M.PED Full Form क्या है? कैसे करें, फीस, सब्जेक्ट्स, टॉप एग्जाम की जानकारी

M.PED FULL FORM in Hindi : आज हम जिस कोर्स के बारे में बात करने जा रहे हैं उसमें आपको शारीरिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, आयुर्वेद और विभिन्न प्रकार के आसान, शारीरिक, खेलकूद आदि विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है। इसका नाम है M.PED यानी कि मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन।

भारत पूरी दुनिया का एक ऐसा सेंटर है जहां खेल जगत को लेकर काफी ज्यादा रुचि लोगों में रहती है और आज के जमाने के हिसाब से चलें तो यह कोर्स आपके बहुत काम आने वाला है। तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि M.PED क्या है, MPED Ka Full Form क्या है?, इसे कैसे करें, इसको करने के लिए क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है, इसकी फीस क्या है, इस कोर्स को करने के बाद सैलरी क्या है, आदि।

M.PED क्या है?

एमपीएड का फुल फॉर्म होता है मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन। इसे हम हिंदी में शारीरिक शिक्षा में मास्टर भी कहते हैं। यह एक 2 वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री है जिसे करने के बाद विद्यार्थी शारीरिक शिक्षा के विषय में मास्टर और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करता है। एमपीएड कोर्स के अंदर आपका मुख्य विषय शारीरिक शिक्षा ही होता है। इस कोर्स के दौरान आप अपने कई सारे वैकल्पिक विषय भी रख सकते हैं।

M.PED Full Form क्या है?

M PED Ka Full Form अंग्रेजी में Master of Physical Education होता है। इस कोर्स के अंदर हमें शारीरिक शिक्षा में कई सारी जानकारियां मिलती हैं। इस कोर्स को करने के बाद आपके सामने करियर विकल्प में कई सारे विभिन्न प्रकार के विकल्प मौजूद होते हैं जिसको आप आसानी से कर सकते हैं। वर्तमान में इस कोर्स के करियर विकल्प की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है परंतु इस कोर्स को करने के लिए आपको कुछ योग्यता भी पूरी करनी पड़ेगी।

M.PEd Full Form in Hindi
M.PEd Full Form in Hindi

M.PED Full Form in Hindi कोर्स का संक्षिप्त विवरण

कोर्स का नामएमपीएड
फुल फॉर्मMaster of Physical Education
कोर्स की अवधि2 वर्ष
परीक्षा का प्रकारसेमेस्टर
लेख की श्रेणीफुल फॉर्म
लेख का नामM.PED Full Form क्या है? कैसे करें, फीस, सब्जेक्ट्स, टॉप एग्जाम की जानकारी
कोर्स का स्तरपोस्ट-ग्रेजुएट
शैक्षिक योग्यता10+2, बीपीएड
कोर्स की फीस₹50 हजार – 1 लाख
औसत सैलरी5 से 7 लाख वार्षिक

M.Ped Eligibility – एमपीईडी के लिए योग्यता क्या है?

  • इस कोर्स को करने के लिए कम से कम आपको 12वीं कक्षा में 55 से 60% मार्क्स लाकर करना होगा।
  • 12वीं कक्षा आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कर सकते हैं। ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आपको इसे आईसीएसई, सीबीएसई या यूपी बोर्ड से ही करना है।
  • जैसे ही आप 12वीं कक्षा करते हैं तो आपको बैचलर डिग्री B.Ped में लेनी होगी। यह एक तीन वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री है जिसको आप किसी भी यूनिवर्सिटी से ले सकते हैं। इस कोर्स को करते वक्त आपका मिनिमम 50% होना चाहिए तभी आप M PEd करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद आप M PED के कोर्स में अप्लाई कर सकते हैं। परंतु इस कोर्स में अप्लाई करने के लिए आपको कई सारी यूनिवर्सिटीज के एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे और अच्छे मार्क्स से उसका कट ऑफ भी निकलना होगा।
  • मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन को करने के लिए आप किसी भी शिक्षण संस्थान के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। परंतु अच्छी यूनिवर्सिटी इसके लिए जैसा मैंने आपको पहले ही बताया है आपको कई सारे एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे।
  • मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का एंट्रेंस एग्जाम देने के लिए आपको कई सारे शिक्षण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

M PED Syllabus | मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन कोर्स का सिलेबस क्या है?

हर एक कोर्स का एक पाठ्यक्रम पहले से ही डिसाइड कर दिया जाता है कि किस क्षेत्र में कौन से सब्जेक्ट पढ़ाया जाना हैं। आपको इस कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आपको जरूर यह जान लेना चाहिए कि आप इसके लिए पूरे 2 साल का समय देना पड़ेगा। इन सभी पाठ्यक्रम के आधार पर ही आप से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सभी सब्जेक्ट की लिस्ट हमने आपको यहां नीचे दे रखे हैं-

सेमेस्टर – I

  • शारीरिक शिक्षा में अनुसंधान पद्धति
  • व्यायाम शरीर क्रिया विज्ञान
  • खेल मनोविज्ञान
  • Physical Education और खेल में कंप्यूटर अनुप्रयोग
  • शारीरिक शिक्षा में शैक्षिक प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक तकनीक

सेमेस्टर – II

  • स्ट्रक्चरल काइन्सियोलॉजी
  • शारीरिक शिक्षा और खेल का प्रबंधन
  • Physical Education में मापन और मूल्यांकन
  • Theory गेम-I {फुटबॉल/बास्केटबॉल/जिम्नास्टिक्स}
  • थ्योरी ट्रैक एंड फील्ड-I

सेमेस्टर – III

  • खेल की दवा
  • व्यावसायिक तैयारी और पाठ्यचर्या डिजाइन
  • Sports प्रशिक्षण और प्रतिभा पहचान
  • शारीरिक शिक्षा और खेल में सांख्यिकी
  • वैकल्पिक विषय
  • खेल उद्योग और विपणन
  • Sports पत्रकारिता
  • खेल समाजशास्त्र

सेमेस्टर – IV

  • स्वास्थ्य और कल्याण
  • खेल बायोमैकेनिक्स
  • ऐच्छिक
  • निबंध
  • योग
  • अनुकूलित शारीरिक शिक्षा
  • Theory गेम- II (वॉलीबॉल/हॉकी/बैडमिंटन)
  • थ्योरी ट्रैक एंड फील्ड-II

M.PED कोर्स की फीस क्या होती है?

मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फीस आपके कॉलेज पर निर्भर करती है जहां पर आपने एडमिशन लिया है। अगर आप किसी सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो वहां की फीस प्राइवेट कॉलेज की फीस के मुकाबले बहुत ज्यादा कम होती है।

अगर आप किसी सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो वहां पर आपके मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की फीस ₹20,000 से ₹30,000 प्रति वर्ष की होती है लेकिन अगर आप वहीं पर किसी प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो उसकी फीस 1 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है।

M.PED कोर्स करने के बाद जॉब प्रोफाइल क्या होती है?

अगर आप मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन कर लेते हैं तो आपके पास जॉब करने के लिए कई सारे रास्ते खुल जाते हैं। आप स्पोर्ट्स रिलेटेड जॉब्स में आसानी से जा सकते हैं। इसके साथ-साथ आप फिटनेस जॉब के लिए भी सबसे ज्यादा परफेक्ट माने जाते हैं। क्योंकि आपने अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में शारीरिक शिक्षा के ऊपर कई सारे नॉलेज प्राप्त कर रखे हैं तो आपके यहां पर जॉब आसानी से मिल जाएगी।

भारत में आजकल फिटनेस सेक्टर और स्पोर्ट्स सेक्टर काफी ज्यादा तेजी से विकसित हो रहा है तो इन सेक्टर में जॉब मिलना आज के समय में बहुत आसान हो गया है। उन सभी जॉब के लिस्ट हमने आपको यहां पर दे रखे हैं जिसे आप M.PEd करने के बाद प्राप्त कर सकते हैं-

  • रिसर्च सेंटर
  • ब्रॉडकास्टिंग
  • स्पोर्ट्स टीम
  • जर्नलिज्म
  • रिहैबिलिटेशन
  • स्पोर्ट्स फिजियोलॉजी
  • ट्रेंनिंग अकैडमी
  • फिटनेस सेंटर
  • जिम
  • यूनिवर्सिटी इत्यादि।

M.p.ed Salary | एमपीएड के बाद सैलरी

भारत में कई सारे लोगों का यह सवाल होता है कि अगर हम मास्टर इन फिजिकल एजुकेशन कर लेते हैं तो हमें सैलरी कितनी मिलती है? तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि यह जॉब आज के समय में काफी ज्यादा डिमांडिंग है। इसलिए इसकी सैलरी भी काफी ज्यादा फेवरेबल होती है। अगर हम बात करें तो अगर आप फ्रेशर होते हैं तो आपकी सैलरी करीब ₹40,000 से लेकर ₹50,000 प्रति-माह तक भी हो सकती है। लेकिन वहीं पर आप जैसे-जैसे एक्सपीरियंस होते जाते हैं आपकी सैलरी लाखों तक जाती है।

M.PED के लिए एंट्रेंस एग्जाम

अगर आप मास्टर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ एग्जाम देने होंगे जो कई सारी यूनिवर्सिटीज अपने यहां कंडक्ट करती हैं। जैसे ही आप इन एग्जाम को देते हैं यह सारी यूनिवर्सिटीज अपना एक कट ऑफ लिस्ट जारी करती हैं जिसको आपको क्लियर करना होता है।

मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (M.PED Full Form) के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी आपको अपने बैचलर टाइम में ही करनी होगी जिससे आपको समय की परेशानी ना हो। इन सभी यूनिवर्सिटी के एग्जाम के लिस्ट हमने आपको यहां पर नीचे दे रखी है-

  • MDUCEE
  • BHU PET
  • MAH CET
  • OUCET
  • DU
  • JUET इत्यादि।

M.PED कोर्स हेतु टॉप भारतीय विश्वविधालय | Best Colleges for M.Ped course in India

भारत में ऐसी कई सारी यूनिवर्सिटीज हैं जो मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का कोर्स बहुत बेहतर तरीके से करती हैं ताकि जो भी छात्र यहां से इस कोर्स को करके निकले उसे किसी भी कंपनी में अच्छे प्लेसमेंट मिल जाए। हमने उन सभी यूनिवर्सिटी की लिस्ट आपके यहां नीचे दे रखी है। आप अपने पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी यूनिवर्सिटी चुन कर सकते हैं:-

  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
  • गुरु नानक देव विश्वविद्यालय
  • एमिटी यूनिवर्सिटी
  • पुडुचेरी विश्वविद्यालय
  • गुजरात विश्वविद्यालय
  • कश्मीर विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
  • पंजाब विश्वविद्यालय
  • उस्मानिया विश्वविद्यालय
  • जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • आंध्र विश्वविद्यालय देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय
  • गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
  • डीआर मनोहर लाल लोहिया अवध विश्वविद्यालय
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

M.PED Full Form से जुड़े प्रश्न

M.PED Full Form क्या होता है?

M.PED का फुल फॉर्म मास्टर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन होता है।

M.PED करने के लिए कौन-कौन से एंट्रेंस एग्जाम देने पड़ते हैं?

एमपीएड करने के लिए आपको कई सारे एंट्रेंस एग्जाम देने पड़ते हैं उसके साथ-साथ आपको कटऑफ भी क्लियर करना पड़ता है। इन सभी एंट्रेंस एग्जाम के लिए हमने आपको यहां दे रखे हैं-

1- MDUCEE
2- BHU PET
3- MAH CET
4- OUCET
5- DU
6- JUET इत्यादि।

मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन को किस किस प्रकार की जॉब प्रोफाइल मिलती है?

इसमें आप रिसर्च सेंटर, ब्रॉडकास्टिंग, स्पोर्ट्स टीम, जर्नलिज्म, रिहैबिलिटेशन जैसे क्षेत्र में जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

क्या M.PED एक पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री है?

जी हां मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एक पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री ही है।

क्या हम डिस्टेंस एजुकेशन से एमपी एड कर सकते हैं?

जी हाँ, आप डिस्टेंस एजुकेशन से एमपी एड कर सकते हैं।

क्या मैं बीपीईएस के बाद एमपीएड के लिए आवेदन कर सकता हूं?

जी हाँ, आप बीपीईडी के बाद एमपीएड के लिए आवेदन कर सकता हूं।

क्या हम एमपीईडी के बाद पीएचडी कर सकते हैं?

जी हाँ, आप एमपीईडी के बाद पीएचडी कर सकते हैं

क्या हम बीपीएड और एमपीईडी एक साथ कर सकते हैं?

नहीं, आप बीपीएडके बाद ही एमपीएड कर सकते हैं।

आशा है कि मेरे द्वारा M.PED Full Form क्या है? कैसे करें, फीस, सब्जेक्ट्स, टॉप एग्जाम की जानकारी के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment