NREGA Nic IN 2023: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) ने गांव में रहने वाले असंगठित मजदूरों व कामगारों को सामाजिक सम्मान व आर्थिक मदद देकर उनके जीवन को उठाने के लिए एक विशेष योजना की शुरुआत की जिसे नरेगा योजना के नाम से जाना जाता है।
यह एक रोजगार गारंटी योजना है। इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए एक अलग पोर्टल की शुरुआत भी की गई है। इसे मनरेगा पोर्टल के नाम से जाना जाता है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट narega.nic.in है।
यदि आप भी मनरेगा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको MGNREGA योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे NREGA Job Card List 2023 कैसे देखना है, जॉब कार्ड कैसे बनवाएं?
पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? विभिन्न योजनाओं का लाभ कैसे उठाएं? इत्यादि के बारे में स्टेप बाय स्टेप विस्तार में चर्चा करने वाले हैं। अतः NREGA Nic IN पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं..
NREGA Nic IN 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
- पोर्टल का नाम – नरेगा पोर्टल
- उद्देश्य – ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजगार की गारंटी प्रदान करना
- रोजगार के कार्य दिवस – 100 दिन
- प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी – ₹220
- मनरेगा का पूरा नाम – महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
- अधिनियम को लागू किया गया – 7 सितंबर 2005
- मंत्रालय – ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
- वर्ष – 2023
- जॉब कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया – ऑनलाइन
- लेख नाम – NREGA Nic IN 2023 (नरेगा पोर्टल)
- आधिकारिक वेबसाइट – https://nrega.nic.in/
NREGA New Wage Rate 2023-24 Latest Update – नरेगा की नई मजदूरी दरें
MGNREGA Latest News About Wages Hikes : मनरेगा मजदूरों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सभी मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बीते 24 मार्च 2023 को मजदूरी दरों में किए गए बदलाव को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में मजदूरों के मौजूदा वेतन में ₹7 से लेकर ₹26 तक की बढ़ोतरी की गई है।
आपको बता दें कि मजदूरी की नई दरें 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी रूप से पूरे भारत भर में लागू हो जाएंगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की धारा 6(1) के अंतर्गत राजस्थान राज्य में मजदूरी की दर में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें कि राजस्थान राज्य के लिए 1 अप्रैल 2023 से नई संशोधित दर ₹255 प्रतिदिन/प्रतिव्यक्ति की निर्धारित की गई है जो 2022-23 में ₹231 हुआ करती थी।
वहीं बिहार और झारखंड में पिछले वर्ष के मुकाबले इसमें 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल 2022-23 में यहां पर दैनिक मजदूरी ₹210 हुआ करती थी जो अब बढ़कर ₹228 हो गई है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी 2022-23 में ₹204 तब थी इसे 17 फ़ीसदी बढ़ाकर अब ₹221 प्रतिदिन कर दिया गया है। विभिन्न राज्यों में देखा जाए तो मजदूरी की दरों में 2 से लेकर 10 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे कम बढ़ोतरी कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर राज्य में की गई है। वहीं सबसे अधिक बढ़ोतरी का प्रतिशत राजस्थान राज्य में देखने को मिला है।
MGNREGA का फुल फॉर्म क्या है?
एमजीएनआरईजीए क्या है? यह समझने से पहले इसके फुल फॉर्म के बारे में जानना बहुत जरूरी है। MGNREGA का Full Form अंग्रेजी में The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act होता है.
हिंदी में इसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के नाम से जाना जाता है। शुरुआत में इसे राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा) अर्थात National Rural Employment Guarantee Act (NREGA) कहा जाता था।
लेकिन आगे चलकर 2 अक्टूबर 2009 को इसका फिर नामकरण कर मनरेगा अर्थात् महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कर दिया गया। लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसे नरेगा (NREGA) के ही नाम से जानते हैं। अब चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..
नरेगा या मनरेगा क्या है?
नरेगा या मनरेगा दोनों एक ही चीज है। दोनों एक ही योजनाएं हैं। वास्तव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) भारत वर्ष में लागू की गई एक रोजगार गारंटी योजना है।
इस योजना को पूरे देश में 7 सितंबर 2005 को संविधान द्वारा अधिनियमित किया गया है। जिसके अंतर्गत किसी भी ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को 100 दिन का गारंटी रोजगार सरकार उपलब्ध कराती है जो प्रतिदिन ₹220 की समृद्धि न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य-संबंधित अकुशल मजदूरी कर सकते हैं।
वर्ष 2010-11 वित्तीय वर्ष में योजना पर सरकार ने 40100 करोड रुपए खर्च किया था। जब यही योजना शुरू की गई थी तो इसका नाम राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम या नरेगा हुआ करता था आगे चलकर 2 अक्टूबर 2009 को इसका पुनः नामकरण कर इसे मनरेगा अर्थात् महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कर दिया गया।
NREGA का उद्देश्य क्या है?
नरेगा योजना लाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उन तमाम परिवारों को आर्थिक वह व्यक्ति मदद प्रदान करना है क्योंकि अपनी जीविका चलाने में लाचार हैं. इस योजना के अंतर्गत किसी भी ग्रामीण परिवार का कोई भी सदस्य 1 वर्ष में न्यूनतम 100 दिनों की का रोजगार प्राप्त कर सकता है साथ ही साथ किस का उद्देश्य लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ मुख्य रूप से ग्रामीण भारत में रहने वाले अर्थ कौशल पूर्ण या बिना कौशल वाले वे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे हो या ना हो उन को रोजगार मुहैया कराना था इसमें कार्य करने वाली लगभग एक तिहाई महिला कार्मिक है
नरेगा का इतिहास क्या है?
नरेगा योजना भारत में सर्वप्रथम 2 फरवरी 2006 को 200 जिलों में लागू की गई। आगे चलकर 2007-08 में इसे 130 अन्य जिलों में भी लागू किया गया। 1 अप्रैल 2008 तक इसे भारत के सभी 593 जिलों में लागू कर दिया गया।
सन 2007 में इस योजना पर हुआ खर्च स्कूल 110 बिलियन रुपए था जो आगे चलकर 2009-10 में 391 बिलियन तक पहुंच गया अर्थात बजट की राशि में 2008-09 की तुलना में 140% की वृद्धि हो गई।
इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले ग्राम पंचायतों द्वारा ब्लॉक कार्यालय में प्रस्ताव दिया जाता है फिर ब्लॉक कार्यालय काम को मंजूर करने और नामंजूर करने का निर्णय लेता है।
नरेगा के अंतर्गत आने वाले कार्य व गतिविधियां
मनरेगा योजना एक तरह से ग्रामीण विकास और रोजगार दोनों प्राप्त करने के लिए एक तीर से दो निशाना साबित हुई है। इसके अंतर्गत ग्रामीण विकास हेतु किए जाने वाले विभिन्न कार्यों जैसे नए तालाब टैंक को की खुदाई, रिसाव टैंक, छोटे बांध का निर्माण, ग्रामीण इलाकों में नहरों की खुदाई, नहरों की साफ-सफाई, वृक्षारोपण, भूमि समतल, जल संरक्षण व संचयन, वनीकरण इत्यादि कार्यों को शामिल किया गया है।
नरेगा पोर्टल के महत्वपूर्ण लिंक
NREGA.Nic.IN State-Wise Details : नरेगा योजना का राज्य-वार विवरण
nrega.nic.in login कैसे करें?
⦿ मनरेगा पोर्टल पर LOGIN करने के लिए सबसे पहले महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं – nrega.nic.in
⦿ होम पेज पर “OMBUDSPERSON LOGIN” विकल्प को चुनें।
⦿ अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें भारत के सभी राज्य की सूची होगी।
⦿ आपको जिस भी राज्य का में आते हों कृपया उसे चुने।
⦿ तत्पश्चात दोबारा आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें nrega.nic.in login हेतु आपको अपना जिला, USER ID और PASSWORD को दर्ज करना होगा।
⦿ अब नीचे सिक्योरिटी कोड दर्ज करके नीचे login के बटन को चुने।
तत्पश्चात आप नरेगा पोर्टल पर सफलता पूर्वक LOGIN हो जायेगें, (इस बात का पूरा ध्यान रखना है कि यूजर आईडी और पासवर्ड बिल्कुल सही तरीके से इंटर करना है तभी आप लॉगिन होंगे)
nrega.nic.in up | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट UP कैसे देखें?
⦿ मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश लिस्ट देखने के लिए नरेगा के ऑफिसियल पोर्टल पर जाएँ –
⦿ होम पेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और “OMBUDSPERSON LOGIN” विकल्प को चुने।
⦿ अब एक न्य पेज खुलेगा जिसमे uttar pradesh राज्य को चुने।
⦿ इस प्रकार से स्क्रीन पर एक नया Login पेज खुलेगा।
⦿ अब लॉगिन पेज पर अपना जिला का नाम user id, पासवर्ड को भरें और Security Code को दर्ज करें।
⦿ अब सभी विवरण ठीक प्रकार से भरने के बाद login बटन को चुने।
इस प्रकार से आपके स्क्रीन पर कुछ समय पर "नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट UP (nrega.nic.in up)" सूची उपलब्ध हो जाएगी।
NREGA UP Job Card Online Registration कैसे करें?
यदि आप उत्तर-प्रदेश के मूल निवासी है तो आप UP MGNREGA Job Card के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
- सबसे पहले मनरेगा की अधिकारिक साइट पर जाएँ।
- अब होम पेज पर बायीं तरफ ऊपर Data Entry के लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें Uttar Pradesh के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Data Entry पोर्टल खुल जाएगा।
- इसमें अपनी User ID और Password दर्ज करें।
- अंत में कैप्चा कोड दर्ज कर Submit का बटन दबाएँ।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब नये पेज में आपको रजिस्ट्रेशन एंड जॉब कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण विवरणों जैसे घर के मुखिया का नाम, पंजीकरण करने की तिथि, परिवार में सदस्यों की संख्या, आयु इत्यादि दर्ज करें और सेव के बटन पर क्लिक करें।
- उपरोक्त जानकारी दर्ज करने के पश्चात और सेव करने के पश्चात आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा।
- इसके पश्चात अगले चरण में आपको मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी, इसके पश्चात सेव करना होगा।
इस प्रकार आप आसानी से NREGA Job Card Online Registration UP कर सकते हैं।
nrega.nic.in ap gov in payment status कैसे चेक करें?
MGNREGA जॉब पोर्टल के जरिए पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए बताए जाने वाले स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बारी-बारी से इसे फॉलो करें –
⦿ सबसे पहले महात्मा गांधी नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –
⦿ होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुलेगा, उसमें नीचे स्क्रॉल करें और “payment dashboard” विकल्प को चुनें।
⦿ आपकी स्क्रीन पर एक नया “Payment Performance Dashboard – Login” पेज खुलेगा।
⦿ अब नरेगा जॉब कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान इस्तेमाल हुए “मोबाइल नंबर” और “पासवर्ड” को दर्ज करें।
⦿ अब Security Code को भरें और Login विकल्प को चुने।
इस प्रकार आपने नरेगा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान जो मोबाइल नंबर दर्ज किया था उसके जरिए आपको अभी तक कितना पेमेंट मिला है उसकी स्थिति का पूरा विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा उसे अच्छी प्रकार से जांच लें.
NREGA Job Card Form PDF Download
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपको MGNREGA Job Card Application Form की आवश्यकता पड़ेगी। हालाँकि यदि आप अपने गाँव में रहते हैं तो आप अपने ग्राम-प्रधान के यहाँ से जाकर जॉब कार्ड का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
NREGA Report कैसे चेक करें?
⦿ MGNREGA रिपोर्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले नरेगा के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।
⦿ होम पेज पर मेनू सेक्शन के नीचे REPORTS विकल्प को चुने।
⦿ आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें REPORTS को चेक करने के लिए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
⦿ कैप्चा कोर्ट को दर्ज करके वेरीफाई बटन को चुने।
⦿ वेरिफिकेशन के बाद आपके स्क्रीन पर पुनः एक नया पेज खुलेगा जिसमें Finance Year और State Name को चुनना होगा।
⦿ आपके स्क्रीन पर रिपोर्ट मौजूद हो जाएगी।
⦿ जिसमें जॉब कार्ड रिलेटेड रिपोर्ट, आधार कैंप स्टेटस, पेमेंट स्टेटस आदि सभी रिपोर्ट होगी।
⦿ अब आप जिसे भी आप चेक करना चाहेंगे उसे आपके पर उस पर क्लिक करें।
⦿ अब रिपोर्ट आपकी स्क्रीन पर देख पायेगें।
- Bocw Punjab | E Labour Punjab Status check, Card Download और labour scheme check से जुडी जानकरी
- IGRS Rajasthan : IGRS राजस्थान – Registration, DLC दर और e stamping से जुड़ी पूरी जानकारी
- PMJAY 2023 : पीएम जन आरोग्य पोर्टल पर AM I Eligible PM-JAY कैसे चेक करें? जानें
- Jan Soochna Portal 2023 : राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर 🔥 Registration / Status कैसे चेक करें?
- Sambal Portal 2023 : Sambal Card Online आवेदन व डाउनलोड कैसे करें?
MGNREGA पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
इस पोर्टल की ऑफिसियल साइट https://nrega.nic.in/ है।
तेलंगाना की एनआरईजीए साइट https://mnregaweb4.nic.in है।
Rajasthan नरेगा की ऑफिसियल साइट https://mnregaweb2.nic.in है।
MGNREGA का फुल फॉर्म The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act होता है।
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 में लागू हुआ था।
जाब कार्ड एक खास प्रकार का सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला नागरिकों को दस्तावेज है जिसके जरिए उन्हें 1 साल में 100 दिन का रोजगार सरकार द्वारा आवंटित किया जाता है. यह उन्हें एक खास पहचान देता है, जिससे कि अपने ग्रामीण क्षेत्र में नरेगा कार्य में वह भागीदारी कर सकते हैं और आवंटित 100 दिनों के रोजगार को करके सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
⦿ नरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –
⦿ जाब कार्ड विकल्प को चुने।
⦿ अपने राज्य का नाम चुने।
⦿ अब अपना जिला, ब्लाक और पंचायत के विकल्प को चुने।
⦿ आगे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एंप्लॉयमेंट रजिस्टर विकल्प को चुनें।
⦿ अब जॉब कार्ड संख्या को चुने।
इस प्रकार आपकी स्क्रीन पर MGNREGA जॉब कार्ड की सूची उपलब्ध हो जाएगी।
आशा है कि मेरे द्वारा NREGA Nic IN 2023 : नरेगा पोर्टल, Job Card Registration व लॉगिन कैसे करें MGNREGA @ nrega.nic.in के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, योजना व अपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।