M.Tech Full Form क्या है? और कैसे करें, योग्यता, फीस जॉब जाने सब कुछ यहां

M.Tech Full Form in Hindi: आज हम जिस पॉपुलर कोर्स के बारे में बात करने जा रहे हैं उसे करने के लिए लोग अक्सर कई सारे स्रोत की मदद लेते हैं पर फिर भी परेशान रहते हैं। इस कोर्स की जटिलता को लेकर प्रायः लोगों के मन में कई सारे सवाल होते हैं। उस कोर्स का नाम है MTech.

इस कोर्स को लेकर छात्रों के मन में बहुत सारी दुविधा होती है जैसे कि mtech full form in education, इस कोर्स को कैसे करे? कहां से करें, कितने पैसे में करें आदि। आप इस कोर्स को करने के बाद टेक्नोलॉजी में मास्टर बन सकते हैं। तो चलिए आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको इस कोर्स से रूबरू कराते हैं –

M.Tech Course क्या है?

एमटेक का फुल फॉर्म मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होती है जिसमें छात्र को टेक्नोलॉजी में मास्टर बनाने का एक पूरा प्रारूप तैयार किया जाता है। इस कोर्स के अंदर कई सारी शाखाएं आप को दिख जाएंगी जहां आप मास्टरी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप कंप्यूटर में मास्टर बनना चाहते हैं या मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल इत्यादि में आपके लिए Master of Technology एक बेहतरीन कोर्स साबित होगा।

इस कोर्स को पूरा करने में 2 साल का समय लग जाता है। आप इस कोर्स को तभी कर सकते हैं जब आपने बीटेक (B.Tech) का कोर्स किया हो या BE का। इसको करने के बाद आपको किसी भी कंपनी में आसानी से एक इंजीनियर के रूप में जॉब मिल सकती है। अब आइए जानते हैं एमटेक फुल फॉर्म के बारे में।

M.Tech Full Form in Hindi
M.Tech Full Form in Hindi

MTech Full Form क्या है?

MTech Full Form in Engineering इंगलिश में Master of Technology या मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी होता है। आप इस कोर्स को करने के लिए तभी एलिजिबल होते हैं जब आपने बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी यानी B.Tech को पूरी कर ली हो। इस तकनीकी दुनिया में एमटेक बहुत ज्यादा प्रचलित है क्योंकि लोग इसमें अपनी प्रतिभा को आसानी से निखार पाते हैं।

एमटेक कोर्स का संक्षिप्त विवरण

कोर्स का नामएमटेक
फुल फॉर्मMASTER OF TECHNOLOGY
कोर्स की अवधि2 वर्ष
परीक्षा का प्रकारसेमेस्टर
लेख की श्रेणीफुल फॉर्म
लेख का नामM.TECH Full Form in Hindi – टॉप एग्जाम, योग्यता, सैलरी जानें सब कुछ यहां!
कोर्स का स्तरपोस्ट ग्रेजुएट
शैक्षिक योग्यताB. TECH या BE उत्तीर्ण
M.TECH कोर्स की फीस₹50K -100K
औसत सैलरी35 लाख प्रतिवर्ष

एमटेक करने के लिये आवश्यक योग्यता क्या है?

इस मास्टर डिग्री वाले कोर्स को करने के लिए निम्न पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है-

1) मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी करने के लिए आपकी सबसे पहले योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। 12वीं पास होने के साथ-साथ आपका विषय गणित और विज्ञान भी होना चाहिए।
2) इसके बाद आपको ग्रेजुएशन में बीटेक या BE करना होगा। ग्रेजुएशन में आप मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी में आने वाले सब्जेक्ट के बारे में रूबरू होंगे। धीरे-धीरे यहां पर आपको उन सब्जेक्ट का बेसिक आईडिया दिया जाएगा।
3) ग्रेजुएशन में कम से कम 50 से 55% मार्क्स होना जरूरी है तभी आपको एमटेक में दाखिला मिलेगा।
4) ग्रेजुएशन पास करने के बाद आपको कई सारी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा देनी होगी और उसका कटऑफ भी क्लियर करना होगा। कई सारे विद्यार्थी अपने ग्रेजुएशन के साथ-साथ इस परीक्षा की तैयारी करनी शुरू कर देते हैं ताकि उन्हें टॉप कॉलेजेस में प्रवेश मिल सके।

आज के युग में Master of Technology का स्कोर क्या है?

एमटेक कोर्स का सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में बहुत डिमांड है। यह कोर्स मनुष्य के जीवन को एक अलग पहचान देता है और कई सारे करियर ऑप्शंस खोल देता है। आज के युग में इसका स्कोर सबसे बेहतरीन माना गया है क्योंकि जो भी छात्र इस कोर्स को पूरा करता है उसे बाकियों की तुलना में काफी अच्छा खासा सैलरी पैकेज मिलता है।

इस कोर्स को करने के बाद छात्र इंजीनियरिंग की दुनिया में एक्सपर्ट बन जाते हैं। यहां पर उनके पास कई सारे ऑप्शन होते हैं। आप प्रोफेसर भी बन सकते हैं और खुद की कंपनी भी खड़ी कर सकते हैं। M.Tech करने के बाद आप विदेश में आसानी से नौकरी पा सकते हैं। इसके साथ-साथ आप टीचिंग के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं।

M Tech Course Details in Hindi

एमटेक (MTech Duration) का कोर्स पूरे 2 साल का होता है। इस कोर्स को आप कई सारे फील्ड में कर सकते हैं जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग। छात्र अपनी रूचि के हिसाब से अपना स्पेशलाइजेशन चुनता है। इस कोर्स को 4 सेमेस्टर में बांट दिया जाता है। प्रति सेमेस्टर स्पेशलाइजेशन के आधार पर कोर्सेज को पढ़ाया जाता है। इस कोर्स में शामिल स्पेशलाइजेशन कुछ इस प्रकार है:-

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • वित्तीय इंजीनियरिंग
  • एडवांस कंप्यूटिंग
  • पावर सिस्टम्स
  • थर्मल इंजीनियरिंग
  • रासायनिक संयंत्र डिजाइन
  • हाइड्रोलिक और जल संसाधन इंजीनियरिंग
  • एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
  • सूचना विज्ञान इंजीनियरिंग
  • वायुगतिकी
  • कंप्यूटर एडेड डिजाइन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग
  • इंडस्ट्रियल बायोटेक्नोलॉजी
  • स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग
  • पर्यावरणीय इंजीनियरिंग इत्यादि।

M Tech Full Form Salary कितनी मिलती है?

एमटेक कोर्स को करने के बाद सबसे पहला प्रश्न यह होता है की सैलरी कितनी मिलेगी। इस कोर्स को करने के बाद अगर औसतन सैलरी (m tech salary in india) की बात करें 3 लाख 50 हजार से लेकर 35 लाख तक का सैलरी पैकेज मिलता है।

आजकल मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी करने के बाद लोग अपना रुख विदेशों की तरफ मोड ले रहे हैं। एक्सपीरियंस इंजीनियर को विदेशों में सैलरी भारत के मुकाबले काफी बेहतरीन मिलती है। विदेशों में सालाना पैकेज 20 लाख से लेकर 80 लाख रुपए तक होता है। इसके साथ साथ जैसे-जैसे आप एक्सपीरियंस होते जाएंगे वैसे वैसे इसमें इजाफा होते जाता है।

MTech के लिए एंट्रेंस एग्जाम

इस कोर्स में दाखिले के लिए कई सारी यूनिवर्सिटीज प्रवेश परीक्षा कराती है। इसी परीक्षा के नंबर के आधार पर वह बच्चों का दाखिला अपने यहां लेती हैं। उनमें से कुछ प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट हमने आपको यहां दे रखी हैं-

  • GATE
  • KIITEE
  • AP PGECET
  • TS PGECET
  • JNUEE
  • CUCET
  • PESSAT
  • DSAT
  • SUAT
  • BEEE
  • BHU PET इत्यादि।

M.TECH Top Universities in India

भारत में ऐसे कुछ मशहूर टॉप यूनिवर्सिटीज है जो एमटेक कोर्ट को कराते हैं। अगर आपका एडमिशन इनमें से किसी यूनिवर्सिटीज में होता है तो आपका सालाना पैकेज काफी मजबूत होता है। नीचे

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, प्रयागराज
  • मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल
  • आंध्र यूनिवर्सिटी, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, विशाखापत्तनम
  • पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़
  • अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर

M Tech Full Form से जुड़े FAQ

एमटेक के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए?

M Tech में प्रवेश पाने के लिए आपको 12वीं मैथ से और ग्रेजुएशन में बीटेक करना होगा।

M.Tech के छात्रों को कितनी सैलरी मिलती है?

इसके छात्रों को 20 लाख से लेकर 35 लाख तक की सालाना सैलरी मिलती है। जैसे-जैसे एक्सपीरियंस होते जाते हैं वैसे-वैसे वह बढ़ती जाती है।

Master of Technology के छात्रों के लिए कौन-कौन से कैरियर विकल्प है?

इसके छात्रों के लिए कई सारे करियर विकल्प पाए जाते हैं जैसे इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजिस्ट, मैकेनिकल डिजाइन इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आदि।

M.TECH में कुल कितने सेमेस्टर होते हैं ?

Master of Technology में कुल 4 सेमेस्टर होते हैं जो 2 वर्षों में पूरा होता है।

क्या एमसीए के बाद एमटेक करना संभव है?

एमसीए के बाद आप आसानी से एमटेक कर सकते हैं। एमसीए एक पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री है और अगर आप Master of Technology करते हैं तो आपके पास डबल पोस्टग्रेजुएट डिग्री हो जाती है।

एमटेक करने से क्या होता है?

Master of Technology एक उच्चतम स्तर की तकनीकी शिक्षा से जुड़ी पढ़ाई होती है जिसमें आपको विशेष तकनीकी ज्ञान और कौशल प्राप्त होते हैं। यह आपके तकनीकी विशेषज्ञता को मजबूती देने में मदद करता है और आपको अध्ययन और अनुसंधान के क्षेत्र में अधिक संवर्धित अवसर प्रदान करता है। एमटेक करने से आपके पेशेवर विकास में मदद मिल सकती है और आपके करियर को नये ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक हो सकता है।

M Tech कौन सी डिग्री होती है?

M Tech, जिसे इंडिया में आमतौर पर ‘मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी’ के रूप में जाना जाता है, एक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होती है जिसमें तकनीकी विज्ञान और तकनीकी शिक्षा में विशेषज्ञता प्राप्त की जाती है।

एमटेक करने में कितना पैसा लगता है?

Master of Technology करने के लिए लागत विभिन्न कारणों पर निर्भर करती है, जैसे कि कौनसी विश्वविद्यालय, किस क्षेत्र में और कितने साल के लिए पढ़ रहे हैं। आमतौर पर, इसकी कुल फीस करीब ₹2 से ₹4 लाख के बीच हो सकती है, लेकिन यह आपके चयन की शैक्षिक संस्था और देश के आधार पर भी बदल सकती है।

कौन सा एमटेक कोर्स सबसे अच्छा है?

“सबसे अच्छा” एमटेक कोर्स आपके आवश्यकताओं और रुचियों पर निर्भर करता है। कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सॉफ़्टवेयर इंजिनियरिंग, डेटा साइंस, और अन्य विशेषगत क्षेत्रों में विभिन्न यह कोर्स उपलब्ध हैं। आपकी रुचियों, कौशलों, और करियर लक्ष्यों के साथ मिलकर आपको उचित Master of Technology कोर्स चुनना चाहिए।

आशा है कि मेरे द्वारा M.Tech Full Form क्या है? और कैसे करें, योग्यता, फीस जॉब जाने सब कुछ यहां के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment