MP Land Record मध्यप्रदेश | landrecords mp – खसरा नक्शा और खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक करें?

MP Land Record, मध्यप्रदेश राजस्व विभाग द्वारा 2018 में लांच किया गया एक अधिकारी टोटल है जो राज्य में पूर्ण रूप से निवास कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी उपयोगी है.

इस पोर्टल के उपयोग से राज्य के नागरिक अपने भूमि का खसरा खतौनी ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त खसरा नक्शा भी वह देख सकते हैं.

इस पोर्टल को लांच करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यही रहा है कि जितना हो सके भूमि से जुड़े सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवा दिया जाए ताकि इंटरनेट डिजटिलीकरण का लाभ सभी को प्राप्त हो सके और छोटे-छोटे सामान्य जानकारी और दस्तावेजों को हासिल करने के लिए बार-बार नागरिकों को राजस्व कार्यालय में चक्कर लगाना ना पड़े।

MP Land Record मध्यप्रदेश

इससे उनके यात्रा खर्च और समय खर्च दोनों की बचत की जा सके. इस लेख में MP Land Record – bhu naksha mp, khasra khatauni mp, खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन, खसरा नक्शा, खसरा खतौनी नाम अनुसार mp, तहसील चुने mp आदि से जुड़े सभी जानकरी के बारे में विस्तार से जानेंगे अतः लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें।

MP Land Record 2023 : संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामएमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल
प्रदेशमध्य-प्रदेश
विभागएमपी राजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य का नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यखसरा नक्शा और खसरा खतौनी से जुड़े विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामlandrecords mp – खसरा नक्शा और खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक करें?
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटlandrecords.mp.gov.in

MP Land Record क्या है?

MP Land Record मध्य प्रदेश खासतौर से खसरा खतौनी और खसरा नक्शा जैसे जानकारियों को उपलब्ध कराने के लिए राज्य के नागरिकों के लिए खास तौर से तैयार किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसका संचालन मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा किया जाता है.

जमीन से जुड़े सामान्य अन्य दस्तावेजों को देखने के लिए एमपी भूलेख पोर्टल का भी सहारा लिया जा सकता है. इन सब ऑनलाइन पोर्टल पर जमीन से जुड़े सभी डाटा को सुरक्षित रखा रखा गया है जिससे वहां रहने वाले ऐसे नागरिक जिनके पास जमीन है अथवा किसी अन्य की जमीन से जुड़े जानकारी की छानबीन करना चाहते हैं, इसकी मदद थे इस पर मौजूद जानकारी और दस्तावेज को हासिल कर सकें।

इस पोर्टल पर खसरा नकल, जमाबंदी आदि की जानकारी बस कुछ मिनट में ही हासिल की जा सकती है जिससे कि पटवारी कार्यालय पर जाने से पूर्णतः छुटकारा मिल जाए।

इस पोर्टल का डिजाइन इस तरीके से किया गया कि आवश्यकता अनुसार जानकारियों को इस पर खोजना बहुत ही सरल और आसान है इस पोर्टल का नेविगेशन सिस्टम बहुत है.

यह एक सिंगल विंडो पोर्टल की तरह है यहाँ से जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल कर बैठे अथवा नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र की मदद कर सकते हैं.

जमीं से सम्बंधित सभी जानकरी को इस पोर्टल पर डेटाबेस में संचित किया गया है इसका लाभ राज्य में रह रहे नागरिक 24X7 घंटे कभी भी कहीं भी कर सकते हैं.

एमपी लैंड रिकॉर्ड, मुख्य उद्देश्य –

एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल का उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य के भूमि रिकॉर्ड तक आसान पहुंच प्रदान करना है। पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है जहां नागरिक विभिन्न भूमि संबंधी जानकारी जैसे भूमि रिकॉर्ड, संपत्ति विवरण, संपत्ति पंजीकरण और स्वामित्व विवरण तक पहुंच सकते हैं।

पोर्टल का उद्देश्य भूमि अभिलेखों तक पहुँचने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और नागरिकों द्वारा अपनी भूमि से संबंधित जानकारी तक पहुँचने के लिए आवश्यक समय और प्रयास को कम करना है।

इसके अतिरिक्त, एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल सभी प्रासंगिक जानकारी तक ऑनलाइन पहुंच प्रदान करके भूमि संबंधी लेनदेन में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने में मदद करता है।

मुख्य लाभ

एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल एक वेब आधारित प्लेटफार्म है जो भारतीय राज्य मध्यप्रदेश में निवास कर रहे मूल रूप से भूमिधरों के भूमि से जुड़े दस्तावेजों को इंटरनेट के डिजिटलीकरण माध्यम से पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है इस पोर्टल के मुख्य लाभ इस प्रकार से हैं –

भूमि रिकॉर्ड तक आसान: एमपी भूलेख पोर्टल संपत्ति विवरण, स्वामित्व विवरण, भूमि मानचित्र सहित भूमि से जुड़े अन्य सभी दस्तावेज को आसानी से उपलब्ध करवाता है. यह सभी के लिए है इंटरनेट के माध्यम से इन सभी जानकारियों तक बड़ी आसानी से कुछ क्षण में पहुंचा जा सकता है और उसे हासिल किया जा सकता है.

धोखाधड़ी गतिविधियों में कमी: यह पोर्टल सही और रियल टाइम अपडेट से संबंधित जानकारियों को उपलब्ध करवाता है और पारदर्शिता लाने और धोखाधड़ी को समाप्त करने में इसका एक अहम रोल है.

धोखाधड़ी को ख़त्म करने जैसे – अवैध भूमि हथियाने, संपत्ति के अनधिकृत हस्तांतरण और भूमि दस्तावेजों की जालसाजी को कम करने में मदद करता है.

समय की बचत: संपत्ति के मालिकों और खरीदारों को भूमि रिकॉर्ड को प्राप्त करने, उसे चेक करने और इससे जुड़े छानबीन करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से पूर्ण रूप से छुटकारा प्राप्त होता है जिससे समय और प्रयास दोनों की बचत भी होती है यह केवल इस पोर्टल के संचालन से ही संभव है.

बेहतर पारदर्शिता: पोर्टल भूमि रिकॉर्ड को जनता के लिए आसानी और शुलभ तरीके से प्रदान करता है जिससे भूमि क्षेत्र में भ्रष्टाचार को कम करके भूमि लेनदेन में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने में सफलता मिली है.

ऑनलाइन भुगतान: यहां भूमि स्थानांतरण म्यूटेशन सहित भूमि संबंधी विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से भुगतान भुगतान की प्रक्रिया संभव है. जो भुगतान प्रक्रिया को तेज और अधिक सुविधाजनक बनाता है और यूजर्स को एक संतुष्टि प्रदान करता है.

डिजिटल प्रलेखन: MP Land Record पोर्टल अभिलेखों के डिजिटलीकरण की अनुमति देता है जो उन्हें संरक्षित रखने के लिए खास तौर से लाभप्रद है क्योंकि भौतिक रूप से दस्तावेजों को नुकसान पहुंच सकता है.

landrecords mp पोर्टल पर मौजूद सेवाएं

Mp land record, पोर्टल पर खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन, खसरा नक्शा जैसे कई सेवाएं मौजूद हैं जिसकी सूचि हम निचे दे रहे हैं:

01.View Land Records
02.Verify Land Records
03.Online Land Record Mutation
04.Land Records Search
05.Land Map View
06.Revenue Court Cases
07.Grievance Redressal

भूमि रिकॉर्ड देखें: उपयोगकर्ता स्वामित्व विवरण, भूमि क्षेत्र और अन्य प्रासंगिक जानकारी सहित अपने भूमि रिकॉर्ड का विवरण देख सकते हैं।

भूमि रिकॉर्ड जांचें: उपयोगकर्ता व्यक्तिगत भूमि रिकॉर्ड संख्या या खसरा संख्या दर्ज करके भूमि रिकॉर्ड की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं।

ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड परिवर्तन: भूमि के स्वामित्व को बेचने या स्थानांतरित करने के बाद, उपयोगकर्ता भूमि रिकॉर्ड के ऑनलाइन परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भूमि अभिलेख खोज: उपयोगकर्ता नाम, खसरा संख्या या सर्वेक्षण संख्या जैसे विभिन्न मानदंडों का उपयोग करके भूमि अभिलेखों की खोज कर सकते हैं।

भूमि मानचित्र दृश्य: उपयोगकर्ता उपग्रह चित्रों या मानचित्रों का उपयोग करके अपनी भूमि और आस-पास के क्षेत्रों का मानचित्र देख सकते हैं।

राजस्व न्यायालय मामले: उपयोगकर्ता अपनी भूमि से संबंधित राजस्व न्यायालय मामलों की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

शिकायत निवारण: उपयोगकर्ता भूमि अभिलेखों से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

Mp land record – खसरा खतौनी नाम अनुसार MP कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –
  • अब पोर्टल का होम पेज आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आपकी स्क्रीन पर मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिले की सूची दिखाई देगी जिसका आप खसरा खतौनी चेक करना चाहते हैं उससे संबंधित जिले का चयन करें। (हम यहां विदिशा जिला चुन रहे हैं)
  • अब आपके स्क्रीन पर इस जिले से संबंधित डाटा काफी पुराना है वर्तमान डाटा के लिए कृपया लिंक पर जाएं ऐसा Popup मैसेज आएगा उसके सामने दिखाई दे रहे LINK को चुने।
  • आपके स्क्रीन पर जिले में तहसील की सारी लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी, उसे चुने और समाने OK बटन को दबाए।
  • अब आगे तहसील में मौजूद सभी गांव की लिस्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी उसे चुने।
  • आगे खसरा/नक्शा से सम्बंधित विकल्प को चुनें।
  • स्क्रीन पर जमीन का खसरा नंबर से जुड़ा विकल्प दिखाई देगा कृपया उसे चुनें।
  • आगे की प्रक्रिया में आपके स्क्रीन पर mp land record से सम्बंधित फॉर्म पी 2 यानि खसरा विवरण उपलब्ध हो जायेगा।
  • अब अपने जमींन का खसरा खतौनी (mp) डाउनलोड करने हेतु ऊपर PRINT विकल्प का चयन करें।
इस प्रकार खसरा खतौनी ऑनलाइन MP माध्यम से चेक करने और उसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूर्णता संपन्न हुई।

एमपी लैंड रिकॉर्ड – खसरा खतौनी और खसरा नक्शा की जिलेवार सूची 2023

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर खसरा खतौनी और खसरा नक्शा से संबंधित सभी विवरण जिले के अनुसार मौजूद हैं, इसकी सूची कुछ इस प्रकार से है –

अलीराजपुरदेवासरतलामश्योपुर
अनूपपुरदमोहराजगढ़हरदा
अलीराजपुरदतियारायसेनआगरा मालवा
बैतूलधाररीवाझाबुआ
बालाघाटडिंडौरीसीहोरशिवपुरी
बड़वानीगुनासागरशहडोल
बुरहानपुरमुरैनासतनाउज्जैन
खरगौनमंडलासिवनीखंडवा
भिण्डमंदसौरसीधीजबलपुर
भोपालनीमचसिंगरौलीइंदौर
कटनीनरसिंहपुरविदिशाउमरिया
छिंदवाड़ानिवाड़ीग्वालियरटीकमगढ़
छतरपुरपन्नाशाजापुरहोंशगाबाद

Mp Land Record App – कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन पर Google Play Store पर जाएं।
  • अब सर्च बार में, “MP Land Record या MP Bhulekh” टाइप करें और सर्च विकल्प को करें।
  • खोज परिणामों से, मध्य प्रदेश भूमि रिकॉर्ड विभाग द्वारा विकसित “MP Land Record या MP Bhulekh” App का चयन करें।
  • डाउनलोड प्रक्रिया शुरू करने के लिए “Install” बटन पर क्लिक करें।
  • एक बार डाउनलोड पूरा हो जाने पर, ऐप खोलें और अपना account सेट करने के लिए निर्देशों का पालन करें।

MP Land Record मध्यप्रदेश – सम्बंधित खास प्रश्न

MP Land Record मध्यप्रदेश क्या है?

लैंड रिकॉर्ड mp, मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है जो एमपी राजस्व विभाग द्वारा मैनेज किया जाता है यह राज्य में रहने वाले भूमिधरों के खसरा नक्शा और खसरा खतौनी से जुड़े विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना के उद्देश्य से लांच किया गया है.

एमपी भूलेख खसरा खतौनी कैसे देखें?

एमपी भूलेख खसरा खतौनी की जाँच ऑनलाइन माध्यम से बड़ी आसानी से एमपी भूलेख और लैंड रिकॉर्ड mp पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है.

खसरा खतौनी नाम अनुसार MP कैसे निकालने?

🔸 खसरा खतौनी नाम अनुसार Mp निकालने के लिए सबसे पहले Mp land record के ऑफिस आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
🔸 अब स्क्रीन पर आपको मध्य प्रदेश राज्य के सभी जिलों की सूची प्राप्त होगी उसमें अपने जिले को चुने।
🔸 अब नीचे उससे संबंधित तहसील को चुने।
🔸 तहसील में मौजूद गांव की सूची आपके इस स्क्रीन पर मौजूद हो जाएगी उसे चुने।
🔸 अब खसरा नक्शा से संबंधित विकल्प को चुनें।
🔸 अपने जमीन का खसरा नंबर अथवा नाम दर्ज करें जिससे भी आप देखना चाहते हैं।
🔸 अब आपके स्क्रीन पर खसरा का विवरण उपलब्ध हो जाएगा उसे अच्छी प्रकार से चेक कर लें.

आशा है कि मेरे द्वारा MP Land Record मध्यप्रदेश | landrecords mp - खसरा नक्शा और खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन चेक करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment