खाद्य सुरक्षा पोर्टल (NFSA Gov IN) पर Registration / List कैसे देखें?

NFSA Gov IN : भारतीय संसद ने 2013 में National Food Security Act को पारित किया था जिसका उद्देश्य देश के करीब 1.35 अरब लोगों में से लगभग दो तिहाई लोगों को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना था। इस कानून को देश में 12 सितम्बर 2013 को लागू किया गया। आगे चलकर भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक विवरण विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल को प्रारंभ किया जिससे की राशन विवरण एवं खाद्यान्न खरीद का पूरा डेटा डिजिटल तौर पर उपलब्ध किया जा सके।

आज के इस लेख में हम आपको NFSA UP Portal से जुड़ी पूरा विवरण जैसे nfsa.up.gov.in ration card list, ration card status, खाद्यान्न प्रबंधन, अन्नवितरण, सिटीजन कॉर्नर, DBT इत्यादि प्रदान करेंगे।

अतः आप सभी से अनुरोध है की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल (NFSA) से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं।

NFSA Gov IN 2023
NFSA Gov IN 2023

NFSA Gov IN 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल
देशभारत
विभागखाद्य और सार्वजनिक विवरण विभाग
लाभार्थीदेश का हर नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यखाद्य वितरण से जुड़ा डेटा ऑनलाइन प्रदान करना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामNFSA Gov IN : खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर Registration / List कैसे देखें?
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in/

NFSA पोर्टल क्या है?

खाद्य और सार्वजनिक विवरण विभाग भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक है। इसने आमजन तक राशन कार्ड एवं खाद्य वितरण से जुड़ी जानकारी मुहैया कराने हेतु NFSA Portal को विकसित कराया है।

nfsa.gov.in ration card rajasthan पोर्टल का विकास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया है। जबकि इसका रखरखाव और सामग्री का प्रबंधन खाद्य & सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा किया जाता है।

NFSA Full Form क्या है?

NFSA का Full Form अंग्रेज़ी में National Food Security Act होता है। हिंदी में इसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा अधिनियम है जो हर भारतीय नागरिक को किफायती दर पर राशन प्राप्त करने व खाद्य सुरक्षा का अधिकार देता है। नीचे टेबल के ज़रिये आप इसे और विस्तार से समझ सकते हैं। आइए अब जानते हैं इस अधिनियम के बारे में थोड़ा विस्तार से..

N ForNational (राष्ट्रीय)
F ForFood (खाद्य)
S ForSecurity (सुरक्षा)
A ForAct (एक्ट)

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 क्या है?

सबसे पहले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल को 22 दिसंबर 2011 को भारतीय संसद में पेश किया गया था। आगे चलकर 5 जुलाई 2013 को राष्ट्रपति ने इस अध्यादेश पर मुहर लगा दी और 12 सितंबर 2013 को यह बिल कानून बन गया। सबसे पहले इस राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को ओडिशा सरकार ने 17 नवंबर 2015 से 14 जिलों में कार्यान्वयन की घोषणा की।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (National Food Security Act) को भोजन का अधिकार अधिनियम के रूप में भी जाना जाता है। यह अधिनियम भारत की जनसंख्या के 2/3 हिस्से को कम कीमत में खाद्यान्न उपलब्ध कराने का अधिकार देता है।

एनएफएसए 2013 में मध्याह्न भोजन योजना, एकीकृत बाल विकास सेवा योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को भी शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा, यह मातृत्व अधिकारों को सुरक्षित रखता है। मध्याह्न भोजन योजना और एकीकृत बाल विकास सेवा योजना भारत की सभी नागरिकों पर लागू होती हैं जबकि सार्वजनिक विवरण प्रणाली लगभग दो-तिहाई आबादी (ग्रामीण क्षेत्रों में 75% और शहरी क्षेत्रों में 50%) तक संरक्षित करता है।

इस क़ानून के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के लाभार्थी अर्थात् सभी राशन कार्ड धारक प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम अनाज के हकदार हैं। इसका विस्तृत विवरण निम्न है :-

  • चावल ₹3 प्रति किलो
  • गेहूं ₹2 प्रति किलो
  • मोटे अनाज (बाजरा) ₹1 प्रति किलो।
नोट :- गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं और बच्चों की कुछ श्रेणियां दैनिक मुफ्त अनाज के लिए पात्र हैं।

एनएफएसए द्वारा लाभान्वित प्रतिशत राज्य के अनुसार

क्रम संख्याराज्य का नामग्रामीण (प्रतिशत में)शहरी (प्रतिशत में)
1ANDHRA PRADESH60.9641.14
2ARUNACHAL PRADESH66.3151.55
3ASSAM84.1760.35
4BIHAR85.1274.53
5CHHATTISGARH84.2559.98
6NCT OF DELHI37.6943.59
7GOA42.2433.02
8GUJARAT74.6448.25
9HARYANA54.6141.05
10HIMACHAL PRADESH56.2330.99
11JAMMU & KASHMIR63.5547.1
12JHARKHAND86.4860.2
13KARNATAKA76.0449.36
14KERALA52.6339.5
15MADHYA PRADESH80.162.61
16MAHARASHTRA76.3245.34
17MANIPUR88.5685.75
18MEGHALAYA77.7950.87
19MIZORAM81.8848.6
20NAGALAND79.8361.98
21ODISHA82.1755.77
22PUNJAB54.7944.83
23RAJASTHAN69.0953
24SIKKIM75.7440.36
25TAMIL NADU62.5537.79
26TELANGANA60.9641.14
27TRIPURA74.7549.54
28UTTAR PRADESH79.5664.43
29UTTARAKHAND65.2652.05
30WEST BENGAL74.4747.55
31A & N ISLANDS24.941.7
32CHANDIGARH38.5447.26
33DADRA & NAGAR HAVELI84.1951.54
34DAMAN & DIU26.6656.47
35LAKSHADWEEP35.333.56
36PUDUCHERRY59.6846.94
कुल7550

एनएफएसए पोर्टल पर राशन कार्ड कैसे देखें?

राशन कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों को अपनाएं :-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • अब आपके होम पेज पर राशन कार्ड का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसमें ड्रापडाउन मेनू में से न्यू राशन कार्ड डैशबोर्ड के लिंक पर जाएं
  • अब आपके सामने सभी राज्यों के कुल राशन कार्ड का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा।
  • फिर बाई तरफ दिए गए विकल्प में अपने राज्य का चुनाव करें – जैसे हमने उत्तर प्रदेश का चुनाव किया है।
  • अब राज्य का चुनाव करने के पश्चात आप अपने जिले को चुने जैसे हमने बिजनौर जिला चुना है।
  • अब आप के चुने हुए विकल्प के अनुसार जिले में कुल राशन कार्ड धारकों, कुल लाभार्थियों व अन्य विवरण आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

राज्य के अनुसार राशन कार्ड का विवरण कैसे देखें?

राज्य के अनुसार राशन कार्ड का विवरण देखने के लिए ऊपर दिए गए दो चरणों को वैसे ही अपनाएं। अब dropdown-menu में से राशन कार्ड डिटेल्स ऑल स्टेट पोर्टल के विकल्प का चुनाव करें। इसके बाद आपके सामने एनएफएसए के अंतर्गत सभी राशन कार्ड धारकों का राज्य के अनुसार पोर्टल उपलब्ध हो जाएगा। यह लिस्ट निम्नलिखित है :-

Ration Cards / Beneficiaries under NFSA
Andhra PradeshA & N IslandsArunachal Pradesh
AssamBiharChandigarh
ChhattisgarhDadra & Nagar HaveliDaman & Diu
DelhiGoaGujarat
HaryanaHimachal PradeshJammu & Kashmir
JharkhandKarnatakaKerala
LakshadweepMadhya PradeshMaharashtra
ManipurMeghalayaMizoram
NagalandOdishaPuducherry
PunjabRajasthanSikkim
Tamil NaduTelanaganaTripura
Uttar PradeshUttarakhandWest Bengal

nfsa.gov.in पर उचित मूल्य दुकान (FPS) सूची कैसे देखें?

FPS का Full Form अंग्रेजी में Fair Price Shop होता है, इसे उचित मूल्य दुकान भी कहा जाता है। एफपीएस ऐसी दुकान होती है जिसपर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ता किफायती दर पर राशन प्राप्त कर सकता है। FPS की लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

  • सबसे पहले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल के ऑफिसियल साइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर FPS के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ड्राप डाउन मेनू में से View FPS Dashboard के लिंक पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुल राज्यों में मौजूद सभी एफपीएस का विवरण खुल जाएगा।
  • फिर आप अपना राज्य व जिला को चुनें।
  • अब चुनें हुए जिले के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों की संख्या व अन्य जानकरियाँ आपकी मोबाइल / लैपटॉप के स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

कुल FPSs & Operational e-PoS की राज्यवार सूची

क्रम संख्याराज्यका नामसंचालित एफपीएस की संख्या
1Andaman & Nicobar445
2Andhra Pradesh 28,936
3Arunachal Pradesh25
4Assam0
5Bihar47021
6Chandigarh (DBT)NA
7Chhattisgarh12004
8Dadra & Nagar Haveli63
9Daman & Diu51
10Delhi0
11Goa456
12Gujarat17,210
13Haryana9,526
14Himachal Pradesh4,934
15Jammu & Kashmir6,411
16Jharkhand25,532
17Karnataka19,762
18Kerala14,155
19Lakshadweep39
20Madhya Pradesh25,103
21Maharashtra52,532
22Manipur2,157
23Meghalaya10
24Mizoram1,239
25Nagaland1619
26Odisha12,577
27Puducherry (DBT)NA
28Punjab17,525
29Rajasthan25,579
30Sikkim1,352
31Tamil Nadu34,776
32Telangana17,170
33Tripura1,806
34Uttar Pradesh80,493
35Uttarakhand7,634
36West Bengal20,261
 Summary4,88,403

खाद्य सुरक्षा पोर्टल से जुड़े ख़ास प्रश्न

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल साइट क्या है?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की ऑफिसियल साइट https://nfsa.gov.in/ है।

एनएफएसए पोर्टल का हेल्डेस्क नंबर क्या है?

एनएफएसए पोर्टल का टोल फ्री नंबर ☎️ 1967 है तथा इसका अन्य नंबर 01123070637 व 01123070642 हैं।

आशा है कि मेरे द्वारा NFSA Gov IN : खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर Registration / List कैसे देखें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment