आज हम जिस योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं, उस योजना को कोरोना महामारी के चलते लाया गया था जिसका नाम है Mukhyamantri Vatsalya Yojana. कोरोनावायरस की महामारी के कारण हमारे देश में कई सारे नागरिकों की मृत्यु हुई थी। कई सारे बच्चों ने अपने माता-पिता को भी खो दिया था। इन्हीं सब प्रकार की परेशानियों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड के ऐसे सभी बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत उन सभी बच्चों को सहायता प्रदान की जाएगी, जिन्होंने कोरोना की महामारी में अपने माता-पिता को खोया है। तो चलिए आज हम अपने इस लेख की मदद से जानेंगे कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना क्या है? इसके लाभ क्या-क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? आवेदन प्रक्रिया क्या है? Mukhyamantri Vatsalya Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि।
यदि आप भी इस योजना से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं, तो हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप हमारे इस लेख को आखिरी तक पढ़े..
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना क्या है?
इस योजना की शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किया गया था। इसके अंतर्गत उन सभी बच्चों को जिनके माता-पिता या गार्जियन कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं, उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना था।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंदर सभी बच्चों को ₹3000 हर महीने दिए जाएंगे। यह आर्थिक सहायता इस वजह से दी जा रही है ताकि बच्चे अपना भरण पोषण आसानी से कर सकें, और आत्मनिर्भर भी बन सके। इस प्रकार की आर्थिक सहायता उन सभी बच्चों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसे प्रोग्राम की मदद से जाएगी। इन सभी योजनाओं को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले उन सभी बच्चों का बैंक खाता खुलवाया जाएगा।
सरकार ने कई बार बच्चों की शिक्षा को लेकर भी बात किया है। सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी की आर्थिक कमी के कारण बच्चे किसी प्रकार की किसी शिक्षा से वंचित न रह जाए। अगर आप Uttarakhand Mukhyamantri Vatsalya Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको भी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का स्कोप
- मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का स्कोप बढ़ाने का डिसीजन सरकार ने लिया है। अब सरकार ने यह भी बोला है Covid-19 के अलावा किसी दूसरी बीमारी से भी अगर बच्चे के माता या पिता दोनों में से किसी एक की भी मृत्यु होती है तो उसे भी इसके अन्तर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा।
- कोविड के महामारी के चलते कई बार यह भी देखने को मिला कि जिन लोगों को COVID पॉजिटिव नहीं पाया गया था उनकी जांच करने से पहले भी मृत्यु हुई थी। इस स्थिति में वह सभी बच्चे जो कोविड समय में अपने माता-पिता से बिछड़े हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 21 साल तक के बच्चे इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
Mukhyamantri Vatsalya Yojana का संक्षिप्त विवरण
राज्य | उत्तराखंड |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना |
लाभार्थी | उत्तराखंड के नागरिक |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
श्रेणी | सरकारी योजना |
योजना कब शुरू हुई | 2021 |
लेख का नाम | Mukhyamantri Vatsalya Yojana |
वर्ष | 2023 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wecd.uk.gov.in/ |
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना काम कैसे करेगा?
- सबसे पहले तो वह सभी बच्चे जो मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत आते हैं उन सभी को चुनने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी को दी जाएगी। नोडल अधिकारी को बच्चों को चुनते समय कई सारे पैरामीटर का ध्यान देना होगा जिससे किसी प्रकार की कोई भूल ना हो।
- नोडल अधिकारी को कई प्रकार की और भी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। कई बार नोडल अधिकारी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर एक बच्चे तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
- नोडल अधिकारी की यह जिम्मेदारी को निभाने के लिए उसके साथ और भी कुछ लोग कार्य में जुड़े होंगे जैसे पंचायती राज संस्थान, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, स्तरीय बाल संरक्षण, आंगनवाड़ी आदि।
- वह सभी बच्चे जो इस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं उनकी एक सूची तैयार की जाएगी। सूची को तैयार करते वक्त इस बात का ध्यान देना है कि कोई भी बच्चा इस योजना से वंचित न रहे।
- बाद में चलकर नोडल अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेगा कि इस योजना का आर्थिक लाभ उठाने के लिए बच्चों के पास सभी प्रकार के दस्तावेज मौजूद हो। अगर वह मौजूद नहीं भी है, तो नोडल अधिकारी उसे जल्द से जल्द लाने के लिए सुझाव देंगे।
- वह सभी बच्चे जो इस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अंदर आते हैं उन सभी का रिकॉर्ड तहसील स्तर पर भी रिकॉर्ड के रूप में जमा किया जाएगा।
Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023 का उद्देश्य
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना सिर्फ उन्हीं बच्चों के लिए आरंभ किया गया है जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोनावायरस की महामारी के कारण हो गई थी। इसको शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य यही था कि वह सभी बच्चे जिनके अभिभावक या माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे वह अब किसी प्रकार की परेशानी या आर्थिक तंगी से ना जूझे। उत्तराखंड सरकार ने इसी वजह से सभी बच्चों को ₹3000 तक की आर्थिक सहायता प्रतिमाह देने की बात की है।
यह सहायता बच्चों को तब तक दी जाएगी जब तक वह 21 साल का नहीं हो जाता। इस सहायता को देने का उत्तराखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि बच्चे कभी भी किसी दूसरे के ऊपर निर्भर ना रहे और वह आत्मनिर्भर और सशक्त बने।
Uttarakhand Vatsalya Yojana की पात्रता क्या है?
अगर आप मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होता है। तो चलिए हम जानते हैं की इस योजना की पात्रता क्या-क्या है:-
- सबसे पहले अगर आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना पड़ेगा।
- अगर आप इस योजना के अंतर्गत अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपका बैंक खाता होना अनिवार्य है। बैंक खाता होना अनिवार्य इसलिए माना गया है क्योंकि सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की मदद से बच्चों के अकाउंट में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इस योजना के अंतर्गत अप्लाई करने का सबसे बड़ा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यह है कि आवेदक के माता-पिता या गार्जियन की मृत्यु कोरोनावायरस की महामारी के कारण हुई हो।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना 2023 के लाभ तथा विशेषताएं कौन-कौन सी हैं?
इसके कुछ लाभ और विशेषता निम्नलिखित है:
- Mukhyamantri Vatsalya Yojana की शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह द्वारा किया गया था। इसके माध्यम से उत्तराखंड सरकार उन सभी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोनावायरस के महामारी के चलते हो गई थी।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी बच्चों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है जो माता-पिता के न रहने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसका लाभ उन सभी बच्चों को होगा जो आज किसी ने किसी पर निर्भर होंगे। इसके अंतर्गत सरकार सभी बच्चों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से हर महीने ₹3000 भेजा जाएगा।
- इसके साथ-साथ उत्तराखंड सरकार ऐसे सभी बच्चों की मदद करेगी जो शिक्षा और रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने बोला है कि वह सभी बच्चों के लिए गवर्नमेंट जॉब में 5% का कोटा रखा जाएगा।
- इसके अंतर्गत बच्चों के माता-पिता की संपत्ति को बेचने का अधिकार बच्चों के 21 साल होने तक किसी को भी नहीं दिया जाएगा। इस योजना के अंदर सभी बच्चों को जब के लिए ट्रेनिंग भी प्रोवाइड करने की व्यवस्था कराई जाएगी।
Mukhyamantri Vatsalya Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
अगर Uttarakhand CM Vatsalya Yojana के अंतर्गत अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट तैयार रखने पड़ेंगे। जैसे:-
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
Uttarakhand Vatsalya Yojana ke लिए आवेदन कैसे करें?
आइये आज हम आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया क्या-क्या है? आपको नीचे बताए गए सारे स्टेप फॉलो करने होंगे तभी आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।:-
- सबसे पहले आपको वुमन एंपावरमेंट एंड चाइल्ड डेवलपमेंट गवर्नमेंट ऑफ़ उत्तराखंड की ऑफिशल वेबसाइट https://wecd.uk.gov.in/ पर जाना होगा।
- जैसे ही आप गवर्नमेंट ऑफ़ उत्तराखंड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाते हैं आपके सामने एक होम पेज खुलकर आएगा। इस होम पेज के अंदर रिसेंट अपडेट पर क्लिक करना होगा और यहां पर आपको उत्तराखंड सरकार की तरफ से कई सारे लॉन्च किए गए प्रोग्राम दिख जाएंगे।
- इन सभी प्रोग्राम में से आपको मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इसके ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म निकल कर आता है।
- अब आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और उसका एक प्रिंट कॉपी निकालना होगा। आपको इस फॉर्म में अपनी सही-सही जानकारी भरनी होगी जैसे आधार कार्ड नंबर, स्थानीय पता, शैक्षिक योग्यता, विद्यालय का नाम आदि।
- जैसे ही आप इसमें सारी जानकारियां भरते हैं तो आप इसको एक बार डबल क्रॉस जरूर कर लें। फॉर्म में किसी प्रकार की कोई भी गलती होने पर फॉर्म को रिजेक्ट भी किया जा सकता है।
- फॉर्म को भरने के बाद आपको इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म को ले जाकर इससे जुड़े हुए विभाग में जमा करना होगा तभी आप इसके अंतर्गत अप्लाई कर पाएंगे।
Mukhyamantri Vatsalya Yojana से जुड़े प्रश्न
इसकी शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत द्वारा की गई है।
इसकी शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य यह था की सरकार उन सभी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर पाए जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोया है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना इस वजह से भी शुरू किया गया था ताकि वह बच्चे आत्मनिर्भर बन सके और कभी किसी दूसरे इंसान पर निर्भर ना रह सके।
इसमें अप्लाई करने के लिए कई सारी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया दी गई है जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यह है।
Mukhyamantri Vatsalya Yojana में अप्लाई करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट का नाम uk.gov.in है।
Mukhyamantri Vatsalya Yojana में अप्लाई करने के लिए आपको कई सारे डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है जैसे
1)आधार कार्ड
2)बैंक खाता विवरण
3)राशन कार्ड
4)जन्म प्रमाण पत्र
5)आय प्रमाण पत्र
6)पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
7)मोबाइल नंबर
8)माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
इस योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा कार्यवाहन के जिम्मेदारी नोडल अधिकारी को सौंप गई है। नोडल अधिकारी सबसे पहले उन सभी बच्चों की गिनती को सुनिश्चित करता है जो इस योजना के अंतर्गत आते हैं।
इस योजना का लाभ बच्चों को 21 साल तक के होने तक मिलता रहेगा।
जी हां, Mukhyamantri Vatsalya Yojana का स्कोप बढ़ाया जा रहा है। पहले इस योजना के अंतर्गत सिर्फ उन्हीं बच्चों को लाया जाता था जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना महामारी के चलती हुई है परंतु आज किसी अन्य बीमारी के चलते हुए भी अगर किसी के माता-पिता की मृत्यु होती है तो उसे भी इस योजना के अंतर्गत लाया जाता है।
इसके अंतर्गत सभी बच्चों के अकाउंट में ₹3000 प्रति माह ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का इस्तेमाल किया जाता है जहां बच्चों का खाता डायरेक्ट गवर्नमेंट से जोड़ा जाता है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की मदद से यहां पर कोई भी मिडिलमैन बच्चों का शोषण नहीं कर सकता।
Mukhyamantri Vatsalya Yojana के अंतर्गत सरकार बच्चों को कई सारे लाभ प्रदान करती है। जैसे सरकारी जॉब में बच्चों के लिए 5% का कोटा रखा जाएगा इसके साथ-साथ बच्चों को रोजगार के लिए प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाएगी।
उत्तराखंड सरकार में वात्सल्य योजना के तहत ₹3000 की राशि दी जाती है।
आशा है कि मेरे द्वारा Mukhyamantri Vatsalya Yojana 2023: आवेदन, पात्रता व रजिस्ट्रेशन कैसे करें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना, करंट अफेयर्स व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।