National Park MCQ in Hindi: राष्ट्रीय उद्यानों की सूची, सबसे बड़ा, सबसे छोटा [One Day Exam]

National Park MCQ in Hindi: भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन् 1936 में की गई थी, और इसका नाम हेली राष्ट्रीय उद्यान था। वर्तमान में इस नेशनल पार्क का नाम बदलकर जिमकॉर्बेट नेशनल पार्क कर दिया गया है, जो उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। नेशनल पार्क को नेचुरल पार्क भी कहा जाता है। भारत के लगभग सभी राज्यों में नेशनल पार्क है। नेशनल पार्क बनाने का मुख्य उद्देश्य जानवरों की रक्षा करना है, यहाँ पर जानवर को किसी भी प्रकार का हानि नहीं पहुँच सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको भारत में स्थित राष्ट्रीय उद्यानों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ National Park MCQ in Hindi, National Park List in India in Hindi भी प्रदान करेंगे जो आपके वन डे एग्जाम की परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

National Park in Hindi क्या है?

नेशनल पार्क जिसे हिन्दी में हम राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जानते हैं, एक तरह का संरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र होता है जो मुख्य रूप से वन्यजीवन, वनस्पति, और प्राकृतिक सौन्दर्य की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से निर्मित किया जाता है। इन पार्कों में बिना मानव की हस्तक्षेप के प्राकृतिक प्रक्रियाएँ चलती रहती हैं, और वहाँ के जीवों और पौधों की सुरक्षा होती है।

इन पार्कों को आमतौर पर पर्यटकों के लिए खोला जाता है ताकि वे प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों का आनंद ले सकें, लेकिन वहाँ के प्राकृतिक संरक्षण के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। नेशनल पार्क के उद्देश्य में प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, शिकार और वनस्पतिगत वन्यप्राणियों के संरक्षण शामिल होता है।

देश में नेशनल पार्क का निर्माण देश की सरकार के द्वारा किया जाता है। भारत में नेशनल पार्क के साथ-साथ देश के पशुओं के लिए विभिन्न प्रकार के सुरक्षित स्थानों का निर्माण किया गया है, इसमें टाइगर रिज़र्व, नेचुरलरिज़र्व ओर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि आते हैं। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के जानवर देखने को मिलते हैं, जैसे- शेर, चीता, बाघ, हिरन, हाथी, लकड़बग्गा इत्यादि।

भारत में 2023 में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?

भारत में कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान है, और मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 12 नेशनल पार्क है। परीक्षा के दृष्टि से ये सभी पार्क वन डे एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आज हम आपको विस्तार से इन नेशनल पार्क और इनके स्थिति के बारे में बताने वाले हैं। तो आइये जानते हैं…

National Park List in India in Hindi – राष्ट्रीय उद्यानों की सूची

राज्यपार्क का नामस्थापना
महाराष्ट्रसंजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान1983
 महाराष्ट्र कूनो राष्ट्रीय उद्यान 2018
 महाराष्ट्र चंदौली राष्ट्रीय उद्यान 2004
 महाराष्ट्र पेंच राष्ट्रीय उद्यान 1975
 महाराष्ट्र नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान 1975
मध्यप्रदेश कान्हा राष्ट्रीय उद्यान 1955
मध्यप्रदेश माधव राष्ट्रीय उद्यान 1959
मध्यप्रदेश भादौ गढ़ राष्ट्रीय उद्यान 1968
मध्यप्रदेश कूनो राष्ट्रीय उद्यान 2018
मध्यप्रदेश सतपुरा राष्ट्रीय उद्यान 1983
मध्यप्रदेश पन्ना राष्ट्रीय उद्यान 1981
मध्यप्रदेश ओम कालेश्वर राष्ट्रीय उद्यान 2004
आन्ध्रप्रदेश पीपी कोंडा नेशनल पार्क 2008
आन्ध्रप्रदेश राजीव गाँधी नेशनल पार्क 1005
अरुणाचल प्रदेशमैंलिंग नेशनल पार्क 1986
अरुणाचल प्रदेश नामदफा नेशनल पार्क 1983
बिहार वाल्मीक राष्ट्रीय पार्क 1989
छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास या संजय गाँधी 1981
छत्तीसगढ़ इन्द्रावती नेशनल पार्क 82
गुजरात गिर राष्ट्रीय उद्यान 1975
 गुजरात समुद्री नेशनल पार्क1982
 गुजरातवसदा नेशनल पार्क1979
हिमाचल प्रदेश पिन वैली नेशनल पार्क 1987
हिमाचल प्रदेश ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क1984
कर्नाटक बांदीपुर नेशनल पार्क 1974
 कर्नाटक कुद्रेमुख नेशनल पार्क 1987
 केरल पेरियार नेशनल पार्क 1982
 केरल साइलेंट वैली नेशनल पार्क 1984
 मध्यप्रदेश बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान 1986
असम काजीरंगा1905
छत्तीसगढ़ इंद्रावती नेशनल पार्क1982
पंजाब सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान1989
हिमाचल प्रदेशपिन वैली राष्ट्रीय उद्यान1987
झारखंड बेतला नेशनल पार्क1986
 मणिपुरकिबुल नामजाओ नेशनल पार्क 1977
 मणिपुर सिरोही नेशनल पार्क 1982
 राजस्थान केवलादेव नेशनल पार्क 1981
 राजस्थान रणथंभौर नेशनल पार्क 1980
 राजस्थान रेगिस्तान नेशनल पार्क 1982
 सिक्किम कंचनजंगा नेशनल पार्क 1977
 नागालैंड ईटांकी नेशनल पार्क 1993
 तमिलनाडुमन्नार की खाड़ी नेशनल पार्क  सो1980
 तमिलनाडु गिंडी नेशनल पार्क 19 76
 तमिलनाडु मुकुर्ती नेशनल पार्क 1990
 तेलंगाना मृगवानी नेशनल पार्क1994
तेलंगाना महावीर वनस्थली 1994
 त्रिपुरा धूमिल तेंदुए नेशनल पार्क 2007
 उत्तराखण्ड जिम कारबेट नेशनल पार्क 1936
 उत्तराखण्ड नंदा देवी नेशनल पार्क 1982
 उत्तराखण्ड गोविन्द वल्लभ पंत नेशनल पार्क 1990
 उत्तराखण्ड गंगोत्री नेशनल पार्क 1989
उत्तर प्रदेश दुधवा नेशनल पार्क1977
पश्चिम बंगाल सुंदरबन नेशनल पार्क 1984
पश्चिम बंगालबुकसा नेशनल पार्क 1992
पश्चिम बंगाल सिंग लीला नेशनल पार्क 1986
 अंडमान निकोबार महात्मा गाँधी मरीन नेशनल पार्क 1983
 अंडमान निकोबार माउंट हैरियट नेशनल पार्क 1987
 अंडमान निकोबार सैडल पीक नेशनल पार्क 1987
जम्मू कश्मीर दाचीगम नेशनल पार्क 1981
जम्मू कश्मीर काजी नागों नेशनल पार्क दोहजार
लद्दाखहेमिस नेशनल पार्क 1981
असम काजीरंगा नेशनल पार्क 1974

National Park MCQ Questions and Answers in Hindi

प्रश्न-1 वर्तमान में भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?

  • 105
  • 59
  • 106
  • 116

उत्तर- 106

प्रश्न-2 भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान का नाम क्या है?

  • जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
  • पंचमढ़ी राष्ट्रीय उद्यान
  • किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न-3 भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

  • कच्छ (गुजरात)
  • भुवनेश्वर (ओडिशा) 
  • बेंगलुरु (कर्नाटक)
  • पुणे (महाराष्ट्र)

उत्तर- कच्छ (गुजरात)

प्रश्न-4 भारत ने अपना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में बनाया था?

  • 1975
  • 1972
  • 1969
  • 1982

उत्तर- 1972

प्रश्न-5 भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

  • राष्ट्रीय सुंदरबन उद्यान
  • सरी वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान
  • हेमिस हाई एल्टीट्यूड राष्ट्रीय उद्यान
  • इनमें से कोई नहीं  

उत्तर- हेमिस हाई एल्टीट्यूड राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न-6 भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

  • किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • साउथ बट्टन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान
  • पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर- साउथ बट्टन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न-7 नामीबिया से 8 चीते विशेष विमान से भारत किस राष्ट्रीय उद्यान में ले गए हैं?

  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान
  • मनसा राष्ट्रीय उद्यान
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- कूनो राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न-8 बब्बर शेर कहां पाए जाता हैं?

  • पंचमढ़ी राष्ट्रीय उद्यान
  • गिर राष्ट्रीय उद्यान
  • सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर- गिर राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न-9 सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान और रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किसके लिए सुरक्षित स्थान है?

  • हिरण
  • हाथी
  • बाघ
  • शेर

उत्तर- बाघ

प्रश्न-10 भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय उद्यान है?

  • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • हरियाणा

उत्तर- ?

उपर्युक्त प्रश्न का उत्तर आप हमें कमेंट बॉक्स में दें।

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न- भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान हेमिस राष्ट्रीय उद्यान है।

प्रश्न- भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान का नाम क्या है

भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान का नाम जिम कॉर्बेट है, इसका निर्माण 1936 में हुआ था। और यह उत्तराखंड में स्थित है।

आशा है कि मेरे द्वारा National Park MCQ in Hindi: राष्ट्रीय उद्यानों की सूची, सबसे बड़ा, सबसे छोटा के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment