NREGA Job Card List 2023 : नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें? [Step By Step]

NREGA Job Card List 2023 (नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट) : दोस्तों भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के अंतर्गत देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उन तमाम लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से NREGA योजना लांच किया था।

लेकिन इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी के पास नरेगा जॉब कार्ड (NREGA Job Card) का होना अति आवश्यक है। कोई भी अभ्यर्थी अपना जॉब कार्ड Nrega Job Card List के माध्यम से आसानी से देख सकता है। इस जॉब कार्ड में अभ्यर्थी का पूरा विवरण दिया जाता है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (NREGA Job List) में हर वर्ष नए नए आवेदन करने वाले लाभार्थियों को जोड़ा जाता है। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए इसकी अधिकारी वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक बार जब आप आवेदन कर देते हैं तो उसके पश्चात आपका NREGA जॉब कार्ड बनकर तैयार हो जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट के साथ ही साथ इसको डाउनलोड करने और अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं..

nrega job card list 2023
nrega job card list 2023

NREGA Job Card List 2023 : संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

  • योजना का नाम – नरेगा
  • लाभार्थी – देश के जॉब कार्ड धारक नागरिक
  • लेख का नाम – NREGA Job Card List 2023 : नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट, रजिस्ट्रेशन व डाउनलोड की पूरी जानकारी
  • योजना शुरू की गई केंद्र – सरकार द्वारा
  • विभाग का नाम – ग्रामीण विभाग मंत्रालय
  • अधिकारी वेबसाइट – https://nrega.nic.in/netnrega

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

यदि आपने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है तो आप NREGA Job Card List में अपना नाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह केंद्र सरकार की एक विशेष योजना है। यदि इस लिस्ट में आपका नाम है तो आप अपना नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर 2009-10 से लेकर अभी 2023 तक की नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट देख सकते हैं। नरेगा जॉब कार्ड सूची 2023 (nrega job card suchi) में नाम देखने और इस सूची को डाउनलोड करने की विधि हमने नीचे बतायी है।

NREGA Job Card List | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट अर्थात नरेगा अधिनियम 2005 में सरकार द्वारा लाया गया। इसके तहत सरकार देश के तमाम प्रवासी व गांव में रहने वाले लोगों को अलग-अलग योजनाओं के तहत रोजगार मुहैया कराती है। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले सालों जब लॉकडाउन की स्थिति आ गई थी तो कई लोगों का रोजगार छिन गया था।

ऐसे में बहुत से ऐसे युवा है जिनको काम नहीं मिल पा रहा है तो आप भी नरेगा के तहत आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा तय पात्रता मानदंडों को आपको पूरा करना होगा।

NREGA Job Card Jharkhand | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में मनरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि में थोड़ा बदलाव किया है। जहां पहले हर लाभार्थी को ₹194 का पारिश्रमिक प्रतिदिन मिलता था उसे अब बढ़ाकर ₹225 कर दिया गया है। नई धनराशि का भुगतान सभी लाभार्थियों को 1 अप्रैल 2021 से देय होगा। इसके संदर्भ में झारखंड सीएमओ ऑफिस की तरफ से ट्विटर पर पोस्ट भी किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट झारखंड के माध्यम से झारखंड के सभी लाभार्थी अपना जॉब कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

NREGA Job Card Rajasthan : नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2023

राजस्थान सरकार ने भी नरेगा के अंतर्गत लाभार्थियों को अधिक से अधिक समय रोजगार देने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत नागौर जिले में एक लाख से अधिक श्रमिक परिवारों को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया गया है। ऐसा करने वाला यह देश का पहला जिला बन गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुसार अब तक 1,17,879 परिवारों को राजस्थान सरकार ने 100 दिन का रोजगार प्रदान किया है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2023 के माध्यम से सभी राजस्थान के श्रमिक लाभार्थी अपना डाटा प्राप्त कर सकते हैं।

NREGA Job Card Chhattisgarh : नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी मनरेगा योजना के अंतर्गत राज्य के सभी श्रमिक नागरिकों को भारी मात्रा में रोजगार मुहैया कराया है। इस सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021 में 13.5 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा था जिसमें 66% उम्मीदवारों को सरकार सफलतापूर्वक 100 दिनों का रोजगार देने में सफल रहे।

मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवश्यक पात्रता

यदि आप भी सरकार की इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए तय किए गए पात्रता मानदंडों को आपको पूरा करना होगा। मनरेगा जॉब कार्ड (MNREGA Job Card Eligibility) प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता निम्नलिखित है:-

  • उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष तथा इसे ऊपर होनी चाहिए और वह भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट नंबर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ-साथ कुशल और इच्छुक श्रमिक बनने का भी गुण होना चाहिए।

नरेगा जॉब कार्ड के लाभ

नरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को पूरे वित्त वर्ष में सरकार कम से कम 100 दिन का रोजगार मुहैया कराती है। इसका लाभ ग्रामीण तथा शहरी दोनों लोग उठा सकते हैं। इस योजना का मकसद प्रदेश के हर नागरिक को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उसकी आर्थिक जरूरतों को भी पूरा करना है। इस योजना के तहत जहां पहले मजदूरों को प्रतिदिन देहाड़ी के रूप में ₹209 की मजदूरी दी जाती थी अब वह ₹309 कर दिया गया है।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 राज्य के अनुसार : NREGA Job Card List State-wise

हर राज्य के नागरिक NREGA Job Card List के माध्यम से अपना जॉब कार्ड का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हमने राज्यवार जॉब कार्ड विवरण देखने के लिए लिंक प्रदान किया है, इसके माध्यम से आप अपने संबंधित राज्य के सम्मुख दिए गए लिंक पर क्लिक कर, नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देख सकते है:-

राज्यवार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 (NREGA Job Card List)

क्र.नंराज्य का नामजॉब कार्ड विवरण
1अंडमान और निकोबारविवरण देखें
2अरुणाचल प्रदेशविवरण देखें
3असमविवरण देखें
4बिहारविवरण देखें
5चंडीगढ़विवरण देखें
6छत्तीसगढ़विवरण देखें
7दादरा और नगर हवेलीविवरण देखें
8दमन और दीवविवरण देखें
9गोवाविवरण देखें
10गुजरातविवरण देखें
11हरियाणाविवरण देखें
12हिमाचल प्रदेशविवरण देखें
13जम्मू और कश्मीरविवरण देखें
14झारखंडविवरण देखें
15कर्नाटकविवरण देखें
16केरलविवरण देखें
17लक्षद्वीपविवरण देखें
18मध्य प्रदेशविवरण देखें
19महाराष्ट्रविवरण देखें
20मणिपुरविवरण देखें
21मेघालयविवरण देखें
22मिज़ोरमविवरण देखें
23नागालैंडविवरण देखें
24ओडिशाविवरण देखें
25पुदुच्चेरीविवरण देखें
26पंजाबविवरण देखें
27राजस्थानविवरण देखें
28सिक्किमविवरण देखें
29तमिलनाडुविवरण देखें
30त्रिपुराविवरण देखें
31उत्तर प्रदेश विवरण देखें
32उत्तराखंडविवरण देखें
33पश्चिम बंगालविवरण देखें

NREGA NIC IN Job Card Online Registration : नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

यदि आपने अभी तक नरेगा जॉब कार्ड नहीं बनवाया है तो इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया हमने स्टेप वाइज नीचे बताई है:-

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके पश्चात होम पेज पर आपको डाटा एंट्री का खंड दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने राज्यों की सूची खुल जाएगी, इसमें से अपने राज्य को चुने।
  • जैसे ही राज्य चुनते हैं आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में रजिस्ट्रेशन करने हेतु आपको कुछ मूलभूत जानकारियां जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लाक, तहसील, यूजर आईडी व पासवर्ड इत्यादि दर्ज करना होगा।
  • उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरे और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगइन के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको रजिस्ट्रेशन एंड जॉब कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण विवरणों जैसे घर के मुखिया का नाम, पंजीकरण करने की तिथि, परिवार में सदस्यों की संख्या, आयु इत्यादि दर्ज करें और सेव के बटन पर क्लिक करें।
  • उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के पश्चात और सेव करने के पश्चात आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा।
  • इसके पश्चात अगले चरण में आपको मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी, इसके पश्चात सेव करना होगा।
  • उपरोक्त प्रक्रिया अपनाने के पश्चात आप आसानी से नरेगा जॉब कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

NREGA Job Card Status Check | ऑनलाइन यूजर रजिस्ट्रेशन का स्टेटस कैसे चेक करें?

जब एक बार आप नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देते हैं तो इसके बाद आप अपने पंजीकरण के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/netnrega/HomeGP.aspx पर जाएं।
  • अब आप होम पेज पर आपको ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Month-wise Persondays planned, Work Planning, Data available for Labour Budget, Over Exploited/Critical/Irrigation Deprived Blocks में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • उपरोक्त विकल्पों का चयन करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर राज्यवार यूजर्स स्टेटस की स्थिति दिखाई दे देगी।

NREGA Job Card List 2023 में अपना नाम कैसे देखें?

हर वर्ष इस योजना के अंतर्गत ने नए लाभार्थियों को भी जोड़ा जाता है। मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (mgnrega job card list) में आप अपना नाम आप आसानी से घर बैठे कर सकते हैं व NREGA Job Card Download कर सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया हमने नीचे दी है:-

  • New NREGA Job Card List देखने के लिये सबसे पहले नरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट narega.nic.in पर जाएं।
  • इसके पश्चात पेज को स्क्रोल कर रिपोर्ट के सेक्शन पर जाकर जॉब कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपको राज्यों की सूची प्रदर्शित हो जाएगी, इसमें से अपने राज्य का चयन करें।
  • राज्य का चयन करने के उपरांत मनरेगा ग्राम पंचायत मॉड्यूल रिपोर्ट का पेज खुल जाएगा।
  • इसमें मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें और प्रोसीड के बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके क्षेत्र के नरेगा जॉब कार्ड धारकों (mgnrega job card list) की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
  • अब आप अपने नाम के आगे जॉब कार्ड नंबर या नरेगा कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • इस नंबर पर क्लिक करते ही आपके सामने जॉब कार्ड खुल जाएगा जिसमें आप अपना पूरा विवरण देख सकते हैं और NREGA Job Card Download भी कर सकते हैं।

NREGA Nic IN UP : नरेगा उत्तर-प्रदेश का विवरण

NREGA Nic IN पर उत्तर-प्रदेश का विवरण निम्नलिखित है:-

राज्य : उत्तर-प्रदेश17/12/2022 के अनुसार
कुल ज़िलों की संख्या75
कुल ब्लॉक827
कुल ग्राम पंचायत59,168
Job Card का विवरण
कुल जारी किए गए जॉब कार्ड236.33 लाख
कुल कामगारों की संख्या330.09 लाख
कुल सक्रिय जॉब कार्ड134.18 लाख
कुल सक्रिय कामगार169.2 लाख
(i) कुल SC वर्कर सक्रिय वर्कर के अनुपात में30.42 %
(ii) कुल ST वर्कर सक्रिय वर्कर के अनुपात में1.05 %
प्रगति का विवरणवित्तीय वर्ष 2022-2023वित्तीय वर्ष 2021-2022वित्तीय वर्ष 2020-2021FY 2019-2020FY 2018-2019
अनुमोदित लेबर बजट26003200400025002000
अब तक जनरेट किए गए व्यक्ति दिवस2494.463257.693945.412444.32121.24
लेबर बजट का कुल %95.94101.898.6497.77106.06
आनुपातिक एलबी के अनुसार %97.16    
अनुसूचित जाति के व्यक्ति दिवस कुल व्यक्ति दिवसों का %29.230.9631.1830.4331.42
एसटी व्यक्ति दिवस कुल व्यक्ति दिवस का %0.871.130.990.950.95
कुल में से महिला दिवस (%)37.2137.2333.5934.2835.28
प्रति परिवार प्रदान किए गए रोज़गार के औसत दिन40.1541.9441.824642.05
औसत मजदूरी दर प्रति व्यक्ति प्रति दिन (रु.)212.85203.82200.87181.79174.96
मजदूरी रोजगार के 100 दिन पूरे करने वाले परिवारों की कुल संख्या3,01,0185,85,2427,77,9461,33,05971,992
काम करने वाले कुल परिवार [लाखों में]62.1377.6894.3553.1450.45
कुल व्यक्तियों ने काम किया [लाखों में]73.5895.54116.5364.5461.51
अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों ने काम किया1102713873175721071011014
कार्य का विवरण
जीपी की संख्या शून्य ऍक्स्प के साथ1,144867745756895
किए गए कार्यों की कुल संख्या (नया+स्पिल ओवर) [लाखों में]23.2427.0922.4412.3717.49
चल रहे कार्यों की संख्या [लाखों में]1416.6316.325.86.81
पूर्ण किए गए कार्यों की संख्या9,23,25710,46,8886,12,4026,56,19710,68,530
एनआरएम व्यय का % (सार्वजनिक + व्यक्तिगत)71.545158.4658.8552.31
श्रेणी बी वर्क्स का%38.8952.752.5655.2369.42
कृषि और कृषि संबद्ध कार्यों पर व्यय का%67.7161.8762.164.5159.97
वित्तीय प्रगति
कुल केंद्र रिलीज [लाख में]775077.04849338.121225734.55624016.74546465.02
कुल उपलब्धता [लाख में]864623.93874947.81332127.83663576.87594400.68
प्रतिशत उपयोगिता91.53100.296.5791.2198.34
कुल खर्च (लाख रुपये में)7,91,382.98,76,738.8412,86,389.176,05,242.645,84,563.14
मजदूरी (लाख रुपये में)5,31,925.966,57,569.717,85,535.174,51,514.483,77,678.17
सामग्री और कुशल मजदूरी (लाख रुपये में)2,52,587.771,81,135.464,46,891.521,26,187.941,76,720.78
सामग्री(%)32.221.636.2621.8431.88
कुल प्रशासनिक व्यय (लाख रुपये में)6,869.1838,033.6653,962.4727,540.2230,164.18
व्यवस्थापक ऍक्स्प (%)0.874.344.194.555.16
प्रति व्यक्ति औसत लागत प्रति दिन (रुपये में)290.13265.11297.05227.19246.81
EFMS के माध्यम से कुल व्यय का %99.9199.7998.0599.8299.92
15 दिनों के भीतर % भुगतान हुआ96.5496.7297.2696.7188.65

NREGA Job Card No | ग्राम पंचायत जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले?

यदि आप अपना ग्राम-पंचायत में NREGA Job Card No देखना चाहते हैं तो इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर दिये गये जनरेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
Nrega Job Card No
  • फिर अपने राज्य का चयन करें।
  • अब अपना वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक व पंचायत का चुनाव करें।
  • अंत में प्रोसीड का बटन दबाएँ।
  • अब आपके सामने Gram Panchayat Reports खुल जाएगी।
  • इसमें Registers के सेक्शन के अंतर्गत REGISTER No.1 Part-A पर क्लिक करें।
  • आपके आपके ग्राम पंचायत की Job Card List ओपन हो जाएगी।
  • इसमें आप अपना नाम व JOB card Number ढूँढ सकते हैं।

NREGA Job Card List से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

NREGA Job Card List को किस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं?

सभी लाभार्थी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को इसकी आधिकारिक वेबसाइट narega.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के कितने दिनों के पश्चात उम्मीदवार को कार्य मिल जाएगा?

नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के 15 दिनों के उपरांत आप इस योजना के अंतर्गत रोजगार पाने के लिए उत्तरदाई हो जाते हैं।

क्या नरेगा और मनरेगा में कुछ अंतर है?

जी नहीं, जब इस योजना की शुरुआत की गई थी उस समय इसका नाम नरेगा था बाद में बदल कर इसे मनरेगा कर दिया गया।

मनरेगा योजना की शुरुआत कब हुई थी?

मनरेगा योजना की शुरुआत 2005 में की गई थी।

नरेगा जॉब कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि आपको नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट से जुड़ी कोई भी समस्या आती है तो आप इसके लिए उनके दिए गए हेल्पलाइन नंबर ☎️ 1800 111 555 पर कॉल कर सकते हैं।

NREGA Job Card List kaise देख सकते हैं।

आप NREGA Job Card List को इसकी अधिकारिक साइट पर जाकर इस लेख में बताये गये तरीक़े से देख सकते हैं।

हमें आशा है कि मेरे द्वारा NREGA Job Card List 2023 के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए CareerBanao.Net को बुक्मार्क करें, धन्यवाद।

Leave a Comment