MPIGR Gov IN : मध्य प्रदेश सरकार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपत्ति से संबंधित लेनदेन का विवरण व पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए एक विशेष पोर्टल का निर्माण किया गया है, जिसे एमपीआइजीआर के नाम से भी जाना जाता है। रजिस्ट्रेशन और स्टांप विभाग मध्यप्रदेश राज्य के सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में से एक है।
यदि आप मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं और इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं से अनजान है तो आज के इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी जैसे Mp igrs new user registration की प्रक्रिया, ई – रजिस्ट्री mp, रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक, mpigr login, IGRS MP Mulyankan SAMPADA, IGRSUP इत्यादि के बारे में चरणबद्ध विवरण प्रदान करेंगे।
अतः आपसे अनुरोध है कि Madhya Pradesh Inspector General of Registration पोर्टल से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें तथा CareerBanao.Net को बुकमार्क करना ना भूलें। आइए शुरू करते हैं…
MPIGR Portal 2023 का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | एमपीआइजीआर पोर्टल |
प्रदेश | मध्य-प्रदेश |
विभाग | महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, वाणिज्यिक कर विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश का नागरिक |
पोर्टल का उद्देश्य | संपत्ति रजिस्ट्री व स्टाम्प |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लेख का नाम | MPIGR Portal : रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प विभाग एमएपी Registration / Login कैसे करें? |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mpigr.gov.in/ |
MPIGR पोर्टल क्या है?
मध्य प्रदेश राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा संपत्ति के स्थानांतरण से संबंधित अभिलेखों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए सरकार ने एक विशेष वेबसाइट का निर्माण किया है
जिसे MPIGRS के नाम से जाना जाता है। इसके जरिए अब कोई भी नागरिक अपनी जमीन के खसरा, ई-पंजीकृत दस्तावेज, eStamp Verification, कृषि भूमि नामांतरण जांच, संपत्ति कर और भुगतान, रेरा रजिस्ट्रेशन इत्यादि प्रक्रियाओं को बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे अपने मोबाइल स्मार्टफोन के जरिए प्राप्त कर सकता है।
इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.mpigr.gov.in है। इस विभाग में इस समय 4 क्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय हैं जो क्रमशः ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में स्थित हैं। पूरे राज्य में कुल 51 जिला पंजीयक कार्यालय और 234 उप-पंजीयक कार्यालय है। इसका मुख्यालय भोपाल में स्थित है।
रजिस्ट्रेशन एवं स्टांप विभाग मध्यप्रदेश के कार्य
इस विभाग द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया जाता है:-
- संपत्ति के स्थानांतरण से जुड़े हुए अभिलेखों को सुरक्षित रूप से प्रमाणित रखना।
- किसी भी संपत्ति के हस्तांतरण से जुड़े सभी साक्ष्य को उपलब्ध कराना।
- संपत्ति के हस्तांतरणकर्ता द्वारा स्थानांतरण की स्वीकृति के तथ्य को अदालत में साबित करने के लिए एक सरल मार्ग प्रदान करना।
- मूल दस्तावेजों के खो जाने, चोरी हो जाने, आग में जलने या किसी अन्य कारण से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उस दस्तावेज को प्रमाणित करने के लिए कुछ आधार प्रस्तुत करना इत्यादि।
एमपीआइजीआर पोर्टल के महत्वपूर्ण लिंक
mpigr.gov.in पर मौजूद कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स निम्नलिखित है :-
- प्रमाणित प्रति डाउनलोड करें
- सेवा प्रदाता सूची
- मॉडल डीड
- दस्तावेजों का पंजीयन
- न. नि. भोपाल में नामांतरण
- अपनी शिकायत दर्ज करें
- बिजली कनेक्शन के नाम में परिवर्तन का शुल्क प्रभार
- ऊर्जा विभाग में बकाया
- सरसाई से अपने शुल्क जानें
- भूमि रिकॉर्ड / भूकर मानचित्र शुल्क विवरण
- नामांतरण शुल्क विवरण एवं प्रक्रिया
- नगरीय निकायवार जल कर
IGRS MP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
रजिस्ट्रेशन एवं स्टांप विभाग मध्यप्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल पर 7 नागरिक सेवाएं, 10 संपत्ति संबंधित सेवाएं और 2 तकनीकी सेवाएं मौजूद है। इनका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है :-
नागरिक सेवाएं
- दस्तावेजों का पंजीयन
- ई पंजीकृत दस्तावेज खोज
- ई-स्टांप देखें और सत्यापन करें
- शुल्क गणना
- गाइडलाइन देखें
- सेवा प्रदाता की जानकारी
- मॉडल डीड्स
संपत्ति संबंधी सेवाएं
- खसरा विवरण
- नामांतरण की स्थिति शहरी क्षेत्र
- नामांतरण की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र
- आपकी लंबित संपत्ति कर के बारे में जाने
- संपत्ति (प्रॉपर्टी) आईडी के आधार पर जानकारी
- जल शुल्क विवरण जाने
- नक्शा देखें
- रेरा में पंजीकृत परियोजनाएं
- चालान खोजें
- टी एंड सीपी से संबंधित जानकारी
तकनीकी जानकारी
- संपदा हेल्पडेस्क
- उपयोगकर्ता मैन्युअल
igrs.mp.gov.in पर पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज
जमीन की रजिस्ट्री कोई से जुड़ी अन्य जानकारी मोबाइल के जरिए प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको एमपीआइजीआर पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि।
- पैन कार्ड
- खसरा नंबर
- जमीन का नक्शा
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
MPIGR New User Registration कैसे करें?
IGRS एमपी पोर्टल पर इस समय कई ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद है। लेकिन इनका लाभ उठाने के लिए आपको पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- MP IGRS Registration के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउजर में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।
- अब होम पेज पर दाएं तरफ दिए गए SAMPADA के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया खुलेगा।
- उसमें सबसे नीचे दिए गए नए उपयोगकर्ता पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें आवेदक का विवरण, संपर्क विवरण व अन्य जानकारियां दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड डालकर पंजीकृत करें का बटन दबाएं।
अब आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक होने पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड मिल जाएगा जिसके जरिए आप आगे की प्रक्रिया कर सकेंगे।
Mpigr.Gov.In login कैसे करें?
पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात आप निम्न प्रक्रिया के जरिए आप लॉग इन कर सकते हैं।
- आइजीआरएस एमपी लॉगिन करने हेतु सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए संपदा के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉग इन करने हेतु उपयोगकर्ता का नाम व पासवर्ड दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन का बटन दबाएँ।
अब आप इसके पोर्टल पर जाएंगे इसके बाद आप विभिन्न सेवाओं जैसे e-registry mp check, e registry m.p. download, mp registry search by name, E Stamp MP, mp e stamp verify के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPIGRS पर e stamp mp verification कैसे करें?
- e Stamp सत्यापन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट mpigr.gov.in को खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गए स्टाम्प सत्यापन के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपनी E-Stamp ID दर्ज करनी होगी।
- इसके पश्चात कैप्चा कोड डालें और सर्च का बटन दबाएं।
इस प्रकार से कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप ई-स्टांप सत्यापन ऑनलाइन कर सकते हैं।
एमपीआइजीआर पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क चार्ट कैसे देखें?
स्टांप शुल्क पंजीकरण शुल्क चार्ट देखने की स्टेप बाय स्टेप पर प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- इसके लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब साइड के होम पेज पर दिए गए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क चार्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने स्टैंप ड्यूटी एंड रजिस्ट्रेशन फिस चार्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
- इसके बाद आप इसे खोल कर इसमें विभिन्न सेवाओं के लिए सरकारी शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आइजीआरएस एमपी पोर्टल पर रेरा रजिस्ट्रेशन कैसे चेक करें?
- रेरा रजिस्ट्रेशन चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट mpigr.gov.in को खोलें।
- अब होम पेज पर दिए गए रेरा रजिस्ट्रेशन चेक करें के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आप रीडायरेक्ट होकर भू संपदा विनियामक प्राधिकरण rera.mp.gov.in की साइट पर पहुंच जाएंगे।
- यहां पर आपको अपने प्रोजेक्ट के प्रकार New / Ongoing में से किसी एक का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात अपने जिले का चुनाव करें।
- अब खोजें का बटन दबाएं।
- फिर आपकी स्क्रीन पर चुने हुए विकल्प के अनुसार आपके इलाके में पंजीकृत परियोजना का विवरण खुल जाएगा।
इसमें आप प्रोजेक्ट का नाम, प्रोजेक्ट का प्रकार, पंजीकरण संख्या, वैधता, उसकी स्थिति इत्यादि देख सकते हैं। इसका और अधिक विवरण देखने के लिए इसके सम्मुख दिए गए देखे के लिंक पर क्लिक करें। अब इस प्रोजेक्ट का पूरा विवरण आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
MPIGR Gov In पर कृषि भूमि नामांतरण की जांच कैसे करें?
कृषि भूमि नामांतरण की जांच करने की ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन एवं स्टांप विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब इस पर दिए गए कृषि भूमि नामांतरण जाँच के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको अपना आवेदन क्रमांक या डॉक्यूमेंट नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात सबमिट का बटन दबाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपके नामांतरण की स्तिथि प्रदर्शित हो जाएगी।
एमपीआइजीआर पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट www.mpigr.gov.in है।
इस पोर्टल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 📞 1800-233-3842 जबकि इनके अन्य नंबर 0755-2573849, 0755-2573846, 0755-2573852 हैं।
इसका आधिकारिक 35 A, Arera Hills, Bhopal,
Madhya Pradesh 462011 है।
सम्पदा से तात्पर्य दस्तावेजों का कम्प्यूटरीकृत एवं वेब आधारित व्यवस्था द्वारा पंजीयन हेतु विकसित साफ्टवेयर है।
ई-पंजीयन का मतलब दस्तावेजों का कम्प्यूटरीकृत एवं वेब आधारित व्यवस्था द्वारा पंजीकरण होता है।
इसका फुल फॉर्म Stamps And Management of Property And Documents Application है।
जी, नहीं।
‘डीड बनाए’ विकल्प का प्रयोग कर दस्तावेज प्रारूप तैयार करने के पश्चात यदि उसे पुन: इस्तेमाल में लाना हो तो ‘प्रारूप प्राप्त करें’ विकल्प प्रयोग में लाया जा सकता है, जिससे एक नई डीड प्राप्त हो जाती है, जिसमें आप संशोधन कर सकते हैं।
आशा है कि मेरे द्वारा MPIGR Portal : रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प विभाग एमएपी Registration / Login कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।
MPIGR मध्य प्रदेश Registration, MPIGR Login : घर बैठे करो अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन [IGRS MP]