MP E Uparjan 2023 : ई-उपार्जन पोर्टल, स्लॉट बुकिंग, किसान पंजीकरण @ mpeuparjan.nic.in

MP E Uparjan 2023 | ई-उपार्जन पोर्टल | eUparjan Kharif 2023-24 | किसान पंजीकरण mpeuparjan.nic.in | मध्य प्रदेश सरकार ने सभी प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए तथा उनके द्वारा पैदा किए गए अनाजों को बेचने में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है जिसे मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल (MP eUparjan) के नाम से जाना जाता है।

अब इस पोर्टल की अब इसकी मदद से देश का कोई भी किसान अपनी खरीफ या रवि की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को घर बैठे ऑनलाइन भेज सकता है और अपनी रकम प्राप्त कर सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको MPeUparjan से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे किसान पंजीकरण, ई उपार्जन खरीफ 2023-24 (e Uparjan Kharif 2022-23) उपार्जन रबी 2022-23 (mp e Uparjan Ravi 2022-23), भुगतान की जानकारी किसान भुगतान से जुड़ी समस्या की जानकारी सरल भाषा में आप तक पहुंचाने वाले हैं।

अतः आपसे अनुरोध है कि उपार्जन पोर्टल (MP E Uparjan) की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें तथा ऐसी ही अन्य सरकारी पोर्टल की खबरों को प्राप्त करने के लिए कैरियर बनाओ डॉट नेट को बुकमार्क जरूर करें तो चलिए शुरू करते हैं।

Mp E Uparjan Portal 2023
Mp E Uparjan Portal 2023

MP E Uparjan 2022-23 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामई-उपार्जन पोर्टल
प्रदेशमध्य-प्रदेश
विभागकृषि विभाग
लाभार्थीप्रदेश का हर किसान
पोर्टल का उद्देश्यसभी किसानों के ख़रीद को आसान बनाना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामMP E Uparjan 2023 : ई-उपार्जन पोर्टल
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mpeuparjan.nic.in/

MP e Uparjan Rabi 2023-24 Latest Updates

किसान पंजीयन स्लॉट बुकिंग 2023-24 : इस सत्र के लिए दलहन यानी मूँग एवं उड़द की बिक्री हेतु सरकार ने उपार्जन पोर्टल और पंजीकरण व स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को चालू कर दिया है। नीचे लिंक के माध्यम से आप भी स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।

MP E Uparjan 2023 24 स्लॉट बुकिंग – ताजा जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य के फूड और सिविल सप्लाइज विभाग के प्रधान सचिव श्री उमाकांत उमाराव ने मीडिया को बताया है कि वर्ष 2023-23 रबी फसल (गेहूं) के विक्रय हेतु इस बार 15 लाख किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसे आप निम्न लिंक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य

रबी फसल का नामरबी फसल एमएसपी 2023
गेहूं का समर्थन मूल्य₹2125.00
सरसों का समर्थन मूल्य₹5450.00
मसूर का समर्थन मूल्य₹6000.00
चना समर्थन मूल्य₹5335.00

MpEuparjan क्या है?

ई-उपार्जन (euparjan) एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से किसान अपना अनाज उपार्जन केंद्रों को बेच सकते हैं। जब कोई भी किसान अपनी खरीफ और रबी की फसल को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बेचता है तो उसको इसकी रसीद उपलब्ध कराई जाती है। इसके पश्चात किसान द्वारा बेचे गए अनाज की धनराशि उसके पंजीकृत बैंक खाते में सात कार्य दिवसों में भेज दी जाती है।

इसके माध्यम से ना केवल किसानों से अनाजों की खरीद बिक्री की जाती है बल्कि अनाज का परिवहन सरकार द्वारा बनाए गए संग्रहण केंद्रों तक भी किया जाता है। mp e uparjan के आ जाने से अब अनाज खरीद की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। एक समय था जब किसानों को अपने अनाज बेचने के लिए मंडियों में चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब घर बैठे किसान अपना अनाज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को आसानी से बेच सकते हैं और उसका भुगतान भी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी ऑफिसियल साइट mpeuparjan.nic.in है।

एमपी ई-उपार्जन पोर्टल का लाभ

उपार्जन (mp uparjan) योजना की शुरुआत किसानों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है। ई उपार्जन एप्लीकेशन के द्वारा पूरे प्रदेश भर से किसानों के अनाज जैसे गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर, सरसों इत्यादि की खरीद की मॉनिटरिंग की जा सकती है। इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए जो किसान सरकार द्वारा तय किए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना अनाज बेचना चाहते हैं उनको उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (MP e uparjan kisan Registration) करवाना होता है।

  • एमपी ई-उपार्जन पोर्टल पर कोई भी किसान कंप्यूटर या अपने स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी किसान ले सकते हैं।
  • अब आपको अपने अनाज बेचने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यह काम कर सकते हैं।
  • अनाज भुगतान की राशि 7 दिनों में किसान के बैंक खाते में आ जाएगी।
  • खरीद तथा बिक्री की जानकारी एसएमएस के माध्यम से आपके मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • किसान को अनाज बेचने तथा खरीदने पर रसीद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

eUparjan Process | ई उपार्जन पोर्टल के चरण

एमपीईउपार्जन (mp euparjan) योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसके अंतर्गत आने वाले चरणों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। सबसे पहले जो किसान इसका लाभ उठाना चाहते हैं उनको किसान पंजीयन (epanjiyan) कराना होता है। इसके बाद मैसेज के द्वारा आपको आपके अनाज की खरीद की जानकारी दी जाती है। इसके बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार आपके अनाज खरीदती है। उसके बाद उसका परिवहन किया जाता है फिर संग्रहण और अंतिम में किसान के खाते में अनाज की धनराशि का भुगतान किया जाता है। इसमें शामिल चरणों को नीचे और आसानी से समझ सकते हैं:-

  • किसान को उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होता है।
  • संदेश द्वारा किसान को खरीदी जानकारी उपलब्ध कराना।
  • अनाज की खरीद।
  • उपार्जन केंद्र से किसान के खरीदे गए अनाज का परिवहन।
  • परिवहन की गए अनाज का संग्रहण केंद्रों में संग्रहण।
  • किसान के बैंक खाते में सीधे भुगतान।

Slot Booking Mp e uparjan पोर्टल पर कैसे करें?

slot booking mp e uparjan की प्रकिया के लिए निम्न चरण अपनायें-

  • ई उपार्जन के होमपेज पर जाएं।
  • अब अपने पसंद के अनाज के लिए स्लॉट बुकिंग के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • फिर नया पेज ओपन होगा इसमें अपना जिला और किसान कोड डालकर ओटीपी सेंड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप e uparjan slot booking आसानी से कर सकते हैं।

MP e Uparjan Online Registration कैसे करें?

Mp E Uparjan पोर्टल के जरिए रबी या खरीफ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश पर आपको अपने अनाज की बिक्री हेतु पंजीयन करना अनिवार्य होगा। किसान पंजीयन की ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • mp euparjan kharif / rabi online registration करने हेतु सबसे पहले अपने मोबाइल के किसी ब्राउजर में एमपी ई उपार्जन की अधिकारिक साइट को खोलें।
  • अब होम पेज पर दिए गए खरीफ 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने खरीफ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश शासन का पेज खुल जाएगा।
  • इसमें दिए गए किसान पंजीयन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप खरीफ 2022-23 की पंजीकरण हेतु अपना जिला चुनें और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके पश्चात कैप्चा कोड डालकर नया का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसे मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरें और अंत में सबमिट करें।
  • सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर आपको एक पंजीकरण संख्या मिल जाएगी।

इस प्रकार आप आसानी से किसान पंजीयन कर सकते हैं।

ई उपार्जन मध्य प्रदेश पोर्टल पर मौजूद अन्य महत्वपूर्ण लिंक

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनाजों की बिक्री व खरीद हेतु शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर रबी व खरीफ के विभिन्न वर्षो का पूरा विवरण आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

खरीफ

खरीफ (धान)

1.खरीफ 2021-22
2.खरीफ 2020-21
3.खरीफ 2019-20
4.खरीफ 2018-19
5.धान 2017-18
6.धान 2016-17
7.धान 2015-16
8.धान 2014-15
9.धान 2013-14
10.धान 2012-13
11.कपास खरीदी 2018-19
12.मूंग,उरद,तिल,रामतिल,मूँगफली/तुअर खरीदी 2018-19

रबी (गेहूं)

1- रबी 2021-22 
2- रबी 2020-21 
3- रबी 2019-20
4- गेहू 2018-19
5- भावान्तर रबि पंजीयन 2018-19
6- चना,सरसों,मसूर एवं कृषि एबं उद्यानिकी विभाग लॉग-इन 
7- गेहू 2017-18
8- गेहू 2016-17
9- गेहू 2015-16
10- गेहू 2014-15
11- गेहू 2013-14
12- गेहू 2012-13

COARSE GRAIN (मोटा अनाज)

1 मोटा अनाज(ज्वार, बाजरा) खरीदी 2019-202
2- मोटा अनाज(ज्वार, बाजरा) खरीदी 2018-19
3- मोटा अनाज 2017-18
4- मोटा अनाज 2016-17
5- मोटा अनाज 2015-16
6- मोटा अनाज 2014-15
7- मोटा अनाज 2013-14
8- मोटा अनाज 2012-13

ONION (प्याज)

1.प्याज पंजीयन 2019-20

Mp E Uparjan Payment Status 2022-23 Check कैसे चेक करें?

जब कोई भी किसान अपना अनाज ऑनलाइन Mp EUparjan पोर्टल के जरिए बिक्री करता है तो उसको इससे जुड़ी रसीद प्राप्त होती है। इसके जरिए आप अपने अनाज के भुगतान के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Mp E Uparjan Payment Status चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mpeuparjan.nic.in पर जाएं।
  • अब साइड के होम पेज पर दिए गए भुगतान जानकारी के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने किसान की भुगतान की स्थिति का पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपना किसान कोड भरे
  • उसके बाद कैप्चा कोड डालकर भुगतान जानकारी देखें का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने आपके वर्तमान ई-उपार्जन भुगतान की स्थिति 2022-23 प्रदर्शित हो जाएगी।

नोट : भुगतान असफल होने की स्थिति में आप अपने संबंधित बैंक में जाकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाता (Aadhar Card Link to Bank) में अवश्य लिंक कराएं। जिन किसानों का आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं है उनके खाते में पैसा नहीं पहुंच पाएगा।

Mp E Uparjan Helpline Number

आपको भुगतान से संबंधित या किसी अन्य तकनीकी समस्या होने पर Mp E Uparjan पोर्टल पर अपनी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने का स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन तरीका निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले आप मध्य प्रदेश उपार्जन पोर्टल पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए किसान भुगतान समस्या बताएं के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात अपने टिकट का प्रकार जिसमें भुगतान संबंधित को चुनें।
  • उसके पश्चात अब अपनी समस्या से जुड़ी जानकारी जैसे फसल का प्रकार, फसल, जिला, किसान मोबाइल नंबर, समग्र नंबर, असफल भुगतान का कारण, खाता संख्या, आईएफएससी व अन्य जानकारियां भरें और सबमिट का बटन दबाएं।
  • अब आपकी समस्या संबंधित विभाग को प्राप्त हो जाएगी और इसे आप समय-समय पर ट्रैक कर सकते हैं।

मध्य-प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

एमपी ई-उपार्जन पोर्टल की ऑफिसियल साइट क्या है?

एमपी ई-उपार्जन पोर्टल की ऑफिसियल साइट http://mpeuparjan.nic.in/ है।

E Uparjan क्या है?

eUparjan एक ऑनलाइन सॉफ्टवेर है जिसकी मदद से अब किसान अपना अनाज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच सकता है।

ई-उपार्जन पोर्टल पर कौन-कौन सा अनाज बेच सकते हैं?

ई-उपार्जन पोर्टल पर आप गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर, सरसों इत्यादि अनाज बेच सकते हैं।

ई-उपार्जन के माध्यम से अनाज बेचने पर कितने दिनों के अंदर पैसा किसान के खाते में आ जाता है?

ई-उपार्जन के माध्यम से अनाज बेचने पर 7 दिनों के अंदर पैसा किसान के खाते में आ जाता है।

आशा है कि मेरे द्वारा MP E Uparjan 2023 : ई-उपार्जन पोर्टल, किसान पंजीकरण @ mpeuparjan.nic.in के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।