MP E District (एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल) : MPeDistrict पर आय/जाति/निवास कैसे बनवायें?

MP E District | एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल | मध्य-प्रदेश आय/जाति/निवास MPeDistrict | MP EDistrict | mpedistrict.gov.in : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की जनता को घर बैठे सभी मूलभूत सेवाओं को मोबाइल के जरिए प्रदान करने के उद्देश्य एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है जिसे एमपी ई डिस्ट्रिक्ट (mpedistrict) के नाम से जाना जाता है इसे लोक सेवा गारंटी पोर्टल भी कहा जाता है।

जहां एक समय प्रदेश के नागरिकों को निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, लाइसेंस और परमिट, राजस्व व समाज कल्याण, परिवहन, उपयोगिता और बिल भुगतान जैसी सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। वहीं अब इस MP E District के आ जाने से इससे निजात मिलेगी।

आज के इस लेख में हम आपको Lok Seva Kendra के इस MP Online पोर्टल Mpedistrict से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे ऑनलाइन सेवा हेतु आवेदन कैसे करें? आवेदन की स्थिति कैसे जाने? RCMS MP आवेदन की स्थिति, सामाजिक न्याय पेंशन आवेदन की स्थिति, हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट जाँचे, mpedistrict portal registration, MP EDistrict login, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के उससे पहले CareerBanao.Net बुकमार्क करें ऐसी ही अन्य सरकारी पोर्टल से जुड़ी जानकारी के लिए।

mp e district 2023
mp e district 2023

MP E District 2023 का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामएमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
प्रदेशमध्य-प्रदेश
विभागराज्य लोक सेवा अभिकरण
लाभार्थीराज्य का नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यआय/जाति/निवास/परिवहन व राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाएँ
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामMP E District : मध्य-प्रदेश आय/जाति/निवास
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mpedistrict.gov.in/

MPeDistrict | एमपी ई डिस्ट्रिक्ट क्या है?

MPEDistrict एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से अब मध्य प्रदेश का हर नागरिक प्रमाण पत्र, लाइसेंस, परमिट, राजस्व समाज कल्याण, परिवहन इत्यादि से जुड़ी सेवाओं का लाभ घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए उठा सकता है। मौजूदा समय में इस पोर्टल पर 340 सेवाएं मौजूद हैं। इसकी अधिकारिक साइट mpedistrict.gov.in है।

Mp e district पर जिनमें भारत सरकार की 7 सेवाएं और लोक सेवा गारंटी (Lok Seva Guarantee Portal) की 262 सेवाएं, समस्त एल.ए. के (Mp EDistrict) सेवाएँ 135, नागरिक सेवाएं 62, समाधान एक दिन सेवाएं 32, एमपी ऑनलाइन सेवाएं (MpOnline) 119, आरसीएमएस सेवाएं (RCMS) 25, समग्र सेवा 9, रोजगार सेवाएं 2, आदिवासी सेवाएँ 2, EDistrict MP Online सेवाएं 51, अन्य पोर्टल सेवाएं 207 हैं।

MP EDistrict Services | एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल (mp EDistrict) पर कुल 300 से अधिक सेवाएं मौजूद हैं। इसकी लिस्ट निम्नलिखित है:-

प्रमाण-पत्र सेवाएँ

  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate MP)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए प्रमाण पत्र
  • अन्य पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र
  • घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र
  • राज्य निर्वाचन के अंतर्गत नगरीय निकाय व ग्रामीण निकाय मतदाता सूची का सत्यापन
  • प्रमाण पत्रों का डिजिटल सत्यापन
  • आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस (MP EWS Certificate) के नागरिकों की आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र

लाइसेंस की सेवाएँ

  • ध्वनि विस्तारक यंत्र से जुड़ी सेवाएं
  • अस्थाई यात्रा लाइसेंस की सेवाएं
  • संस्था में हथियार के सेवक/सेवकों की नियुक्ति
  • मृत्यु के उपरांत हथियार का समर्पण एवं लाइसेंस का निरस्तीकरण
  • ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना
  • लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना
  • आरसीएमएस से जुड़ी

राजस्व विभाग की सेवाएँ

  • साइबर ट्रेजरी के माध्यम से चालान का भुगतान
  • वन्य प्राणियों से फसल हानि का भुगतान
  • राजस्व एवं बंद ग्रामों में नजूल
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • बंदोबस्ती अभिलेखा में सुधार
  • वृक्ष काटने की अनुमति
  • भूमि का बंटवारा

उपयोगिता सेवाएं और बिल भुगतान

  • बिजली बिल भुगतान
  • बीज विक्रय
  • लाइसेंस का नवीनीकरण
  • निर्माण श्रमिकों का पंजीयन
  • उर्वरक मिश्रण विनिर्माण लाइसेंस
  • आवेदक की आयु का चिकित्सक की सत्यापन
  • जननी सुरक्षा योजना स्वीकृत
  • अधिवक्ताओं का नवीनीकरण
  • डुप्लीकेट मार्कशीट
  • राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना
  • निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना
  • प्रीमियम भुगतान जीवन बीमा योजना

परिवहन सेवाएँ

  • रेड बस टिकट बुकिंग
  • विक्रय हेतु आवेदन की सेवाएं इत्यादि।

MP E District | Lok Seva Kendra पोर्टल का उद्देश

मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल (MP e district) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर नागरिक को डिजिटल क्रांति से जोड़ना है। एक समय था जब लोग काफी समय और ऊर्जा खर्च कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते थे लेकिन उनका काम होने में महीनों-महीनों लग जाते थे। लेकिन अब इस mp Lok seva Kendra के आ जाने से अपने मोबाइल के जरिए आप देश के किसी भी कोने में बैठकर किसी भी सेवा की जानकारी और सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

mpedistrict gov in Citizen Registration | एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नागरिक पंजीयन कैसे करें?

mp e-district mponline पोर्टल पर मौजूद सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले हर नागरिक को पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Citizens Registration) करना होता है। पंजीकरण आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • पोर्टल पर e district MP citizen registration करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/ पर जाएं।
  • अब होम पेज पर सबसे ऊपर दिए गए नागरिक पंजीयन के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने नागरिक पंजीयन पोर्टल खुल जाएगा।
  • अब इसमें आवेदक का नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करें।
  • अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर मोबाइल नंबर एवं ईमेल वेरीफाई करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • उस ओटीपी के माध्यम से यह दोनों चीजें अब वेरीफाई करें।
  • वेरीफाई होने के बाद अंत में सबमिट का बटन दबाएं।
  • सफलतापूर्वक सबमिट होने के पश्चात आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका होगा और आपको एक पंजीयन संख्या मिल जाएगी।

अब भविष्य में आप इस पंजीयन संख्या और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर लॉग इन कर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

MPeDistrict Login | लोक सेवा पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

एक बार सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन करने हेतु आपको लॉगइन (MP e District karyalayin login, Mp edistrict csc account login, mp e district citizen login) करना होगा। एमपी ई डिस्टिक लॉगिन की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने सिटीजन (Citizen Login) /लोक सेवा केंद्र (Lok seva Kendra या अधिकारी लॉगइन (Officer Login) का पोर्टल खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपना ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर या यूजर आईडी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाए गए पासवर्ड को दर्ज करें।
  • अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन का बटन दबाएं।

इस प्रकार आप आसानी से अपने MP e district पर login इन कर सकते हैं।

एमपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर नजदीकी सेवा प्रदाय (Lok Sewa Kendra) केंद्र कैसे ढूंढे?

सरकार ने लोगों की सुविधाओं के लिए हर जिले में जगह जगह पर सेवा प्रदाय केंद्र या लोक सेवा केंद्र (lok seva Kendra) खोल रखे हैं जिनके माध्यम से आप विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र को कैसे ढूंढ सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpedistrict.gov.in पर जाएं।
  • अब साइड के होम पेज पर मीनू में दिए गए नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आप अपना जिला चुनें।
  • फिर क्रमश केंद्र के प्रकार – जैसे लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन (MP online), सीएससी (CSC) में से आप जो भी ढूंढना चाहते हैं उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसे हम लोक सेवा केंद्र ढूंढना चाहते हैं, इसलिए लोक सेवा केंद्र विकल्प का चयन करें।
  • अब आपके चुने हुए जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पंजीकृत लोक सेवा केंद्रों की सूची आपके सामने खुल जाएगी।

mp EDistrict पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट mpedistrict.gov.in है।

मध्य प्रदेश का सीएम हेल्पलाइन नंबर (MP CM Helpline Number) क्या है?

मध्य प्रदेश का सीएम हेल्पलाइन नंबर ☎️ 181 है।

एमपी लोक सेवा प्रबंधन विभाग (MPedistrict) का ईमेल आईडी क्या है?

एमपी लोक सेवा प्रबंधन विभाग का ईमेल आईडी 📧 lokseva001@gmail.com है

एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल कौन-कौन सी सेवाएं मौजूद है?

एमपी ई डिस्टिक (mp e district) पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं मौजूद है जिनका आप लाभ उठा सकते हैं:-

1- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate MP)
2- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
3- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए प्रमाण पत्र
4- अन्य पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र
5- राज्य निर्वाचन के अंतर्गत नगरीय निकाय व ग्रामीण निकाय मतदाता सूची का सत्यापन
6- प्रमाण पत्रों का डिजिटल सत्यापन
7- आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस (MP EWS Certificate) के नागरिकों की आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र इत्यादि।

आशा है कि मेरे द्वारा MP E District : मध्य-प्रदेश आय/जाति/निवास [MPeDistrict] के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment