Manav Sampada 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के डिजिटलीकरण मुहिम के अन्तर्गत राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिक प्रबंधनों से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए मानव संपदा उत्तर प्रदेश पोर्टल का विकास किया है। इसके लिए एक विशेष सॉफ्टवेर का निर्माण किया गे है जिसे e-HRMS कहा जाता है।
आज के इस लेख में हम आपको इस eHRMS UP Portal से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Manav Sampada Login UP, Pay Slip, Service Book, Online Leave Application, Manav Sampada App, ePension Portal UP, UP FIR Online, UPPRPB, Duplicate PAN Card Apply इत्यादि का विस्तृत विवरण स्टेप बाई स्टेप प्रदान करेंगे।
अतएव eHrms upsdc Gov in पोर्टल की सटीक जानकारी हेतु हमारा यह पोस्ट अंत तक अवश्य पढ़े तथा सरकारी जॉब की लेटेस्ट अपडेट पाने हेतु Sarkari Result पेज को बुकमार्क करना ना भूलें।
Manav Sampada 2023 Portal का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | मानव संपदा पोर्टल |
राज्य | उत्तर-प्रदेश |
विभाग | यूपी राज्य इकाई |
लाभार्थी | प्रदेश का सरकारी कर्मचारी |
पोर्टल का उद्देश्य | राज्य की कार्मिक प्रबंधन से जुड़ी सेवाएँ ऑनलाइन ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | Manav Sampada 2023 : ehrms.upsdc.gov.in पर Login / Service Book कैसे देखें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ehrms.upsdc.gov.in/ |
Manav Sampada UP पोर्टल क्या है?
उत्तर प्रदेश राज्य इकाई ने प्रदेश भर के विभिन्न विभागों की सरकारी कार्यालय में कार्यरत 20 लाख से अधिक कर्मचारियों के कार्मिक प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों जैसे निगरानी, योजना, भर्ती, पोस्टिंग, पदोन्नति, स्थानांतरण, सेवा इतिहास के रखरखाव आदि के लिए Manav Sampada Portal का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल को eHrms UP के नाम से भी जाना जाता है। e-Hrms का फुल फॉर्म Electronic Human Resource Management System होता है। हिंदी में इसे मानव संपदा प्रबंधन तंत्र भी कहते हैं।
इस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in है जिसके जरिये आप सभी अब ऑनलाइन मोबाइल / लैपटॉप के जरिये अपनी सेवा पुस्तिका (e-Service Book), Manav Sampada Portal UP for leave application, ट्रांसफ़र, प्रमोशन, ACR, Salary Slip इत्यादि से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा पायेंगे।
मानव संपदा पोर्टल के लाभ
यूपी सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एकीकृत प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के लिए शुरू मानव संपदा पोर्टल के निम्नलिखित लाभ हैं :-
- मानव संपदा पोर्टल के जरिए अब राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन सर्विस बुक को ट्रैक कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के जरिए आप अपनी हर महीने की सैलरी स्लिप देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न अवकाश जैसे चाइल्ड केयर लीव, मेटरनिटी लीव, मिसकैरेज लीव, कैजुअल लीव व मेडिकल लीव इत्यादि के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, उनकी स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं और उनका स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- इसके जरिए आप मेरिट आधारित स्थानांतरण प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आप mSTHAPNA App से आप अपनी चल/अचल संपत्तियों का ब्यौरा भी उपलब्ध करा सकते हैं।
- इसके अतिरिक्त अब सभी सरकारी कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगा।
मानव संपदा पोर्टल के उद्देश्य
मानव संपदा पोर्टल का उद्देश्य मानव संपदा के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से प्रबंधित करना है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी नौकरी और शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी साझा कर सकते हैं ताकि वे अपनी कौशल एवं क्षमताओं का उपयोग करने के लिए संबंधित नौकरियों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों का चयन कर सकें।
इसके अलावा, यह पोर्टल मानव संसाधन प्रबंधन, रोजगार के अवसरों, कार्य संबंधी कानूनों और विभिन्न संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इस तरह से, मानव संपदा पोर्टल लोगों को उचित जानकारी और संसाधनों के साथ संबंधित कार्यों के लिए तैयार करता है।
eHrms Upsdc Gov in पर उपलब्ध सेवाएं
ehrms.upsdc.gov.in पोर्टल पर निम्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं :-
- ऑनलाइन टूर
- टेलीफोन रीइंबर्समेंट
- ट्रांसफर
- डायनामिक ACR
- जॉइनिंग/रिलीविंग ऑनलाइन
- ऑनलाइन लीव
- प्रमोशन
- ऑनलाइन वैकेंसी/रिक्रूटमेंट
- डायनामिक सर्विसेज
- ऑनलाइन ACR
- जोइनिंग तथा रिलीविंग ऑर्डर
- डायनेमिक फॉर्म वाइज हेल्प
- ऑनलाइन पेंशन
- अप्लाई फॉर अकोमोडेशन
- अप्लाई फॉर ब्रीफ केस/लेडीज बैग
- डैशबोर्ड फॉर डीएसएस
- ऑनलाइन ग्रीवेंस
- यूजर डिफाइंड फॉर्म
- सेल्फ रजिस्ट्रेशन थ्रू API
- मल्टी लिंगवाल SSRS
- ऑनलाइन क्वेरी विद इन द डिपार्टमेंट ऑफिशल्स
- ई सर्विस बुक
- ऑनलाइन पेरोल
- ट्रेनिंग मैनेजमेंट इत्यादि।
eHrms UP पोर्टल के उद्देश्य
Manav Sampada Portal द्वारा विकसित की e-HRMS पोर्टल के निम्नलिखित उद्देश्य हैं :-
- राज्य भर में फैले विभिन्न कार्यालयों के 20 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों का पूरा एचआरएमएस विवरण उपलब्ध करवाना।
- मानव संपदा से जुड़े विभिन्न डेटाबेस का विकास करना ताकि हर कर्मचारी के स्किल का विश्लेषण किया जा सके और उसका उचित मूल्यांकन किया जा सके।
- सरकार को विभिन्न विभागों में वर्तमान समय में मौजूद मानव शक्ति के विश्लेषण का विवरण उपलब्ध कराना व भविष्य में कितनी मानव शक्ति की आवश्यकता होगी, इसके बारे में अधिसूचित करना जिससे समय भर्तियां व रिटायरमेंट जैसी प्रक्रिया की जा सके।
- कर्मचारियों के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज सेवा पुस्तिका जिसका रिकॉर्ड अभी तक ऑनलाइन ऑफलाइन रखा जाता था, अब उसे ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
- आरटीआई एक्ट के उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों के पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध कराना।
- विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वर्तमान समय में खपत हो रहे कागजी प्रक्रियाओं को कम करना जिससे कार्बन क्रेडिट रेटिंग में राज्य की स्तिथि सुधर सके।
eHrms पर मौजूद विभिन्न मॉड्यूल
एप्लिकेशन को मोटे तौर पर निम्नलिखित मॉड्यूल में बाँटा जा सकता है :-
- एप्लिकेशन प्रबंधन – डेवलपर के लिए समग्र सॉफ़्टवेयर प्रवाह, भूमिका निर्माण, मेनू, राज्य व्यवस्थापक को नियंत्रित करना।
- स्टेट एडमिनिस्ट्रेटर – स्टेट स्पेसिफिक मास्टर, डिपार्टमेंट एडमिनिस्ट्रेटर लोकल लैंग्वेज फॉर्म लेबल्स, कस्टमाइज्ड हॉ पेज कंटेंट, स्टेट स्पेसिफिक बिजनेस लॉजिक्स बनाएं और एप्लिकेशन रोल्स मैनेज करना।
- विभाग प्रशासक – विभाग विशिष्ट मास्टर, कार्यालय पदानुक्रम, विभाग अधिसूचना, समाचार, लोगो, आदेश प्रारूप आदि।
- स्थानांतरण/पोस्टिंग
- छुट्टी प्रबंधन
- एसीआर मॉड्यूल
- वार्षिक संपत्ति रिटर्न की ई-फाइलिंग
- कार्यालय प्रशासक – कर्मचारी पंजीकरण, भूमिकाएँ सौंपना, पासवर्ड बनाना आदि।
- सर्विस बुक डेटा फॉर्म – कर्मचारी सेवा बुक से संबंधित पूरी जानकारी मानव संपदा सॉफ्टवेयर में दर्ज है। इसकी प्रमुख उप श्रेणियां निम्न हैं :-
- व्यक्तिगत जानकारी- मूल विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि, पहचान चिह्न, फोटो, जाति, रक्त समूह, श्रेणी, वर्तमान पोस्टिंग।
- कर्मचारी पता जानकारी – पता विवरण, संपर्क विवरण दोनों वर्तमान और स्थायी। कर्मचारी पेशेवर जानकारी – प्रारंभिक ज्वाइनिंग सूचना, संवर्ग, नियुक्ति विवरण।
- कर्मचारी नामांकन सूचना – जीपीएफ/सीपीएस का नामांकन विवरण प्रतिशत आयु के साथ।
- कर्मचारी शिक्षा / प्रशिक्षण सूचना – शिक्षा और प्रशिक्षण विवरण।
- कर्मचारी परिवार की जानकारी – परिवार के सदस्य का विवरण
- कर्मचारी सेवा पुस्तिका की जानकारी – 25 अलग-अलग लेन-देन (जॉइनिंग, रिलीविंग, प्रमोशन, ट्रांसफर, इंक्रीमेंट, विभागीय परीक्षा, सेवानिवृत्ति, निलंबन आदि) के साथ कर्मचारी पूर्ण सेवा इतिहास का डेटा कैप्चर।
- कर्मचारी एसीआर जानकारी – एसीआर जमा करने का विवरण
- कर्मचारी विभागीय कार्यवाही सूचना – विभागीय पूछताछ/कार्यवाही विवरण
- कर्मचारी अवकाश सूचना – कर्मचारी लीगेसी अवकाश विवरण रिकॉर्ड करना
- कर्मचारी पुरस्कार सूचना – पुरस्कार विशिष्ट जानकारी।
eHRMS Manav Sampada Login कैसे करें?
ऑनलाइन वेतन पर्ची, छुट्टी का अवकाश व अन्य सेवाओं हेतु सबसे पहले आपको एचआरएमएस पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- Manav Sampada login करने हेतु सबसे पहले उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए e-HRMS login लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक लॉगिन विंडो खुल जाएगी।
- इसमें आपको अपने विभाग का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आप अपनी विभाग द्वारा प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- उपरोक्त जानकारी देने के बाद कैप्चा कोड भरें और लॉगिन का बटन दबाएं।
इस प्रकार से आप आसानी से हो सकते हैं और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं इसे रिसेट करने के लिए निम्न स्टेप्स अपनायें :-
- सबसे पहले पासवर्ड रिसेट करने के लिए लॉगिन के बगल में दिए गए Forgot eHRMS Password के विकल्प का चयन करें।
- तत्पश्चात अपनी यूजर आईडी दर्ज करें।
- अब ईमेल या एसएमएस में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद आपके द्वारा चयनित विकल्प के अनुसार आपको ईमेल या s.m.s. के माध्यम से आपका पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
- इसके माध्यम से आप इस पोर्टल पर दोबारा से लॉगिन हो सकते हैं।
ehrms.upsdc.gov.in UP पर फॉर्म या नोटिस कैसे देखें?
Form / Notice से जुड़ी जानकारी देखने के लिए नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया का अनुपालन करें।
- सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में इसकी आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in को खोलें।
- अब होम पेज में दिए गए फॉर्म / नोटिस के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक वेब पेज खुल जाएगा जिसमें फॉर्म या नोटिस से जुड़ी पूरी लिस्ट उपलब्ध होगी।
- यहां पर आप जिस दिन लिस्ट को देखना चाहते हैं उसके बगल में दिए गए पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब यह सूचना आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी। इसके बाद आप उसका अध्ययन कर सकते हैं।
UP Manav Sampada पर डाटा एंट्री स्टेटस कैसे देखें?
- डाटा एंट्री स्टेटस देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब वेबसाइट के होमपेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
- यहां पर पब्लिक विंडो सेक्शन के अंतर्गत डाटा एंट्री स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया वेब पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको अपना विभाग, ऑर्गेनाइजेशन और जिले का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात व्यू रिपोर्ट पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जिले के अनुसार डाटा एंट्री स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसका और विस्तृत विवरण देखने के लिए जिले के लिंक पर क्लिक करें।
अब उस जिले से जुड़ा पूरा विवरण जैसे पोर्टल पर रजिस्टर्ड एम्पलाई की संख्या, वर्तमान में एक्टिव एम्प्लोयी की संख्या, वेरीफाइड सर्विस बुक की संख्या, किन-किन का वेरिफिकेशन अभी पेंडिंग में है इत्यादि की पूरी जानकारी आपके स्क्रीन पर मौजूद होगी।
Manav Sampada Uttar Pradesh पर ऑफिस लिस्ट कैसे देखें?
- ऑफिस लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज को नीचे की तरफ स्क्रोल कर पब्लिक विंडो सेक्शन में जाएं।
- यहां पर दिए गए ऑफिस लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना विभाग, ऑर्गेनाइजेशन, जिला और ऑफिस कैटेगरी चुनना होगा।
- इसके पश्चात व्यू रिपोर्ट पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर ऑफिस लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी।
Manav Sampada App Download कैसे करें?
सरकार ने सभी कार्मिकों को मोबाइल के जरिए पोर्टल की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु m-STHAPNA App का निर्माण किया है। इसे आप निम्न प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- mSTHAPNA ऐप डाउनलोड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप रीडायरेक्ट होकर गूगल प्ले स्टोर पर जाएँगे।
- यहाँ पर दिये गये इनस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
- अब कुछ ही देर में आपके मोबाइल में यह एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगा।
- इसको डाउनलोड होने के बाद आप इस पर अपनी eHRMS ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन हो सकते हैं। एक बार लॉगिन होने के बाद आप इस पर अवकाश, सर्विस बुक व अन्य सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।
मानव संपदा पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ है।
इसकी ईमेल आईडी eHrms-up@gov.in है।
mSTHAPNA App डाउनलोड करने के लिए आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर को ओपन करें। अब इसके सर्च बारे में टाइप करें mSTHAPNA और सर्च करें। अब आपके सामने जो पहला ऐप ओपन होगा, इस पर क्लिक कर इसे इंस्टॉल करें। इंस्टॉल होने के बाद इसमें आप अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर लाभ उठा पाएंगे।
आशा है कि मेरे द्वारा Manav Sampada 2023 : ehrms.upsdc.gov.in पर Login / Service Book कैसे देखें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।