NREGA Rajasthan : राजस्थान नरेगा पोर्टल पर Job Card List / Report कैसे देखें? [Step By Step]

NREGA Rajasthan : राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के अंतर्गत सभी योजना के लाभार्थियों का विवरण, राज्य की प्रगति रिपोर्ट व नरेगा से जुड़े अन्य जानकारियों को ऑनलाइन मुहैया कराने के उद्देश्य से एक पोर्टल का निर्माण किया है। इसे Raj NREGA पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है।

यदि आप अभी तक Rajasthan Nrega पोर्टल से अनजान है तो आप बिल्कुल सही जैसा आए हैं। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी जैसे राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट, राजस्थान नरेगा लिस्ट, Muster roll NREGA Rajasthan, राजस्थान नरेगा एप इत्यादि के बारे में चरणबद्ध विवरण प्रदान करेंगे।

अतः आप सभी से आग्रह है कि Nrega Raj Nic in पोर्टल से जुड़ी पूरी सटीक व स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने हेतु Sarkari Result को बुकमार्क करें और इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

nrega rajsthan portal 2023
nrega rajasthan portal 2023

NREGA Rajasthan 2023 पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामराजस्थान नरेगा पोर्टल
प्रदेशराजस्थान
विभागग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
लाभार्थीप्रदेश का हर जॉब कार्ड धारक
पोर्टल का उद्देश्यसभी ग्रामीणों को नरेगा जॉब कार्ड प्रदान करना
श्रेणी सरकारी योजना
लेख का नामNREGA Rajasthan : राजस्थान नरेगा पोर्टल पर Job Card List / Report कैसे देखें?
वर्ष2023
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nrega.raj.nic.in/

Rajasthan Nrega New Wage Rate 2023-24 | राजस्थान नरेगा की नई दरें

राजस्थान राज्य के सभी मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है जिसे जानकर हमारे सभी श्रमिक भाई खुशी से झूम उठेंगे। आपको बता दें कि बीते 24 मार्च 2023 को भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अर्थात मनरेगा के अंतर्गत नई मजदूरी की दरों के संबंध में एक नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी किया है।

इसके अंतर्गत राज्य में मजदूरी की दर जो पिछले वर्ष 2022 में ₹231 हुआ करती थी, अब यह बढ़कर ₹255 प्रतिदिन तक की हो गई है। अर्थात यदि आपको वर्ष 2022-23 में इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन की मजदूरी ₹231 मिला करती थी तो अब 1 अप्रैल 2023 से आप नरेगा के अंर्तगत जो भी काम करेंगे आपको प्रतिदिन ₹255 की दिहाड़ी मिलनी चाहिए।

Rajasthan NREGA पोर्टल क्या है?

राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा नरेगा लाभार्थियों का संपूर्ण विवरण डिजिटल पोर्टल के जरिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.raj.nic.in है। इस समय इसके नोडल अधिकारी श्री रामनिवास शर्मा (अधीक्षण अभियंता) है।

इनका दूरभाष नंबर 📞 0141-222-7287 है जबकि इनकी ईमेल nrega.raj@gmail.com है। आप सभी तो केंद्र सरकार की बहुउद्देशीय नरेगा योजना से रूबरू ही होंगे। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लेख को पढ़ सकते हैं।

MGNREGA Rajasthan Job Card

दरअसल केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए मनरेगा योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत हर पात्र नागरिक को नरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है। नरेगा जॉब कार्ड आपको 1 साल में 100 दिन रोजगार गारंटी देता है।

यदि आपने अभी तक NREGA Rajasthan Job Card नहीं बनवाया हैं तो इसकी अधिकारी वेबसाइट NREGA Nic in Rajasthan पर जल्द से जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जब आपकी एक बार आवेदन कर देते हैं तो नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम ढूँढ सकते हैं और अपना जॉब कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र 2021-22 के अंतर्गत एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब सभी राज्य के मूल निवासियों को 200 दिनों का रोजगार सरकार प्रदान करेगी। यह वाकई में राजस्थान वासियों के लिए एक सराहनीय कदम होगा।

राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखें?

अब राज्य के सभी निवासी जिन्होंने जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर रखा है। वह जॉब कार्ड सूची निम्नलिखित चरणों का पालन कर ऑनलाइन अपने मोबाइल के जरिए देख सकते हैं।

  • NREGA Nic in Rajasthan Job Card List देखने के लिये सबसे पहले अपने मोबाइल में इसके अधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिपोर्ट सेक्शन में जॉब कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सभी राज्यों की सूची खुल जाएगी।
  • इसमें आप राजस्थान राज्य का चुनाव करें।
  • इसके पश्चात क्रमशः वर्ष, जिला, ब्लॉक तथा पंचायत का चुनाव करें और प्रोसीड का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने आपके पंचायत में सभी नरेगा लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
  • इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं और उसके सम्मुख दिए गए जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक कर सकते हैं।
  • जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करते ही आपका नरेगा राजस्थान जॉब कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर आसानी से प्रिंट आउट कर सकते हैं।

राजस्थान राज्य की नरेगा प्रगति रिपोर्ट

हर राज्य की तरह राजस्थान ने भी राज्य में नरेगा योजना की प्रगति को ऑनलाइन कर दिया है। इसकी प्रगति रिपोर्ट निम्नलिखित है :-

राज्य की प्रगति रिपोर्ट
क्र.संविवरण  2019-20202020-20212021-20222022-23 Jan-2023 तक
1.जॉबकार्ड धारी परिवारों की संख्या (लाखो में)104.12113.61116.78116.96
2.कार्य पर नियोजित परिवारों की संख्या  (लाखो में)55.7975.4370.8125.81
3.कुल सृजित मानव दिवस (लाखो में)3288.94605.44243.02521.97
1. अनुसूचित जाति द्वारा सृजित   (लाखो में)710.111004.15888.45101.51
2. अनुसूचित जनजाति द्वारा सृजित मानव दिवस  (लाखो में)726.431001.92927.63146.32
3. महिलाएं द्वारा सृजित मानव दिवस  (लाखो में)2213.933024.832820.31340.55
4.100 दिवस पूरे करने वाले परिवारों की संख्या (लाखो  में)8.4912.319.920
5.औसत रोजगार दिवस (प्रति परिवार)59616020
6.व्यय राशि (रुपये करोडो में) 6713.63 9796.0510465.71145.76
7.औसत श्रमिक दर रुपये प्रति मानव दिवस 145170183193
8.औसत व्यय प्रति जिला (रुपये करोडो में)203.44296.85317.1434.72
9.औसत व्यय प्रति पंचायत समिति (रुपये करोडो में) 22.7633.2129.733.25
10.औसत व्यय प्रति ग्राम पंचायत (रुपये  लाखो में)67.8699.0192.5610.13
11.औसत व्यय रुपये प्रति मानव दिवस   204213247219

nrega.raj.nic.in पोर्टल पर Circular कैसे देखें?

समय-समय पर सरकार योजना के सफल क्रियान्वयन व महत्वपूर्ण आदेशों के अनुपालन हेतु सर्कुलर जारी करती रहती है। इसको ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

  • सबसे पहले Mgnrega Rajasthan पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब साइट के होम पेज पर दाहिनी तरफ दिए गए और सर्कुलर के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको अपने कैटेगरी और वित्तीय वर्ष का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर ओके का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने चुने हुए विकल्पों के अनुसार सभी सर्कुलर की लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे देखने के लिए आप जो भी लिस्ट देखना चाहते हैं उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यह आपके मोबाइल में पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड हो जाएगी।

इस प्रकार से आसानी से आप राजस्थान नरेगा पोर्टल के जरिए सभी सर्कुलर को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Mgnrega Rajasthan Inspection & Social Audit Report कैसे देखें?

समय-समय पर मनरेगा योजना के सुचारू संचालन हेतु इसका निरीक्षण किया जाता है और सोशल ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसको अपने मोबाइल में देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुपालन आप कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में https://nrega.raj.nic.in/ वेबसाइट को खोलें।
  • अब साइट के होम पेज पर दायीं तरफ दिए गए Inspection & Social Audit Report के लिंक पर जाएं।
  • इसके पश्चात आप अपने जिले और रिपोर्ट कैटेगरी का चुनाव करें।
  • फिर कैप्चा कोड दर्ज कर ओके का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने उस जिले से संबंधित सभी रिपोर्ट प्रदर्शित हो जायेंगी।

राजस्थान नरेगा डिस्ट्रिक्ट वाइज हेल्पलाइन नंबर

राजस्थान राज्य ने हर जिले के लिए नरेगा से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।इसको निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा आप देख सकते हैं :-

  • NREGA Rajasthan हेल्पलाइन नंबर जिले के अनुसार ढूँढने के लिए सबसे पहले इसके अधिकारी वेबसाइट पर जाएं।
  • अब साइड के होम पेज पर बायीं तरफ दिए गए Contact Us के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया वेब पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आप लोकेशन वाइज या पोस्ट वाइज में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
  • इसके पश्चात कैप्चा कोड दर्ज कर ओके का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने स्टेट / डिस्ट्रिक्ट / ब्लॉक और ग्राम पंचायत विकल्प प्रदर्शित हो जाएंगे।
  • इसमें डिस्टिक वाइज हेल्पलाइन नंबर प्राप्त करने के लिए डिस्ट्रिक्ट विकल्प का चयन करें।
  • अब अपने जिले का चुनाव करें।

इसके बाद आपके जिले से जुड़े सभी अधिकारियों के नाम और उनके हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी प्रदर्शित हो जाएगी।

NREGA Rajasthan Toll Free Helpline Number

यदि आपको नरेगा जॉब कार्ड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या आ रही है या फिर आप कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। तो राज्य के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 📞 1800-180-6127 पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।

क्रम संख्याअधिकारी का नामपदनामसेवा का प्रकारऑफिस नंबरईमेल आईडी
1अभिषेक भगोतियाआयुक्‍तनियमित01412227705comm.egs.rj[at]gmail[dot]com
2बलदेव प्रसाद शर्माअतिरिक्‍त आयुक्‍त (प्रथम)नियमित01412227170addl.comm1[at]gmail[dot]com
3नीलिमा तक्षकपरियोजना निदेशकनियमित01412227956pdre_rdd[at]yahoo[dot]com
4मोहन सिंहवित्‍तीय सलाहकारनियमित01412227534famgnrega[at]gmail[dot]com
5नितिन शर्माअधिशाषी अभियंतानियमित01412227287nsharma03[at]yahoo[dot]com
6संगीता जैनसहायक अभियंतानियमित उपलब्ध नहींsangeeta.jani[at]rajasthan[dot]gov[dot]in
7शशिकान्त मुंजालप्रोग्रामरनियमित01412227287shashikant.munjal[at]gmail[dot]com
8विपिन चौधरीडाटा एंट्री ऑपरेटरकॉंट्रैक्ट उपलब्ध नहीं src50[at]yahoo[dot]com
9रिंकू छीपाएमआईएस मैनेजरकॉंट्रैक्ट  उपलब्ध नहींrinkuchippa[at]yahoo[dot]in

राजस्थान नरेगा पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

राजस्थान नरेगा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट nrega.raj.nic.in है।

NREGA Rajasthan के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है?

इसका टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 📞 1800-180-6127 है।

आशा है कि मेरे द्वारा NREGA Rajasthan : राजस्थान नरेगा पोर्टल पर Job Card List / Report कैसे देखें? के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी जॉब, सरकारी योजनाअपकमिंग जॉब्स की अपडेट पाने के लिए कैरियर बनाओ Careerbanao.net को जरूर बुकमार्क करें।

Leave a Comment