NASA Ka Full Form अंग्रेजी में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (National Aeronautics and Space Administration) होता है हिंदी में इसे राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन के नाम से जाना जाता है। यह विश्व की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी है। इसका मुख्यालय यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में स्थित है।
आपने भी अपने आसपास कभी न कभी NASA इसके बारे में तो जरूर ही सुना होगा तो आज के इस लेख में हम आपको नासा से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे NASA Full Form in Hindi, नासा क्या है? इसका इतिहास इत्यादि से जुड़ी पूरी दिलचस्प कहानी इस लेख के जरिए बताने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देर के..
NASA क्या है?
NASA Full Form की तरफ बढ़ने से पहले यह जानना अति आवश्यक है कि आखिरकार यह क्या है? इसकी स्थापना कैसे हुई है? यह एक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी है जोकि अंतरिक्ष प्रोग्राम, एयरोनॉटिक्स रिसर्च और अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी चीजें करती है।
इसकी स्थापना 1958 में नेशनल एडवाइजरी कमेटी फॉर एयरोनॉटिक्स (NACA) के रूप में हुई थी। 14 सितंबर 2011 में नासा ने यह घोषणा का सबको चौंका दिया कि उन्होंने एक नए लांच सिस्टम का डिजाइन बनाया है जिसके जरिए अब अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में काफी दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे।
नासा की यह पहल मानव अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इसकी स्थापना से लेकर आज तक यह अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े सभी कार्यक्रम जैसे अपोलो चंद्रमा अभियान, इसका हबल टेलिस्कोप मिशन इत्यादि को सफलतापूर्वक संचालित कर चुकी है।
NASA Full Form क्या है?
नासा का फुल फॉर्म अंग्रेजी में National Aeronautics and Space Administration होता है। हिंदी में इसे राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन के नाम से भी जाना जाता है। इसे नीचे टेबल से आप और बेहतर ढंग से समझ सकते हैं:-
N For | National (राष्ट्रीय) |
A For | Aeronautics (वैमानिकी) |
S For | Space (अंतरिक्ष) |
A For | Administration (प्रबंधन) |
नासा के हाल के प्रोग्राम
वर्तमान समय में यह एजेंसी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को काफी सपोर्ट कर रही है। इसके साथ ही साथ यह फिर से मानव को भेजने के लिए आर्टेमिस कार्यक्रम का भी संचालन किया जा रहा है। नासा आने वाले समय में कई मानवरहित लांच कार्यक्रम भी शुरू करने वाला है।
नासा के कुछ खास मिशन
यह दुनिया की पहली अंतरिक्ष एजेंसी है जिसमें चंद्रमा पर मानव को भेजा है। इसने इतिहास के पन्नों में कई अपने कीर्तिमान दर्ज कराए हैं। इन्हीं में से कुछ खास मिशन का विवरण निम्नलिखित है:-
1- अपोलो 11 मिशन
अपोलो 11 मिशन को National Aeronautics and Space Administration के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में जाना जाता है। यह मिशन जिस समय संचालित किया जा रहा था उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी हुआ करते थे। यही मिशन था जिसके अंतर्गत पहली बार चंद्रमा पर इंसान ने कदम रखा था।
इस मिशन की शुरुआत 19 जुलाई 1969 को अमेरिका के मेरी आई लैंड में स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर लांच कंपलेक्स 39 से की गई थी। इसके अंतर्गत कुछ अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से 2 लाख 40 मील दूर पृथ्वी के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर इंसान को भेजना और वहां से मिट्टी और पत्थर कुछ नमूनों को एकत्रित करना था।
अपोलो 11 मिशन में अंतरिक्ष यात्री 21 घंटे 31 मिनट का लंबा समय तय कर 20 जुलाई 1969 को रात में चांद की सतह पर पहुंचे। इन यात्रियों में नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन व माइकल कॉलिंग शामिल थे। इस मिशन को पूरा कर अंतरिक्ष यात्री 24 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौट आए।
2- हबल टेलीस्कोप प्रोग्राम
हबल टेलीस्कोप के बारे में आपने तो सुना ही होगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष दूरबीन है जिसने वैज्ञानिकों को सौरमण्डल और ब्रह्मांड की आश्चर्यचकित रह जाने वाली तस्वीरें प्रदान की है। हबल टेलीस्कोप को National Aeronautics and Space Administration द्वारा 24 अप्रैल 1990 को लांच किया गया था।
इस टेलिस्कोप का वजन 11110 किलो था जबकि इसे जिस रॉकेट द्वारा लांच किया गया उसका नाम ही स्पेस शटल डिस्कवरी था। इसका पावर 2880 वाट का था जबकि इसे कैनेडी स्पेस सेंटर लांच कंपलेक्स 39 है से लॉंच किया गया था।
नासा का क्या कार्य है?
राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन अर्थात नासा का मुख्य कार्य अंतरिक्ष के क्षेत्र में अन्वेषण और अनुसंधान करना है। यह अंतरिक्ष यान, उपग्रह, और अन्य उपकरणों का विकास और संचालन भी करता है। इसका लक्ष्य अंतरिक्ष के बारे में अधिक जानना और मानवता के लिए अंतरिक्ष का उपयोग करना है। इसके कुछ निम्नलिखित विशिष्ट कार्य हैं-
- अंतरिक्ष में मानव अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना।
- उपग्रहों को लॉन्च करना।
- अंतरिक्ष से पृथ्वी का अध्ययन करना।
- ग्रहों और अन्य खगोलीय पिंडों का अध्ययन करना।
- अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का विकास करना इत्यादि।
नासा का मालिक कौन है?
यह कोई प्राइवेट संस्था नहीं है, इसलिए इसका कोई मालिक नहीं होता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्र सरकारी एजेंसी है जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में कार्य करती है। इसका गठन 29 जुलाई, 1958 को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा किया गया था। नासा का प्रमुख इसका अध्यक्ष होता है इसको एडमिनिस्ट्रेटर कहा जाता हैं। वर्तमान में इसके एडमिनिस्ट्रेटर जिम ब्रिडेनस्टाइन हैं। इस अंतरिक्ष एजेंसी का मुख्यालय वाशिंगटन, डीसी में है।
यह भी पढ़ें –
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Today Current Affairs in Hindi 27 Nov : महत्वपूर्ण प्रश्न
NASA Full Form in Hindi से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
इसका फुल फॉर्म National Aeronautics and Space Administration होता है। यह अमेरिका की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है पूरा जाने
इसकी स्थापना 29 जुलाई 1958 में हुई थी।
इसकी को हिंदी में राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन के नाम से जाना जाता है।
इसका का पुराना नाम NACA – National Advisory Committee for Aeronautics है। जिसे बाद में 19 जुलाई 1948 को बदलकर नासा अर्थात् नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन कर दिया गया।2 मार्च 2023
आशा है कि मेरे द्वारा NASA Full Form : नासा का फुल फॉर्म क्या है? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।