिलों को तमिल में थेरी कहा जाता है। यह तमिलनाडु के तूत्तुकुडी जिले में स्थित है। तमिलनाडु में थेरी मरुस्थल जो कि तूत्तुकुडी जिले में स्थित है। लद्दाख मरुस्थल जो की लद्दाख जिले में स्थित है। यह भारत का मात्र एक ठंडा मरुस्थल हैं।

Largest Desert in India: भारत के मरुस्थलों से जुड़े प्रश्न

प्रश्न-1 भारत के सबसे बड़े रेगिस्तान का क्या नाम है?

  • थार का मरुस्थल
  •  गोबी का मरुस्थल
  •  थेरी का मरुस्थल
  •  इनमें से कोई नहीं

उत्तर– भारत के सबसे बड़े मरुस्थल का नाम थार रेगिस्तान हैं।

प्रश्न-2 थार रेगिस्तान भारत के किन-किन राज्यों में फैला हुआ है?

  • पंजाब, गुजरात, बिहार, राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा
  • राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर– थार रेगिस्तान भारत के राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा राज्य में फैला हुआ है।

प्रश्न-3 थार रेगिस्तान किस देश के साथ प्राकृतिक सीमा बनाता है?

  • अफगानिस्तान
  •  पाकिस्तान
  •  चीन
  •  बांग्लादेश

उत्तरथार रेगिस्तान पाकिस्तान सात प्राकृतिक सीमा बनाता है।

प्रश्न-5 थार रेगिस्तान दुनिया के कौन से नंबर का सबसे बड़ा रेगिस्तान है?

  • 15वे
  • 16वे
  • 17वे
  • 18वे

उत्तर– थार रेगिस्तान दुनिया का 17 वां सबसे बड़ा रेगिस्तान है।

प्रश्न-5 थार रेगिस्तान का कितने परसेंट भाग भारत में आता है?

  • 68%
  • 85%
  • 90%
  • 80%

उत्तर– थार रेगिस्तान का 85% भाग भारत में आता है।

प्रश्न 6. भारत का सबसे ठंडा मरुस्थल कौनसा है?

  • हिमाचल मरुस्थल
  • गोबी मरूस्थल
  • लद्दाख मिस्टर
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर– भारत का सबसे ठंडा मरुस्थल लद्दाख मरुस्थल हैं।

प्रश्न-7 भारत का सबसे छोटा मरुस्थल कौन सा है?

  • हिमाचल मरुस्थल
  •  लद्दाख मरुस्थल
  •  थेरी मधु स्थल
  •  इनमें से कोई नहीं

उत्तर– तमिलनाडु का थेरी मरुस्थल भारत का सबसे छोटा मरुस्थल हैं।

प्रश्न-8 भारत में कितने प्रकार के मरुस्थल पाए जाते हैं?

  • दो
  • तीन
  • चार
  • पांच

 उत्तर भारत में मुख्य रूप से दो प्रकार के मरुस्थल पाए जाते हैं।

प्रश्न-9 थार का मरुस्थल कितना बड़ा है?

  • 77000
  • 78000
  • 79000
  • 80000

उत्तर थार का मरुस्थल 77,000 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न-10 भारत का सबसे छोटा मरुस्थल कौन सा है?

  • गोबी मरुस्थल
  • हिमाचल मरुस्थल
  • लद्दाख मरुस्थल
  • थेरी मरुस्थल

 उत्तर- भारत का सबसे छोटा मरूस्थल थेरी मरूस्थल हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न- थार रेगिस्तान भारत के किन-किन राज्यों में फैला हुआ है?

थार रेगिस्तान भारत के राजस्थान, गुजरा, पंजाब और हरियाणा राज्य में फैला हुआ है।

प्रश्न- थार के मरुस्थल में किस प्रकार के जानवर पाए जाते हैं?

इस मरुस्थल में तेंदूये,जंगली बिल्ली, चउसिंहा, चिंकारा, बंगाली रेगिस्तानी लोमड़ी, ब्लैकबक और सरीसृप की कई प्रजातियां निवास करते हैं।

प्रश्न- थार के मरुस्थल में किस प्रकार के वनस्पति पाए जाते हैं?

थार के मरुस्थल में कैक्टस, नीम, खेजड़ी, अकेसिया नीलोटिका जैसे जड़ी-बूटी की प्राकृतिक वनस्पतियाँ पायी जाती है।

प्रश्न- थार के मरुस्थल को किस नाम से जाना जाता है

इसे ग्रेट इंडियन डेजर्ट के रूप में भी जाना जाता है।

आशा है कि मेरे द्वारा Largest Desert in India: भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन-सा है? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment