MIS Portal 2023 : सक्षम हरियाणा पर प्रवेश हेतु आवेदन कैसे करें? [Step By Step]

MIS Portal 2023 (hryedumis.gov.in) : हरियाणा सरकार की शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा अधिकारियों, अध्यापकों और छात्रों को तकनीकी तंत्रों से जुड़ने, उन्हें समझने, एकेडमिक सिस्टम को जानने, स्टूडेंट एसेसमेंट टेस्ट को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की है जिसे सक्षम हरयाणा एजुकेशन पोर्टल (Saksham Haryana Education Portal) के नाम से जाना जाता है।

इस पोर्टल को बहुत सारे लोग एमआईएस पोर्टल के नाम से भी जानते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट hryedumis.gov.in है। आज के इस लेख में हम आपको सक्षम हरयाणा एजुकेशन पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे स्कूल एंड एम्पलाई लॉगइन (MIS Login), ऑनलाइन एप्लिकेंट लॉगइन, एडमिन लॉगइन, रजिस्ट्रेशन इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी सरल भाषा में प्रदान करेंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि एमआईएस hryedumis gov in पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरुर पढ़ें..

MIS Portal Saksham 2023
MIS Portal Saksham 2023

MIS Portal 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामसक्षम हरियाणा एजुकेशन पोर्टल
प्रदेशहरियाणा सरकार
विभागशिक्षा विभाग, हरियाणा
लाभार्थीप्रदेश के सभी सरकारी स्कूल के छात्र व अध्यापक
पोर्टल का उद्देश्यडिजिटल तकनीक से जोड़ने हेतु
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामMIS Portal 2023 : सक्षम हरियाणा एजुकेशन पोर्टल लॉगिन
वर्ष2023
लॉगिन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hryedumis.gov.in/

MIS Portal क्या है?

हरियाणा की सरकार ने शिक्षा जगत में डिजिटल क्रांति लाने के उद्देश्य MIS Haryana Portal की शुरूआत की है। एमआईएस का फुल फॉर्म Management Information System होता है। इसको एमआईएस हरियाणा के नाम से भी जाना जाता है।

इसी पोर्टल का दूसरा नाम Saksham Haryana Education Portal भी है। यह शिक्षा विभाग की ही एक पहल है। इसके जरिए प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारी, विद्यार्थी और अध्यापक जुड़ सकते हैं और नई-नई तकनीकों को ऑनलाइन माध्यम से अनुभव कर सकते हैं।

अब सभी छात्र-छात्राएं और अध्यापक घर बैठे शिक्षा जगत से जुड़ी सभी सुविधाएं डिजिटल रूप में अपने मोबाइल के जरिए प्राप्त कर सकेंगे। वास्तव में यह शिक्षा जगत में क्रांति की एक शुरुआत है।

आइए जानते हैं कि इस पोर्टल पर आप कैसे लॉगिन कर सकते हैं?

Saksham Haryana Education Portal पर मौजूद सेवाएं

इस पोर्टल पर कई शिक्षा विभाग से जुड़ी कई मुख्य सेवाएं मौजूद है जिनका लाभ छात्र व शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोग आसानी से उठा सकते हैं। इनकी सूची निम्नलिखित है।

स्टैटिक्स व रिपोर्ट

नीचे सभी रिपोर्ट की लिंक दी गई है जिसपर क्लिक कर आप आसानी से देख सकते हैं:-




MIS Portal Admin Login कैसे करें?

कोई भी प्रशासनिक व्यक्ति हरियाणा शिक्षा विभाग के सक्षम पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाएं।

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब साइट के होम पेज पर दिए गए एडमिन लॉगइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन का बटन दबाएं।
  • इस प्रकार से कुछ सामान्य चरणों को अपनाकर आप इस पर आसानी से लॉगिन हो सकते हैं।

प्रवेश के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन कैसे भरें?

हरियाणा की शिक्षा विभाग ने राज्य के नागरिकों के लिए Online Application की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों/गार्जियन तथा शिक्षकों को अपने मन पसंदीदा आसपास के विद्यालयों में प्रवेश लेने की स्वतंत्रता प्रदान करना है।

Saksham Haryana MIS Portal Schools & Employees Login लॉगिन कैसे करें?

हरियाणा के सभी स्कूली शिक्षक, कर्मचारी और स्कूल अब सक्षम हरियाणा एजुकेशन पोर्टल अर्थात एमआईएस पोर्टल (MIS Employee Login) के जरिए आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। इसकी पूरी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले सक्षम हरयाणा एजुकेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://hryedumis.gov.in/ पर जाएं।
  • अब साइड के होम पेज पर दिए गए Schools & Employees Login के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने लॉगिन पोर्टल खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अंत में लॉगिन का बटन दबाएं।

इस प्रकार आप कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से पोर्टल Saksham Portal पर लॉगिन कर सकते हैं।

Hryedumis Gov IN Applicant Login कैसे करें?

यदि आपने सक्षम प्लेटफार्म पर आवेदन कर रखा है तो आपको Applicant Login करना होगा। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले हरियाणा सरकार के सक्षम पोर्टल पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर दिए गए Applicant Login के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने Government of Haryana का MIS Login Portal खुल जाएगा।
  • इसमें माँगीं गई मूलभूत जानकारी जैसे यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • फिर लॉगिन का बटन दबाएँ।

इस प्रकार आप लॉगिन कर सकते हैं।

प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन के बारे में

सभी राज्यवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा ने ‘प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन’ की सुविधा को मुहैया करा दिया है। इसका उद्देश्य एक ऑनलाइन सिस्टम प्रदान करना है जिसके माध्यम से माता-पिता/अभिभावक/छात्र निकटतम/सुविधाजनक/पसंदीदा स्कूल में प्रवेश के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह शुरुआत में छात्र आदि की जानकारी भरने के लिए शारीरिक रूप से स्कूल न जाकर अपनी पसंद के स्कूलों में आवेदन करने के लिए दूरस्थ / दूरस्थ स्थानों के आवेदकों को सक्षम करने के बारे में भी है।

इस पोर्टल पर माता-पिता/अभिभावक अपने घर, कार्यालय या किसी साइबर कैफे में बैठे कंप्यूटर या लैपटॉप पर प्रवेश की प्रकिया संपन्न कर सकते हैं और आवेदन संख्या भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन संख्या एक विशिष्ट पहचान संख्या है जिसके उपयोग से विद्यालय में छात्र पंजीकरण संख्या प्रदान की जाएगी।

MIS Portal पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

हरियाणा राज्य के सक्षम पोर्टल पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आवेदक या उसके पिता / माता / अभिभावक में से किसी एक का आधार कार्ड।
  • आवेदक के माता-पिता का पैन, यदि कोई हो।
  • गरीबी रेखा से नीचे के प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी।
  • आवेदक का स्कैन किया हुआ फोटो (पासपोर्ट साइज)।
  • फोटो अपलोड करने के लिए निम्न दिशानिर्देश अपनायें :-
  1. फ़ाइल केवल .jpeg, .jpg और *.png प्रारूप में होनी चाहिए।
  2. फ़ाइल का आकार 50 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
  3. फोटो का आकार 100 पिक्सल गुणा 128 पिक्सल होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र विवरण, जैसे जाति प्रमाण पत्र संख्या, प्रमाण पत्र जारी करने वाला प्राधिकारी और प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि।
  • विकलांगता प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति।
  • बैंक खाता विवरण (खाता संख्या, आईएफएससी संख्या या बैंक शाखा का नाम) इत्यादि।

ऑनलाइन आवेदन के लाभ

  • आप आवेदन करने के लिए शुरू में शारीरिक रूप से यात्रा किए बिना कहीं से भी और कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • एक ही लॉगिन के माध्यम से आप अपने सभी बच्चों या बड़ों के प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र पूर्णता के लिए आपकी जानकारी को ऑनलाइन मान्य करता है।

एमआईएस पोर्टल के महत्वपूर्ण लिंक्स

MIS Haryana Portal से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

MIS का फुल फॉर्म क्या है?

एमआईएस का फुल फॉर्म Management Information System होता है।

हरियाणा सक्षम पोर्टल की अधिकारिक साइट क्या है?

हरियाणा सक्षम पोर्टल की अधिकारिक साइट https://hryedumis.gov.in/ है।

हरियाणा सक्षम पोर्टल का मूल पता है?

हरियाणा सक्षम पोर्टल का मूल पता Directorate of School Education, Panchkula, Plot No. 1/B, Shiksha Sadan, Sector-5, Haryana, India है।

Saksham Haryana Education MIS Portal का टोल फ्री नंबर क्या है?

Saksham Haryana Education MIS Portal का टोल फ्री नंबर ☎️ 01725049801 है।

आशा है कि मेरे द्वारा MIS Portal 2023 : सक्षम हरियाणा एजुकेशन पोर्टल लॉगिन के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment